आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

ट्रेन के आगे कूदा किसान, दो टुकड़ों में बंटा, VIDEO:ग्वालियर में सूदखोर धमकाते थे-घर में घुसकर मारेंगे; बेटा बोला- किडनैप कर पीटा भी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कथित सूदखोरों की धमकियों से परेशान एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव दो टुकड़ों में बंटा मिला। मृतक की पहचान मुरार के त्यागी नगर निवासी तिलक सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने जीजा-साले समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद आरोपी लगातार धमका रहे थे और घर में घुसकर मारने की बात कह रहे थे। 5 लाख उधार लिए, 3 लाख लौटा दिए परिजनों के मुताबिक, तिलक सिंह ने करीब छह महीने पहले कल्ला शर्मा से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। इनमें से 3 लाख रुपए लौटा दिए थे, लेकिन बाकी 2 लाख और भारी ब्याज के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि पहले 3 टका ब्याज तय हुआ था, लेकिन बाद में 20 टका ब्याज मांगा जाने लगा। मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप परिजनों का आरोप है कि रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने तिलक के साथ मारपीट की और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को भी उन्हें धमकाया गया था। इसी मानसिक दबाव के चलते शुक्रवार को तिलक एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूद गए। सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह पुलिस को मिले सुसाइड नोट में तिलक ने लिखा है कि उन्होंने 5 लाख रुपए उधार लिए थे और 3 लाख वापस कर दिए थे। इसके बावजूद बचे हुए पैसों और ब्याज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने लिखा कि आरोपियों की धमकियों से तंग आकर वह यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के जिम्मेदार जितेंद्र शर्मा, उसका साला कल्ला शर्मा तथा गजेन्द्र हैं। बेटे ने कहा- 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहे थे मृतक के बेटे अजीत सिंह का कहना है कि पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। 3 लाख रुपए लौटाने के बाद भी आरोपी बचे हुए पैसों पर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहे थे। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिससे परेशान होकर उनके पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस बोली- हर पहलू की जांच करेंगे एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसमें जिन लोगों के नाम लिखे गए हैं, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read more

विंबलडन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार फाइनल में, आर्थर फेरी का शानदार सफर सेमीफाइनल में थमा

लंदन। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को 7-6, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बना ली। अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में उनका सामना मौजूदा चैंपियन जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 31 साल बाद जर्मनी का खिलाड़ी विंबलडन फाइनल में 29 वर्षीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव 1995 के बाद विंबलडन पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह फ्रेंच ओपन जीतने के बाद अगले ही ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले ओपन एरा के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक केवल दो सेट गंवाए हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आर्थर फेरी का यादगार अभियान विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर मौजूद ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी का ऐतिहासिक सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में बड़ी छलांग के रूप में मिलेगा। फेरी की रैंकिंग अब 114 से बढ़कर 36वें स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है, जिससे उन्हें भविष्य के बड़े टूर्नामेंटों में सीधे मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिल सकेगा। पहले सेट में कड़ा मुकाबला मुकाबले का पहला सेट बेहद रोमांचक रहा और टाई-ब्रेक तक पहुंचा। टाई-ब्रेक में ज्वेरेव ने लगातार सात अंक जीतकर बढ़त हासिल की। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में दमदार सर्विस और शानदार बेसलाइन गेम के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। सचिन, शुभमन गिल और ब्रायन लारा भी पहुंचे सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा और नीदरलैंड के फुटबॉलर वर्जिल वान डाइक सहित कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं। विंबलडन आयोजकों ने सचिन तेंदुलकर का स्वागत करते हुए उन्हें ‘क्रिकेट रॉयल्टी’ बताया। फाइनल पर ज्वेरेव की नजर जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा कि विंबलडन हमेशा उनके लिए सबसे कठिन ग्रैंड स्लैम रहा है, लेकिन अब फाइनल में पहुंचकर उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चाहे फाइनल में सामने जैनिक सिनर हों या नोवाक जोकोविच, मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। अधिक जानकारी खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

ओंकारेश्वर जाते समय नर्मदा में डूबा युवक, खेड़ीघाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा

खंडवा। खंडवा जिले के मोरटक्का स्थित खेड़ीघाट पर शुक्रवार शाम नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित पिता कमल पटेल (24) निवासी महू के रूप में हुई है। वह अपने उत्तर प्रदेश निवासी दोस्त के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। ओंकारेश्वर जाते समय दोनों दोस्त मोरटक्का के खेड़ीघाट पर रुके और नर्मदा नदी में स्नान करने उतर गए। इसी दौरान अंकित अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। गोताखोरों ने बाहर निकाला, अस्पताल में मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और मोरटक्का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निजी स्कूल में शिक्षक था युवक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंकित को तैरना नहीं आता था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, अंकित महू के एक निजी स्कूल में शिक्षक था। वह अपने उत्तर प्रदेश निवासी मित्र को ओंकारेश्वर दर्शन कराने ले जा रहा था। रास्ते में नर्मदा स्नान के दौरान यह दुखद हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

भोपाल के 50 से ज्यादा इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब 50 से अधिक इलाकों में शनिवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगी कटौती बिजली कंपनी के अनुसार, निर्धारित मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के कारण इन इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। अधिक जानकारी भोपाल और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

ग्रीस में उड़ान के दौरान विमान की खिड़की टूटी, 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला

एथेंस। ग्रीस से जर्मनी जा रही रायनएयर (Ryanair) की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान खिड़की टूटने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय विमान करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। खिड़की टूटने के कारण विमान के केबिन का दबाव अचानक कम हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टूटी हुई खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर और कंधे खिड़की से बाहर निकल गए। हालांकि, उनकी सीट बेल्ट बंधी होने और अन्य यात्रियों की सतर्कता से उनकी जान बच गई। पत्नी और यात्रियों ने बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बुजुर्ग यात्री खिड़की की ओर खिंचने लगे, उनकी पत्नी ने तुरंत उनके दोनों पैर पकड़ लिए। इसके बाद आसपास बैठे अन्य यात्रियों ने भी मदद की और उन्हें सुरक्षित अंदर खींच लिया। यदि यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी होती, तो हादसा और गंभीर हो सकता था। ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए एक महिला यात्री ने स्थानीय रेडियो से बातचीत में बताया कि घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। तभी अचानक टायर फटने जैसी तेज आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड में केबिन का दबाव कम हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे आ गए और केबिन में तेज गंध फैल गई। कुछ क्षणों के लिए यात्रियों को लगा कि शायद विमान का इमरजेंसी दरवाजा खुल गया है। इंजन के पुर्जे से टूटी हो सकती है खिड़की ग्रीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के इंजन से अलग हुए किसी पुर्जे के टुकड़े के खिड़की से टकराने के कारण यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि, एयरलाइन या संबंधित अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग यह फ्लाइट ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही थी। घटना के बाद विमान को वापस थेसालोनिकी एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन रायनएयर ने बताया कि घायल यात्री, जो सर्बिया का पर्यटक है, को हल्की जलन जैसी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। मामले की जांच जारी है। अधिक जानकारी देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

श्रावणी मेला 2026: महादेवसाल स्टेशन पर 8 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

बिलासपुर। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महादेवसाल स्टेशन पर 4 जोड़ी यानी 8 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, जिससे महादेवसाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का इस अवधि में महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज रहेगा। इन ट्रेनों का रहेगा अस्थायी ठहराव श्रद्धालुओं को होगी यात्रा में आसानी रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, श्रावणी मेले के दौरान महादेवसाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए एक महीने के लिए इन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है, ताकि यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी की पुष्टि कर लें। अधिक जानकारी रेलवे और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

ट्रम्प की हत्या की साजिश या इजराइल की रणनीति? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है। इसके बाद ट्रम्प के तेवर ईरान के प्रति और सख्त हो गए। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिकी प्रशासन ने भी सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी नए षड्यंत्र की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच अमेरिका ने 7-8 जुलाई की रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह हमला इजराइल की खुफिया जानकारी से प्रभावित था या इसके पीछे अन्य रणनीतिक कारण थे। इजराइल ने क्या दावा किया? अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने अमेरिका को सूचना दी कि ईरान ट्रम्प को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। The Wall Street Journal और CNN की रिपोर्टों में दावा किया गया कि अमेरिकी एजेंसियों को हाल के हफ्तों में ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर कई खुफिया इनपुट मिले थे। हालांकि, इन रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि अमेरिकी एजेंसियों ने सार्वजनिक रूप से किसी नई साजिश की पुष्टि नहीं की है। क्या इसी वजह से अमेरिका ने ईरान पर हमला किया? इस सवाल का स्पष्ट जवाब फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ घटनाक्रमों ने इस चर्चा को हवा दी है। हालांकि, अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा कि सैन्य कार्रवाई सीधे कथित हत्या की साजिश के कारण की गई। क्या इजराइल अमेरिका को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है? कुछ अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई गई है कि इजराइल ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य नीति को और आक्रामक बनाने की कोशिश कर रहा हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, हाल के वर्षों में ईरान के खिलाफ कई अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों से पहले इजराइल ने खुफिया इनपुट साझा किए थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें लेकर अलग-अलग विश्लेषण सामने आए हैं। क्या ट्रम्प वास्तव में निशाने पर हैं? यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर ईरान का नाम सामने आया हो। अमेरिका-ईरान तनाव क्यों बढ़ा? अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार कई मुद्दों पर बना हुआ है, जिनमें शामिल हैं— विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच बयानबाजी और सैन्य दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे पश्चिम एशिया में अस्थिरता की आशंका बनी हुई है। फिलहाल क्या स्थिति है? अब तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि: अधिक जानकारी देश-दुनिया और अंतरराष्ट्रीय मामलों की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हार के बाद BCCI करेगा टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर पर भी रहेगी नजर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समीक्षा में हेड कोच गौतम गंभीर, टीम की रणनीति, चयन प्रक्रिया और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व का भी आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड यह जानना चाहता है कि टीम की रणनीति और चयन में कहां कमी रह गई। हालांकि, फिलहाल गौतम गंभीर या श्रेयस अय्यर के भविष्य को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। लगातार दो टी-20 सीरीज हारी टीम इंडिया भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 0-3 से पिछड़ गया, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा (No Result) रहा। चौथे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ सीरीज भी हाथ से निकल गई। 12 साल बाद इंग्लैंड ने जीती टी-20 सीरीज इंग्लैंड ने 2014 के बाद पहली बार भारत को द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हराया है। दोनों देशों के बीच अब तक 10 टी-20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 4 और एक सीरीज ड्रॉ रही। इसके अलावा इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों वाली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज अपने नाम की है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी समीक्षा टी-20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह हाल ही में श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन उनकी कप्तानी में भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार चुका है। आयरलैंड के खिलाफ मिली हार भारत की उस टीम के खिलाफ पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज हार थी। ब्रिस्टल टी-20 में मिली एकतरफा हार ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। जवाब में इंग्लैंड ने 159 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक हेड कोच गौतम गंभीर का अनुबंध 2027 तक है। ऐसे में BCCI की समीक्षा बैठक में टीम के प्रदर्शन, रणनीति और भविष्य की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। अधिक जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

