आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

इंदौर में भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश, 48 घंटे में गिरफ्तार

इंदौर के राजनगर क्षेत्र में नशे की लत, कर्ज और पारिवारिक विवाद के चलते एक 19 वर्षीय युवक ने अपने ताऊ की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी की दीवार पर खून से सने हाथों के निशान बनाए, ताकि शक किसी और पर जाए। हालांकि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कमल कुमावत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी चेतन कुमावत ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन कुमावत पहले संयुक्त परिवार में रहता था। बंटवारे के बाद ताऊ और उसके बीच रिश्ते खराब हो गए थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन शुगर का आदी है और कर्ज में डूबा हुआ था। उसने ताऊ से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। डीसीपी सुनील कुमार मेहता के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर चेतन ने रात करीब 2:30 बजे रसोई से चाकू उठाया और सो रहे ताऊ पर ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रची साजिश हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी की चाबी तलाशने के लिए मृतक की जेब खंगाली, लेकिन नकदी नहीं मिली। शक से बचने के लिए उसने जेवरात को हाथ नहीं लगाया। इसके बाद उसने अपने खून से सने हाथ पड़ोसी की दीवार पर लगाए, ताकि ऐसा लगे कि आरोपी पड़ोसी के घर की ओर भागा है। वारदात के बाद उसने खून से सने कपड़े फेंक दिए, हाथ-पैर धोए और सो गया। सुबह किया सामान्य व्यवहार सुबह आरोपी रोज की तरह काम पर चला गया, लेकिन हाथ में चोट होने के कारण वापस घर लौट आया। इसके बाद वह ताऊ के कमरे में पहुंचा और शोर मचाकर परिजनों व पड़ोसियों को बुलाया। लोगों की मदद से कमल कुमावत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more
UCC

MP Assembly UCC Bill पेश होते ही BJP-Congress आमने-सामने, Rameshwar Sharma ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश की राजनीति में Uniform Civil Code (UCC) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में UCC विधेयक पेश कर दिया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। जहां बीजेपी सरकार इसे समान अधिकार और एक कानून की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसकी प्रक्रिया और जरूरत को लेकर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में UCC Bill पेश होने के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया, जब कांग्रेस के एक विधायक काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि UCC जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध का तरीका सोचने वाला विषय है। MP Assembly में UCC Bill पेश, सरकार ने बताया ऐतिहासिक कदम मध्य प्रदेश सरकार लंबे समय से Uniform Civil Code लागू करने की तैयारी में जुटी थी। सरकार का कहना है कि UCC का उद्देश्य देश और प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून व्यवस्था तैयार करना है। प्रस्तावित कानून में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान नियम लागू करने की बात कही जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे समाज में कानूनी समानता बढ़ेगी और विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी कह चुके हैं कि हर नागरिक को समान अधिकार मिलना चाहिए और कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। Black Dress को लेकर विधानसभा में बढ़ा विवाद UCC विधेयक के दौरान कांग्रेस विधायक के काले कपड़ों में पहुंचने को बीजेपी ने विरोध के संकेत के रूप में देखा। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का यह कदम जनता के हित और समानता से जुड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इतने बड़े कानूनी बदलाव से पहले सरकार को सभी वर्गों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए। विपक्ष ने UCC को लेकर सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। UCC को लेकर BJP और Congress की अलग-अलग राय बीजेपी का कहना है कि Uniform Civil Code से देश में समान नागरिक व्यवस्था मजबूत होगी और पुराने भेदभाव खत्म होंगे। पार्टी इसे सामाजिक सुधार से जोड़कर देख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का तर्क है कि UCC जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। पार्टी ने सरकार से विधेयक के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने की मांग की है। MP में UCC पर आगे क्या होगा? अब सभी की नजरें विधानसभा में होने वाली बहस और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। UCC Bill पर चर्चा के बाद ही यह साफ होगा कि इसे किस रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश में UCC अब सिर्फ एक कानून नहीं बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। विधानसभा के अंदर और बाहर बीजेपी-कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।
Read more
Maharashtra Politics: NCP और BJP के संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज

Maharashtra Politics: NCP और BJP के संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच संभावित राजनीतिक बदलावों और भविष्य की रणनीति को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल के दिनों में विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों और नेताओं के बयानों के बाद इस मुद्दे पर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, अब तक किसी भी नए राजनीतिक गठबंधन या बदलाव को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र की राजनीति लगातार बदलते समीकरणों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में आने वाले समय में दलों की रणनीति और नेताओं के फैसले राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। वहीं, विभिन्न दलों के नेता अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक बयान दे रहे हैं। हालांकि, किसी भी संभावित गठबंधन या राजनीतिक फैसले को लेकर अंतिम तस्वीर आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी। फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में NCP और BJP को लेकर चर्चाएं जारी हैं। राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर आने वाले दिनों में होने वाले घटनाक्रमों पर बनी हुई है।
Read more

खंडवा में सागर आरतानी बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, शुभम पटेल को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

