आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Kerala school rivalry news in Hindi

Kerala school rivalry news: 50 साल पुरानी रंजिश में दो बुजुर्गों ने पूर्व सहपाठी पर किया हमला

केरल के कासरगोड में 50 साल पुराना स्कूल विवाद बना हिंसा का कारण Kerala school rivalry news – केरल के कासरगोड जिले के मलोम कस्बे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल टाइम की 50 साल पुरानी रंजिश ने दो बुजुर्गों को हिंसा के रास्ते पर धकेल दिया। बालाल ग्राम पंचायत स्थित नटक्कल्लू एडेड स्कूल में साथ पढ़ने वाले तीन पूर्व सहपाठी—वी.जे. बाबू (62), मालोथु बालकृष्णन, और मैथ्यू वलियप्लक्कल—के बीच वर्षों पुराना विवाद फिर से उभर आया। होटल के बाहर हुआ हमला, टूटा दोस्ती का दिखावा घटना सोमवार को जनग्राम होटल के बाहर हुई, जब तीनों की आकस्मिक मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान पुरानी रंजिश फिर से भड़क उठी। रिपोर्ट के मुताबिक, बालकृष्णन ने बाबू को पकड़ लिया और मैथ्यू ने एक बड़ा पत्थर उठाकर बाबू के चेहरे और शरीर पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबू के दो दांत टूट गए और उन्हें गंभीर हालत में परियारम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज, कन्नूर में भर्ती कराया गया। गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज, हो सकती है जेल वेल्लरिकुंड पुलिस थाने के निरीक्षक टी.के. मुकुंदन के अनुसार, अगर मेडिकल रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि बाबू के दांत हमले के कारण टूटे हैं, तो यह अपराध गैर-जमानती हो जाएगा। हमले के आरोप में बालकृष्णन और मैथ्यू पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं में केस दर्ज किया गया है: ₹1.5 लाख में सुलह की पेशकश, शराब की भी संभावना पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, घायल वी.जे. बाबू ने इस मामले को कोर्ट से बाहर सुलझाने की इच्छा जताई है, लेकिन बदले में ₹1.5 लाख की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी बयान दिया कि हमले के समय हमलावरों द्वारा शराब का सेवन किया गया हो सकता है। 50 साल पुरानी दुश्मनी का मनोवैज्ञानिक पहलू Kerala school rivalry news- विशेषज्ञों के अनुसार, स्कूल में हुए छोटे-छोटे बुलींग या टकराव का असर लंबे समय तक मानसिक रूप से बना रह सकता है, खासकर अगर उसे सुलझाया न जाए। यह घटना बताती है कि बचपन की घटनाएं, अगर मन में बैठ जाएं, तो बुजुर्ग अवस्था में भी हिंसा का रूप ले सकती हैं।
Read more
Ice Hockey Surprise

Ice Hockey India! भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने रचा इतिहास, IIHF एशिया कप 2025 में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

