आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Uttarkashi

Uttarkashi Cloudburst उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटा, Khir Ganga में बाढ़ से तबाही

उत्तराखंड के Uttarkashi ज़िले में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को बड़ा क्लाउडबर्स्ट (Cloudburst) हुआ। गंगोत्री धाम के पास स्थित धराली गांव में Khir Ganga नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे भारी बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई। बादल फटने से मचा हाहाकार Uttarkashi में लोग लापता, सड़कें टूटीं Uttarkashi में राहत और बचाव अभियान पहले भी हो चुका है क्लाउडबर्स्ट हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Satya Pal Malik

Satya Pal Malik Death पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, Delhi में ली अंतिम सांस

भारत के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) का निधन 5 अगस्त 2025 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Delhi RML Hospital) में हुआ। 79 वर्षीय मलिक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मई से ICU में भर्ती रहे मलिक के निधन की पुष्टि उनके आधिकारिक X अकाउंट और परिवार की ओर से की गई। Satya Pal Malik का राजनीतिक सफर (Political Career) Health Update: लंबी बीमारी और ICU में भर्ती Corruption Case और CBI चार्जशीट Death Rumors और Official Confirmation Nation Mourns: देश में शोक की लहर सत्यपाल मलिक के निधन पर कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने पहले ही अस्पताल में जाकर उनका हालचाल लिया था और कहा था कि “सत्य की लड़ाई में हम उनके साथ हैं।”भारतीय राजनीति में उनकी ईमानदार छवि और स्पष्ट विचारों को हमेशा याद रखा जाएगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kubreshwar Dham

Kubreshwar Dham सीहोर भगदड़ पं. प्रदीप मिश्रा की Kanwar Yatra से पहले भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम (Kubreshwar Dham) में मंगलवार को भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए। श्रद्धालुओं के बीच हुई धक्का-मुक्की में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में भक्त पं. प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। 6 अगस्त को कांवड़ यात्रा, एक दिन पहले उमड़ी भीड़ 6 अगस्त को Kubreshwar Dham से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा आयोजित होनी है। यात्रा से एक दिन पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने से कई स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई और तीन लोग गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। 4 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था नाकाफी प्रशासन और आयोजकों ने दावा किया था कि लगभग 4,000 श्रद्धालुओं के ठहरने और प्रसादी वितरण की पूरी तैयारी की गई थी। इसके लिए नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास इंतजाम किया गया था। लेकिन अपेक्षा से ज्यादा भीड़ आने से व्यवस्था टूट गई और हादसा हो गया। डायवर्जन प्लान समय पर लागू नहीं हुआ एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया जाना था। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा भेजने की योजना थी, लेकिन हादसे के समय तक यह लागू नहीं हो सका। पहले भी बन चुके भगदड़ जैसे हालात यह पहली बार नहीं है जब Kubreshwar Dham में ऐसी घटना हुई है। दो साल पहले यहां आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भी भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बने थे। उस समय अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हुई थी और कई महिलाएं लापता हो गई थीं। इसी महोत्सव में महाराष्ट्र से आए 3 साल के बच्चे की भी मौत हुई थी, जबकि 2 दिनों में कुल 3 मौतें और 73 लोग बीमार हुए थे। Kubreshwar Dham में हादसे के बाद जांच के आदेश अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने बताया कि एसडीएम तन्नय वर्मा को संपूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया था, लेकिन हादसे के समय मौके पर कितनी पुलिस फोर्स और मेडिकल टीमें मौजूद थीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम और अनुशासन बनाए रखें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rahul Gandhi Supreme Court, Priyanka Gandhi statement

“Supreme Court Remarks Row”: प्रियंका गांधी का पलटवार – ‘जज नहीं तय करेंगे कौन है सच्चा भारतीय’

