आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थानेदारों के तबादले; तोरवा TI लाइन अटैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत, दिल्ली में 30 अक्टूबर के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी◆BREAKINGदेश-हरपलनेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, ₹10 हजार के बांड को दी है चुनौती◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द, साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित◆BREAKINGबिज़नेसJio Platforms IPO का आज आखिरी दिन, 20 गुना सब्सक्राइब होने का दावा; GMP से ₹1,377 पर लिस्टिंग के संकेत◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र, बोले- अब करेंगे सड़क जाम◆BREAKINGस्पोर्ट्सभारतीय महिला क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, अब युवा खिलाड़ियों को देंगी ट्रेनिंग◆BREAKINGBreaking NewsDelhi SIR Protest: बंगला साहिब के पास प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थानेदारों के तबादले; तोरवा TI लाइन अटैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत, दिल्ली में 30 अक्टूबर के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी◆BREAKINGदेश-हरपलनेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, ₹10 हजार के बांड को दी है चुनौती◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द, साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित◆BREAKINGबिज़नेसJio Platforms IPO का आज आखिरी दिन, 20 गुना सब्सक्राइब होने का दावा; GMP से ₹1,377 पर लिस्टिंग के संकेत◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र, बोले- अब करेंगे सड़क जाम◆BREAKINGस्पोर्ट्सभारतीय महिला क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, अब युवा खिलाड़ियों को देंगी ट्रेनिंग◆BREAKINGBreaking NewsDelhi SIR Protest: बंगला साहिब के पास प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

इंदौर: पेट्रोल पंप पर अचानक गिरे युवक की मौत, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान – CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। पेट्रोल पंप पर फ्यूल डलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पंपकर्मियों ने तुरंत उसे उठाया और पानी के छींटे मारे, लेकिन जब वह होश में नहीं आया तो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विजयनगर इलाके के पेट्रोल पंप की घटना घटना विजयनगर क्षेत्र के होटल सयाजी के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम पंप की है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। पूरा वाकया CCTV कैमरे में कैद हो गया है। शुरुआती जांच में मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक मानी जा रही है। पेमेंट करते समय अचानक गिरे युवक पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सौदान सिंह (45 वर्ष) पुत्र फूल सिंह परमार है, जो सिंगापुर टाउनशिप में रहते थे। सोमवार सुबह वे अपनी टेम्पो ट्रैवलर में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। पेमेंट करते समय अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। पंपकर्मियों ने की मदद, अस्पताल में मौत घटना के तुरंत बाद पंपकर्मियों ने उन्हें संभाला और पानी के छींटे मारे, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत एम्बुलेंस से भंडारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सौदान सिंह की मौत हो चुकी है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया है। विजयनगर थाना पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। For more information and latest updates, visit: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला: गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा – FIR की मांग पर अड़े

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतका के पति ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है और पत्नी का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। 7 अक्टूबर को कराया था भर्ती, डॉक्टरों ने कहा था – अब सब ठीक है मृतका आरती के पति अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी को कमर दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने 12 घंटे में 4 इंजेक्शन लगाए और 9 अक्टूबर को छुट्टी देते हुए कहा कि अब वह ठीक हैं। फिर बिगड़ी तबीयत, बच्चे की मौत की खबर, ऑपरेशन में 5 घंटे की देरी 11 अक्टूबर को आरती की तबीयत फिर खराब हो गई, तो अभिषेक उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। अभिषेक का आरोप है कि इसके बावजूद ऑपरेशन करने में 5 घंटे की देरी की गई, जिससे हालत और बिगड़ गई। डॉक्टर की अमानवीय टिप्पणी से भड़के परिजन अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान एक डॉक्टर ने स्टाफ से कहा —“खून वाली पेशेंट को बाहर रखो, मुझे खून भरी लात मार रही है।”इस अमानवीय टिप्पणी से परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया, उन्होंने इसे डॉक्टरों की असंवेदनशीलता बताया। इंदौर रेफर करने से रोका, ICU में तोड़ा दम 12 अक्टूबर की रात डॉक्टरों ने पहले आरती को इंदौर रेफर करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद कहा कि मरीज ठीक है और इलाज यहीं होगा। अभिषेक का कहना है कि उन्होंने खून की व्यवस्था भी की, फिर भी पत्नी का इलाज सही तरीके से नहीं किया गया। 13 अक्टूबर की सुबह आरती की हालत अचानक बिगड़ गई और ICU में भर्ती करने के बाद सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। पति ने कलेक्टर से की शिकायत, FIR की मांग पर अड़े अभिषेक ने इसे डॉक्टरों की लापरवाही बताया है। उन्होंने डॉक्टर लक्ष्मी डूडवे, नेहा पंवार और अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। अभिषेक ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों पर FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे। For more information and latest updates, visit: deshharpal.com
Read more
Coldrif Cough Syrup

