आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सMSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप◆BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGस्पोर्ट्सMSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप◆BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Statement: “Film Industry बंट चुकी है, पहले जैसी Unity नहीं रही”

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के बदलते स्वरूप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज की इंडस्ट्री पहले की तरह एकजुट और पारिवारिक नहीं रही, बल्कि अब इसमें “बंटवारा” और “असुरक्षा” हावी हो गई है। Bollywood में अब Unity नहीं, बढ़ गई है Insecurity – संजय दत्त संजय दत्त ने बताया कि एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह हुआ करती थी। कलाकारों में आपसी सम्मान और दोस्ती थी। लेकिन आज हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है। उन्होंने कहा, DeshHarpal  पर बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी हर ताज़ा खबर पढ़ें और अपडेट रहें
Read more
मिशा अग्रवाल का दुखद निधन: जन्मदिन के दो दिन बाद सोशल मीडिया स्टार ने कहा अलविदा

MISHA AGRAWAL का दुखद निधन: जन्मदिन के दो दिन बाद सोशल मीडिया स्टार ने कहा अलविदा

दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर MISHA AGRAWAL का निधन हो गया है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि Misha ने अभी दो दिन पहले ही अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। Misha सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कान, पॉजिटिव एनर्जी और शानदार कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। लाखों लोग उनके वीडियोज और पोस्ट से जुड़ाव महसूस करते थे। लेकिन किसे पता था कि उनकी ज़िंदगी इतनी जल्दी थम जाएगी। बताया जा रहा है कि Misha अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दुनिया छोड़कर चली गईं। उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्त उन्हें नम आँखों से याद कर रहे हैं। मिशा का जाना यह सिखाता है कि ज़िंदगी कितनी नाज़ुक और अनिश्चित है।उनकी प्यारी मुस्कान और जिंदादिली हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
Read more
Anurag Kashyap Controversy

🎬 Anurag Kashyap Controversy: सोशल मीडिया पर दिए Unfiltered जवाब से मचा बवाल, मांगी सार्वजनिक माफी

📰 Desh Harpal स्पेशल रिपोर्ट: Anurag Kashyap का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है, लेकिन इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या बयान से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है। मामला इतना बढ़ गया कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर और इंदौर सहित कई शहरों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं। विरोध में उनके पुतले जलाए गए और बॉयकॉट की मांग तेज़ हो गई। अंततः अनुराग कश्यप को Instagram पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने लिखा –“मैं गुस्से में एक व्यक्ति को जवाब देते हुए अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज के प्रति अपशब्द कह दिए। यह समाज मेरी ज़िंदगी में हमेशा सहयोगी रहा है। मेरे परिवार, मेरे साथी और जिन बुद्धिजीवियों की मैं इज्जत करता हूं – सब मुझसे आहत हैं। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं और आगे से ऐसी गलती नहीं दोहराऊंगा।” विवाद की जड़ – फिल्म “Phule” और जातिवाद पर चर्चा इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘Phule’ से, जो समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर आते ही उस पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगने लगे। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में बदलाव के सुझाव दिए। अनुराग कश्यप का इस फिल्म से कोई सीधा संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने सेंसर बोर्ड के रवैये और freedom of expression पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी। इसी पोस्ट पर एक यूज़र ने ब्राह्मणों को लेकर एक आपत्तिजनक कमेंट किया – “ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…”, जिस पर कश्यप ने जवाब दिया – और वही जवाब उनके लिए मुसीबत बन गया। सोशल मीडिया पर आग, जमीन पर प्रदर्शन अनुराग का कमेंट वायरल होते ही ब्राह्मण संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले भी विवादों में रहे हैं अनुराग कश्यप यह पहला मौका नहीं है जब अनुराग कश्यप ने विवादों में घिरे हों: 🔹 Manmarziyaan फिल्म में सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर उन्होंने माफी मांगी थी।🔹 The Hindu को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड को “Toxic” करार देते हुए कहा था कि वो Mumbai छोड़ना चाहते हैं क्योंकि यहां creativity की कद्र नहीं रह गई।🔹 साल 2020 में KRK (कमाल राशिद खान) ने उनके मरने की झूठी खबर पोस्ट की थी, जिस पर कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अनुराग का निजी जीवन भी रहा है चर्चा में फिल्मों से इतर अनुराग का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने आरती बजाज से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी आलिया है। बाद में तलाक हुआ और फिर उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की, जो कुछ ही साल में टूट गई। अब सवाल ये है कि… क्या अनुराग कश्यप की ये माफी जनता और ब्राह्मण समाज को संतुष्ट कर पाएगी? या सोशल मीडिया की ये लहर और कानूनी शिकंजा उन्हें आने वाले दिनों में और मुश्किल में डाल देगा? जो भी हो, इतना तय है कि एक बार फिर एक कलाकार का गुस्सा public platform पर भारी पड़ गया है।
Read more
अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी, बोले- गुस्से में अपनी मर्यादा भूल गया

