आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsBREAKINGएंटरटेनमेंटQubool Hai फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेटी के जन्म से घर में खुशियों का माहौलBREAKINGप्रदेशWorld Updates: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 लोगों की मौत; पार्किंग में गिरते ही 20 गाड़ियां जलकर खाकBREAKINGBreaking NewsMadhya Pradesh : ट्रेन में अफरा-तफरी के बीच बड़ा हादसा, पत्नी और बेटे को आंखों के सामने ट्रेन ने कुचलाBREAKINGBreaking NewsBrazil Adventure Accident: रोमांचक जंप बना आखिरी सफर, 21 वर्षीय मारिया की मौत से सदमे में लोगBREAKINGBreaking NewsGujarat Jama Masjid Controversy: भरुच की 700 साल पुरानी मस्जिद को लेकर नई बहस, वैज्ञानिक सर्वे की मांगBREAKINGBreaking NewsIndia-Russia Oil Trade: रूस से सस्ते तेल की खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, मई 2026 में बढ़ा आयातBREAKINGBreaking NewsBengaluru Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर Cockroach Party का प्रदर्शनBREAKINGBreaking NewsBREAKINGएंटरटेनमेंटQubool Hai फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेटी के जन्म से घर में खुशियों का माहौलBREAKINGप्रदेशWorld Updates: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 लोगों की मौत; पार्किंग में गिरते ही 20 गाड़ियां जलकर खाकBREAKINGBreaking NewsMadhya Pradesh : ट्रेन में अफरा-तफरी के बीच बड़ा हादसा, पत्नी और बेटे को आंखों के सामने ट्रेन ने कुचलाBREAKINGBreaking NewsBrazil Adventure Accident: रोमांचक जंप बना आखिरी सफर, 21 वर्षीय मारिया की मौत से सदमे में लोगBREAKINGBreaking NewsGujarat Jama Masjid Controversy: भरुच की 700 साल पुरानी मस्जिद को लेकर नई बहस, वैज्ञानिक सर्वे की मांगBREAKINGBreaking NewsIndia-Russia Oil Trade: रूस से सस्ते तेल की खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, मई 2026 में बढ़ा आयातBREAKINGBreaking NewsBengaluru Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर Cockroach Party का प्रदर्शन

Latest Posts

छत्तीसगढ़ में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, रायपुर से होगी शुरुआत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का ऐलान किया। सीएम की घोषणा के बाद अब पुलिस महकमे के अधिकारी इस आदेश को जल्द ही अमल में लाने की तैयारी में हैं। रायपुर में इसके लिए सेटअप लगभग तैयार है। लंबे समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर चर्चा हो रही थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। रायपुर से होगी शुरुआत कमिश्नर प्रणाली 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में लागू की जाएगी। साय सरकार ने पहले चरण में इसे रायपुर में शुरू करने का फैसला लिया है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य बड़े जिलों में भी लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था से पुलिस के अधिकार और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पुलिस को स्वतंत्र फैसले लेने की शक्ति कमिश्नर प्रणाली में सीनियर पुलिस अधिकारियों को दंड प्रक्रिया संहिता के तहत सीधे कार्रवाई के अधिकार मिलते हैं। इससे अपराधियों पर तुरंत रोकथाम और कार्रवाई संभव होगी। प्रतिबंधात्मक आदेश से लेकर अपराध नियंत्रण तक, पुलिस स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकेगी। सेटअप और पदों का ढांचा कमिश्नर के अधिकार और फायदे कमिश्नर को कलेक्टर के कई अधिकार भी मिलेंगे। अब शांति भंग की आशंका में हिरासत, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और रासुका जैसी धाराएं पुलिस बिना कलेक्टर की अनुमति के लागू कर सकेगी। होटल, बार और हथियारों के लाइसेंस, धरना-प्रदर्शन की अनुमति, दंगों में बल प्रयोग और जमीन विवाद जैसे मामलों का निपटारा भी पुलिस स्तर पर हो सकेगा। कैसे करेगा काम कमिश्नर का मुख्यालय स्थापित किया जाएगा और एडीजी स्तर के आईपीएस को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। शहर को कई जोन में बांटा जाएगा, प्रत्येक जोन में डीसीपी तैनात होगा, जो अपने क्षेत्र का जिम्मा संभालेगा। इसके नीचे एसीपी होंगे, जो 2 से 4 थानों की निगरानी करेंगे। 📢 ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