Coldrif Cough Syrup Case ED ने Sresan Pharma पर मारा छापा

Sresan Pharmaceuticals के Coldrif Cough Syrup विवाद के बीच Enforcement Directorate (ED) ने चेन्नई में कंपनी से जुड़े सात स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई G. Ranganathan की गिरफ्तारी के बाद की गई, जिन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को हिरासत में लिया था। ED की मनी लॉन्ड्रिंग जांच ED की जांच Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत कंपनी के financial transactions और money laundering की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कंपनी के illegal और toxic operations का वित्तीय पक्ष उजागर करने के लिए उठाया गया है। Coldrif Cough Syrup में विषाक्तता और बच्चों की मौत Sresan Pharma के Coldrif सिरप में diethylene glycol (DEG) पाया गया, जो अत्यधिक जहरीला है। इस कारण कम से कम 22 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के थे। मृतक मामले मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले और राजस्थान में सामने आए हैं। TNFDA और कंपनी की अनियमितताएं Sresan Pharmaceuticals को 2011 में Tamil Nadu Food and Drug Administration (TNFDA) द्वारा लाइसेंस मिला था। कंपनी ने राष्ट्रीय drug safety regulations का उल्लंघन करते हुए लगभग एक दशक तक संचालन जारी रखा। Kanchipuram स्थित कंपनी की फैक्ट्री में poor infrastructure और multiple compliance failures पाई गईं, जिसमें DEG का उपयोग भी शामिल था। सरकारी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश WHO की चेतावनी World Health Organization (WHO) ने भारत में घरेलू दवाओं में DEG और Ethylene Glycol की सुरक्षा जांच में कमियों पर चिंता जताई। WHO ने कहा कि यदि दूषित दवाएं export हुईं तो वैश्विक स्तर पर खतरा हो सकता है। उन्होंने सभी contaminated pharmaceutical products को market से हटाने का आग्रह किया। आगे की प्रक्रिया ED की जांच का उद्देश्य Sresan Pharma के financial और operational aspects को उजागर करना और toxic syrup से हुई बच्चों की मौत के लिए accountability तय करना है।
Read more

