आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 10 नई QRT तैनात, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने 10 नई क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की हैं। आधुनिक वाहनों और आवश्यक उपकरणों से लैस ये टीमें ट्रैफिक जाम या सड़क पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य करेंगी। हाल ही में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जताई गई नाराजगी के बाद इस पहल को तेजी से लागू किया गया। पुलिस कमिश्नर ने नई QRT के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी स्थान पर ट्रैफिक जाम, सड़क पर वाहन खराब होने, सड़क दुर्घटना या अन्य किसी कारण से यातायात प्रभावित होता है, तो नागरिक इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई QRT को आधुनिक संचार प्रणाली और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ये टीमें सड़क दुर्घटनाओं, वीआईपी मूवमेंट और अचानक उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के दौरान भी त्वरित कार्रवाई करेंगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम या सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही QRT बिना देरी के मौके पर पहुंचेगी। टीम का उद्देश्य कम से कम समय में यातायात को सुचारु बनाना है, ताकि लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसना न पड़े।
Read more

इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, राजवाड़ा पर हजारों लोगों ने लिया पौधारोपण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को इंदौर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। शनिवार को राजवाड़ा पर आयोजित विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने के साथ निःशुल्क पोहा और चाय का आनंद लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। अभियान के दौरान एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा लोगों के बीच पहुंचे और स्वयं पोहा परोसते हुए नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया और अपने हाथों से पोहा वितरित किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 21 घंटे तक लगातार चला संगीतमय जन-जागरूकता अभियान रहा। इस दौरान मनीष शर्मा और राजू शर्मा ने प्रेरक गीत ‘एक अलख जगाऊंगा, अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाऊंगा’ प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। राजवाड़ा पर सुबह से देर रात तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हस्ताक्षर अभियान, पौधारोपण संकल्प और पोहा-चाय वितरण ने पूरे आयोजन को जनभागीदारी के उत्सव का रूप दे दिया। मनीष शर्मा ने कहा कि मां जीवन का पहला आधार है और प्रकृति हमारा दूसरा जीवन। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो इंदौर ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश हरियाली से आच्छादित हो सकता है। प्रदेशभर में 21 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ संचालित यह अभियान लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। राजवाड़ा का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।
Read more

रायपुर में कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल का आरोप, दो युवतियों पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध उगाही और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कारोबारी जयंत चौधरी के अनुसार, दोनों युवतियों ने धोखे से उनकी फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद कथित तौर पर मामला सार्वजनिक नहीं करने के बदले बड़ी रकम की मांग की गई। कारोबारी का आरोप है कि बदनामी के डर से उन्होंने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों युवतियों को 25 हजार रुपये नकद दिए। इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा। शिकायत के मुताबिक, 1 जुलाई को दोनों युवतियां कारोबारी के कार्यालय के बेसमेंट तक पहुंच गईं और कार में रखे पैसों से भरे बैग तक पहुंचने की कोशिश की। वहीं 10 जुलाई को वे कार्यालय पहुंचीं और कर्मचारियों के सामने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए दोबारा पैसे नहीं देने पर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read more

कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की चर्चा के बीच भाजपा का हमला, बोली- 3 साल में टीम तक नहीं बना सके दीपक बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि बैज अपने तीन साल के कार्यकाल में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर सके, जो कांग्रेस की गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी का प्रमाण है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन से प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक बैज संगठन पर प्रभावी पकड़ बनाने में विफल रहे। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अलग-अलग खेमों में बंटी रही, जिसके कारण प्रदेश संगठन मजबूत नहीं हो सका। उज्ज्वल दीपक ने दावा किया कि बैज अपने कार्यकाल में 10 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री और 252 सदस्यों वाली पूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी तक नहीं बना पाए। भाजपा के अनुसार, यह कांग्रेस के कमजोर संगठनात्मक ढांचे और आंतरिक खींचतान को दर्शाता है। भाजपा ने चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रवक्ता ने कहा कि बैज के कार्यकाल में कांग्रेस को विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बैज अपनी पारंपरिक चित्रकोट विधानसभा सीट भी नहीं बचा सके। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आज भी गुटबाजी समाप्त नहीं हुई है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग खेमों में बंटे हुए हैं। पार्टी का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के बजाय कांग्रेस अंदरूनी राजनीति में उलझी हुई है।
Read more