गुना में हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी मकान तोड़फोड़ जारी, वकील ने कहा- सीधी अवमानना

गुना। पंजाबी मोहल्ला स्थित एक दो मंजिला मकान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बावजूद शुक्रवार को प्रशासन ने तोड़फोड़ जारी रखी। याचिकाकर्ता के वकील का आरोप है कि अधिकारी स्टे आदेश की कॉपी लेने को तैयार नहीं थे, इसलिए उन्हें आदेश व्हाट्सऐप पर भेजना पड़ा। थोड़ी देर के लिए कार्रवाई रुकी, लेकिन फिर से मकान तोड़ना शुरू कर दिया गया। कहानी विवादित मकान की लाहोटी मार्ग पर बने ‘जग्गी भवन’ के वारिसों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। शशि जग्गी ने अन्य वारिसों – सुनीता, विनीत, दिनेश, राजेश, विजय, ओमप्रकाश और सूरज जग्गी – के खिलाफ गुना कोर्ट में केस दायर किया था। निचली अदालत ने शशि के खिलाफ फैसला देते हुए मकान खाली कराने के आदेश दिए। इसके बाद प्रशासन ने मकान खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। नेता परिवार से सौदा और तोड़फोड़ की रफ्तार जानकारी के मुताबिक, शशि जग्गी को छोड़कर बाकी वारिसों ने यह बेशकीमती संपत्ति शहर के एक चर्चित नेता परिवार को बेच दी, जो जमीन और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा है। इसी वजह से खाली कराने और तोड़फोड़ की कार्रवाई में तेजी देखी जा रही है। हाईकोर्ट का आदेश और अवमानना का आरोप शशि जग्गी ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए 13 अगस्त को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने आगामी आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। वकील कुलदीप गुर्जर का कहना है कि आदेश की कॉपी तहसीलदार और नगरपालिका सीएमओ को व्हाट्सऐप की गई थी, लेकिन थोड़ी देर रुकने के बाद भी तोड़फोड़ फिर शुरू हो गई, जो साफ तौर पर हाईकोर्ट की अवमानना है। 📢 ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में 22 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस भर्ती में असफलता बनी वजह?

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने जहरीला पदार्थ भी खा लिया था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। कमरे में फंदे पर मिली छात्रा मृतका की पहचान शालू तोमर (पुत्री गजेन्द्र सिंह तोमर) के रूप में हुई है, जो चंदनपुरा इलाके में रहती थी और एक रेसलर थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन ने उसे खाने के लिए बुलाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजन ने रोशनदान से झांका और देखा कि शालू फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। तुरंत दरवाजा तोड़ा गया और उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। फांसी से पहले जहरीला पदार्थ सेवन पुलिस जांच में सामने आया है कि शालू ने फांसी लगाने से पहले कोई जहरीला पदार्थ भी खाया था। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस भर्ती में असफल रही थी परिजनों के मुताबिक, शालू पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। हाल ही में उसने परीक्षा दी थी, लेकिन असफल होने के बाद वह उदास और चुप रहने लगी थी। संभव है कि यही उसकी आत्महत्या की वजह बनी हो। हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। 📌 ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: www.deshharpal.com
Read more

जिले से लेकर शहर तक आजादी का जश्न, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल और आसपास के इलाकों में देशभक्ति का माहौल छाया रहा। जिला पंचायत से लेकर नगर निगम, मेट्रो डिपो और वक्फ बोर्ड परिसर तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया। जिला पंचायत में ध्वजारोहण जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सीईओ इला तिवारी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, आकाश परमार, कमल चंदानी, प्रीति राय और दीपक सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम में तिरंगे का सम्मान भोपाल की महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन भी उपस्थित रहे। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराया। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का समारोह मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारी भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सुभाष नगर स्थित डिपो पर झंडावंदन किया। वक्फ बोर्ड और हमीदिया मदरसा में कार्यक्रम मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर और भोपाल के ऐतिहासिक मदरसा हमीदिया में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान काजी मुश्ताक अली नदवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान, सीईओ फरजाना गजाला, अकमल जरदारी, याकूब साहब, इरशाद अंसारी, रमीज कुरैशी और जहरान हसन भी उपस्थित रहे। देशभक्ति के गीतों, राष्ट्रगान और तिरंगे की शान में गूंजते नारों ने पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया। ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more
Bardhaman

Bardhaman बस-ट्रक में भीषण सड़क हादसा 10 की मौत, 30 घायल

Bardhaman बस-ट्रक हादसा Bardhaman, पश्चिम बंगाल: 15 अगस्त 2025 को बर्धमान जिले में एक भयानक बस-ट्रक हादसा हुआ। एक पैसेंजर बस सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बस की तेज़ गति और सड़क पर खड़ी ट्रक के बीच टकराव इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे के कारण और प्रशासन की प्रतिक्रिया पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि सड़क पर खड़ी वाहन और ड्राइवर की लापरवाही अक्सर ऐसे हादसों का कारण बनती है। प्रशासन ने मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और जनता में जागरूकता बढ़ाना बेहद ज़रूरी है। सड़क सुरक्षा का संदेश सड़क हादसे केवल व्यक्तिगत त्रासदी ही नहीं होते, बल्कि यह पूरे समुदाय और राज्य के लिए चेतावनी हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन, तेज़ गति से बचाव, और सड़क पर सही ढंग से वाहन पार्क करना हादसों को रोकने में मदद कर सकता है। पश्चिम बंगाल के Bardhaman जिले में हुए इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित किया कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान न देना जानलेवा साबित हो सकता है। मुख्य तथ्य हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kishtwar

Kishtwar Cloudburst 2025: किश्तवाड़ बादल फटने से हुए बड़े नुकसान

Kishtwar, जम्मू-कश्मीर: 14 अगस्त 2025 को Kishtwar जिले के चशोटी गांव में भीषण Cloudburst (बादल फटना) ने इलाके में तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 56 लोगों की मौत, 250 से अधिक लोग लापता और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। पीड़ितों ने सुनाई अपनी डरावनी कहानी स्थानीय लोग और मचैल माता यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने आपदा के दौरान के भयावह अनुभव साझा किए। एक पीड़ित ने कहा, “हमें लगा कि दुनिया खत्म हो गई।”सेना, पुलिस, NDRF और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रभावित क्षेत्र और श्रद्धालु चशोटी गांव मचैल माता यात्रा का अंतिम पड़ाव है। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु लंगर में भोजन कर रहे थे, जो अचानक आई बाढ़ में बह गया। प्रशासन ने तुरंत यात्रा स्थगित कर दी। प्रशासनिक और सरकारी प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और राहत कार्यों के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। विशेषज्ञों की चेतावनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना climate change (जलवायु परिवर्तन) और अनियंत्रित विकास के कारण बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता को दर्शाती है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की आवृत्ति बढ़ सकती है। निष्कर्ष Kishtwar बादल फटना यह दर्शाता है कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता और त्वरित राहत कार्य कितने महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन, सेना और स्थानीय समुदाय की सक्रियता से अब भी कई लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CM Mohan Yadav

भोपाल नौका तिरंगा यात्रा CM Mohan Yadav ने Upper Lake में लहराया तिरंगा, Boat Club में गूंजे देशभक्ति गीत

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन भोपाल, 14 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने राजधानी भोपाल के बोट क्लब से भव्य ‘नौका तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत की। यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ, जिसमें सीएम यादव ने ऊपरी झील में नौका विहार करते हुए हाथ में तिरंगा लहराकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। जनसहभागिता और देशभक्ति का जोश इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग समेत कई भाजपा नेता और हज़ारों नागरिक मौजूद रहे। बोट क्लब को तिरंगे झंडों और सजावटी लाइटों से सजाया गया था, वहीं नौकाओं पर देशभक्ति गीतों की गूंज ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। नौका तिरंगा यात्रा की खास बातें मुख्यमंत्री का संबोधन कार्यक्रम के दौरान CM Mohan Yadav ने कहा,“मध्य प्रदेश और देश के विकास के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। आने वाली चुनौतियों का सामना हम तभी कर पाएंगे, जब हम सभी मिलकर एक स्वर में आगे बढ़ेंगे।”उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग देश की सेनाओं की वीरता और बलिदान पर सवाल उठाकर त्योहारों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। हर घर तिरंगा अभियान में उमंग यह नौका तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा मुहिम का अहम हिस्सा है, जिसमें पूरे देश के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, अब तक 5 लाख से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं। भोपाल का गर्व और एकता का संदेश भोपाल की यह नौका तिरंगा यात्रा न केवल राजधानी के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए देशभक्ति, एकता और गर्व का प्रतीक बन गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस अनोखे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब तिरंगा लहराता है, तो हर भारतीय का दिल एक साथ धड़कता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi-Lucknow-Himachal Rain Alert दिल्ली से लखनऊ और हिमाचल तक बारिश का कहर