India women’s ice hockey team, IIHF Asia Cup 2025, Ice Hockey India भारत की बेटियों का ‘हिम’कालीन कारनामा, इतिहास में दर्ज हुई जीत UAE के अल ऐन शहर में, जहाँ रेत और गर्मी की पहचान है, वहीं बर्फ़ पर तैरते भारतीय जज़्बे ने इतिहास रच दिया। भारत की महिला आइस हॉकी टीम ने IIHF Asia and Oceania Championship 2025 में पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर वो कर दिखाया, जो आज से कुछ साल पहले सपना भी नहीं लगता था। संघर्ष से सम्मान तक – ब्रॉन्ज़ मेडल का कारवां टीम इंडिया ने फिलीपींस, UAE, ईरान, मलेशिया और किर्गिस्तान जैसी टीमों को टक्कर दी और दमदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि हिम्मत, जुनून और भरोसे की मिसाल है। Ice Hockey और India? हां, अब यह संभव है! भारत में जहां क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी की बात होती है, वहां Ice Hockey का नाम तक कम सुना जाता है। लेकिन लेह और लद्दाख की बेटियों ने एक नई शुरुआत की है। इन्हीं लड़कियों ने अपने संसाधन खुद बनाए, सोशल मीडिया से फंड जुटाया, और बर्फ़ की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया। खिलाड़ियों की प्रेरणादायक बातें “हमने सिर्फ़ मैच नहीं खेला, हमने रास्ता बनाया।“ टीम की कप्तान डोलकर लोंगदेन ने यह शब्द बोले तो पूरे देश को उनके संघर्ष की झलक मिली। इन लड़कियों ने सिर्फ विरोधी टीमों को नहीं, बल्कि सिस्टम की चुप्पी, समाज की उम्मीदों और सुविधाओं की कमी को भी हराया। भारत सरकार और खेल मंत्रालय को अब क्या करना चाहिए? यह जीत सिर्फ़ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि नीति-निर्माताओं को एक संदेश है कि भारत की बेटियाँ कुछ भी कर सकती हैं — बस उन्हें सही समर्थन चाहिए। उम्मीद है कि अब सरकार इस खेल को राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कैटेगरी में लाने पर विचार करेगी। देश हरपल उन्हें सलाम करता है!
Read more
RCB Celebration Stampede

RCB Celebration Stampede: आरसीबी ने पुलिस की अनुमति के बिना की विक्ट्री परेड

बेंगलुरु, 5 जून | देश हरपल आईपीएल 2025 (IPL 2025) में RCB की जीत का जश्न बुधवार को बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में एक भयावह हादसे में बदल गया, जब भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिया Suo Motu Cognizance गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस दर्दनाक हादसे पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब तलब किया। कोर्ट की पीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सीएम जोशी शामिल थे। सरकार बनाम डिप्टी CM का आंकड़ा राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता शशिकिरण शेट्टी ने कोर्ट को बताया कि स्टेडियम और उसके आसपास 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे, जिसमें Commissioner, DCP और ACP जैसे अधिकारी शामिल थे।वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को दावा किया था कि 5000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। “हम कोई प्रतिकूल रुख नहीं अपना रहे हैं। अदालत जो भी निर्देश देगी, हम उसे मानेंगे।” – महाधिवक्ता शशिकिरण शेट्टी क्या फेल हुई Crowd Management? आरसीबी ने पुलिस की अनुमति के बिना विक्ट्री परेड के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्री एंट्री पास की घोषणा की थी. सूत्रों की मानें तो इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ हो गयी सरकार ने यह भी बताया कि स्टेडियम के बाहर Water Tankers, Ambulance और Command Control Vehicles भी लगाए गए थे। लेकिन जब 2.5 लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए, तो हालात बेकाबू हो गए। स्टेडियम की क्षमता मात्र 35,000 है, और आमतौर पर सिर्फ 30,000 टिकट बिकते हैं। कई लोग यह सोचकर पहुंचे थे कि शायद स्टेडियम में Free Entry है, जिससे भीड़ और बेकाबू हो गई। हाई कोर्ट का बड़ा सवाल कोर्ट ने स्पष्ट किया कि: “जश्न मनाने के इरादे से त्रासदी हुई है। हम यह जानना चाहते हैं कि क्या यह रोकी जा सकती थी, और भविष्य में इससे बचने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।“ इस मामले में कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) और RCB मैनेजमेंट को भी नोटिस दिया जाएगा Celebration or Negligence? इस हादसे ने एक बार फिर से बड़ी आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी और पारदर्शिता का भी है। अब देखना यह है कि कोर्ट की सख्ती के बाद क्या कर्नाटक सरकार और क्रिकेट प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।
Read more
Sharmistha Panoli bail