Supreme Court की टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा- ‘जज तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है। जानें पूरा मामला।’ नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट की ‘सच्चे भारतीय’ टिप्पणी को लेकर देश की राजनीति में उबाल है। संसद परिसर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को तीखा पलटवार करते हुए कहा – “माननीय जजों का पूरा सम्मान करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है, यह काम जजों का नहीं है।” प्रियंका का यह बयान सीधे उस टिप्पणी पर आया है, जिसमें 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की एक पुरानी टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि – “चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई हो रही है।” Supreme Court की टिप्पणी क्या थी? सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल से पूछा: “सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा। आपको कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किमी पर कब्जा किया है? क्या आप वहां थे? कोई प्रमाण है?” कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि: “आप विपक्ष के नेता हैं, तो संसद में ये बातें क्यों नहीं कहते? सोशल मीडिया की क्या जरूरत है?” हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक भी लगा दी और उत्तर प्रदेश सरकार व शिकायतकर्ता को 3 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। PM मोदी का पलटवार: NDA बैठक में कड़ी टिप्पणी इधर, NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – “सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार और क्या हो सकती है?” यह बयान BJP की ओर से पूरे विवाद को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश माना जा रहा है। Congress का जवाब – ‘IT सेल बना रही फर्जी नैरेटिव’ कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मणिकम टैगोर ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा: “सुप्रीम कोर्ट का आदेश तो राहुल गांधी और विपक्ष के लिए राहत भरा रहा, लेकिन BJP की IT सेल इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।” उन्होंने आगे जोड़ा कि: “जजों के शब्दों को प्रचारित कर एक अलग नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, जो गलत है। संसद में किसी को भी ‘एंटी नेशनल’ कहना असंवैधानिक होगा, ठीक उसी तरह ये भाषा भी न्यायपालिका से नहीं आनी चाहिए।” राहुल का पुराना बयान बना विवाद की जड़ 👉 राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सरकार को घेरा था। 👉 उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि: “जब चीन हमारे 4000 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा किए बैठा है, तो हमारे विदेश सचिव चीनी राजदूत के साथ केक कैसे काट सकते हैं?” 👉 उन्होंने लोकसभा में कहा था: “हमें सामान्य रिश्तों से ऐतराज नहीं, लेकिन पहले हमारी ज़मीन तो वापस लाएं।” राहुल गांधी के विवादित बयान और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने एक बार फिर से सियासी बहस को गर्म कर दिया है। प्रियंका गांधी का बयान, कांग्रेस का पलटवार और प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी, यह सब मिलकर बता रहे हैं कि ‘सच्चा भारतीय कौन है’ – यह सवाल अब सिर्फ अदालत या संसद का नहीं, बल्कि जनमानस की समझ का हिस्सा बन गया है।
Read more
Airtel

Airtel Xtelify ने Launch की नई Digital Capabilities भारतीय Businesses के Digital Transformation को मिलेगी Speed