IND vs ENG महिला टेस्ट: स्मृति मंधाना की फिफ्टी, लंच तक भारत 122/3; लॉर्ड्स में रचा गया इतिहास

लंदन। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले दिन शानदार शुरुआत की। लंच तक भारत ने 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए। अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं स्मृति मंधाना 67 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती झटकों के बाद संभली भारतीय पारी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में बिना खाता खोले लॉरेन फिलर का शिकार बनीं। इसके बाद यस्तिका भाटिया 12 रन बनाकर लॉरेन बेल की गेंद पर बोल्ड हो गईं। 37 रन पर दो विकेट गिरने के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। जेमिमा ने 38 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन इजी वोंग ने उन्हें बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। 300वें इंटरनेशनल मैच में मंधाना का शानदार रिकॉर्ड 29 वर्षीय स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर नया इतिहास रच दिया। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली भारत की तीसरी और दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बनीं। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। लंच तक मंधाना ने अपनी नाबाद पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट 142 साल पुराने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में यह पहला महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह 16वां महिला टेस्ट है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए 15 टेस्ट मैचों में भारत ने 3, इंग्लैंड ने 1 मुकाबला जीता, जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे। टैमी ब्यूमोंट का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड की अनुभवी ओपनर टैमी ब्यूमोंट के करियर का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। 35 वर्षीय ब्यूमोंट 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद संन्यास ले रही हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और महिला वनडे क्रिकेट में 12 शतक लगाकर इंग्लैंड की सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़। इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउशियर, हीदर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर। अधिक जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more
Rajpal Yadav

Rajpal Yadav Case Update: Check Bounce मामले में Court का बड़ा फैसला, एक्टर की बढ़ी मुश्किलें

बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस केस में अदालत ने उनकी सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और उनके दोबारा जेल जाने की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। Check Bounce Case में नहीं मिली राहत Rajpal Yadav से जुड़ा यह मामला चेक बाउंस से संबंधित है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि भुगतान के लिए जारी किया गया चेक बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गया था। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा और कई सालों तक कानूनी प्रक्रिया चलती रही। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पहले दिए गए फैसले को बरकरार रखने का निर्णय लिया है। अदालत ने साफ किया कि मामले में आरोपी की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। Court की टिप्पणी से बढ़ी चिंता सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। कोर्ट की टिप्पणी के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फैसले के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि अभिनेता को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि, आगे की कानूनी कार्रवाई और अपील को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। पहले भी कानूनी विवाद में फंसे थे राजपाल यादव यह पहली बार नहीं है जब राजपाल यादव किसी चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी उन्हें इसी तरह के एक मामले में अदालत की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, जिसके बाद जमानत मिलने पर उन्होंने अपना फिल्मी सफर जारी रखा। फैंस के लिए बड़ा झटका राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी, छोटे लेकिन यादगार किरदारों और शानदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनकी फिल्में और कॉमिक किरदार आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरने की खबर उनके फैंस के लिए चिंता की बात है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल चेक बाउंस केस में कोर्ट के फैसले के बाद राजपाल यादव के अगले कदम पर सबकी नजरें हैं। उनकी कानूनी टीम आगे किस तरह की रणनीति अपनाती है, यह आने वाले समय में पता चलेगा। एक तरफ जहां अभिनेता का फिल्मी करियर लगातार चर्चा में रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह कानूनी मामला उनके लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 46 47 48 49 50 … 71

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.