छत्तीसगढ़: कॉलेज छात्रा के साथ दोस्ती के बहाने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, युवती हुई प्रेग्नेंट तो कराया गर्भपात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सूरजपुर के रहने वाले एक युवक ने कॉलेज छात्रा से पहले दोस्ती की, फिर प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई, तो युवक ने धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, प्यार और शादी का झांसा बना जाल सरकंडा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान सूरजपुर के मानपुर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाले साजिद अहमद (25) से हुई थी। साजिद भी सरकंडा में किराए के मकान में रहता था। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बात शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। किराए के घर में किया दुष्कर्म, छिपकर बनाया वीडियो फरवरी महीने में साजिद ने युवती को घूमाने के बहाने अपने किराए के घर बुलाया, जहां शादी का झूठा वादा कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 40 फोटो और वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल आरोपी ने युवती के करीब 40 फोटो और वीडियो बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। वह कहता था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो ये वीडियो सोशल मीडिया और उसके परिचितों को भेज देगा। डर के कारण युवती लगातार उसके झांसे में आती रही और इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। शादी का दबाव डालने पर कराया गर्भपात, दी जान से मारने की धमकी जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी युवती ने आखिरकार अपनी मां को सारी बात बताई। फिर दोनों ने मिलकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। For more information and latest updates, visit: www.deshharpal.com
Read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2025: श्रेणी मिलन पथ संचलन में एकता, समरसता और राष्ट्रभाव का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर श्रेणी मिलन पथ संचलन : एकता, समरसता और राष्ट्रभाव का भव्य प्रतीकभोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को श्रेणी मिलन पथ संचलन का भव्य आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भोपाल विभाग द्वारा संयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत नारों ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माननीय श्री रोहित आर्या जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्री प्रेमशंकर जी, सह-क्षेत्र प्रचारक, ने मुख्य वक्ता के रूप में संघ के कार्य, उद्देश्य और समाज में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत उद्बोधन दिया। मंच पर प्रांत संघचालक माननीय श्री अशोक पांडे जी, विभाग संघचालक श्री सोमकांत जी उमालकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा, विधि, प्रशासन, उद्योग, कृषि, कला, खेलकूद तथा मातृशक्ति सहित समाज के विविध वर्गों से जुड़े तीन हजार से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इस दौरान तात्या टोपे स्टेडियम स्वयंसेवकों के अनुशासित संचलन, दंड, योगासन और घोष की स्वर लहरियों से गूंज उठा। सुसज्जित गणवेश में सुसंगठित स्वयंसेवकों की श्रेणियां जब एक स्वर में कदमताल करती हुईं आगे बढ़ीं, तो यह दृश्य राष्ट्र की एकता, अनुशासन और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन गया।संघ स्थापना का उद्देश्य और प्रेरणामुख्य अतिथि श्री रोहित आर्य जी ने समाज में संघ की यात्रा एवं संघ कार्यों का उल्लेख किया साथ ही नागरिक शिष्टाचार एवं सामाजिक समन्वय पर विचार व्यक्त किये। वक्ता प्रेमशंकर जी ने अपने उद्बोधन में पूज्यनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा संघ की स्थापना के पीछे के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का जन्म केवल संगठन खड़ा करने के लिए नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्र को संगठित, समर्थ और संस्कारित बनाने के संकल्प से हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी ने देखा कि देश की समस्याओं की जड़ समाज की विखंडित चेतना में है, इसलिए उन्होंने संगठन के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का कार्य आरंभ किया। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक के निर्माण का सतत प्रवाह है।गुरुजी के आदर्शों की चर्चाश्री प्रेमशंकर जी ने अपने उद्बोधन में द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जीवन दृष्टि और उनके नेतृत्व में संघ के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने संघ को संगठन के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रशक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ का कार्य समाज के विविध क्षेत्रों शिक्षा, संस्कृति, ग्रामविकास, सेवा में फैला।समरसता और पंच परिवर्तन के सूत्रश्री प्रेमशंकर जी ने कहा कि समाज में समरसता और एकजुटता ही राष्ट्र की शक्ति का आधार है। संघ यही सिखाता है कि समाज का कोई अंग छोटा या बड़ा नहीं सबके साथ समान सम्मान और सहभागिता ही सच्ची समरसता है। उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के सूत्र के बारे में बताया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा विवाद: 15 अक्टूबर को संभावित प्रदर्शन से पहले धारा 144 लागू, प्रशासन ने शांति की अपील की