सीहोर में ‘RTO’ लिखी संदिग्ध गाड़ी से अवैध लकड़ी जब्त, तस्कर जंगल में फरार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वाहन से बेशकीमती लकड़ियां जब्त की हैं। वाहन पर बड़े अक्षरों में ‘RTO’ लिखा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया संदेह पैदा हुआ। हालांकि, वन विभाग की टीम को आता देख तस्कर वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई वन विभाग को सूचना मिली थी कि रेहटी वन क्षेत्र से एक संदिग्ध वाहन में अवैध रूप से लकड़ियां ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही वन अमले ने वाहन का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन बीच रास्ते में छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। वाहन से मिली बेशकीमती लकड़ियां तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से काटी गई बेशकीमती लकड़ियां बरामद हुईं। वन विभाग ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर रेहटी वन परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है। मालिक और आरोपियों की तलाश जारी वन विभाग अब वाहन के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक की पहचान करने में जुटा है। साथ ही, फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। विभाग ने वाहन पर फर्जी तरीके से ‘RTO’ लिखे होने की जानकारी परिवहन विभाग को भी देने की बात कही है, ताकि इस मामले की अलग से जांच की जा सके। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि लकड़ी कहां से काटी गई थी और इस अवैध तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिक मध्य प्रदेश और सीहोर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com
Read more

केतन अग्रवाल हत्याकांड: क्या कोर्ट में साबित हो पाएगा सिया गोयल पर हत्या का आरोप? जानिए पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती

