आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलयमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 माह की बच्ची समेत 6 लोग घायल, चालक हिरासत मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास: इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला महिला टेस्टBREAKINGमध्य प्रदेशनाना पटवारी केस: मोबाइल जांच में मिले सट्टा एप और संदिग्ध लेन-देन के सुराग, पुलिस फिर करेगी पूछताछBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगे नए नियमBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 14 जुलाई को 40 से ज्यादा इलाकों में 2 से 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें पूरी लिस्टBREAKINGदेश-हरपलदिल्ली दंगा: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, 6 आरोपी बरीBREAKINGस्पोर्ट्सCSK में बड़े बदलाव की तैयारी: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं मेंटर, संजू सैमसन कप्तानी की रेस में आगेBREAKINGदेश-हरपलयमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 माह की बच्ची समेत 6 लोग घायल, चालक हिरासत मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास: इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला महिला टेस्टBREAKINGमध्य प्रदेशनाना पटवारी केस: मोबाइल जांच में मिले सट्टा एप और संदिग्ध लेन-देन के सुराग, पुलिस फिर करेगी पूछताछBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगे नए नियमBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 14 जुलाई को 40 से ज्यादा इलाकों में 2 से 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें पूरी लिस्टBREAKINGदेश-हरपलदिल्ली दंगा: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, 6 आरोपी बरीBREAKINGस्पोर्ट्सCSK में बड़े बदलाव की तैयारी: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं मेंटर, संजू सैमसन कप्तानी की रेस में आगे

NE

News Elementor

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठे

Table of Content

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में गुजरात से आई दो महिलाओं से विशेष दर्शन कराने के नाम पर 42 हजार रुपए ठग लिए गए।

मामले में महाकाल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गूगल सर्च से मिला नंबर, फिर हुई ठगी

गुजरात निवासी वीणा धनेरिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ 15 मई को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आई थीं।

भस्म आरती की बुकिंग के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें “पंडित दीपक मिश्रा” नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला।

महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंदिर से जुड़ा व्यक्ति बताया और नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने का भरोसा दिया।

अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करवाए पैसे

आरोपी ने महिलाओं से अलग-अलग किश्तों में कुल 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

पैसे लेने के बाद भी वह लगातार बुकिंग होने का भरोसा देता रहा।

बाद में आरोपी ने फोन कर कहा कि बुकिंग नहीं हो पाई और पैसे वापस कर देगा।

मंदिर पहुंचने पर खुली पोल

जब महिलाएं मंदिर के आधिकारिक काउंटर पर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि इस तरह की कोई बुकिंग प्रक्रिया नहीं होती और मंदिर में इस नाम का कोई पुजारी भी नहीं है।

इसके बाद दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी सागर जिले का रहने वाला

थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी सागर जिले का रहने वाला बताया गया है, जो उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजन-पाठ का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दो दिन पहले भी हुई थी ठगी

इससे पहले 13 मई को पुणे से आए श्रद्धालुओं से भी नंदी हॉल में दर्शन कराने के नाम पर 5 हजार रुपए ठगे गए थे।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि—

  • भस्म आरती और विशेष दर्शन की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें
  • सोशल मीडिया या गूगल पर मिले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें
  • भस्म आरती की फीस 200 रुपए प्रति व्यक्ति है
  • सामान्य दर्शन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क हैं
  • प्रोटोकॉल दर्शन टिकट अधिकृत काउंटर से ही लें

महाकाल मंदिर प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में आने से बचें।

👉 धर्म और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

यमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के यमुनानगर में रादौर स्थित शाकुंभरी ज्वेलर्स पर हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। वहीं, चौथे आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाशों की पहचान रवि (इंद्री निवासी), सतबीर (गन्नौर, सोनीपत निवासी) और पवन उर्फ पुन्ना के रूप में हुई है। चौथे आरोपी प्रवीण को बिना घायल हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पर भी की गई फायरिंग मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। इस दौरान सीआईए-2 प्रभारी राकेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर एक गोली लगी। जैकेट होने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं पहनी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। CCTV और साइबर इनपुट से आरोपियों तक पहुंची पुलिस रादौर ज्वेलर्स लूटकांड की जांच में स्थानीय थाना पुलिस के साथ सीआईए-1, सीआईए-2 और साइबर टीम लगातार जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी लोकेशन ट्रेस की। कांजनू पुल पर हुई मुठभेड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कांजनू पुल के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया, जबकि चौथे आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटकांड से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। देश और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 माह की बच्ची समेत 6 लोग घायल, चालक हिरासत में

