NE

News Elementor

Bilaspur Dhan Khareedi Scam: नियमों के खिलाफ वसूली, बिचौलियों का धान खपाने का आरोप, 3 लाख का अवैध धान जब्त

Table of Content

बिलासपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों पर किसानों से नियमों के विपरीत वसूली और मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि व्यापारी और बिचौलियों का धान खरीदी केंद्रों में खपाया जा रहा है, जबकि जरूरतमंद किसान टोकन मिलने के बाद भी धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राइस मिल और किराना दुकान से करीब 3 लाख रुपए का धान जब्त किया है।

समर्थन मूल्य की व्यवस्था पर सवाल

राज्य सरकार ने किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य (MSP) दिलाने के लिए धान खरीदी की व्यवस्था की है, लेकिन जमीनी स्तर पर अफसरों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप है। किसानों का कहना है कि उनका धान पीछे किया जा रहा है, जबकि बिचौलियों का धान आसानी से खरीदा जा रहा है।

प्रति बोरी 1 किलो तक ज्यादा धान लेने का आरोप

शासन के नियमों के अनुसार एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम धान लिया जाना चाहिए, लेकिन कई केंद्रों पर किसानों से 41 किलो 500 ग्राम से 41 किलो 700 ग्राम तक धान लिया जा रहा है। यानी प्रति बोरी करीब 1 किलो अतिरिक्त। किसानों ने इसकी शिकायतें भी कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

टोकन के बाद भी नहीं हो रही तौल

किसानों का कहना है कि टोकन कटवाने के बाद भी उनकी तौल नहीं हो रही। शुक्रवार को पहुंचे किसानों की तौल नहीं हुई और शनिवार-रविवार केंद्र बंद रहने के कारण उन्हें सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा। किसानों को डर है कि सोमवार को भी नंबर आएगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं।

प्रशासन की कार्रवाई, 3 लाख का धान जब्त

जिला प्रशासन का दावा है कि अवैध धान भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन केस दर्ज किया गया।

  • ग्राम कोनचरा के यंग प्रोविजन स्टोर से 117 कट्टी (46 क्विंटल 80 किलो) धान जब्त
  • ग्राम मनगवां की अरिहंत राइस मिल से 122 कट्टा (48 क्विंटल 80 किलो) अवैध धान जब्त

यह कार्रवाई बेलगहना नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत, कोटा मंडी उप निरीक्षक सीजी गोस्वामी और नीतिश नायक की टीम ने की। कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपए का धान जब्त किया गया और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

👉 इस मुद्दे से जुड़ी हर अपडेट, ग्राउंड रिपोर्ट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए Deshharpal साइट विज़िट करें deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 132 बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर सख्ती दिखाई गई। सेंट्रल ज़ोन में चला विशेष अभियान यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में चलाया...

ग्वालियर में आधी रात भीषण आग: मकान और वाहन जले, लोगों ने घर छोड़कर बचाई जान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण आग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रात करीब 2:30 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेजी से फैली आग, आसपास के घर भी चपेट में यह...

कन्फर्म टिकट के बावजूद नहीं मिला कोच, बुजुर्गों को टॉयलेट के पास बैठकर करना पड़ा सफर; आयोग ने रेलवे को ठहराया दोषी

रेलवे की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कन्फर्म टिकट और सीट नंबर होने के बावजूद यात्रियों को तय कोच ही नहीं मिला। यह घटना 30 नवंबर 2024 की है, लेकिन अब इस पर फैसला आया है। क्या है पूरा मामला? नागपुर से भोपाल जा रहे चार वरिष्ठ यात्रियों ने अमृतसर...
Gold

Gold Price Today सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम का रेट

सोमवार की शुरुआत सर्राफा बाजार के लिए झटके भरी रही। Gold और Silver दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदार भी हैरान हैं। खासकर चांदी में आई भारी गिरावट ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया है। चांदी लुढ़की, सोना भी दबाव में आज चांदी...
Noida

Noida Workers Protest वेतन बढ़ाने की मांग पर भड़की हिंसा, तीसरे दिन हालात बिगड़े

Noida के औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों का सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Increment) को लेकर चल रहा विरोध अब उग्र हो चुका है। तीन दिनों से जारी यह प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शांत प्रदर्शन से हिंसा तक का सफर शुरुआत में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण...