आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में साइबर ठगी के पैसों से खरीदे सोने के सिक्के, तीन आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांगBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में साइबर ठगी के पैसों से खरीदे सोने के सिक्के, तीन आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांग

NE

News Elementor

CJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शन

Table of Content

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो पार्टी एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने आंदोलन स्थगित करने के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन किया है।

सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास, पार्टी नेता आशुतोष रांका और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं।

सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप

सौरव दास ने आरोप लगाया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब इस वादे का पालन नहीं किया जा रहा।

‘साक्षी’ पोर्टल लॉन्च

CJP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘साक्षी (Saakshi)’ नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो, वीडियो और केस से संबंधित जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा कर सकेंगे।

पार्टी ने छात्रों से 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च और उसके बाद हुई कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी सबूत अपलोड करने की अपील की है।

पुलिसकर्मियों की पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई

सौरव दास ने कहा कि गंभीर चोट पहुंचाने, पेलेट गन चलाने या अन्य कथित ज्यादती करने वाले पुलिस और RAF कर्मियों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर करवाने और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है।

अन्य राज्यों में भी कार्रवाई का आरोप

इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लद्दाख रवाना होने से पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था।

वांगचुक बोले- गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी प्रभावी

राजघाट में वांगचुक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक मार्ग को अपनाया जा रहा है और यह बेहद प्रभावी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने उनका विश्वास और मजबूत किया है कि गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी पूरे देश में उतना ही प्रासंगिक और असरदार है।

देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर में साइबर ठगी के पैसों से खरीदे सोने के सिक्के, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम से सोने के सिक्के खरीदकर सराफा कारोबारियों को चूना लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.80 लाख रुपये कीमत के 12 ग्राम सोने के सिक्के बरामद किए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ कर साइबर ठगी की रकम के स्रोत और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। UPI से किया भुगतान, बाद में फ्रीज हुई रकम पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को टिकरापारा स्थित श्री ओम शांति ज्वेलर्स में दो युवक पहुंचे। इनमें से एक ने 7 ग्राम सोने का सिक्का खरीदने की इच्छा जताई। दुकान में एक साथ 7 ग्राम का सिक्का उपलब्ध नहीं होने पर उसे 1-1 ग्राम के सात सिक्के दिए गए, जिनकी कीमत 99,900 रुपये थी। आरोपी ने JAGDAMBA TC नाम की UPI आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया। दो दिन बाद ज्वेलर्स संचालक को बैंक से सूचना मिली कि यह राशि साइबर फ्रॉड से जुड़ी होने के कारण फ्रीज कर दी गई है। जांच में पता चला कि भुगतान जिस खाते से हुआ था, उसमें साइबर ठगी की रकम जमा थी। दूसरे ज्वेलर्स को भी बनाया शिकार जांच में सामने आया कि 17 जुलाई को एक आरोपी ने अजय ज्वेलर्स से भी 5 ग्राम सोने का सिक्का खरीदा था। इसके लिए 76,220 रुपये का भुगतान उसी UPI आईडी से किया गया। इसके बाद आरोपी ने 23,500 रुपये अतिरिक्त ट्रांसफर किए और बाद में सोना नहीं लेने की बात कहकर यह राशि वापस ले ली। बैंक जांच में कुल 1,99,440 रुपये का लेन-देन संदिग्ध और साइबर ठगी से जुड़ा पाया गया। तकनीकी जांच से तीन आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने UPI ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, मोबाइल नंबर, CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस ने मनजीत मंडल, शाहिल नेताम और आयुष साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम सोने के सिक्के जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा था

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक फर्जी वकील पकड़ा गया। युवक वकीलों की वेशभूषा पहनकर कोर्ट परिसर में घूम रहा था। संदेह होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उससे पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि वह न तो वकील है और न ही कानून का छात्र। उसकी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास निकली। दस्तावेज मांगने पर खुली पोल बार एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रूम नंबर 45 के बाहर एक युवक वकीलों की ड्रेस में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश राठौर बताया और कहा कि वह एक अधिवक्ता के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जब उससे एलएलबी की डिग्री और बार काउंसिल से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने कानून की पढ़ाई नहीं की है और वह केवल आठवीं कक्षा तक शिक्षित है। सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी मिले सबूत बार एसोसिएशन ने युवक की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की भी जांच की। जांच में वह कई तस्वीरों में वकीलों की वेशभूषा में नजर आया। इसके बाद इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने आरोपी को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई। फर्जी वकीलों के खिलाफ विशेष अभियान एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक महिला को फर्जी वकील के रूप में पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच अभी जारी है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया

इटावा। इटावा क्षेत्र के रामपुरिया गांव में एक बार फिर मगरमच्छ के घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह गांव की बस्ती में करीब 5 फीट लंबे और 40 से 45 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ के दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। तीन दिन में दूसरी बार गांव पहुंचा मगरमच्छ ग्रामीणों के अनुसार, गांव से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर चंबल नदी बहती है। इसके अलावा गांव के पास एक तलाई भी है, जिसमें सालभर पानी भरा रहता है। माना जा रहा है कि इन्हीं जल स्रोतों के कारण मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि दो दिन पहले भी एक मगरमच्छ गांव के एक घर में घुस गया था। उस समय भी उसका सफल रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया था। पहले पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी। मुंह पर टेप और पैरों को बांधकर किया सुरक्षित रेस्क्यू समाजसेवी हयात खान टाइगर ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मगरमच्छ के मुंह को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उस पर टेप लगाई गई। इसके बाद आगे और पीछे के पैरों को रस्सी से बांधा गया तथा उसकी पूंछ को भी नियंत्रित किया गया। पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि भविष्य में भी कोई वन्यजीव गांव में दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

CJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो पार्टी एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने आंदोलन स्थगित करने के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन किया है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास, पार्टी नेता आशुतोष रांका और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप सौरव दास ने आरोप लगाया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब इस वादे का पालन नहीं किया जा रहा। ‘साक्षी’ पोर्टल लॉन्च CJP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘साक्षी (Saakshi)’ नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो, वीडियो और केस से संबंधित जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा कर सकेंगे। पार्टी ने छात्रों से 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च और उसके बाद हुई कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी सबूत अपलोड करने की अपील की है। पुलिसकर्मियों की पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई सौरव दास ने कहा कि गंभीर चोट पहुंचाने, पेलेट गन चलाने या अन्य कथित ज्यादती करने वाले पुलिस और RAF कर्मियों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर करवाने और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है। अन्य राज्यों में भी कार्रवाई का आरोप इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लद्दाख रवाना होने से पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था। वांगचुक बोले- गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी प्रभावी राजघाट में वांगचुक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक मार्ग को अपनाया जा रहा है और यह बेहद प्रभावी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने उनका विश्वास और मजबूत किया है कि गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी पूरे देश में उतना ही प्रासंगिक और असरदार है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल

नई दिल्ली। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां पदक जीत लिया है। भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा और कुल मिलाकर पांचवां मेडल हो गया है। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने कुल 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ और गेम्स रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। स्नैच में बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने क्रमशः 103, 107 और 111 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाए। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया, हालांकि डिडीह के रिकॉर्ड प्रदर्शन के सामने उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर ज्ञानेश्वरी के सिल्वर के बाद भारत अब मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण सहित 39 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड इससे पहले मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम (85+105) वजन उठाकर भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और राजा मुथुपांडी (65 किग्रा) सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। संघर्ष से सफलता तक का सफर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कम उम्र में ही वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता बॉडीबिल्डर थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें खेल छोड़कर इलेक्ट्रीशियन का काम करना पड़ा। पिता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हुए ज्ञानेश्वरी ने जूनियर स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भी उन्होंने स्नैच में सिल्वर और कुल प्रदर्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बॉक्सिंग में भारत की मजबूत शुरुआत भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। वहीं अंकुश ने 80 किलोग्राम वर्ग में एंटीगुआ और बारबुडा के जलान जान को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। एथलेटिक्स और स्विमिंग में भी उम्मीदें कायम एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश सत्यानाथन ने भी 7.77 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। स्विमिंग में साजन प्रकाश पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंच गए, जबकि तेजस शिर्से ने 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में जगह बनाई। जिम्नास्टिक्स में पदक से चूकीं प्रतिष्ठा महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता 12.883 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। वहीं भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर हीट्स में 10.39 सेकेंड का समय निकालने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर आज महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन फाइनल में बिंद्यारानी देवी और पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में वी. अजया बाबू भारत के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे। वहीं हाई जंप फाइनल में तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम से भी देश को बड़ी उम्मीदें हैं। देश और दुनिया की ताजा एवं विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.