Breaking Resignation: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार, 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देकर पूरे राजनीतिक माहौल को चौंका दिया। ये इस्तीफा तब आया जब उसी दिन संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ था। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों को इस्तीफे की वजह बताया, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह फैसला किसी गहरी हलचल की ओर इशारा कर रहा है।
विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को “चौंकाने वाला” बताया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“इसमें कोई शक नहीं कि उपराष्ट्रपति धनखड़ को अपने स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा तरजीह देनी होगी। लेकिन उनके चौंकाने वाले इस्तीफे के पीछे जो दिख रहा है, वो उससे कहीं ज्यादा है। हालांकि, यह अटकलों का समय नहीं है… हम उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनसे फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध करते हैं।”
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशहित में उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। खासकर किसानों के हितों के लिए यह जरूरी है।”
जयराम रमेश ने यह भी बताया कि 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक वे अन्य सांसदों के साथ धनखड़ से मिले थे और शाम 7:30 बजे उन्होंने उपराष्ट्रपति से फोन पर भी बात की थी।
कल दोपहर 12:30 बजे श्री जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की अध्यक्षता की। इस बैठक में सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत ज़्यादातर सदस्य मौजूद थे। थोड़ी देर की चर्चा के बाद तय हुआ कि समिति की अगली बैठक शाम 4:30 बजे फिर से होगी।…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 22, 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला और आश्चर्यजनक है,उपराष्ट्रपति ने कल सदन की अध्यक्षता की,उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है,.ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे”
#WATCH दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला और आश्चर्यजनक है…उपराष्ट्रपति ने कल सदन की अध्यक्षता की…उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है…ईश्वर उन्हें स्वस्थ… pic.twitter.com/t6sR04zcFP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025
कपिल सिब्बल की भावुक प्रतिक्रिया
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर व्यक्तिगत दुख जताया। उन्होंने कहा:
“मैं व्यक्तिगत रूप से उनके इस्तीफे से खुश नहीं हूं क्योंकि मैं अब जब संसद जाऊंगा तो उनसे नहीं मिलूंगा। हमारे वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं।”
“वे हमेशा सत्ता और विपक्ष के सामंजस्य की बात करते थे। हमारी विचारधाराएं अलग थीं लेकिन आपसी सम्मान बना रहा।”
सिब्बल ने आगे बताया कि जब भी उन्हें सदन में बोलने के लिए समय की जरूरत होती थी, वे उपराष्ट्रपति के चैंबर में जाकर मिलते थे, और उन्हें कभी मना नहीं किया गया।
अटकलों का दौर
हालांकि जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारण बताए हैं, लेकिन सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में इस फैसले को लेकर कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। क्या यह कोई आंतरिक असहमति का संकेत है? या कोई रणनीतिक फैसला? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है