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 माह की मासूम बच्ची सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अधारताल थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। एक तेज रफ्तार कार जय प्रकाश नगर से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े लोगों और पास की दुकानों से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है— सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चालक हिरासत में, कार जब्त अधारताल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (पंजीयन क्रमांक MP 34 CA 0718) को जब्त कर लिया है। पुलिस ने नेता कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद एहतेशाम को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। CCTV फुटेज से होगी जांच पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे, ताकि दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मध्य प्रदेश और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

भारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास: इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला महिला टेस्ट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को पूरी तरह मात दी। यह रनों के लिहाज से भारतीय महिला टीम की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इंग्लैंड की धरती पर कायम रहा अजेय रिकॉर्ड भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में अब तक खेले गए 11 टेस्ट मैचों में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इससे पहले भारत ने वर्ष 2023 में भी इंग्लैंड को 347 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की थी। मैच का हाल पहली पारी में भारत ने 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 115 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 341/7 के स्कोर पर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 270 रन से अपने नाम कर लिया। मैच की 3 सबसे बड़ी बातें पहली पारी में मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति का दम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना (83), हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 285 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर ने दो-दो विकेट लिए। क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। सयाली सतघारे और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने 52 और कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए। यस्तिका भाटिया ने खेली ऐतिहासिक पारी दूसरी पारी में भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 88 रन की मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद यस्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 73 और दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की। अंत में ऋचा घोष ने नाबाद 50 और सयाली सतघारे ने नाबाद 18 रन बनाकर भारत का स्कोर 341/7 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने पांच विकेट लिए। चौथे दिन स्पिनरों ने दिलाई जीत 457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम जल्दी पवेलियन लौट गया। हालांकि एमी जोन्स (54) और सोफी एक्लेस्टोन (50) ने संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी कोशिश नाकाफी साबित हुई। भारत की ओर से स्नेह राणा ने चार विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी 186 रन पर समेट दी। सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला मैच के चौथे दिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी लॉर्ड्स पहुंचे और भारतीय महिला टीम से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। ब्रॉडकास्ट के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए इससे बड़ा पल नहीं हो सकता कि सचिन तेंदुलकर खुद मैदान पर आकर टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal

नाना पटवारी केस: मोबाइल जांच में मिले सट्टा एप और संदिग्ध लेन-देन के सुराग, पुलिस फिर करेगी पूछताछ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल की जांच में पुलिस को अहम डिजिटल सुराग मिले हैं। जांच के दौरान मोबाइल में कथित तौर पर दो ऑनलाइन सट्टा एप, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े इनपुट और तीन महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर मिले हैं। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है। इंदौर के डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस की विशेष टीम मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विस्तृत जांच कर रही है। दो युवतियों के बयान में भी मिले अहम इनपुट रविवार को राजेंद्र नगर थाने में महिला अधिकारी की मौजूदगी में दो युवतियों के बयान दर्ज किए गए। एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान नाना पटवारी से एक प्लॉट के सिलसिले में हुई थी। उसने दावा किया कि एक पार्टी के दौरान एमडी ड्रग्स का सेवन किया गया था, जिसमें नाना पटवारी भी मौजूद थे। दूसरी युवती ने बताया कि नाना पटवारी उसके पति के मित्र हैं और इसी कारण उनकी पहचान हुई थी। इन बयानों की पुलिस स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी पुलिस के अनुसार, मोबाइल में मिले दोनों एप के जरिए कथित रूप से ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी लिंक भेजी जाती थीं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के संकेत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लेन-देन और कथित सट्टा नेटवर्क के बीच कोई संबंध है या नहीं। मोबाइल से मिले तीन अहम नंबरों के आधार पर संबंधित लोगों की भी तलाश की जा रही है। फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा नाना पटवारी पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और दोनों युवतियों के बयानों के आधार पर नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पूछताछ के दौरान उनसे कथित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और पार्टी में ड्रग्स सेवन के आरोपों को लेकर सवाल किए जाएंगे। पुलिस पूरे नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। नाना पटवारी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें करीब सात साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप था कि वह उस मामले में फरार चल रहे थे। इसके अलावा 2025 में तेजाजी नगर थाने में उनके और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ था। महिला से अभद्रता का मामला भी दर्ज नवंबर 2018 में नाना पटवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(क) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि नाना पटवारी और अन्य लोग हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि नाना पटवारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इन आरोपों पर उस समय मामला दर्ज कर जांच की गई थी। खुशी कूलवाल सुसाइड केस में भी सामने आया था नाम जुलाई 2018 में इंदौर निवासी खुशी कूलवाल की आत्महत्या के मामले की जांच के दौरान भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उस मामले में उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। बाद में 2025 में ड्रग्स कनेक्शन और हाई-प्रोफाइल पार्टियों से जुड़े पहलुओं की जांच के दौरान यह मामला फिर चर्चा में आया। पुलिस फिलहाल सभी डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। अभी तक किसी नए आरोप पर अंतिम निष्कर्ष या आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मध्य प्रदेश और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगे नए नियम

त्योहारों और आपातकालीन परिस्थितियों में एयरलाइंस कंपनियों द्वारा हवाई किराए में की जाने वाली भारी बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर हवाई किराया तय करने से जुड़े नए नियमों की प्रति सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश करे। मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जनहित याचिका पर की। अदालत ने स्पष्ट किया कि नियम संसद में पेश हों या नहीं, लेकिन उनकी प्रति तय समय में कोर्ट को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। केंद्र ने कहा- नियम तैयार, जल्द संसद में होंगे पेश सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि हवाई किराया नियंत्रित करने से जुड़े नियम तैयार हैं और उन्हें अगले 30 दिनों के भीतर संसद में पेश किया जाएगा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसद की प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन न्यायालय को नियमों की प्रति दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। जनहित याचिका में उठाया गया था मनमाने किराए का मुद्दा यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एयरलाइंस कंपनियां मांग बढ़ने पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलती हैं। याचिकाकर्ता ने अदालत से देश में एक स्वतंत्र और प्रभावी नियामक (रेगुलेटर) बनाने की मांग की, जो एयरलाइंस के किराए और अतिरिक्त शुल्कों की निगरानी कर सके। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार हवाई किराया 300 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस पर अदालत ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार वकीलों की फीस भी 400 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। पहले भी केंद्र को लग चुकी है फटकार इस मामले में 30 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल नहीं करने पर फटकार लगाई थी। अदालत ने सरकार से पूछा था कि तय समय पर हलफनामा क्यों दाखिल नहीं किया गया और अतिरिक्त समय की आवश्यकता क्यों पड़ी। साथ ही इस संबंध में विस्तृत आवेदन दाखिल करने के निर्देश भी दिए थे। पहले भी उठा चुका है सुप्रीम कोर्ट सवाल हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी चिंता जता चुका है। जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों का भी असर एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि जेट फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतें उनके संचालन खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। कुल परिचालन लागत का लगभग 30 से 40 प्रतिशत खर्च ईंधन पर होता है। इसी वजह से कई एयरलाइंस ने टिकटों के दाम बढ़ाए हैं और अपने वित्तीय अनुमान (फाइनेंशियल आउटलुक) में भी बदलाव किए हैं। हालांकि, याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मांग बढ़ने के दौरान किराए में होने वाली अत्यधिक वृद्धि पर प्रभावी निगरानी जरूरी है। देश, कोर्ट और कारोबार से जुड़ी ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.