Sharmistha Panoli को सशर्त Bail

Calcutta High Court Grants Interim Bail to Law Student Sharmistha Panoli – जानिए क्या हैं जमानत की शर्तें? कोर्ट ने कहा- देश छोड़ने पर पूरी तरह रोक, CJM की अनुमति अनिवार्य Sharmistha Panoli को सशर्त Bail- कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली (Sharmistha Panoli) को सशर्त अंतरिम ज़मानत (Interim Bail) दे दी। यह आदेश जस्टिस राजा बसु की एकल पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने साफ किया कि शर्मिष्ठा देश नहीं छोड़ सकतीं और यदि कभी विदेश जाना चाहें तो इसके लिए उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) से अनुमति लेनी होगी। 10,000 रुपये की ज़मानत राशि और पुलिस को स्पष्ट निर्देश कोर्ट ने आदेश दिया कि शर्मिष्ठा को ₹10,000 की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस को निर्देश दिए गए कि वह गिरफ्तारी से पहले दर्ज की गई सुरक्षा संबंधी शिकायत पर उचित कार्रवाई करे। बता दें कि शर्मिष्ठा ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए थे, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। क्यों वायरल हुआ यह मामला? शर्मिष्ठा पनोली न सिर्फ लॉ स्टूडेंट हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। हाल के दिनों में उन्होंने कुछ सोशल कमेंट्री पोस्ट्स साझा किए थे, जिसके बाद उनका यह मामला सुर्खियों में आया। उनके समर्थकों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #JusticeForSharmistha ट्रेंड कराया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। कानूनी प्रक्रिया और अगली सुनवाई फिलहाल शर्मिष्ठा को स्थायी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक interim relief है और मामले की अगली सुनवाई में फैसला होगा कि उन्हें पूरी तरह ज़मानत मिलेगी या नहीं। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कानूनी सुरक्षा मिल रही है या नहीं? क्या महिलाओं को ऑनलाइन धमकियों से सुरक्षा मिल पा रही है? Desh Harpal इस मुद्दे पर आने वाले हफ्तों में विशेष रिपोर्ट भी प्रकाशित करेगा।
Read more
Virat kohli IPL

RCB Historic Win: Delhi Police ने किया मजेदार ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा धमाल!

RCBvsPBKS ,iplfinal2025 ,IPLFinals ,IPL ,IPL2025 IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम के फैंस इस जीत के जश्न में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। लेकिन इस पूरे माहौल में जिसने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरी, वो था दिल्ली पुलिस का एक मजेदार और क्रिएटिव ट्वीट।
Read more
NDA Women Cadets

NDA Women Cadets: NDA की 148वीं कोर्स में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने की ग्रेजुएशन पूरी, देश को मिली ‘शक्ति की नई टुकड़ी’