नेशनल डेस्क | DeshHarpal पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि सिया गोयल ने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की। आरोप है कि दोनों ने लोहगढ़ किले से धक्का देकर केतन की जान ले ली क्योंकि सिया शादी नहीं करना चाहती थी। हालांकि, पुलिस की यह थ्योरी अदालत में साबित करना आसान नहीं होगा। कानून के जानकारों के अनुसार, केवल संदेह या परिस्थितियां पर्याप्त नहीं हैं। अभियोजन पक्ष को ठोस साक्ष्यों के जरिए यह साबित करना होगा कि केतन की मौत हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने किन आधारों पर बनाया आरोपी? जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले, जिनके आधार पर सिया गोयल और चेतन चौधरी को आरोपी बनाया गया। परिवार के शक से बदली जांच की दिशा शुरुआत में पुलिस इस घटना को हादसा मान रही थी। लेकिन अंतिम संस्कार के बाद केतन के परिजनों ने सिया के बदलते बयानों और व्यवहार पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। सिया के बदलते बयान पुलिस के मुताबिक, सिया ने घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए। पहले उसने कहा कि तेज हवा के कारण केतन गिर गए, बाद में पानी की बोतल देते समय संतुलन बिगड़ने की बात कही। दोनों बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक गहरा गया। CCTV में संदिग्ध युवक लोहगढ़ किले के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हुडी पहनकर सिया और केतन के आसपास दिखाई दिया। पुलिस का दावा है कि यह युवक चेतन चौधरी था, जो अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन और इंटरनेट रिकॉर्ड जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन चेतन के मोबाइल का इंटरनेट कई घंटों तक बंद था। वहीं, उसके सहयोगी के मोबाइल की लोकेशन लोहगढ़ किले के आसपास मिली। पुलिस का दावा है कि चेतन मौके पर मौजूद था। हजारों कॉल्स का रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन के बीच जनवरी से घटना वाले दिन तक 2,000 से अधिक कॉल्स और करीब 338 घंटे बातचीत हुई थी। इसे पुलिस दोनों के करीबी रिश्ते और कथित साजिश का अहम आधार मान रही है। कोर्ट में क्या साबित करना होगा? कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि हत्या के मामले में केवल शक या परिस्थितियां पर्याप्त नहीं होतीं। यदि प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं हैं, तो पुलिस को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की ऐसी मजबूत श्रृंखला पेश करनी होगी, जिससे यह साबित हो जाए कि केतन की मौत केवल हत्या से ही संभव थी और किसी अन्य संभावना की गुंजाइश नहीं बचती। इसके लिए पुलिस को यह साबित करना होगा कि— क्या कबूलनामा पर्याप्त होगा? पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। लेकिन भारतीय कानून के तहत पुलिस के सामने दिया गया कबूलनामा अपने आप में अदालत में स्वीकार्य साक्ष्य नहीं माना जाता। इसलिए अभियोजन पक्ष को स्वतंत्र और विश्वसनीय सबूत पेश करने होंगे। बचाव पक्ष को कैसे मिल सकता है फायदा? कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार यदि अभियोजन की साक्ष्य श्रृंखला में एक भी महत्वपूर्ण कड़ी कमजोर पड़ती है या घटना की कोई वैकल्पिक संभावना सामने आती है, तो आरोपियों को संदेह का लाभ मिल सकता है। बचाव पक्ष यह दलील दे सकता है कि— ऐसी स्थिति में अदालत आरोपियों को दोषमुक्त भी कर सकती है। आरुषि-हेमराज केस जैसी चुनौती कानूनी जानकार इस मामले की तुलना आरुषि-हेमराज हत्याकांड से भी कर रहे हैं। उस मामले में भी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर निचली अदालत ने सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर आरोपियों को बरी कर दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि केतन अग्रवाल हत्याकांड में भी अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि पुलिस अपने दावों को अदालत में कितनी मजबूती से साबित कर पाती है। अधिक राष्ट्रीय समाचार और एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए विजिट करें deshharpal.com
Read more

डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, भारतीय हाई जम्पर ने जीता कांस्य; वेस्टइंडीज महिला टीम का रिकॉर्ड रन चेज, MLC में तजिंदर सिंह का धमाका

स्पोर्ट्स डेस्क | DeshHarpal खेल जगत में शनिवार को कई बड़ी उपलब्धियां देखने को मिलीं। भारतीय हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं, वेस्टइंडीज महिला टीम ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भारतीय बल्लेबाज तजिंदर सिंह की विस्फोटक पारी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने अहम जीत हासिल की। इसके अलावा JSW इंस्पायर को भारतीय दल का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बनाया गया है। डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास महाराष्ट्र के 31 वर्षीय हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग में 2.26 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वह डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बन गए हैं। सर्वेश ने टोक्यो ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुतज एसा बारशिम, इटली के जियानमार्को तांबेरी और अमेरिका के जूवॉन हैरिसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक ने 2.32 मीटर के साथ स्वर्ण और ब्रिटेन के जैक किमनि ने 2.30 मीटर के साथ रजत पदक जीता। नासिक के एक किसान परिवार से आने वाले सर्वेश ने हाल ही में 2.31 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था और मौजूदा सीजन में एशिया के नंबर-1 हाई जम्पर बने हैं। वेस्टइंडीज महिला टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज आयरलैंड के खिलाफ खेले गए महिला वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 270 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर 35.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह टीम के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। कप्तान हेली मैथ्यूज ने नाबाद 159 रन बनाए, जबकि रीआना ग्रिमंड ने 91 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 258 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले आयरलैंड ने 269 रन बनाए थे, जिसमें एमी हंटर ने 96 रन का योगदान दिया। MLC में तजिंदर सिंह की विस्फोटक पारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ऑर्कास को 17 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शुरुआती झटकों के बाद तजिंदर सिंह और कप्तान कीरोन पोलार्ड की साझेदारी से वापसी की। तजिंदर सिंह ने मात्र 27 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, जबकि पोलार्ड ने 54 रन की अहम पारी खेली। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिएटल ऑर्कास मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गंवाने के कारण टीम 17 रन से मुकाबला हार गई। भारतीय खिलाड़ियों की आधिकारिक किट बनाएगा JSW इंस्पायर JSW ग्रुप के एक्टिववियर ब्रांड JSW इंस्पायर को 2026 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स, जापान एशियन गेम्स, डकार यूथ ओलिंपिक और रियाद एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स के लिए भारतीय दल का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बनाया गया है। JSW स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने कहा कि नई किट खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने इसे भारतीय खेलों के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी बताया। अधिक खेल समाचार और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें deshharpal.com
Read more