ANURAG KASHYAP ने BRAHMIN समाज को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी, बोले- गुस्से में अपनी मर्यादा भूल गया

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्देशक ANURAG KASHYAP ने हाल ही में अपने एक बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब अनुराग कश्यप ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खुलेआम माफी मांगी है। ANURAG ने कहा, “मैं गुस्से में आकर मर्यादा भूल गया था। मेरा इरादा किसी भी समाज या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करूंगा।” दरअसल, किसी मुद्दे पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने पूरे ब्राह्मण समाज के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर दिया था। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। BRAHMIN COMMUNITY में गहरा आक्रोशउनके बयान से ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई। कई संगठनों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की और उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मानवता और समझदारी की मिसाल बने अनुरागहालांकि बाद में अनुराग कश्यप ने अपनी गलती को माना और बिना देर किए माफी भी मांगी। उनका ये कदम बताता है कि इंसान अगर गलती करता है तो उसमें उसे स्वीकारने की हिम्मत भी होनी चाहिए। माफी मांगकर अनुराग ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। SOCIAL MEDIA पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुलीकुछ लोग अनुराग की माफी को सच्चे दिल से स्वीकार कर रहे हैं, तो कुछ अब भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मगर एक बात तय है—बोलने से पहले सोचने की जरूरत सभी को है, खासकर जब बात समाज की भावनाओं से जुड़ी हो।
Read more
Kesari Chapter 2'

Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh – जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी

Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh – एक ऐसी फिल्म जो इतिहास के पन्नों से उठाकर बाग हत्याकांड की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, और इसे धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 🎬 कहानी की झलक फिल्म की कहानी प्रसिद्ध वकील सी. शंकरण नायर (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए नियुक्त किया था। जांच के दौरान, नायर को जनरल डायर द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किए गए अत्याचारों का पता चलता है। इस सच्चाई को उजागर करने के लिए, नायर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एक ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई लड़ते हैं 👥 प्रमुख कलाकार फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉलीवुड हंगामा ने इसे 3.5/5 की रेटिंग दी है, जबकि पिंकविला ने इसे “must-watch” बताया है। फिल्म की कोर्टरूम ड्रामा, अभिनय और संगीत की सराहना की गई है, हालांकि कुछ ने इसके कुछ हिस्सों को अत्यधिक नाटकीय बताया है। Kesari Chapter 2′ एक ऐसी फिल्म है जो इतिहास के एक काले अध्याय को उजागर करती है। अक्षय कुमार का दमदार अभिनय और फिल्म की गहन कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। यदि आप ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए अवश्य देखने योग्य है।
Read more
सैफ अली खान हमला केस: 1613 पन्नों की चार्जशीट, करीना बोलीं - बेटा तैमूर के कमरे में घुस आया था हमलावर

SAIF ALI KHAN हमला केस: 1613 पन्नों की चार्जशीट, करीना बोलीं – बेटा तैमूर के कमरे में घुस आया था हमलावर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। इस केस में 1613 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है, जिसमें 35 गवाहों के बयान दर्ज हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बयान में बताया कि हमलावर घटना वाली रात उनके बेटे तैमूर के कमरे तक पहुंच गया था। करीना के बयान ने इस पूरे मामले को और भावुक बना दिया है। एक मां के तौर पर उस रात का डर आज भी उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। उन्होंने बताया, “हम सब घर में थे, अचानक शोर हुआ। जब देखा तो हमलावर तैमूर के कमरे की ओर बढ़ रहा था। वो पल हमारे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।” क्या है पूरा मामला? यह घटना कुछ समय पहले मुंबई के पॉश इलाके में स्थित सैफ और करीना के घर पर घटी थी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर घर में घुसपैठ की। उसके बाद वह सीधे अंदर घुसा और सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। चार्जशीट में क्या-क्या शामिल है? हमलावर कौन था? पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है। हालांकि उसकी मंशा क्या थी, ये अब कोर्ट की जांच और सुनवाई में साफ हो पाएगा। सेलिब्रिटी होने का भी खतरा होता है – करीना करीना कपूर ने कहा, “लोग सोचते हैं कि हम सेलिब्रिटीज की ज़िंदगी आसान होती है, लेकिन हम भी इंसान हैं। जब हमारे बच्चों की सुरक्षा खतरे में आती है, तो हमें भी डर लगता है।”
Read more
Dhamal4

