आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Bengal में बड़ा सियासी घटनाक्रम: विधानसभा भंग, तमिलनाडु में सरकार बनाने की हलचल तेज

Bengal में बड़ा सियासी घटनाक्रम: विधानसभा भंग, तमिलनाडु में सरकार बनाने की हलचल तेज

Bengal में एक बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आया है, जहां राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया है। इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी पार्टियां अगले कदम की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इधर तमिलनाडु में भी सियासी माहौल गर्म हो गया है। राज्यपाल ने अभिनेता विजय से कहा है कि वे 118 विधायकों का समर्थन साबित करें, जिससे सरकार गठन की स्थिति साफ हो सके। इसी बीच AIADMK के 28 विधायक अचानक पुडुचेरी शिफ्ट हो गए हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण और भी उलझते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम दोनों राज्यों में सत्ता संतुलन को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल सभी दल अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित रखने और समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
Read more
Shuvendu Adhikari PA shot dead, Chandranath Rath murder

Breaking News: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हिंसा के बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या। जानिए पूरी घटना, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और जांच की ताज़ा अपडेट। Breaking News: बंगाल में खूनी सियासत! शुभेंदु अधिकारी के सबसे करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद जारी हिंसा अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। बुधवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बीजेपी नेता और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे Suvendu Adhikari के निजी सहायक और करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 10:20 बजे चंद्रनाथ रथ अपनी कार से बारासात स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए हमलावरों ने मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिनमें से कई गोलियां रथ को लगीं। उनके साथ मौजूद ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। “ये प्री-प्लान्ड मर्डर है” — शुभेंदु अधिकारी घटना के बाद बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने इसे “पूर्व नियोजित हत्या” बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने दावा किया कि कई दिनों से रेकी की जा रही थी और इसके बाद हमला किया गया। बीजेपी नेताओं ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं दूसरी ओर All India Trinamool Congress ने भी घटना की निंदा करते हुए कोर्ट मॉनिटरिंग में CBI जांच की मांग की है। कौन थे चंद्रनाथ रथ? चंद्रनाथ रथ पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी बताए जा रहे हैं। वे पिछले कई वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी थे और चुनावी रणनीति से लेकर संगठनात्मक काम तक संभालते थे। बीजेपी के अंदर उन्हें अधिकारी का सबसे भरोसेमंद चेहरा माना जाता था। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा क्यों बढ़ रही है? पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कई जिलों से हिंसा, आगजनी, हमले और राजनीतिक झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। राजनीतिक माहौल हुआ और गर्म इस हत्या के बाद बंगाल की राजनीति पूरी तरह उबाल पर है। बीजेपी इसे “लोकतंत्र पर हमला” बता रही है, जबकि टीएमसी हिंसा के लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार ठहरा रही है। आने वाले दिनों में यह मामला बंगाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है। यह भी पढ़े –Bengal Political Crisis 2026: 9 May को BJP Government की शपथ
Read more
West Bengal Election 2026, Left vote share Bengal, CPI(M) seats 2026, Bengal election analysis, Left collapse Bengal, TMC vs BJP vs Left data
Breaking Analysis: 34 साल की सत्ता से 1 सीट तक – बंगाल में Left का Collapse (2021 vs 2026 Full Data Report) West Bengal Election 2021 vs 2026 में Left (CPI(M)) का प्रदर्शन क्यों गिरा? जानें सीट, वोट शेयर, सीट-वाइज पैटर्न और पूरा डेटा एनालिसिस। एक समय था जब Communist Party of India (Marxist) और उसका Left Front, West Bengal की राजनीति पर 34 साल तक राज करता था। लेकिन 2021 और फिर 2026 के चुनावों ने एक ऐसी तस्वीर पेश की, जो सिर्फ हार नहीं… बल्कि राजनीतिक अस्तित्व के संकट को दिखाती है। 2021 vs 2026 – Key Data Comparison 🗳️ सीट और वोट शेयर Year Seats Won Vote Share Position 2021 0 ~4.7% 3rd/4th 2026 1 ~4.45% 3rd/4th Seat Comparison 2021 → ░░░░░░░░ (0)2026 → █░░░░░░░ (1)5 साल में सुधार नहीं… सिर्फ “symbolic survivalVote Share Trend2021 → ████░░ (~4.7%)2026 → ███░░░ (~4.45%)वोट शेयर stagnant ही नहीं… थोड़ा और गिराGround Level Seat-wise Patternकुल 294 सीटों का pattern:🟢 ~250+ सीट → सीधा मुकाबला TMC vs BJP🔴 Left → तीसरे या चौथे नंबर पर Rare cases में:Left No.2 भी नहीं बन पाई2026 में सिर्फ 1 सीट जीतStrongholds भी कमजोर पड़ेकुछ सीटें जहां Left का vote share relatively ज्यादा था:Singur → ~16–18%Jadavpur → ~15–17%Ballygunge → ~14–16%Durgapur/Asansol belt → ~10–12% लेकिन यहां भी:No.2 नहीं… mostly No.3Political Shift – TMC vs BJP Era👉 आज बंगाल की राजनीति का equation:🟠 BJP → No.1🟢 TMC → No.2🔴 Left → Out of main contestइसका मतलब:Bipolar politics ने Left को squeeze कर दिया Collapse के बड़े कारण (Deep Analysis) 1. Leadership Vacuum 2. Vote Transfer Failure 3. Youth Disconnect 4. BJP का Rise
Read more
BJP

बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार

ममता बनर्जी अपने गढ़ भवानीपुर में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15113 वोट से हरा कर बढ़ा उलट फेर किया ध्यान रहे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी जीते
Read more
MODI

बंगाल में BJP को 205 , असम 101 सीटो पर बढ़त, Tamil Nadu में TVK 108 सीटो पर आगे

देश के पांच अहम राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। सुबह से आ रहे रुझानों ने न सिर्फ पार्टियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, बल्कि आम लोगों के बीच भी जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। हर अपडेट के साथ तस्वीर बदलती नजर आ रही है। बंगाल में बदलती हवा? पश्चिम बंगाल से जो शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, उन्होंने सभी को चौंका दिया है। यहां BJP बढ़त बनाकर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिल रही है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन संभव हो सकता है। यही वजह है कि बंगाल इस बार चुनाव का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। असम में NDA मजबूत असम में तस्वीर कुछ हद तक साफ दिखाई दे रही है। BJP के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन बढ़त बनाए हुए है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। यहां मतदाताओं का रुझान स्थिर नजर आ रहा है, जो सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए राहत की बात है। Tamil Nadu में TVK Wave तमिलनाडु इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म स्टार विजय की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने चुनावी मैदान में उतरते ही बड़ा असर दिखाया है। कई सीटों पर बढ़त के साथ TVK ने DMK और AIADMK के पारंपरिक समीकरण को हिला दिया है। राज्य में अब सीधी लड़ाई की बजाय त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसने राजनीति को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है। केरल में UDF की बढ़त केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन शुरुआती रुझानों में आगे चल रहा है। यहां हर बार की तरह कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल UDF मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। पुडुचेरी में NDA आगे पुडुचेरी से भी NDA के लिए अच्छी खबर है। यहां गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जो दक्षिण भारत में BJP के विस्तार की ओर इशारा करता है। क्या कहते हैं ये रुझान? इन चुनावों के शुरुआती आंकड़े कई बड़े संकेत दे रहे हैं। पूर्व और उत्तर-पूर्व में BJP की पकड़ मजबूत होती दिख रही है, जबकि दक्षिण भारत में नई राजनीतिक ताकत के रूप में TVK उभर रही है। बंगाल में संभावित बदलाव, तमिलनाडु में नया समीकरण और असम में स्थिरता—ये तीनों मिलकर आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। फिलहाल पूरा देश अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहा है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होती जाएगी। लेकिन इतना तय है कि इस बार के चुनाव सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये देश की सियासत में नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी दे रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trump Iran News, Strait of Hormuz Crisis,

Breaking News: Donald Trump ने Iran का प्रस्ताव ठुकराया, Hormuz Strait पर टकराव और गहराया

Donald Trump ने Iran का नया प्रस्ताव ठुकराया जिसमें Strait of Hormuz खोलने की बात थी। इससे Middle East तनाव और बढ़ गया। डिजिटल डेस्क। Middle East में जारी तनाव के बीच Donald Trump ने Iran के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव में Strait of Hormuz को खोलने की पेशकश शामिल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Iran ने सुझाव दिया था कि पहले समुद्री रास्ता खोला जाए, फिर बाद में nuclear program पर बातचीत की जाए। इस प्रस्ताव में यह भी शामिल था कि दोनों देशों के बीच चल रहे टकराव को खत्म किया जाए। US अपनी naval blockade हटाए और Iran shipping route खोल दे। इसके बाद nuclear मुद्दे पर चरणबद्ध बातचीत हो। Trump इस डील से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने साफ किया कि बिना nuclear हथियारों पर ठोस गारंटी के कोई समझौता संभव नहीं है। इस फैसले के बाद स्थिति और जटिल हो गई है। Strait of Hormuz global oil supply का अहम रास्ता है। इसके बंद रहने से दुनिया भर में energy crisis का खतरा बढ़ रहा है। फरवरी 2026 में US और Israel के हमलों के बाद शुरू हुआ यह टकराव अभी भी जारी है। Iran ने जवाब में इस स्ट्रेट पर नियंत्रण बढ़ा दिया था। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच भरोसा बनाने की कोशिश था। Trump के इनकार के बाद diplomatic रास्ता और मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़े – Trump का बड़ा बयान: “पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते”, IRAN का जंग रोकने का ऑफर फिर ठुकराया अब नजर इस बात पर है कि क्या आगे बातचीत होती है या तनाव और बढ़ता है। Middle East की यह स्थिति global economy पर सीधा असर डाल सकती है।
Read more
Supreme Court ने TMC की याचिका खारिज की, कहा- मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं

Supreme Court ने TMC की याचिका खारिज की, कहा- मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं

देश की सर्वोच्च अदालत Supreme Court of India ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक अहम मामले में तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) को झटका दिया है। पार्टी ने मतगणना के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर आपत्ति जताई थी, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान बेंच ने साफ कहा कि मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं है। कोर्ट का मानना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हो सकते हैं। इस फैसले से यह संदेश भी गया है कि चुनाव आयोग और प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने का अधिकार है। वहीं, TMC की इस दलील को कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया कि इससे राज्य के अधिकारों में हस्तक्षेप होता है। राजनीतिक तौर पर इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रुख को स्पष्ट करता है। अधिक अपडेट और विस्तृत खबरों के लिए विजिट करें: Deshharpal.com हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sajjad Ahmed killed, Hizbul terrorist Pakistan,

🔴 Breaking News: पाकिस्तान में हिजबुल आतंकी सज्जाद अहमद की हत्या, 7 दिन में दूसरा बड़ा टारगेट किलिंग केस

Pakistan में Hizbul Mujahideen के आतंकी Sajjad Ahmed की Islamabad में गोली मारकर हत्या। 7 दिनों में दूसरी बड़ी टारगेट किलिंग, क्या पाकिस्तान में आतंकी अब खुद ही निशाने पर? 📍 डिजिटल डेस्क | पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक और हाई-प्रोफाइल आतंकी की हत्या ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना पिछले 7 दिनों में दूसरी बड़ी “टारगेट किलिंग” मानी जा रही है। घर के अंदर मिली लाश, मचा हड़कंप जानकारी के मुताबिक, सज्जाद अहमद की लाश उसके घर के अंदर मिली।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सीधे उसे निशाना बनाकर गोली मारी और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं। कौन था सज्जाद अहमद? 7 दिन में दूसरी बड़ी हत्या, क्या चल रहा है पाकिस्तान में? सज्जाद अहमद की मौत से पहले भी एक और बड़े आतंकी की हत्या हुई थी।यह लगातार हो रही घटनाएं कई बड़े सवाल खड़े कर रही हैं— विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के समय में पाकिस्तान में कई आतंकी “रहस्यमयी हालात” में मारे गए हैं, जिससे यह पैटर्न और भी मजबूत होता दिख रहा है। Pakistan की छवि पर बड़ा सवाल इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की उस छवि को उजागर किया है, जहां लंबे समय से आतंकी संगठनों के पनाह लेने के आरोप लगते रहे हैं। अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि👉 वही आतंकी नेटवर्क अब खुद निशाने पर आ रहे हैं👉 और पाकिस्तान के अंदर ही उनकी सुरक्षा खतरे में है Desh Harpal Analysis 👉 यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि “Pattern” है👉 आतंकी अब सुरक्षित नहीं — चाहे वे कहीं भी हों👉 पाकिस्तान की internal security system पर गंभीर सवाल👉 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ने की संभावना निष्कर्ष (Conclusion) सज्जाद अहमद की हत्या सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का संकेत हो सकती है।अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले समय में पाकिस्तान के अंदर ही आतंकियों का सफाया तेज हो सकता है।
Read more
Bengaluru Census Incident: महिला कर्मचारी से बदसलूकी, आरोपी पर केस दर्ज

Bengaluru Census Incident: महिला कर्मचारी से बदसलूकी, आरोपी पर केस दर्ज

Bengaluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां जनगणना के काम के लिए घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की गई। जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारी जब एक घर में जरूरी जानकारी लेने पहुंची, तो वहां मौजूद व्यक्ति ने न सिर्फ सहयोग करने से इनकार किया, बल्कि उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इस घटना से महिला कर्मचारी काफी घबरा गई। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम में लगे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी कार्यों में सहयोग करें और कर्मचारियों का सम्मान करें। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता कितनी जरूरी है, खासकर उन लोगों के प्रति जो सार्वजनिक सेवा में लगे हुए हैं।
Read more
Kolkata Mein EVM Strong Room Par Hungama | कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, Mamata Banerjee Spot Par

Kolkata Mein EVM Strong Room Par Hungama | कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, Mamata Banerjee Spot Par

पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata में चुनावी माहौल उस समय गरमा गया जब Trinamool Congress (TMC) और Bharatiya Janata Party (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर जोरदार हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के समर्थक EVM की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस ने विवाद का रूप ले लिया और मौके पर तनाव बढ़ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित होनी चाहिए। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी EVM की निगरानी को लेकर अपनी चिंताएं जताईं। इस दौरान पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Read more
1 … 23 24 25 26 27 … 29

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.