महिला टेस्ट: लॉर्ड्स में भारत की मजबूत पकड़, इंग्लैंड 170 रन पर ढेर; क्रांति गौड़ ने झटके 5 विकेट

लंदन। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला टीम ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई, जिसके चलते भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रन की अहम बढ़त हासिल हुई। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं सयाली सतघरे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त इंग्लैंड ने दूसरे दिन 21/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। क्रांति गौड़ ने पहले माया बाउशियर (23) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। इसके बाद सयाली सतघरे ने कप्तान हीदर नाइट (6) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कुछ ही देर बाद क्रांति ने शानदार आउटस्विंगर पर एलिस कैप्सी (9) का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 47/4 हो गया था। एमी जोन्स और नैट सिवर-ब्रंट ने संभाली पारी शुरुआती झटकों के बाद एमी जोन्स और कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभालने का प्रयास किया। एमी जोन्स ने 62 गेंदों में 52 रन बनाए, लेकिन लंच से ठीक पहले स्नेह राणा ने उन्हें ऋचा घोष के हाथों कैच करा दिया। वहीं नैट सिवर-ब्रंट ने 85 गेंदों पर 44 रन बनाए और लंच के बाद क्रांति गौड़ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। निचला क्रम पूरी तरह बिखरा सिवर-ब्रंट के आउट होने के बाद इंग्लैंड का निचला क्रम ज्यादा देर टिक नहीं सका। सयाली सतघरे ने सोफी एक्लेस्टोन (11) को आउट किया, जबकि स्नेह राणा ने मैडी विलियर्स (10) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद क्रांति गौड़ ने लॉरेन बेल (3) को स्लिप में कैच कराकर अपना पहला टेस्ट पांच विकेट हॉल पूरा किया। अंत में दीप्ति शर्मा ने लॉरेन फिलर को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पूरी पारी 170 रन पर समेट दी। क्रांति गौड़ ने बनाया नया रिकॉर्ड 22 वर्ष 333 दिन की उम्र में क्रांति गौड़ टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली भारत की सबसे युवा महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा, इंग्लैंड की धरती पर महिला टेस्ट में 2015 के बाद किसी तेज गेंदबाज का पहला पांच विकेट हॉल भी क्रांति के नाम दर्ज हुआ है। लॉर्ड्स में इतिहास रच रहा महिला टेस्ट यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 142 साल के इतिहास का पहला महिला टेस्ट मैच है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह 16वां महिला टेस्ट है। इससे पहले खेले गए 15 टेस्ट मैचों में भारत ने 3, इंग्लैंड ने 1 मुकाबला जीता था, जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे। टैमी ब्यूमोंट का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड की अनुभवी ओपनर टैमी ब्यूमोंट अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही हैं। 35 वर्षीय ब्यूमोंट ने 17 साल के करियर में 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इंग्लैंड के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाए। अधिक जानकारी खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more
Skoda Kylaq

Made in India Skoda Kylaq: Pune से Prague तक शानदार रोड ट्रिप, 13 देशों में दिखाया SUV का दम