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब स्थिति तनावपूर्ण होती देख जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। यानी अब बिना अनुमति कोई भी धरना, जुलूस या प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। दरअसल, 15 अक्टूबर को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और परशुराम सेना ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। विवाद की जड़ क्या है यह विवाद पिछले एक साल से चल रहा है। आजाद समाज, भीम आर्मी और ओबीसी महासभा से जुड़े वकील डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ वकील इसके विरोध में हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार बहस और टकराव की नौबत आ चुकी है। मामला तब और गरमाया, जब बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो पर ग्वालियर और मुंबई के ठाणे में FIR दर्ज हुई। इससे नाराज एक गुट ने प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। प्रशासन की तैयारी और शांति की अपील संभावित प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी ने शुक्रवार शाम शहर के व्यापारियों, वकीलों और प्रबुद्ध नागरिकों से बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।कलेक्टर ने कहा, “त्योहारों का समय है, सभी लोग शांति और सौहार्द बनाए रखें।” हालांकि, बैठक में प्रदर्शन का ऐलान करने वाले बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन पाठक और पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए। बैठक में वरिष्ठ वकीलों और व्यापारिक संगठनों ने कहा कि किसी भी उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बाहर से आने वाले भड़काऊ तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर सख्त नजर प्रशासन ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जाए। कोई भी अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद की पृष्ठभूमि मई 2025 में जब हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव आया, तभी से माहौल तनावपूर्ण हो गया था।इसके बाद दोनों गुटों में टकराव और झड़पें भी हुईं। हंगामे के चलते प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना पर रोक लगा दी और प्रतिमा को 15 किमी दूर मूर्तिकार की वर्कशॉप में रखवा दिया गया, जिसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। विवादित स्थल पर 11 मई को बार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद भी विवाद बढ़ा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की और बहस हुई। अब प्रशासन किसी भी तरह के उपद्रव से बचने के लिए पूरी तैयारी में है ताकि ग्वालियर में शांति बनी रहे। Read full coverage and latest updates on:www.deshharpal.com
Read more
Travel Mart 2025

Madhya Pradesh Travel Mart 2025 राज्य की Heritage, Wildlife और Rural Tourism प्रदर्शित

भोपाल में 6 साल बाद Madhya Pradesh Travel Mart 2025 का भव्य आयोजन भोपाल में 6 साल बाद मध्य प्रदेश Travel Mart 2025 (MPTM) का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन (International Tourism) का प्रमुख गंतव्य बनाना और पर्यटन उद्योग में नए अवसर सृजित करना है। 700+ प्रतिभागियों और 27 देशों के Tour Operators का शामिल होना इस Travel Mart 2025 में 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें 27 देशों के 80+ अंतरराष्ट्रीय Tour Operators, 150 Domestic Tour Operators, 355 Sellers, और फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल हैं। B2B मीटिंग्स, Conferences और Roundtable Sessions आयोजन में 3,000+ B2B मीटिंग्स, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (International Conferences) और Roundtable Sessions आयोजित किए जा रहे हैं, जो पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और फिल्म उद्योग के विकास पर केंद्रित हैं। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोढ़ी शामिल हैं। MPTM 2025 का उद्देश्य और महत्व MPTM 2025 भारत का सबसे बड़ा State Level Travel Mart 2025 माना जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि रोजगार सृजन और वैश्विक साझेदारी (Global Partnerships) को भी प्रोत्साहित करना है। इस मार्ट में मध्य प्रदेश की धरोहर, wildlife, rural tourism, handicrafts, cuisine, और film tourism को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश को वैश्विक पर्यटन की पहचान दिलाना यह आयोजन मध्य प्रदेश को विश्वभर में पर्यटन (Tourism) की पहचान दिलाने और राज्य की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने का अवसर है। अधिक जानकारी के लिए देखें: Madhya Pradesh Tourism
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, गांव में छाया मातम

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना तहसील में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की जान चली गई।जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय किसान मनोहर पिता शंकर अपने खेत की जुताई करने ट्रैक्टर से जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुछ मवेशी सड़क पर आ गए, जिन्हें बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मनोहर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने निकाला शव यह हादसा पंधाना–आरुद रोड पर हुआ।ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसान को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पंधाना थाना प्रभारी टीआई दिलीप देवड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पसरा मातम मनोहर की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिक जानकारी और स्थानीय खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में रशियन महिलाओं का डांस वीडियो वायरल, विश्वकर्मा जयंती के आयोजन पर बवाल