Airtel का नया स्वायत्त क्लाउड: भारत में 40% तक क्लाउड खर्च की बचत • पूरी तरह से भारत में निर्मित, नया स्वायत्त क्लाउड लॉन्च किया है, जिसमें टेल्को-ग्रेड विश्वसनीयता है। यह भारतीय व्यवसायों के लिए क्लाउड खर्च में 40% तक की बचत सुनिश्चित करता है। एआई-संचालित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का ग्लोबल लॉन्च • दुनियाभर के टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए एआई-संचालित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। • सॉफ्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म के लिए सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ़्रीका के साथ रणनीतिक समझौते किए गए। Airtel क्लाउड: भारत में निर्मित स्वायत्त टेल्को-ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म गुरुग्राम: एक्सटेलिफ़ाय, जो भारती एयरटेल (Airtel) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और एयरटेल की सभी डिजिटल संपत्तियों और क्षमताओं का संचालन करती है, ने आज ‘एयरटेल क्लाउड’ नाम से एक स्वायत्त (सोवरेन), टेल्को-ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म Airtel की भारत में आंतरिक ज़रूरतों के लिए प्रति मिनट 140 करोड़ ट्रांज़ैक्शन संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और अब इसे देश की कंपनियों की लगातार बढ़ती डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। नेक्स्ट-जेन डेटा सेंटर्स और एडवांस कनेक्टिविटी यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ी के सस्टेनेबल डेटा सेंटर्स पर होस्ट किया गया है, जिसमें जनरेशन-एआई आधारित प्रोविज़निंग की सुविधा है और इसे 300 प्रमाणित क्लाउड एक्सपर्ट्स संचालित करते हैं। • यह बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा है।• आईएएएस (IaaS), पीएएएस (PaaS) और एडवांस कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान करता है।• डेटा माइग्रेशन सुरक्षा, आसान स्केलेबिलिटी, कम लागत और नो वेंडर लॉक-इन जैसे लाभ देता है। एआई-पावर्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म से ग्लोबल टेलीकॉम ऑपरेटर्स को फायदा एक्सटेलिफ़ाय ने एक एआई-समर्थित, भविष्य के लिए तैयार सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो दुनियाभर की टेलीकॉम कंपनियों को तकनीकी जटिलताओं से मुक्ति दिलाने, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, चर्न को कम करने और एआरपीयू बढ़ाने में मदद करेगा। • इसमें एकीकृत डेटा इंजन, वर्कफोर्स प्लेटफॉर्म और एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म शामिल हैं।• बड़े पैमाने पर एआई-आधारित इनसाइट्स और रीयल-टाइम ऑपरेशंस उपलब्ध कराएगा। ग्लोबल पार्टनरशिप्स: सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ्रीका सिंगटेल के साथ समझौता • ‘एक्सटेलिफ़ाय वर्क’ प्लेटफॉर्म को सिंगापुर में सिंगटेल की फील्ड टीम्स के लिए लागू किया जाएगा।• इसमें एआई-पावर्ड फ्लीट ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑटोमेटेड टास्क मैनेजमेंट, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और गवर्नेंस जैसी क्षमताएं होंगी। ग्लोब टेलीकॉम के साथ समझौता • फिलीपींस में एआई-पावर्ड कस्टमर सर्विस प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्सटेलिफ़ाय सर्व’ स्थापित होगा।• यह बिज़नेस प्रोसेसेस को सरल करेगा और ओम्नी-चैनल सर्विस एश्योरेंस देगा। एयरटेल अफ़्रीका के साथ साझेदारी • 14 देशों में एक्सटेलिफ़ाय डेटा इंजन, एक्सटेलिफ़ाय वर्क और एक्सटेलिफ़ाय आईक्यू का इस्तेमाल होगा।• इससे 1.5 लाख से अधिक फील्ड टीम्स को गहन बाजार इनसाइट्स और सिक्योर, रियल-टाइम, ओम्नीचैनल इंगेजमेंट मिलेगा। गोपाल विट्टल का बयान भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी, गोपाल विट्टल ने कहा: “यह Airtel के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम अपने विश्व स्तरीय, स्वदेशी एयरटेल क्लाउड और सॉफ्टवेयर समाधान प्लेटफार्मों को भारत के व्यवसायों और दुनिया भर के दूरसंचार ऑपरेटरों तक ले जा रहे हैं। इस दिशा में हमें सबसे पहले ही तीन शीर्ष स्तरीय कंपनियों – सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ्रीका के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है।” उन्होंने आगे कहा: “हम अपने टेलीकॉम-ग्रेड, सॉवरेन-क्लाउड प्लेटफॉर्म को लेकर उत्साहित हैं और भारत में व्यवसायों को तेजी से नवाचार करने, बेहतर ढंग से स्केल करने और सुरक्षित रहने में मदद कर रहे हैं। हमारे क्लाउड के सभी नियंत्रण कड़ाई से देश के भीतर रहेंगे, जिससे भारत के बाहर किसी भी इकाई द्वारा इस डेटा या इसके कामकाज के किसी भी हिस्से तक पहुंचने की शून्य संभावना सुनिश्चित की जाएगी।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
भोपाल ड्रग्स केस, AIMIM नेता का बेटा गिरफ्तार, तौफीक निजामी, तौकीर निजामी, भूरी की पिस्टल, भोपाल क्राइम ब्रांच, sexual exploitation case, drugs racket bhopal

भोपाल ड्रग्स मामले में AIMIM नेता के बेटे की गिरफ्तारी, ड्रग्स और यौन शोषण केस में नया मोड़