NDA Women Cadets, NDA Graduation 2025, NDA Passing Out Parade भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में 29 मई 2025 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब ये युवा कैडेट्स पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की तीनों सेनाओं—थल, जल और वायु—में अपनी सेवा देने को तैयार हैं। पुणे स्थित एनडीए कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में इन 17 महिला कैडेट्स के साथ 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई। अब 30 मई 2025 को पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन होगा, जिसमें ये सभी कैडेट्स औपचारिक रूप से भारतीय रक्षा सेवाओं का हिस्सा बन जाएंगे। मुख्य अतिथि ने दी प्रेरणा, महिलाओं को बताया ‘परिवर्तन की मशाल’ इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि रहीं प्रो. पूनम टंडन, जो दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति हैं। उन्होंने महिला कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा: “आप केवल अपनी सफलता का जश्न नहीं मना रहीं, बल्कि आपने देश की लाखों बेटियों को आगे बढ़ने का साहस दिया है। आप परिवर्तन, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं।” उन्होंने एनडीए की ऐतिहासिक भूमिका को सराहते हुए कहा कि यह संस्थान अब तक 40,000 से अधिक सैन्य अफसरों को तैयार कर चुका है, जिन्होंने युद्ध और शांति दोनों में भारत का नाम ऊंचा किया। ये बने टॉपर्स, जिन पर देश को है गर्व इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न स्ट्रीम्स में अव्वल आने वाले कैडेट्स ने भी सुर्खियां बटोरीं: महिलाओं के लिए NDA के दरवाजे कब खुले? साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपीएससी (UPSC) ने पहली बार महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति दी थी। 2022 में महिला कैडेट्स का पहला बैच एनडीए में शामिल हुआ, जिसने दो साल की कठिन और अनुशासित ट्रेनिंग पूरी कर ली है। एक बदलाव की शुरुआत: अब कोई भी सपना छोटा नहीं इन 17 महिला कैडेट्स की ये उपलब्धि केवल एक अकादमिक डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति का संकेत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अब लड़कियों के लिए कोई भी क्षेत्र वर्जित नहीं है—चाहे वो युद्ध का मैदान हो या कमांड की कुर्सी। पासिंग आउट परेड की तैयारी जोरों पर अब सबकी नजरें 30 मई को होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) पर टिकी हैं, जहां पहली बार महिला कैडेट्स पूरी यूनिफॉर्म में मार्च करती नज़र आएंगी। ये दृश्य केवल गौरव का नहीं, बल्कि बदलाव की गूंज भी होगी। एनडीए की ये 17 बेटियां न सिर्फ देश का गौरव हैं, बल्कि हर उस लड़की की प्रेरणा हैं जो बड़े सपने देखती है। यह बदलाव की शुरुआत है, और अब पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं।
Read more
Shani Jayanti 2025, Shani Puja Vidhi, Shani Jayanti date, Shani Dev Mantra, rashifal shani jayant, shani dev ki puja, kaun si rashi satark rahe, Shani Mahadasha, Saturday astrology effects

Shani Jayanti 2025: जानिए पूजा विधि, किन राशियों को रहना होगा सावधान और कैसे पाएं शनि देव की कृपा

हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को मनाई जाने वाली शनि जयंती, इस वर्ष 27 मई 2025 (मंगलवार) को आ रही है। इस दिन को शनि देव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है और उनकी कृपा से जीवन में संतुलन और सकारात्मक परिवर्तन आता है, वहीं क्रोध से कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। शनि जयंती 2025 की तिथि व मुहूर्त: शनि जयंती की पूजा विधि: किन राशियों को रहना चाहिए सावधान?इस बार शनि ग्रह मकर राशि में वक्री होकर विराजमान रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा: उपाय: शनि से डरने की नहीं, समझने की ज़रूरत है:शनि देव अनुशासन, कर्म और न्याय के प्रतीक हैं। अगर आपने जीवन में कर्म और सोच को सकारात्मक बनाए रखा है, तो शनि देव आपके सबसे बड़े रक्षक भी साबित हो सकते हैं। शनि जयंती का ये पर्व नकारात्मक ऊर्जा को त्यागने और आत्मनिरीक्षण करने का सुनहरा अवसर है। शनि जयंती न केवल धार्मिक आस्था का दिन है बल्कि आत्मसुधार और अनुशासन का प्रतीक भी है। इसे श्रद्धा और विधिपूर्वक मनाएं, ताकि शनि देव की कृपा आपके जीवन में स्थायित्व और शांति लेकर आए।शनि जयंती के दिन सूर्यास्त के समय 7 बार हनुमान जी का नाम लेकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं, और घर के मुख्य द्वार पर रखें – नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है।
Read more
Covid-19 cases in India 2025, JN.1 variant India,

Covid Surge Alert: भारत में फिर बढ़े कोरोना केस, जेएन.1 वैरिएंट बना चिंता का कारण