जबलपुर की केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रशियन महिलाएं और कुछ कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो 17 सितंबर का बताया जा रहा है, जब फैक्ट्री में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद हुआ डांस जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा जयंती के मौके पर फैक्ट्री के A-1 सेक्शन में पूजा का आयोजन हुआ था। पूजा के बाद कर्मचारियों ने म्यूजिक सिस्टम पर फिल्मी गाने चलाए, और वहां मौजूद रशियन महिलाएं व कुछ भारतीय कर्मचारी ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से’ गाने पर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति हिंदू सेवा परिषद ने इस वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताया है।प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने कहा – “एक रक्षा संस्थान में सनातन धर्म के त्योहार के दिन इस तरह फिल्मी गानों पर ठुमके लगाना अशोभनीय है। यह सनातन परंपरा का अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि परिषद का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रक्षा अधिकारियों से भेंट कर आपत्ति दर्ज कराएगा। पूर्व कर्मचारियों ने कहा – पुरानी परंपरा है वहीं, फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी और जेसीओ सदस्य अरुण दुबे ने इस विवाद को अनावश्यक बताया।उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर फैक्ट्री में पूजा और झांकी सजाने की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। “इस दिन औजारों का उपयोग नहीं किया जाता। कर्मचारी कुछ देर के लिए आपस में खुशी मनाते हैं।उसी दौरान रूस से आई महिला ट्रेनर्स ने कर्मचारियों के साथ थोड़ी देर डांस किया, लेकिन इसे गलत अर्थ में लिया जा रहा है।” वीडियो बनाकर किया गया वायर अरुण दुबे ने बताया कि यह वीडियो फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी ने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया।अब फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में DSP के साले की संदिग्ध मौत: पार्टी के दौरान पुलिस पिटाई का आरोप, दो आरक्षक सस्पेंड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ DSP के साले उदित गाइकी की मौत के बाद पुलिस पर पिटाई के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि देर रात पार्टी के दौरान पुलिस ने उदित और उसके दोस्तों से मारपीट की थी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बेहोशी की हालत में दोस्तों ने उदित को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में दो आरक्षकों को निलंबित किया गया है। पार्टी के दौरान हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, पिपलानी निवासी उदित गाइकी, जो TIT कॉलेज का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी के C सेक्टर में रात करीब ढाई बजे पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वहां डांस और हंगामा हो रहा था।इसी दौरान पुलिस की चार्ली टीम मौके पर पहुंची और उदित सहित उसके दोस्तों को पकड़ लिया परिवार का आरोप – थाने में की गई पिटाई उदित के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ मौके पर ही नहीं, बल्कि थाने में भी उसकी पिटाई की।मारपीट के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और पुलिस उसे एम्स अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि उदित को थाने नहीं लाया गया था, और उसकी मौत घबराहट या हार्ट अटैक की वजह से हुई। तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद एम्स अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। परिजनों और छात्रों की भीड़ को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पिपलानी थाने में भी अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।सीएसपी स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उदित के पिता भेल में कर्मचारी हैं और मां शिक्षिका हैं। परिवार इस हादसे से सदमे में है। बताया जा रहा है कि उदित की मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
1 … 110 111 112 113 114 … 152

Trending News

Editor's Picks

बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थानेदारों के तबादले; तोरवा TI लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 10 निरीक्षकों समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह को कामकाज में खराब प्रदर्शन के चलते लाइन अटैच किया गया है। वहीं, तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट को सिरगिट्टी थाने भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिले के कुछ थानों के प्रभारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसएसपी ने यह कदम उठाया। सनीप रात्रे को तारबाहर थाने की जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से हाल ही में स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक सनीप रात्रे को तारबाहर थाने का प्रभारी बनाया गया है। जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक अजय साहू को बिल्हा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर दूसरी शाखाओं में पदस्थ किया गया है। खराब प्रदर्शन के चलते तोरवा TI लाइन अटैच एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारियों को उनके कामकाज को लेकर पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह के प्रदर्शन को संतोषजनक नहीं माना गया। इसके बाद उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया। उनकी जगह सीएसपी सिटी कोतवाली कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक विवेक पांडेय को तोरवा थाने का प्रभार सौंपा गया है। किशोर केंवट को फिर मिली सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी तबादला आदेश के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट को एक बार फिर सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सिरगिट्टी थाना प्रभारी वाईपी सिंह को हटाकर जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेंश सिंह राठौर का जिले से बाहर तबादला हो चुका है। अनिल अग्रवाल को चकरभाठा थाने का प्रभार निरीक्षक अनिल अग्रवाल लंबे समय तक लाइन में पदस्थ रहे। इसके बाद उन्हें एसपी कार्यालय में समंस-वारंट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें चकरभाठा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक भावेश शेंडे को अनिल अग्रवाल की जगह पदस्थ किया गया है। अनिल अग्रवाल के बेलगहना में पदस्थ रहने के दौरान उनके खिलाफ शिकायतें मिलने की बात सामने आई थी। बिलासपुर में सब-इंस्पेक्टर के रूप में तैनाती के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायतें किए जाने का उल्लेख है। सहायक उपनिरीक्षक का भी तबादला जारी आदेश के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। इसका उद्देश्य थानों के कामकाज में सुधार और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया गया है।