भारत में बनी Skoda Kylaq ने दुनिया की सड़कों पर अपनी ताकत, भरोसे और इंजीनियरिंग का शानदार प्रदर्शन किया है। पुणे से शुरू हुई इस खास यात्रा ने चेक गणराज्य की राजधानी Prague तक का सफर तय किया। 70 दिनों की इस इंटर-कॉन्टिनेंटल ड्राइव में Kylaq ने 13 देशों को पार करते हुए कुल 19,351 किलोमीटर की दूरी पूरी की। यह सफर सिर्फ एक कार की यात्रा नहीं थी, बल्कि भारत में तैयार ऑटोमोबाइल की वैश्विक क्षमता की कहानी भी बन गया। Pune से Prague तक Skoda Kylaq का ऐतिहासिक सफर Skoda Kylaq की इस खास रोड ट्रिप की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे स्थित Skoda Auto Volkswagen India के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हुई। यहीं से निकलकर यह SUV भारत के कई शहरों से गुजरती हुई अंतरराष्ट्रीय सफर पर रवाना हुई। भारत में Kylaq ने पुणे से मुंबई, वडोदरा, उदयपुर, जयपुर, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों को पार किया। इसके बाद नेपाल सीमा से आगे बढ़ते हुए इसने एशिया और यूरोप के कई देशों की सड़कों पर अपनी क्षमता साबित की। इस यात्रा के दौरान Kylaq ने नेपाल, चीन, किर्गिज़स्तान, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, जॉर्जिया, तुर्किये, बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया समेत 13 देशों का सफर पूरा किया। 70 दिनों में दो महाद्वीप, अलग-अलग रास्ते और कई चुनौतियां Skoda Kylaq की यह यात्रा कई मायनों में खास रही। SUV ने बर्फीले पहाड़ी इलाकों से लेकर लंबे हाईवे और कठिन रास्तों तक हर तरह की परिस्थितियों का सामना किया। इस दौरान वाहन ने: इस पूरी यात्रा ने साबित किया कि भारत में विकसित Kylaq सिर्फ शहरों के लिए नहीं, बल्कि लंबी दूरी और चुनौतीपूर्ण यात्राओं के लिए भी तैयार है। Made in India SUV की Global Engineering का प्रदर्शन Skoda Auto India के ब्रांड डायरेक्टर Ashish Gupta ने कहा कि पुणे से Prague तक की यह यात्रा भारतीय इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का प्रमाण है। उनके अनुसार, Kylaq ने हजारों किलोमीटर की इस यात्रा में अपनी मजबूती, गुणवत्ता और भरोसेमंद प्रदर्शन को साबित किया। यह अभियान दिखाता है कि भारत अब केवल ऑटोमोबाइल बाजार नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल के वाहनों का निर्माण केंद्र भी बन रहा है। Skoda Kylaq में क्या है खास? Skoda Kylaq कंपनी की भारत के लिए विकसित पहली Sub-4 Meter SUV है। इसे भारत और चेक गणराज्य की इंजीनियरिंग टीमों ने मिलकर तैयार किया है। यह SUV MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें मिलता है: पुणे से Prague तक पूरी यात्रा Kylaq के ऑटोमैटिक वेरिएंट से पूरी की गई। Skoda Kylaq ने बनाया Record भी Kylaq ने अपनी उपलब्धियों में एक और रिकॉर्ड जोड़ा है। इसे India Book of Records और Asia Book of Records में “एक ही निर्माता द्वारा सर्किट पर सबसे तेज मल्टी-कार रिले” के लिए जगह मिली है। Kylaq ने Kushaq, Slavia, Octavia RS और Kodiaq के साथ मिलकर Skoda Auto India को 12:30.97 मिनट का संयुक्त रिले समय हासिल करने में मदद की। भारत से दुनिया तक पहुंची Skoda Kylaq की कहानी पुणे से शुरू होकर Prague तक पहुंची Skoda Kylaq की यह यात्रा भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हजारों किलोमीटर, अलग-अलग मौसम और मुश्किल रास्तों को पार करके Kylaq ने दिखाया कि Made in India वाहन अब Global Road पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। यह सफर Skoda के लिए सिर्फ एक टेस्ट ड्राइव नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती ऑटोमोबाइल ताकत और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक बन गया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
One Nation One Election