देश के कई हिस्सों में इस समय Heavy Rainfall Alert जारी है। Delhi-NCR, Lucknow, Himachal Pradesh और Uttarakhand में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। Indian Meteorological Department (IMD) ने कई राज्यों के लिए Red और Orange Alert जारी किया है। जलभराव, ट्रैफिक जाम, स्कूल बंद और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। Delhi-NCR में Red Alert, Independence Day से पहले बारिश का संकट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। Lucknow में 5 फीट तक Waterlogging, सभी स्कूल बंद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज बारिश के बाद हालात गंभीर हो गए। Himachal Pradesh में Cloudburst और Flash Flood का कहर हिमाचल के Kullu, Shimla, Lahaul-Spiti और Kinnaur में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने कहर मचा दिया है। Uttarakhand में Glacier टूटने से खतरा उत्तरकाशी जिले के धाराली और हर्षिल इलाके में ग्लेशियर टूटने और मलबा गिरने से नदी में अस्थायी झील बन गई। Weather Forecast: आने वाले दिनों में क्या होगा असर IMD के अनुसार, अगले 2-3 दिन Delhi-NCR, UP, Uttarakhand, Himachal, Punjab और Haryana में भारी बारिश हो सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi-NCR Stray Dogs Case सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विरोध और अगला कदम

सुप्रीम कोर्ट का आदेश Delhi-NCR Stray Dogs Case पर सुप्रीम कोर्ट का हालिया आदेश पूरे देश में बहस और विवाद का विषय बन गया है। पहले, 11 अगस्त को जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने निर्देश दिया था कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद की सभी सड़कों से आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों के भीतर पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाए और उन्हें वापस सड़कों पर छोड़ने की इजाज़त न दी जाए। इस आदेश में यह भी कहा गया था कि शेल्टर होम में कुत्तों का स्टरलाइजेशन (Sterilization), टीकाकरण (Vaccination), CCTV निगरानी, और डॉग-बाइट हेल्पलाइन शुरू की जाए, जिस पर शिकायत आने के 4 घंटे के भीतर कार्रवाई हो। नई बेंच में सुनवाई और सरकार का रुख देशभर में भारी विरोध और कानूनी चुनौतियों के बाद, 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की नई तीन-न्यायाधीशों की बेंच को सौंपा। सुनवाई के दौरान Delhi सरकार के पक्ष से सॉलिसिटर जनरल ने कहा – “आदेश के किस हिस्से पर आपत्ति है? बच्चे मर रहे हैं… सिर्फ Sterilization से समस्या खत्म नहीं हो रही।” विरोध और चिंताएं मामले की पृष्ठभूमि इस आदेश की पृष्ठभूमि Delhi में हाल ही में हुई 6 साल की बच्ची की रेबीज़ से मौत है। कोर्ट ने कहा कि Public Safety को भावनाओं से ऊपर रखा जाना चाहिए। जस्टिस पारदीवाला ने सुनवाई के दौरान “The Good, The Bad and The Ugly” फिल्म का उदाहरण देकर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। आगे क्या? नई बेंच इस आदेश की समीक्षा कर रही है और संभव है कि मौजूदा निर्देशों में बदलाव हो। यह भी तय हो सकता है कि दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए Mass Removal Policy जारी रहेगी या फिर TNR (Trap–Neuter–Release) और Vaccination जैसी मानवीय योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sushil Kumar

Sushil Kumar Bail Cancelled सुप्रीम कोर्ट ने सागर धनखड़ Murder Case में जमानत रद्द कर एक हफ्ते में सरेंडर का आदेश