कोरोना फिर से दे रहा है दस्तक! सिंगापुर और हांगकांग के बाद अब भारत में भी Covid-19 Cases में हल्का लेकिन चिंताजनक इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों ने Corona Advisory जारी कर दी है। स्वास्थ्य एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मामलों में JN.1 वैरिएंट सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फोर्टिस हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. विकास मौर्य के मुताबिक, “JN.1 variant अब तक केवल हल्के से मध्यम लक्षण ही दिखा रहा है और इससे गंभीर बीमारी का खतरा बहुत कम है।” New Covid variant in Asia-एशिया में तेजी से फैल रहा है संक्रमण चीन में कोविड के गंभीर मामले पिछले महीने 3.3% से बढ़कर 5.5% हो गए हैं। अस्पतालों में A&E (Accident & Emergency) रोगियों की दर 7.5% से बढ़कर 16.2% हो चुकी है। ताइवान में भी कोविड-19 के चलते अस्पतालों में भर्ती बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के लक्षण क्या हैं? डॉक्टरों के अनुसार, नए वैरिएंट के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं: गंभीर लक्षण बहुत कम मामलों में देखे गए हैं और उनमें भी ज्यादातर मरीज रिकवरी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। क्या वैक्सीन और इम्यूनिटी काम कर रही है? विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण की हल्की प्रकृति का कारण भारत की जनता में विकसित हुई Natural Immunity और पहले से ली गई वैक्सीनेशन डोज़ हैं। इसलिए कोविड की पहली लहर जैसी गंभीरता की फिलहाल कोई आशंका नहीं है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों की तैयारी केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं। कुछ राज्यों ने मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, लॉकडाउन या बड़े प्रतिबंधों की कोई योजना नहीं है। क्या करना चाहिए आम जनता को? घबराएं नहीं, सतर्क रहें Covid-19 का खतरा पूरी तरह टला नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात घबराने वाले नहीं हैं। अगर हम जरूरी सावधानियाँ बरतें और सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें, तो स्थिति नियंत्रण में रह सकती है।
Read more
Tej Pratap Viral Post, Tej Pratap Girlfriend

Lalu Family in Trouble: तेज प्रताप यादव के रिलेशनशिप पोस्ट ने मचाया बवाल, पार्टी से बाहर!

Tej Pratap Viral Post, Tej Pratap Girlfriend Patna | देश हरपलबिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अचानक एक पारिवारिक मुद्दा गरमा गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे Tej Pratap की ओर से किए गए एक रिलेशनशिप खुलासे ने पार्टी और परिवार—दोनों में हलचल मचा दी है। क्या है तेज प्रताप यादव का वायरल पोस्ट? शनिवार शाम को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें वे एक युवती के साथ दिख रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा: “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ***** है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। मैं बहुत दिनों से यह बात आपसे शेयर करना चाहता था…” यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कुछ घंटों बाद इसे डिलीट कर दिया गया। 🕵️‍♂️ फिर आया ‘हैकिंग’ का दावा विवाद बढ़ते ही तेज प्रताप ने X (Twitter) पर सफाई दी: “मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया है। मेरी तस्वीरों को एडिट कर मुझे और परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें।” लालू यादव ने लिया बड़ा फैसला – तेज प्रताप RJD से बाहर इस पूरे घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव ने कड़ा फैसला लिया। उन्होंने सार्वजनिक पोस्ट में कहा: “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। इसलिए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर किया जा रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज प्रताप को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। रोहिणी आचार्य ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: “जो परिवार की मर्यादा को नहीं समझते, वे खुद आलोचना का पात्र बनते हैं। पापा हमारे लिए देवतुल्य हैं, पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा है। कोई भी इनकी प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।” तेजस्वी यादव ने भी तोड़ी चुप्पी तेज प्रताप के छोटे भाई और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी साफ कहा: “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बात कह दी है। मैं भी कहता हूं कि मुझे ये सब चीजें पसंद नहीं हैं। अब निर्णय तेज प्रताप को लेना है कि क्या सही है और क्या गलत।” लालू परिवार: कौन कहां है और क्या करता है? नाम संबंध भूमिका/स्थिति लालू प्रसाद यादव पिता RJD प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मां पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव छोटे बेटे नेता प्रतिपक्ष, RJD चेहरा तेज प्रताप यादव बड़े बेटे पूर्व मंत्री, अब पार्टी से बाहर मीसा भारती बेटी राज्यसभा सांसद रोहिणी आचार्य बेटी सक्रिय सामाजिक प्रतिक्रिया बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की यह पर्सनल कंट्रोवर्सी, राजद के लिए एक पॉलिटिकल झटका बन कर उभरी है। पार्टी से निकाले जाने के बाद अब सवाल यह है कि तेज प्रताप आगे क्या कदम उठाएंगे? क्या वे अलग राह चुनेंगे या राजनीति से दूरी बना लेंगे? फ़िलहाल, लालू परिवार का यह विवाद बिहार की सियासत में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
Read more
PM Modi Gujarat Visit 2025