One Nation One Election Bill: 2029 में बदल सकती है चुनाव व्यवस्था, संसदीय समिति अध्यक्ष बोले- जनता का मिला समर्थन

भारत की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच One Nation One Election (एक देश, एक चुनाव) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा है कि अगर सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो 2029 के लोकसभा चुनाव से इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर संसदीय समिति लगातार काम कर रही है और देश के अलग-अलग राज्यों में विशेषज्ञों, राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है। समिति का मकसद एक ऐसी चुनाव प्रणाली तैयार करना है, जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं का अध्ययन किया जा सके। 99% लोगों ने किया One Nation One Election का समर्थन JPC अध्यक्ष पीपी चौधरी ने दावा किया कि समिति द्वारा किए गए संवाद और सुझाव प्रक्रिया के दौरान करीब 99 प्रतिशत लोगों ने One Nation One Election के विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण कई बार सरकारों के विकास कार्य और योजनाएं प्रभावित होती हैं। राज्यों से ली जा रही राय, विशेषज्ञों से हो रही चर्चा ‘एक देश, एक चुनाव’ को लागू करने से पहले राज्यों की भूमिका और उनकी चिंताओं को समझना जरूरी माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संसदीय समिति राज्यों के विशेषज्ञों और अलग-अलग क्षेत्रों के जानकारों से सुझाव ले रही है। समिति चुनाव प्रक्रिया, संविधान में संभावित बदलाव, कानूनी चुनौतियों और चुनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्या है One Nation One Election का पूरा विचार? One Nation One Election का मतलब है कि पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं। अभी भारत में अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव अलग समय पर होते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव अपने तय समय पर होते हैं। इस प्रस्ताव के तहत चुनावों को एक निश्चित चक्र में कराने की योजना है, जिससे बार-बार चुनाव कराने की जरूरत कम हो सकती है। एक साथ चुनाव कराने के क्या फायदे बताए जा रहे हैं? इस व्यवस्था के समर्थकों का मानना है कि इससे कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। समर्थकों का तर्क है कि लगातार चुनावी माहौल रहने से प्रशासनिक काम प्रभावित होते हैं, इसलिए एक साथ चुनाव व्यवस्था ज्यादा प्रभावी साबित हो सकती है। विपक्ष और विशेषज्ञों की अलग राय हालांकि, One Nation One Election को लेकर सभी की राय एक जैसी नहीं है। कुछ विपक्षी दल और विशेषज्ञ इसके कुछ पहलुओं पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक साथ चुनाव होने से राष्ट्रीय मुद्दे ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं और स्थानीय मुद्दों को पर्याप्त महत्व नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा राज्यों की स्वायत्तता और संवैधानिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा जारी है। 2029 में लागू होने की उम्मीद क्यों? संसदीय समिति फिलहाल सभी पक्षों से राय जुटाने और रिपोर्ट तैयार करने में लगी है। इसके बाद ही आगे की संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। अगर सरकार और संसद स्तर पर सभी जरूरी मंजूरी मिल जाती है, तो 2029 का लोकसभा चुनाव भारत में नई चुनाव व्यवस्था की शुरुआत का आधार बन सकता है। One Nation One Election सिर्फ चुनाव कराने का तरीका बदलने का प्रस्ताव नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है। आने वाले समय में संसदीय समिति की रिपोर्ट और सरकार के फैसले इस दिशा को तय करेंगे।
Read more
1 … 44 45 46 47 48 … 71

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.