Dhamal 4 की शूटिंग शुरू — अजय देवगन ने साझा की बड़ी अपडेट, मालशेज घाट में पहला शेड्यूल पूरा

देश हरपल | मुंबई | 11 अप्रैल 2025 बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ अब एक बार फिर दर्शकों को हंसी का फुल डोज़ देने के लिए तैयार है। अजय देवगन ने गुरुवार को ‘धमाल 4’ (Dhamal 4 )को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। निर्देशक इंद्र कुमार की अगुवाई में Dhamal 4 की शूटिंग का पहला चरण महाराष्ट्र के बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक लोकेशन मालशेज घाट में सम्पन्न हुआ। इस लोकेशन की पहाड़ियों और हरियाली के बीच टीम ने कई ज़बरदस्त सीन शूट किए। Ajay Dewgan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें फिल्म की पूरी लीड कास्ट, प्रोड्यूसर्स और तकनीकी टीम नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “मालशेज घाट में धमाल का पहला शेड्यूल पूरा हुआ। अगला पड़ाव – मुंबई!” इस बार ‘धमाल 4’ में सिर्फ पुराने पसंदीदा चेहरे ही नहीं, बल्कि नए सितारों का भी धमाकेदार तड़का लगेगा। अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और उपेन्द्र लिमये ने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा इस बार फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर विजय पाटकर की एंट्री भी हो रही है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता भूषण कुमार खुद शूटिंग लोकेशन पर मौजूद रहे और पूरी यूनिट के साथ पहले चरण की शूटिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अब ‘धमाल 4’ की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, जहां फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेगी। कॉमेडी, एक्शन और क्रेजी ट्विस्ट्स से भरपूर ‘धमाल 4’ भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि ये चौथा धमाका पिछली फिल्मों से कितनी बड़ी हिट साबित होती है। देश हरपल से जुड़े रहिए बॉलीवुड की ताज़ा और सबसे मज़ेदार ख़बरों के लिए।
Read more
Jaat Movie Review

Jaat Movie Review: Sunny Deol का Raw Desi Action और Ravana-Style Villain Hooda का Superhit मुकाबला!