भोपाल में ड्रग्स और यौन शोषण केस में बड़ा खुलासा, AIMIM के पूर्व नेता तौकीर निजामी के बेटे तौफीक की गिरफ्तारी। भूरी की पिस्टल और जिंदा कारतूस भी जब्त। पढ़िए पूरी रिपोर्ट देश हरपल पर।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर सुर्खियों में है। शहर में जारी बहुचर्चित Drugs और Sexual Exploitation केस में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच एक बड़ा नाम सामने आया है। इस बार गिरफ्त में आया है AIMIM (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के पूर्व नेता तौकीर निजामी का बेटा तौफीक निजामी। भोपाल की Crime Branch Police ने तौफीक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसके पास से भूरी की पिस्टल और एक जिंदा राउंड भी बरामद किया गया। यह गिरफ्तारी न सिर्फ केस में नया मोड़ ला सकती है, बल्कि शहर के drugs और अपराध नेटवर्क की परतें भी खोल सकती है। पूरे मामले में अब तक क्या हुआ? भोपाल में पिछले कुछ हफ्तों से एक high-profile drugs and sexual exploitation racket को लेकर हलचल मची हुई है। इस मामले में कई प्रभावशाली चेहरों के नाम सामने आ चुके हैं, और अब तौफीक निजामी की गिरफ्तारी से पुलिस को मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। कौन है तौफीक निजामी? तौफीक निजामी, AIMIM के पूर्व नेता तौकीर निजामी का बेटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह लंबे समय से शहर के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि तौफीक का नाम इस मामले में तब सामने आया जब पीड़िता के बयान में उसके कई करीबी लोगों के नाम सामने आए। क्या हो सकती है अगली कार्रवाई? क्राइम ब्रांच की मानें तो यह सिर्फ शुरुआत है। मामले में जल्द ही और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस कई डिजिटल एविडेंस, कॉल डिटेल्स और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को खंगाल रही है।
Read more
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Statement on Army सुप्रीम कोर्ट की फटकार, BJP का वार और Congress का जवाब

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भारतीय सेना (Indian Army) को लेकर दिए गए बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) तक पूरे राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर गरमा-गरमी है। सुप्रीम कोर्ट ने जहां राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है, वहीं बीजेपी इसे राष्ट्रविरोधी बयान बता रही है। विवाद की शुरुआत दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान Rahul Gandhi ने कहा था कि चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों की पिटाई कर रही है और लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा कर चुकी है। फरवरी 2025 में इस बयान पर एक मानहानि याचिका दर्ज हुई। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी 4 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए कहा – “एक True Indian ऐसा बयान नहीं देगा।” कोर्ट ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी बिना सबूत चीन द्वारा जमीन कब्जाने का दावा कैसे कर सकते हैं और क्यों संसद की बजाय सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया।हालांकि कोर्ट ने इस मामले में आगे की कार्यवाही पर इंटरिम स्टे लगा दी। BJP का अटैक बीजेपी लीडर्स का कहना है कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस का पलटवार राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके भाई ने कभी सेना का अपमान नहीं किया और बीजेपी यह तय नहीं कर सकती कि कौन सच्चा भारतीय है।कांग्रेस ने मोदी सरकार पर “DDLJ – Deny, Distract, Lie & Justify” का आरोप लगाया और कहा कि चीन की घुसपैठ पर सरकार सच्चाई छुपा रही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र हाल ही में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी किया गया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने हिंदुत्व नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया।महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी को पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला बताया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trade War