खंडवा। लंबे समय से लंबित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जारी इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भाजपा युवा मोर्चा ने सागर आरतानी को खंडवा जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार रहे शुभम पटेल को संगठन ने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। सागर आरतानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप पटेल की जगह अब युवा मोर्चा की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चाएं चल रही थीं। सांसद गुट के समर्थन से मिली जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक, सागर आरतानी को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का समर्थन प्राप्त था। संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पहले से नाराज चल रहे सांसद पाटिल ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष गुटबाजी की शिकायत भी की थी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर सागर आरतानी के नाम का समर्थन करते हुए प्रदेश संगठन को उनका नाम भेजा था। शुभम पटेल को बनाया गया जिला महामंत्री दूसरी ओर, अध्यक्ष पद की दौड़ में एबीवीपी से जुड़े शुभम पटेल भी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। उनके नाम पर संगठन के भीतर व्यापक सहमति बताई जा रही थी। हालांकि, अंतिम निर्णय में सागर आरतानी को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए शुभम पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नियुक्ति को लेकर चली थी लंबी कवायद सागर आरतानी की दावेदारी के दौरान कुछ नेताओं ने उनके कारोबारी होने और संगठनात्मक अनुभव को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं, समर्थकों ने तर्क दिया कि भाजपा पहले भी विभिन्न व्यापारिक पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देती रही है। अंततः प्रदेश नेतृत्व ने दोनों प्रमुख दावेदारों को संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर संतुलन साधने की कोशिश की है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

शराब पार्टी के बाद विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने थाने के सामने किया चक्काजाम

ग्वालियर। ग्वालियर में दोस्तों के साथ हुई शराब पार्टी के बाद हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मामूली पैसों के विवाद में कथित धक्का लगने से घायल हुए 46 वर्षीय युवक की तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। माधोगंज थाना क्षेत्र के जामदार का बाड़ा निवासी मनोज सिसोदिया ने 17 जुलाई को अपने दोस्तों प्रवीण और सोनू काका के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी के बाद घर लौटे मनोज को याद आया कि उनके कुछ पैसे वहीं छूट गए हैं। जब वह पैसे लेने वापस पहुंचे तो इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान दोनों आरोपियों ने मनोज को धक्का दे दिया, जिससे वह नाली में गिर पड़े और उनका सिर पत्थर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक उपचार के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे माधोगंज थाने पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में तीनों दोस्त एक साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में विवाद के बाद मनोज को धक्का लगने की घटना भी नजर आती है। वहीं, मनोज के गिरने के बाद दोनों आरोपी उन्हें उठाकर सहारा देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more
Rajouri Flood Rescue: बाढ़ के बीच Indian Army ने बच्चों समेत 11 लोगों की बचाई जान

Rajouri Flood Rescue: बाढ़ के बीच Indian Army ने बच्चों समेत 11 लोगों की बचाई जान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बीच भारतीय सेना ने एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों समेत 11 लोगों की जान बचाई। अचानक बढ़े पानी के कारण ये लोग सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे थे, जिसके बाद सेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, तेज बहाव के कारण कई लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंस गए थे। सूचना मिलते ही भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंची और हालात का आकलन करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवानों ने सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए लोगों में बच्चे भी शामिल थे। सुरक्षित निकाले जाने के बाद सभी को आवश्यक सहायता और प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराई गई। समय रहते सेना की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही बारिश के कारण राजौरी और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भारतीय सेना के इस त्वरित और साहसिक अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। संकट की घड़ी में सेना की तत्परता ने एक बार फिर कई लोगों की जान सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read more

भाजयुमो ने 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, सात जिलों में महामंत्रियों की भी नियुक्ति

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत मध्यप्रदेश के 15 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही सात जिलों में जिला महामंत्रियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। जिन जिलों में जिला अध्यक्ष पद को लेकर अधिक दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए एक दावेदार को अध्यक्ष और दूसरे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इन जिलों में बनाए गए जिला अध्यक्ष सात जिलों में जिला महामंत्री भी घोषित भाजयुमो की इस नियुक्ति सूची को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more
मौसम अपडेट – कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जबकि कुछ इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर प्रशासन सतर्क।

मौसम अपडेट – कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जबकि कुछ इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर प्रशासन सतर्क।

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी और नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
Read more
Aamir Khan Controversy: निजी जिंदगी को लेकर सोशल Media पर छिड़ी चर्चा, क्या है पूरा मामला?

Aamir Khan Controversy: निजी जिंदगी को लेकर सोशल Media पर छिड़ी चर्चा, क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्मों की बजाय निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई दावे और चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में आमिर खान की निजी जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। हालांकि, इनमें से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं माना जा सकता। आमिर खान की ओर से अब तक इस विषय पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, उनके प्रशंसकों का कहना है कि बिना पुष्टि के वायरल हो रही खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का भी मानना है कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को तथ्यों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली हर जानकारी सही हो, यह जरूरी नहीं है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या नई जानकारी सामने आती है, तो उसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Read more
"मेरठ में स्कूल मालिक की पत्नी ने कथित तौर पर पति की हत्या के लिए सांप का इस्तेमाल किया"

“मेरठ में स्कूल मालिक की पत्नी ने कथित तौर पर पति की हत्या के लिए सांप का इस्तेमाल किया”

मेरठ के चर्चित स्कूल संचालक हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान कुछ नए सुराग मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पत्नी, एक ड्राइवर और जहरीले सांप के इस्तेमाल से जुड़ी कथित साजिश की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी सबूतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटना की पूरी योजना कैसे बनाई गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच जारी है और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की पुष्टि की जा रही है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। स्थानीय लोग और मृतक के परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Read more
1 … 36 37 38 39 40 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.