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान Sushil Kumar को Supreme Court से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने बुधवार (13 अगस्त 2025) को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा मार्च 2025 में दी गई जमानत को रद्द करते हुए उन्हें 7 दिनों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। यह फैसला Sagar Dhankhar Murder Case में आया है, जिसमें Sushil Kumar पर गवाहों को धमकाने और ट्रायल को प्रभावित करने के गंभीर आरोप हैं। Supreme Court ने क्यों रद्द की जमानत? यह मामला सुप्रीम कोर्ट में Sagar Dhankhar के पिता Ashok Dhankhar की याचिका पर पहुंचा। याचिका में दावा किया गया कि Sushil Kumar ने जमानत पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण गवाहों को डराने और प्रभावित करने की कोशिश की। कोर्ट ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट का जमानत आदेश रद्द कर दिया और तुरंत सरेंडर का निर्देश दिया। Delhi High Court का पुराना आदेश मार्च 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि केस की सुनवाई धीमी गति से चल रही है। तीन साल में 186 में से केवल 30 गवाहों के बयान ही दर्ज हुए थे। इसी आधार पर सुशील को राहत दी गई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे पलट दिया। Murder Case का पूरा मामला 4 मई 2021 की रात दिल्ली के Chhatrasal Stadium के पास हुई हिंसक झड़प में 23 वर्षीय Sagar Dhankhar, जो जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन रह चुके थे, की मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण गंभीर सिर की चोटें (blunt force trauma) बताया गया। इस घटना में सागर के दो दोस्त भी घायल हुए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला कथित तौर पर एक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था, जिसमें Sushil Kumar और उनके सहयोगियों का नाम आया। आगे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सुशील कुमार को एक हफ्ते में सरेंडर करना होगा। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत में पूछताछ और ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि गवाहों की सुरक्षा और ट्रायल की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 66 67 68 69 70 98

Editor's Picks

Trump Iran Deal

Breaking: 47 साल बाद अमेरिका-ईरान रिश्तों में बड़ी बर्फ पिघली, ट्रम्प बोले- ‘तेल को फिर बहने दो’ दुनिया की सबसे तनावपूर्ण दुश्मनियों में से एक माने जाने वाले अमेरिका और ईरान के रिश्तों में बड़ा मोड़ आता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों ने कई महीनों तक चली कठिन और गोपनीय बातचीत के बाद एक प्रारंभिक शांति समझौते (MoU) को अंतिम रूप देने पर सहमति जता दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान के साथ समझौता लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी। ट्रम्प ने अपने संदेश में लिखा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को फिर बहने दो।” 19 जून को जेनेवा में हो सकते हैं हस्ताक्षर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुसार दोनों देशों के प्रतिनिधि 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यदि यह बैठक होती है तो यह करीब 47 वर्षों में अमेरिका और ईरान के बीच सबसे महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय संपर्क माना जाएगा। ईरान ने रखीं तीन अहम शर्तें ईरानी अधिकारियों के अनुसार अंतिम समझौते से पहले अमेरिका को तीन प्रमुख कदम उठाने होंगे— ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि आगामी 60 दिनों की बातचीत इन्हीं शर्तों के पालन पर निर्भर करेगी। 24 अरब डॉलर की संपत्तियां जारी होने की चर्चा ईरानी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि प्रस्तावित समझौते के तहत अमेरिका 24 अरब डॉलर तक की ईरानी जमी हुई संपत्तियां चरणबद्ध तरीके से जारी कर सकता है। इनमें से लगभग 12 अरब डॉलर शुरुआती दौर में उपलब्ध कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दावे की अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परमाणु कार्यक्रम बना रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा विशेषज्ञों का मानना है कि असली परीक्षा अब शुरू होगी। 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद दोनों देशों के बीच अविश्वास लगातार बढ़ा था। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की पिछली रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने यूरेनियम संवर्धन का स्तर 60 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था, जिसे पश्चिमी देश चिंता का विषय मानते हैं। आगामी 60 दिनों की बातचीत में परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख मुद्दे रहेंगे। इजराइल की चुप्पी बढ़ा रही अटकलें अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इजराइल ने अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इजराइल समझौते की कुछ शर्तों को लेकर असहज है क्योंकि उसे वार्ता प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। ईरान में भी उठ रहे विरोध के स्वर समझौते की खबर सामने आने के बाद ईरान के कट्टरपंथी समूहों और कुछ रूढ़िवादी नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यह समझौता ईरान की रणनीतिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। हालांकि राष्ट्रपति मसूद पेजशकियान ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि देशहित में काम करने वालों को गद्दार कहना उचित नहीं है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को मिल सकती है राहत यदि समझौता सफल रहता है तो इसका सबसे बड़ा असर वैश्विक तेल बाजार पर देखने को मिल सकता है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके खुलने से तेल आपूर्ति सामान्य होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। फिलहाल दुनिया की नजरें 19 जून को जेनेवा में होने वाली संभावित बैठक पर टिकी हैं, जहां यह ऐतिहासिक समझौता औपचारिक रूप ले सकता है।
‘कुबूल है’ फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेटी के जन्म से घर में खुशियों का माहौल