Rating: ⭐⭐⭐⭐ (4/5) बॉलीवुड के देसी एक्शन सिनेमा को नई जान देने वाली फिल्म Jaat एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो सिनेमाघर से निकलने के बाद भी आपके दिल और दिमाग पर छा जाता है। Sunny Deol की फुल-फॉर्म वापसी, Randeep Hooda का खतरनाक विलेन अवतार और डायरेक्टर Gopichand Malineni की मास-एंटरटेनर स्टोरीटेलिंग—सब मिलकर Jaat को बनाते हैं एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा जो ना सिर्फ एंटरटेन करता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है। कहानी: Mythology meets Mass Action फिल्म की शुरुआत होती है 2009 के श्रीलंका के जंगली युद्धक्षेत्र से, जहां Ranatunga (Randeep Hooda) एक छुपा हुआ खजाना ढूंढ निकालता है। लेकिन ये खजाना उसे ले जाता है पावर, लालच और क्राइम के रास्ते पर। उसके साथ उसका भाई Somulu (Vineet Kumar Singh) भी है, और दोनों मिलकर बनाते हैं एक ऐसा अंडरवर्ल्ड इम्पायर जो ईस्ट कोस्ट की सियासत और सिस्टम को पूरी तरह हिला देता है। और फिर एंट्री होती है Jaat (Sunny Deol) की—एक साधारण दिखने वाला मुसाफिर, जो असल में इंसाफ का तूफान है। Jaat की पहली फाइट सीन ही बता देती है कि ये कोई आम हीरो नहीं, ये न्याय का अवतार है। फिल्म की कहानी Lord Ram vs Ravana के मॉडर्न वर्जन जैसी लगती है, जिसमें Deol का किरदार एक सामाजिक क्रांति की मिसाल बनता है। परफॉर्मेंस: Sunny Deol का दमदार कमबैक Sunny Deol एक बार फिर साबित करते हैं कि जब बात देसी एक्शन और इमोशनल इंटेंसिटी की हो, तो वो आज भी बेस्ट हैं। उनके एक्शन सीन, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस—all scream power! उनकी शांत चाल के पीछे छुपा गुस्सा हर सीन में फील होता है। Randeep Hooda एक ग्रे-शेडेड विलेन के रोल में कमाल कर गए। Ranatunga एक ऐसा विलेन है जिसे आप नफरत तो करते हैं—but secretly admire too. उनकी परफॉर्मेंस में वो खिंचाव है जो कहानी को मजबूती देता है। Regina Cassandra as Ranatunga की पत्नी एक साइलेंट स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर बनकर उभरती हैं। उनकी आंखों में लालच और चालाकी दोनों साफ नजर आती है। वहीं Vineet Kumar Singh अपने पहले निगेटिव रोल में एकदम खतरनाक लगे हैं। Saiyami Kher ने Vijay Lakshmi नाम की एक तेज-तर्रार पुलिस अफसर का रोल निभाया है, जो फिल्म के नैतिक संतुलन का प्रतीक है। टेक्नीकली भी फिल्म है टॉप क्लास Cinematography में श्रीलंका के शांत प्राकृतिक दृश्यों और क्रूर अंडरवर्ल्ड की दुनिया का कॉन्ट्रास्ट बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। एक्शन सीन्स इतने रियल और इम्पैक्टफुल हैं कि आप कुर्सी से चिपक जाते हैं। Background score भी शानदार है—एक-एक सीन को सही टाइम पर सही म्यूजिक के साथ पावर देता है। गाने इमोशनल कनेक्शन बढ़ाते हैं लेकिन कभी भी कहानी से भटकने नहीं देते। Social Commentary के साथ एंटरटेनमेंट का Tadka Jaat सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, यह भ्रष्टाचार, सत्ता और सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों पर भी कटाक्ष करती है। फिल्म में subtle तरीके से दिखाया गया है कि कैसे सिस्टम में बदलाव लाने के लिए किसी को “Jaat” बनकर सामने आना पड़ता है। अंतिम फैसला: देसी Action Lovers के लिए Must Watch अगर आप Sunny Deol के फैन हैं, या फिर असली देसी एक्शन, पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस और इमोशनल हाई की तलाश में हैं—Jaat आपको निराश नहीं करेगी। थिएटर में सीटियां, तालियां और जोरदार चीयरिंग तय है! Produced by: Naveen Yerneni, Ravi Shankar Yalamanchili, T.G. Vishwa Prasad & Umesh Kumar BansalBanner: Mythri Movie Makers, People Media Factory, Zee Studios
Read more

प्रभु देवा और विष्णु मंचू ने यूपी सीएम योगी से की मुलाकात, फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ | 9 अप्रैल 2025 देश हरपल न्यूज़ | मनोरंजन डेस्क दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक प्रभु देवा और अभिनेता-निर्माता विष्णु मंचू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई। फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक पौराणिक कथा पर आधारित मेगा बजट फिल्म है, जो भगवान शिव के एक महान भक्त कन्नप्पा की कहानी पर केंद्रित है। यह फिल्म न केवल भक्ति और आस्था को दर्शाएगी, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को विश्वपटल पर पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम मानी जा रही है। इस भेंट के दौरान प्रभु देवा और विष्णु मंचू ने मुख्यमंत्री योगी को फिल्म की थीम, निर्माण से जुड़ी प्रमुख बातें और इसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘कन्नप्पा’ का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को भारतीय पौराणिक गाथाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फिल्म की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी धार्मिक व सांस्कृतिक फिल्मों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर है। गौरतलब है कि ‘कन्नप्पा’ में प्रभु देवा, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल, मोहनलाल और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेशी लोकेशनों पर भी की जा रही है। इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह न सिर्फ मनोरंजन बल्कि आध्यात्मिक चेतना जगाने का एक भव्य प्रयास है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाने की योजना है। 👉 देश हरपल न्यूज़ पर बने रहें मनोरंजन और संस्कृति से जुड़ी ऐसी ही विशेष ख़बरों के लिए।
Read more
Allu Arjun @43: प्यार में मिला धोखा, रिश्तों में आई दरार और एक पैन इंडिया स्टार बनने की अनसुनी कहानी