PM Modi Gujarat Visit 2025: Operation Sindoor की सफलता पर गुजरात में PM मोदी की हुंकार

दाहोद/वडोदरा, देश हरपल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर Operation Sindoor की सफलता का जश्न मना रहे हैं। सोमवार को वडोदरा में रोड शो से शुरू हुए इस दौरे की सबसे बड़ी झलक रही दाहोद की जनसभा, जहां उन्होंने राष्ट्र सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर गर्जना करते हुए आतंकियों को सख्त चेतावनी दी। “जो बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, वो खुद मिट जाएगा” – पीएम मोदी मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। लेकिन हमने उन्हें 22 मिनट में मिट्टी में मिला दिया। मोदी चुप बैठने वालों में से नहीं है। अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका मिटना तय है।” उन्होंने बताया कि कैसे 22 मई को आतंकी हमला हुआ और 6 जून की रात 22 मिनट में भारत की सेनाओं ने 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर इतिहास रच दिया। Operation Sindoor सिर्फ मिलिट्री स्ट्राइक नहीं, ये भारतीय आत्मा की आवाज है पीएम ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत के संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकियों ने जो दुस्साहस किया, उसका करारा जवाब भारत ने दिया। ये हमारे तप और त्याग का प्रतीक है।” विकास का दूसरा नाम बना ‘मोदी का गुजरात’ दाहोद की जनसभा से पहले पीएम मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही, दाहोद की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया, जिसका पहला इंजन तैयार हो चुका है। मोदी बोले, “3 साल पहले जब इसका शिलान्यास हुआ था तो लोगों ने कहा था कि ये चुनावी जुमला है। लेकिन आज फैक्ट्री में पहला इंजन बनकर तैयार है। गुजरात का रेलवे नेटवर्क 100% विद्युतीकृत हो चुका है।” “26 मई 2014 को मिली जिम्मेदारी, आज 26 मई 2025 को सेवा का संकल्प और मजबूत” पीएम मोदी ने भावुक लहजे में कहा, “आज वही तारीख है जब 2014 में मैंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मुझे सबसे पहले आशीर्वाद गुजरात की धरती से मिला, फिर देश के कोटि-कोटि जनों ने मुझे सिर आंखों पर बिठाया। इसी आशीर्वाद से देश ने अकल्पनीय और अभूतपूर्व फैसले लिए।” ‘विकसित भारत’ की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है देश: पीएम मोदी मोदी ने कहा, “आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर आत्मविश्वास की रोशनी में आगे बढ़ रहा है। स्मार्टफोन से लेकर ट्रेन, मेट्रो, दवा और हथियार तक हम भारत में बना रहे हैं। हम मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। भारत की बनी वस्तुएं आज दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रही हैं।” “पाकिस्तान का मकसद भारत से दुश्मनी, लेकिन हमारा लक्ष्य है विकास” मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “विभाजन के बाद बना देश आज भी भारत से नफरत और दुश्मनी को ही अपना लक्ष्य मानता है, लेकिन हमारा मिशन है गरीबी हटाना, समृद्ध भारत बनाना और दुनिया में भारतीय तिरंगे को गर्व से ऊंचा करना। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ विकास कार्यों के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य उपलब्धियों के ज़रिए देशवासियों में विश्वास और गर्व का संचार किया। उनकी बातें न सिर्फ राजनीतिक संदेश थीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की आवाज़ भी।
Read more
1 … 18 19 20 21 22 … 36

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.