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत, दिल्ली में 30 अक्टूबर के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस और नागरिक प्रशासन से मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। आयोजकों की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना पेश किए जाने के बाद कार्यक्रम के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉन्सर्ट के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) और जरूरी अनुमतियां दिए जाने की पुष्टि की है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जताई गई थी चिंता इससे पहले पुलिस ने कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा इंतजामों और शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को लेकर चिंता जताई थी। इन मुद्दों पर पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने के कारण शुरुआत में आयोजन की अनुमति देने से इनकार किया गया था। अनुमति को लेकर बने गतिरोध को दूर करने के लिए पिछले कुछ दिनों में आयोजकों और पुलिस अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास के रास्तों, आपातकालीन निकासी, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था से जुड़ी योजनाएं प्रस्तुत कीं। मंजूरी के बाद तैयारियां तेज कॉन्सर्ट को मंजूरी मिलने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 अक्टूबर को होने वाले इस लाइव शो को लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के बीच उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना आयोजकों तथा प्रशासन की प्राथमिकता होगी। भीड़ प्रबंधन और यातायात पर रहेगा जोर कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ का सुचारु प्रबंधन, आपातकालीन निकासी और यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेगी। पुलिस और संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों को कार्यक्रम के दौरान इन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, ₹10 हजार के बांड को दी है चुनौती

दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े मामले में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। नेहा ने अदालत में दलील दी है कि 16 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन से उनका कोई संबंध नहीं था और उन्होंने शांति भंग करने वाली कोई गतिविधि नहीं की। नेहा ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10 हजार रुपये का निजी बांड भरने को कहा गया है। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की अदालत ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 16 अक्टूबर को हिरासत में ली गई थीं नेहा बोरा नेहा बोरा को 16 अक्टूबर को मंडी हाउस से कनॉट प्लेस की ओर मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह मार्च CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से जुड़ा था। उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस मिला। इसमें 10 हजार रुपये का निजी बांड भरने और शांति बनाए रखने की शर्त रखी गई थी। नोटिस में जंतर-मंतर के आसपास बार-बार प्रदर्शन होने का भी उल्लेख किया गया, जबकि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया जा चुका है। नोटिस में आरोप लगाया गया कि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नेहा ने लोगों को कनॉट प्लेस जाने के लिए उकसाया था। नेहा के वकील की 5 प्रमुख दलीलें नेहा बोरा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत में कई दलीलें पेश कीं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने दलीलों का विरोध किया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि नेहा ने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया और ऐसे 12 उल्लंघनों का उल्लेख किया। केंद्र की ओर से कहा गया कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उपलब्ध सामग्री पर दो बार विचार किया था। जांच अधिकारी से मिली जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही नोटिस जारी किया गया। सरकार बदलने की मांग पर भी हुई बहस सुनवाई के दौरान सरकार बदलने की मांग को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। नेहा के वकील ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने की मांग करना गलत नहीं है। इसके जवाब में ASG चेतन शर्मा ने कहा कि सरकारें वोट के जरिए बदलती हैं, न कि दिल्ली के केंद्र में जुटने वाले कथित ‘उपद्रवी तत्वों’ के जरिए। अदालत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर उठाया सवाल सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को बुरा मानकर उससे अच्छे व्यवहार का बांड भरने के लिए कहना उसकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने इस मुद्दे को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार से भी जोड़कर देखा। अब नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द, साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में काम के चलते 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में 49 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला तक सीमित रहेगा, जबकि उत्कल एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। वहीं, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी रेलवे के दिए गए विवरण के मुताबिक, आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित तारीखों पर आंशिक रूप से रद्द रहेगा। इस बदलाव के कारण इन तारीखों पर दुर्ग और राउरकेला के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी 14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से चलेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति और प्रस्थान समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेलवे यार्ड में होने वाले काम के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख, रूट और समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए। ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jio Platforms IPO का आज आखिरी दिन, 20 गुना सब्सक्राइब होने का दावा; GMP से ₹1,377 पर लिस्टिंग के संकेत

