आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशबांग्लादेश बोला- भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं, आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से संबंध बनाने की इच्छाBREAKINGप्रदेशभारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, श्रीलंका को 72 रन से हरायाBREAKINGप्रदेशउज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा: सोने का हार और चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGप्रदेशसागर में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेलते समय हुआ हादसाBREAKINGप्रदेशभारत ने अफगानिस्तान को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर जड़ा 82 रनBREAKINGस्पोर्ट्समहिला एशिया कप फाइनल: भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रन का टारगेट, शेफाली-मंधाना ने जड़ी फिफ्टीBREAKINGदेश-हरपलओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 14 भारतीय थे सवार; 13 सुरक्षित, एक लापताBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, 15 ओवर में 104 रन; नबी-उमरजई क्रीज परBREAKINGप्रदेशबांग्लादेश बोला- भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं, आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से संबंध बनाने की इच्छाBREAKINGप्रदेशभारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, श्रीलंका को 72 रन से हरायाBREAKINGप्रदेशउज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा: सोने का हार और चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGप्रदेशसागर में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेलते समय हुआ हादसाBREAKINGप्रदेशभारत ने अफगानिस्तान को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर जड़ा 82 रनBREAKINGस्पोर्ट्समहिला एशिया कप फाइनल: भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रन का टारगेट, शेफाली-मंधाना ने जड़ी फिफ्टीBREAKINGदेश-हरपलओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 14 भारतीय थे सवार; 13 सुरक्षित, एक लापताBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, 15 ओवर में 104 रन; नबी-उमरजई क्रीज पर

NE

News Elementor

Banner

iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग शुरू, 1.80 लाख तक कीमत; Siri AI में मिलेंगे 6 बड़े अपडेट

Table of Content

नई दिल्ली। Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में शुरू हो गई है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.65 लाख रुपये, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है।

कंपनी ने इस बार प्रो मॉडल्स में नए A20 Pro चिपसेट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और कैमरा तकनीक में बड़े बदलाव किए हैं। मेन कैमरे में पहली बार DSLR कैमरों जैसी वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी दिए जाने का दावा किया गया है।

भारत में कीमत ज्यादा

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में ज्यादा रखी गई है। नए प्रो मॉडल्स को प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया गया है, जहां कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है।

Siri AI में मिलेंगे 6 बड़े अपडेट

Apple ने Siri को भी AI क्षमताओं के साथ ज्यादा स्मार्ट बनाने पर जोर दिया है। नए अपडेट्स के बाद Siri यूजर के साथ बातचीत करने के साथ-साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी को समझकर कई काम करने में सक्षम होगी।

1. स्क्रीन देखकर काम करेगी Siri

Siri स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उसके आधार पर काम कर सकेगी। यानी यूजर जिस जानकारी को देख रहा है, Siri उसी संदर्भ में टास्क पूरा करने में मदद करेगी।

2. निजी डेटा से देगी सटीक जवाब

Siri ईमेल, मैसेज और कैलेंडर जैसी निजी जानकारी के आधार पर ज्यादा सटीक जवाब देने में सक्षम होगी। इससे फ्लाइट, मीटिंग या दूसरे प्लान से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकेगी।

3. ऐप्स के अंदर भी करेगी काम

Siri सिर्फ ऐप खोलने तक सीमित नहीं रहेगी। AI की मदद से यह ऐप के अंदर कई काम करने में सक्षम होगी, जैसे फोटो में बदलाव करना और उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेजना।

4. इंसानों जैसी बातचीत

Siri अब अधूरे वाक्यों, रुक-रुककर बोलने या बातचीत के दौरान भाषा में बदलाव को बेहतर तरीके से समझने पर फोकस करेगी। इससे बातचीत ज्यादा सहज महसूस हो सकती है।

5. बिना बोले टाइप करके कमांड

यूजर Siri को बोलने के बजाय लिखकर भी कमांड दे सकेंगे। इसके लिए स्क्रीन के नीचे डबल टैप करने का विकल्प दिया गया है।

6. ChatGPT का सपोर्ट

मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट तैयार करने या रेसिपी जैसी जानकारी के लिए Siri सीधे ChatGPT की मदद ले सकेगी। इससे Siri की AI क्षमताओं का दायरा बढ़ेगा।

कैमरा और परफॉर्मेंस पर भी फोकस

iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिपसेट और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने पर जोर दिया गया है। वहीं, मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अहम बदलाव मानी जा रही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बांग्लादेश बोला- भारत के साथ रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं, आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से संबंध बनाने की इच्छा

बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने की इच्छा जताई है। रविवार को बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि ढाका नई दिल्ली के साथ संबंधों को ‘रीसेट’ करना चाहता है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच नया रिश्ता आपसी हितों और संतुलित दृष्टिकोण के आधार पर बनाया जाना चाहिए। कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों को असहज बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अब भारत के साथ एक नए रिश्ते की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और इसके लिए दोनों देशों के बीच सीधे द्विपक्षीय संवाद जरूरी है। बहुपक्षीय मंच के बजाय द्विपक्षीय बातचीत पर जोर हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत किसी बहुपक्षीय मंच के जरिए नहीं, बल्कि सीधे द्विपक्षीय स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश को भारत के साथ संबंधों को लेकर जरूरत से ज्यादा ध्यान केंद्रित करने वाली सोच से बाहर निकलना होगा। भारत के साथ रिश्तों को संतुलित नजरिए से देखते हुए दोनों देशों के साझा हितों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कबीर के मुताबिक, नई दिल्ली के साथ संबंध बांग्लादेश के दूसरे देशों के साथ रिश्तों का भी एक हिस्सा हैं। BRICS समिट में शामिल नहीं हुए थे PM तारिक रहमान बांग्लादेश का यह बयान भारत में आयोजित BRICS समिट के समाप्त होने के बाद आया है। बांग्लादेश ने पहले बताया था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत हैसियत से आमंत्रित नहीं किया गया था। ढाका के अनुसार, तारिक रहमान को BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर आमंत्रित किया गया था। BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से जुड़े दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है, जो क्षेत्रीय सहयोग और विकास को बढ़ावा देता है। अगस्त में भी टल गया था भारत दौरा BRICS समिट से पहले भारत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक के लिए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया था। उन्हें 22 अगस्त को भारत आना था, लेकिन दौरे से पहले ही कार्यक्रम टल गया। उस दौरान बांग्लादेश की ओर से भारत के सामने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाया गया था। इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से तनाव बना हुआ है। उस समय हुमायूं कबीर ने कहा था कि जब दोनों देशों के बीच माहौल अनुकूल होगा, तब द्विपक्षीय दौरे होंगे और इसमें जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, श्रीलंका को 72 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप का खिताब 8वीं बार अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफाली और स्मृति ने दिलाई शानदार शुरुआत भारत की जीत की नींव ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शानदार 129 रन की साझेदारी की। शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 68 रन, जबकि स्मृति मंधाना ने 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों की शानदार शुरुआत की बदौलत भारत ने फाइनल में मजबूत स्कोर खड़ा किया। श्री चरणी और दीप्ति की घातक गेंदबाजी 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटकते हुए श्रीलंका पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप में अपना 8वां खिताब जीतकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी।

उज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा: सोने का हार और चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने रविवार को चोरी की अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। पंवासा और महाकाल थाना पुलिस ने मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के आभूषण के साथ चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। पंवासा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय गजा उर्फ गज्जू लोहार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर करीब 2.20 लाख रुपए कीमत का सोने का हार बरामद किया गया है। गरोठ ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया गज्जू पुलिस के मुताबिक, सूने मकानों में चोरी के दो मामलों का पहले ही खुलासा हो चुका था। उस दौरान चोरी की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे। इन मामलों में गजा उर्फ गज्जू लोहार फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गरोठ ब्रिज के नीचे मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में गज्जू ने बताया कि कार्तिक बैडवाल ने उसे 11 पत्तियों वाला सोने का हार बेचने के लिए दिया था। आरोपी ने हार अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हार बरामद कर लिया। बाइक और एक्टिवा चोरी के मामले में गिरफ्तारी इधर, महाकाल थाना पुलिस ने 10 सितंबर को दर्ज वाहन चोरी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पंवासा निवासी विशाल उर्फ मयंक कौशल (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक (MP09AM5169) और होंडा एक्टिवा (MP13ET5577) बरामद की हैं। दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब चोरी की इन वारदातों से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

सागर में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भापेल के पास गोढ़ीखैर में पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय जागेंद्र आदिवासी और 3 वर्षीय गजेंद्र आदिवासी, पिता विनोद आदिवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक ने परिजनों से की बात घटना की जानकारी मिलने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मृतक बच्चों के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों बच्चों के परिवारों को नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर जड़ा 82 रन

भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने भारत को 157 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने महज 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक और ईशान के बीच 121 रन की साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उमरजई की फिफ्टी बेकार, अर्शदीप ने लिए 3 विकेट इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अफगानिस्तान पर दबाव बनाए रखा और उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.