Allu Arjun @43: प्यार में मिला धोखा, रिश्तों में आई दरार और एक पैन इंडिया स्टार बनने की अनसुनी कहानी

साउथ के सुपरस्टार और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक वक्त था जब ये बच्चा फिल्मों में छोटा-सा रोल करता था, लेकिन आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुका है। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनकही और इमोशनल कहानियां, जो उन्हें एक स्टार से इंसान बनाती हैं। परिवार से ही मिला एक्टिंग का संस्कार अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामालिंगय्या साउथ इंडस्ट्री के नामी एक्टर रहे हैं। वहीं, उनके पिता अल्लू अरविंद एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं। अल्लू के दो भाई हैं – बड़े भाई वेंकटेश अब बिजनेसमैन हैं और छोटे भाई सिरीष फिल्मों में एक्टिव हैं। बचपन में किया फिल्मों में काम, फिर लंबे समय तक बेरोजगारी अल्लू अर्जुन ने 2 साल की उम्र में चिरंजीवी की फिल्म ‘विजेता’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। 2003 में बतौर हीरो फिल्म ‘गंगोत्री’ से डेब्यू किया। फिल्म चली तो सही, लेकिन उन्हें बतौर एक्टर पहचान नहीं मिली। काफी समय तक कोई फिल्म नहीं मिली, वो बेरोजगार रहे। फिर आया एक मौका जिसने सब बदल दिया—‘आर्या’। ‘आर्या’ ने बनाई पहचान, ‘पुष्पा’ ने बना दिया पैन इंडिया स्टार डायरेक्टर सुकुमार ने उन्हें फिल्म ‘आर्या’ दी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद ‘पुष्पा: द राइज’ ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ उनकी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। सफलता के साथ-साथ विवाद भी आए‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दौरान हैदराबाद में भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी भी हुई। उनके फूफा और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने इस गिरफ्तारी को सही बताया, जिससे रिश्तों में खटास आ गई। इसके अलावा फिल्म में ‘आर्मी’ शब्द के इस्तेमाल और गानों के बोल को लेकर भी विवाद हुआ। कई संगठनों ने फिल्म पर बैन की मांग भी की। प्यार में मिला धोखा, दिल टूटा लेकिन बढ़ते गए आगे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक समय अल्लू अर्जुन और नेहा शर्मा के बीच रिश्ते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नेहा ने उन्हें छोड़कर राम चरण को डेट करना शुरू कर दिया। इससे अल्लू अर्जुन का दिल टूट गया। कहा जाता है कि इसके बाद राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच रिश्ते खराब हो गए। यहां तक कि जब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई, तब राम चरण मिलने तक नहीं आए जबकि इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स आए थे। नयनतारा ने किया था पब्लिकली इग्नोरएक अवॉर्ड शो के दौरान नयनतारा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलना था, जो अल्लू अर्जुन के हाथों दिया जाना था। लेकिन नयनतारा ने स्टेज पर कहा कि वो यह अवॉर्ड अपने डायरेक्टर विग्नेश शिवन से लेना चाहेंगी। उस वक्त अल्लू अर्जुन ठगा-सा महसूस कर रहे थे। प्यार में टूटा, शादी में जीता – स्नेहा रेड्डी से लव स्टोरी अल्लू अर्जुन की लव लाइफ साउथ की सबसे प्यारी कहानियों में से एक है। उन्हें स्नेहा रेड्डी से पहली नजर में प्यार हुआ। दोनों ने लंबा वक्त एक-दूसरे को डेट किया। साल 2011 में शादी की, हालांकि स्नेहा के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को जी-जान से निभाया। आज उनके दो प्यारे बच्चे – बेटी अरहा और बेटा अयान हैं। आज भी लाखों दिलों पर राज कर रहे हैंअल्लू अर्जुन की कहानी सिर्फ एक फिल्मी स्टार बनने की नहीं है, बल्कि संघर्ष, प्यार, रिश्तों की ऊँच-नीच और फिर भी मुस्कुराने की कहानी है। वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसे एक इंसान हैं। टैग्स: #AlluArjunBirthday #PushpaStar #AlluArjunLoveStory #AlluVsRamCharan #NehaSharma #AlluArjunControversy #SouthSuperstar #PanIndiaStar
Read more
1 … 27 28 29 30