Jio Platforms के IPO में बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू अब तक करीब 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। संस्थागत निवेशकों की ओर से जबरदस्त मांग देखने को मिली है, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह IPO एक करोड़ आवेदन का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था, जिसके IPO को करीब 97 लाख आवेदन मिले थे। नोट: IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े, आवेदन संख्या और बोली की अंतिम समयसीमा को निवेश करने से पहले आधिकारिक एक्सचेंज या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जरूर जांच लें। पहले दिन ही 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO दिए गए आंकड़ों के अनुसार, IPO के पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही इश्यू 3.02 गुना सब्सक्राइब हो गया था। 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 59.68 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। दूसरे दिन संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी के चलते सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा 3.50 गुना से आगे निकल गया था। इसके बाद भी इश्यू में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने का दावा किया गया है। IPO में न्यूनतम ₹13,428 लगाने होंगे Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर बताया गया है। दिए गए विवरण के मुताबिक, एक लॉट में 12 शेयर शामिल हैं। अपर प्राइस बैंड के आधार पर एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹13,428 लगाने होंगे। वहीं, अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयरों के लिए आवेदन करने पर करीब ₹1.88 लाख की राशि लगेगी। आवेदन से पहले आधिकारिक IPO दस्तावेजों में लॉट साइज और निवेश की सीमा की पुष्टि करना जरूरी है। GMP के आधार पर ₹1,377 पर लिस्टिंग का अनुमान IPO की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में शेयर का प्रीमियम (GMP) ₹258 प्रति शेयर, यानी करीब 23% बताया गया है। अगर अपर प्राइस बैंड ₹1,119 और GMP ₹258 को जोड़ें, तो संभावित लिस्टिंग कीमत ₹1,377 बनती है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक संकेतक है। इसके आधार पर लिस्टिंग कीमत या मुनाफे की गारंटी नहीं दी जा सकती। वास्तविक कीमत लिस्टिंग के दिन बाजार की परिस्थितियों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगी। एंकर निवेशकों से ₹8,110 करोड़ जुटाने का दावा दिए गए विवरण के अनुसार, Jio Platforms इस IPO के जरिए कुल ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों को शेयर आवंटित करके ₹8,110 करोड़ जुटाए जाने की जानकारी दी गई है। एंकर निवेशकों को आवंटन के बाद आम निवेशकों और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए करीब ₹22,103 करोड़ का शुद्ध इश्यू रहने का दावा किया गया है। IPO से मिलने वाली रकम का कहां होगा इस्तेमाल? IPO से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की प्रमुख सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm Limited (RJIL) के कर्ज के भुगतान के लिए किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर भी खर्च किया जाएगा। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू के बाद प्रमोटर और प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 66.43% से घटकर 64.48% रह सकती है। वहीं, सार्वजनिक शेयरधारिता 33.57% से बढ़कर 35.52% होने का अनुमान है। क्या होती है एंकर बुक? IPO में एंकर बुक संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा होता है। इसमें म्यूचुअल फंड, विदेशी संस्थागत निवेशक और बीमा कंपनियों जैसे बड़े निवेशकों को आम जनता के लिए IPO खुलने से पहले शेयर आवंटित किए जा सकते हैं। एंकर निवेशकों की भागीदारी से इश्यू के प्रति संस्थागत मांग का संकेत मिल सकता है। हालांकि, बड़े निवेशकों का निवेश भी इस बात की गारंटी नहीं है कि शेयर की लिस्टिंग पर मुनाफा ही होगा या भविष्य में उसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.