Qubool Hai फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेटी के जन्म से घर में खुशियों का माहौल

टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय शो Qubool Hai से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। सुरभि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और टीवी सितारे कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी फैंस सुरभि ज्योति को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी सुरभि और उनके पति को बधाई दी। एक्ट्रेस हिना खान ने भी कपल को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए सफर के लिए प्यार और आशीर्वाद भेजा। सुरभि ज्योति टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने ‘कुबूल है’ शो से खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा भी वह कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। फैंस अब कपल की ओर से बेटी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
World Updates: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 लोगों की मौत; पार्किंग में गिरते ही 20 गाड़ियां जलकर खाक

World Updates: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 लोगों की मौत; पार्किंग में गिरते ही 20 गाड़ियां जलकर खाक

World Updates: दुनियाभर से आई ताजा घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है। ब्राजील में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, जहां दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक अलग हादसे में पार्किंग एरिया में आग लगने से करीब 20 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। ब्राजील में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील में उड़ान के दौरान दो हेलिकॉप्टर अचानक हवा में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलिकॉप्टर क्रैश होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा, लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम या तकनीकी खराबी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आएगा। पार्किंग में लगी भीषण आग एक अन्य घटना में पार्किंग एरिया में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 20 वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि लाखों रुपये का नुकसान जरूर हुआ है।
Madhya Pradesh : ट्रेन में अफरा-तफरी के बीच बड़ा हादसा, पत्नी और बेटे को आंखों के सामने ट्रेन ने कुचला

Madhya Pradesh : ट्रेन में अफरा-तफरी के बीच बड़ा हादसा, पत्नी और बेटे को आंखों के सामने ट्रेन ने कुचला

Madhya Pradesh : रेलवे स्टेशन पर अचानक मची अफरा-तफरी ने कुछ ही पलों में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन में किसी ने अचानक चिल्ला दिया कि “आग लग गई है।” इसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए लोग ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को अपनी आंखों के सामने ट्रेन से कटते देखा। घटना को याद करते हुए वह बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक स्टेशन पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल था। लोग बिना कुछ समझे ट्रेन से नीचे उतरने और भागने लगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में मरने वालों में एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद स्टेशन पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते सही जानकारी दी जाती और भीड़ को संभाला जाता तो शायद इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह कैसे फैली और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Brazil Adventure Accident: रोमांचक जंप बना आखिरी सफर, 21 वर्षीय मारिया की मौत से सदमे में लोग

Brazil Adventure Accident: रोमांचक जंप बना आखिरी सफर, 21 वर्षीय मारिया की मौत से सदमे में लोग

Brazil में एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 21 वर्षीय मारिया एडुआर्दा रोड्रिग्स डी फ्रेटास रोमांचक जंप का अनुभव लेने पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे से कुछ समय पहले मारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि आखिर कौन उन्हें पुल से कूदने दे रहा है। हादसे के बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे बेहद भावुक कर देने वाला बताया। एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बंजी या रोप जंपिंग जैसी गतिविधियों में कई स्तरों पर सुरक्षा जांच की जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि उपकरणों की अंतिम जांच या सुरक्षा प्रक्रिया में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो इसके परिणाम बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.