Trending News

Editor's Picks

MSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर MSK प्रसाद ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की है। उनका मानना है कि पिछली सदी में सचिन तेंदुलकर का दबदबा था, जबकि इस सदी में वैभव क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं। प्रसाद ने शुक्रवार को IANS को दिए इंटरव्यू में वैभव को जेनरेशन में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने BCCI से अपील की कि इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले वैभव को राहुल द्रविड़ और VVS लक्ष्मण जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की देखरेख में ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। 53 गेंदों में 204 रन बनाने के बाद चर्चा में आए वैभव MSK प्रसाद का यह बयान राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव की ऐतिहासिक पारी के बाद आया है। इंडिया-A की ओर से खेलते हुए वैभव ने दोहा में UAE के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के लगाए। वैभव पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनके 28 छक्के भी किसी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच की एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों में शामिल हैं। वैभव के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने जून में श्रीलंका-A के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। IPL के शुरुआती दो सीजन में 2 शतक और 6 अर्धशतक वैभव ने 2025 में महज 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था। अपने शुरुआती दो सीजन में उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। साल 2026 में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके बाद जुलाई में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक वे भारतीय टीम के लिए 10 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। सचिन की तरह वैभव को भी अनुभवी खिलाड़ियों का साथ जरूरी MSK प्रसाद ने वैभव के बेहतर भविष्य के लिए सचिन तेंदुलकर के शुरुआती क्रिकेट करियर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब सचिन 16-17 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में आए थे, तब मुंबई में दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। प्रसाद के मुताबिक, 15-16 साल के युवा खिलाड़ी को ऐसे मेंटर की जरूरत होती है, जिसके साथ वह अपनी परेशानियां और सवाल साझा कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि वैभव को भी राहुल द्रविड़ और VVS लक्ष्मण जैसे दिग्गजों से लगातार मार्गदर्शन मिलना चाहिए। डेविड मलान ने भी की वैभव की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान ने भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ की है। उनका कहना है कि वैभव की प्रतिभा की कोई सीमा तय नहीं की जा सकती और वे अपनी क्षमता के मुताबिक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मलान के मुताबिक, वैभव के पास बल्लेबाजी की तकनीक और खेल की अच्छी समझ दोनों हैं। वे केवल छक्के लगाने पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि मैदान के चारों ओर शॉट खेलने में सक्षम हैं। स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों के खिलाफ रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।

बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल पीजी (MD) में एडमिशन दिलाने के नाम पर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली और फर्जी अलॉटमेंट लेटर तक भेज दिए। ठगी का शिकार एक डॉक्टर ने बेटे के एडमिशन के लिए एजुकेशन लोन लिया और अपना मकान तक गिरवी रख दिया। दोनों डॉक्टर करीब दो साल तक एडमिशन मिलने और रकम वापस आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बेटे को MD में सीट दिलाने के लिए मांगे 2.30 करोड़ रुपए पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि उनका बेटा MBBS पास कर चुका है। उसने 2023 में NEET-PG की परीक्षा दी थी। इसी दौरान अक्टूबर 2023 में गिरोह के एक सदस्य ने फोन कर MD रेडियोलॉजी या मेडिसिन में एडमिशन दिलाने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में आरोपियों ने इसके लिए 2.50 करोड़ रुपए मांगे। बाद में बातचीत के बाद सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ। डॉक्टर को भरोसा दिलाया गया कि उनके बेटे को मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीट मिल जाएगी। ऑनलाइन और कैश में वसूले 1.29 करोड़ रुपए एडमिशन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने बैंक और ऑनलाइन माध्यम से 74 लाख 37 हजार 801 रुपए लिए। इसके अलावा 55 लाख रुपए नकद भी वसूले। इस तरह पहली शिकायत करने वाले डॉक्टर से कुल 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए ले लिए गए। फरवरी 2024 में एडमिशन की सूची जारी हुई तो उसमें बेटे का नाम नहीं था। इसके बाद डॉक्टर को ठगी का शक हुआ। आरोपियों ने पैसे वापस करने का आश्वासन देकर उन्हें लगातार टालना शुरू कर दिया। फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजकर मैंगलोर बुलाया आरोपियों ने वॉट्सऐप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी सीट अलॉटमेंट लेटर भेजा। इसके बाद डॉक्टर और उनके बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। दोनों मैंगलोर पहुंचे तो गिरोह के दूसरे सदस्य ने वहां सीट उपलब्ध नहीं होने की बात कही और उन्हें बेंगलुरु ले गया। वहां एक व्यक्ति से मुलाकात कराई गई, जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया। आरोपियों ने असली जैसे दिखने वाले एडमिशन ऑर्डर और फीस की रसीदें भी दिखाईं। इसके बाद डॉक्टर से 12.68 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए कहा गया। परिचित दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ की ठगी आरोपियों ने इसी तरीके से पीड़ित डॉक्टर के परिचित रिंग रोड क्षेत्र के एक अन्य डॉक्टर को भी मेडिकल पीजी में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया। उससे करीब 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए वसूल लिए गए। दूसरा डॉक्टर भी अब अपनी रकम वापस पाने के लिए आरोपियों के चक्कर लगा रहा है। दोनों मामलों में कुल ठगी की रकम करीब 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों का संबंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से बताया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप

देशभर में 350 से ज्यादा फर्जी मेडिकल डिग्रियां बेचकर लोगों को डॉक्टर बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कनेक्शन ग्वालियर से जुड़ा है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इस मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष मांझी को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य 5 से 8 लाख रुपए लेकर 12वीं, MBBS और MD जैसी मेडिकल डिग्रियां बेचते थे। मनीष मांझी फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां तैयार करवाता था। इसके बाद गिरोह का सदस्य खुर्शीद तौफीक इन दस्तावेजों को संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करता था, ताकि वे असली नजर आएं। 11वीं पास युवक को फर्जी डिग्री से बनाया डॉक्टर गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली तक फैला हुआ था। इसकी कारगुजारी का खुलासा तब हुआ, जब जांच में सामने आया कि राजस्थान के दौसा निवासी रामकिशोर महावर केवल 11वीं पास है, लेकिन उसके पास फर्जी MBBS, MD और DMRD की डिग्रियां थीं। इन दस्तावेजों के आधार पर रामकिशोर ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर बन गया। इससे पहले वह सर गंगाराम अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में काम कर चुका था। फेसबुक पर विज्ञापन देकर तलाशते थे ग्राहक राजस्थान SOG के ADG विशाल बंसल के मुताबिक, गिरोह के सदस्य ‘मेडिकल एजुकेशन’ नाम से फेसबुक पर विज्ञापन डालकर ग्राहकों की तलाश करते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए फायरवॉल का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद वॉट्सऐप के जरिए फर्जी डिग्रियों का सौदा होता था। गिरोह में शामिल आरोपियों की भूमिका इस प्रकार थी: ग्वालियर से जुड़ी अहम कड़ी राजस्थान SOG की जांच में मनीष मांझी को पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी बताया गया है। वह गिरोह के लिए फर्जी मार्कशीट और मेडिकल डिग्रियां तैयार करवाने का काम करता था। राजस्थान SOG ने जयपुर में कार्रवाई कर इस अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और फर्जी डिग्रियों के जरिए डॉक्टर बने लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

भारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज

भारत का जनरल गवर्नमेंट डेट-टू-GDP रेश्यो 2025 के 84.3% से घटकर 2031 तक 75.1% पर आ सकता है। यानी इसमें 9.2 प्रतिशत अंक की कमी आने का अनुमान है। EY की नवंबर 2026 की इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर सरकारी कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका है। EY के मुताबिक, ज्यादातर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में GDP के मुकाबले सरकारी कर्ज बढ़ सकता है, जबकि भारत में इसमें गिरावट का अनुमान है। चीन और अमेरिका पर बढ़ सकता है कर्ज का बोझ रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 73.7% से बढ़कर 2031 में 84.2% तक पहुंच सकता है। इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह चीन के कर्ज में संभावित इजाफा माना जा रहा है। चीन का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 98.6% से बढ़कर 2031 तक 122.1% होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका का सरकारी कर्ज भी इसी अवधि में GDP के 124.4% से बढ़कर 145% तक पहुंच सकता है। FY27 में 7.7% तक रह सकती है GDP ग्रोथ EY की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.5% से 7.7% के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान नॉमिनल GDP ग्रोथ करीब 11% रह सकती है। इससे सरकार के टैक्स रेवेन्यू को सहारा मिलने की उम्मीद है। FY27 की पहली छमाही में केंद्र सरकार का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 6.1% बढ़ा है, जबकि कुल सरकारी खर्च में 10.7% की वृद्धि हुई। इसी अवधि में सब्सिडी पर खर्च 10.1% बढ़ा है। EY ने महंगाई के दबाव के बीच फूड, फर्टिलाइजर और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी सब्सिडी पर सरकारी खर्च बढ़ने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.1% और थोक महंगाई 12.3% पर पहुंच गई। इसके चलते EY ने दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में RBI को पॉलिसी रेट बढ़ाने की सिफारिश भी की है। गरीबी और आर्थिक असमानता में आई कमी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ गरीबी और असमानता कम करने में भी प्रगति की है। वर्ल्ड बैंक के अनुमानों का हवाला देते हुए EY ने बताया कि प्रतिदिन 3 डॉलर (PPP यानी क्रय शक्ति समता के आधार पर) की सीमा पर भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 के 27.1% से घटकर 2024 में अनुमानित 2.3% रह गई है। इसके साथ ही समय के साथ प्रति व्यक्ति खपत खर्च में असमानता भी कम हुई है। सरकार के सामने खर्च और कर्ज में संतुलन की चुनौती EY ने वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में घरेलू मांग को मजबूती देने के लिए सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत खर्च जारी रखने पर जोर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां निर्यात की मांग मजबूत दिखाई दे रही है, वहीं घरेलू मांग को भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में सरकार के सामने विकास कार्यों पर खर्च बनाए रखने के साथ राजकोषीय घाटे और कर्ज को नियंत्रित करने की चुनौती होगी। बढ़ती महंगाई और सब्सिडी पर संभावित अतिरिक्त खर्च के बीच फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्यों को हासिल करना भी अहम रहेगा। डेट-टू-GDP रेश्यो क्या होता है? किसी देश के कुल बकाया सरकारी कर्ज और उसकी कुल GDP के बीच के अनुपात को डेट-टू-GDP रेश्यो कहा जाता है। इससे पता चलता है कि देश की आर्थिक पैदावार की तुलना में उस पर कितना सरकारी कर्ज है। यह अनुपात सरकार की कर्ज चुकाने की क्षमता और वित्तीय स्थिति को समझने में मदद करता है। रियल GDP और नॉमिनल GDP में क्या अंतर है? रियल GDP में महंगाई के असर को हटाकर देश में वस्तुओं और सेवाओं के वास्तविक उत्पादन में हुई वृद्धि मापी जाती है। वहीं, नॉमिनल GDP की गणना मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर होती है, जिसमें महंगाई का असर भी शामिल रहता है।

दिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम

दिल्ली में सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम (MCD) ने मैकेनिकल सफाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 19 नई स्वचालित मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों और सपोर्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मशीनों से सड़कों पर जमा धूल और कचरे की सफाई की जाएगी। एमसीडी 923.57 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनें शामिल कर रहा है। इनमें 55 इलेक्ट्रिक और 15 सीएनजी से चलने वाली मशीनें हैं। परियोजना में मशीनों के 10 साल तक संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी शामिल है। ब्रश और सक्शन सिस्टम से होगी सड़कों की सफाई सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, सदन के नेता जय भगवान यादव और निगमायुक्त संजीव खिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, नई मशीनों में मैकेनिकल ब्रश और सक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। ये सड़क पर जमा धूल और मलबे को उठाने में सक्षम हैं। इटली और स्विट्जरलैंड की कंपनियों से खरीदी गई इन मशीनों से मैकेनाइज्ड सफाई को बढ़ावा मिलेगा और मैनुअल सफाई पर निर्भरता कम होगी। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण मशीनों की आपूर्ति प्रभावित यूरोप से आने वाली सभी 70 मशीनों की आपूर्ति पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण प्रभावित हुई है। ऐसे में एमसीडी प्रदूषण के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त मशीनें किराए पर लेने की संभावना भी तलाश रहा है। इसके अलावा सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। निगम एंटी स्मॉग गन और जेटिंग मशीनों का भी इस्तेमाल कर रहा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.