India Vs Trump अमेरिका-भारत Trade War बढ़ा, Russia Oil Import पर Tariff Fight

ट्रंप का Trade War अमेरिका और भारत के बीच Trade War तेज हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया और चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूस से तेल और हथियारों की खरीद बंद नहीं की तो 100% तक सेकेंडरी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है और कहा कि “भारत और रूस अपनी ‘डेड इकॉनॉमीज’ को साथ में नीचे ले जा सकते हैं।” भारत का कड़ा जवाब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे अनुचित और गैर-तर्कसंगत कदम बताया। भारत का कहना है कि रूस से तेल और डिफेंस डील्स बाजार की जरूरत हैं, राजनीतिक समर्थन नहीं। MEA ने यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोप भी रूस से बड़ा व्यापार कर रहे हैं, जिसमें यूरेनियम और LNG जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।भारत ने चेतावनी दी कि वह अपने राष्ट्रीय हितों (National Interests) और आर्थिक सुरक्षा (Economic Security) के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। मार्केट और इकॉनमी पर असर हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Operation Sindoor

Operation Sindoor मोदी सरकार की Historic Military Strike, संसद में NDA की जीत और विपक्ष का हंगामा

संसद के मानसून सत्र में Operation Sindoor को लेकर भारी राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में कहा कि भारत ने 9 मई को पाकिस्तान से आए लगभग 1000 मिसाइल और ड्रोन मार गिराए और कुछ ही मिनटों में मिशन पूरा कर लिया। इस बीच NDA Parliamentary Meeting में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ, जबकि विपक्ष अब भी सरकार से सीधे जवाब की मांग कर रहा है। Operation Sindoor क्या है? संसद में Modi सरकार का पक्ष विपक्ष का आरोप NDA Meeting में Modi का भव्य स्वागत हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
छात्र

Bangladesh Crisis छात्र आंदोलन के 1 साल बाद भी अस्थिरता, अल्पसंख्यकों पर खतरा

ढाका में 5 अगस्त 2024 को शुरू हुआ Student Movement आज अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। सरकारी नौकरी में कोटा सिस्टम के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे बड़े Political Uprising में बदल गया। पुलिस, सेना और रैपिड एक्शन बटालियन के साथ झड़पों में हजारों लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। Sheikh Hasina का इस्तीफा और देश से पलायन 15 साल तक सत्ता में रहीं प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को जबरदस्त जनविरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें पद छोड़कर भारत भागना पड़ा। उनकी पार्टी Awami League पर प्रतिबंध लगा दिया गया और उन पर मानवाधिकार उल्लंघन और भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। Mohammad Yunus की Interim Government हसीना के जाने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता और ग्रामीण बैंक के संस्थापक Mohammad Yunus को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार (Chief Advisor) बनाया गया। उनका मिशन था – लोकतांत्रिक सुधार और निष्पक्ष चुनाव। Minority Hindus पर हमले और Communal Violence हसीना के जाने के बाद देश में Hindu, Buddhist और Christian अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए। Political Instability और Protest एक साल बाद भी General Elections की तारीख तय नहीं हुई। Press Freedom और Human Rights पर खतरा मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अगस्त 2024 से अब तक 640 पत्रकारों पर कार्रवाई हुई। भविष्य की चुनौतियां हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 17 18 19 20 21 … 23

Trending News

Editor's Picks

Ramayana

Ramayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ (Ramayana) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म को दर्शकों का लगातार साथ मिल रहा है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और दुनियाभर में ₹1,600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,616.70 करोड़ बताया जा रहा है। तीसरे शनिवार को Ramayana फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। भारत में 17वें दिन फिल्म ने ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों से इसकी कुल कमाई ₹533 करोड़ तक पहुंच गई है। इस प्रदर्शन के साथ ‘रामायण’ ₹1,600 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। Ramayana Day 17 Collection: शनिवार को 74% बढ़ी कमाई फिल्म के लिए तीसरा शनिवार काफी अच्छा रहा। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 21 नवंबर को ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई ₹15.75 करोड़ रही थी। यानी शनिवार को एक दिन में कलेक्शन में करीब 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वीकेंड शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने का असर कमाई पर भी दिखाई दिया। 17 दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹906.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹1,083.70 करोड़ हो गया है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई, इन भाषाओं में भी मिला रिस्पॉन्स ‘रामायण’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है। 17वें दिन भी हिंदी भाषा ने कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान दिया। 17वें दिन का भाषा के अनुसार कलेक्शन इस प्रकार रहा: इन सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने एक दिन में ₹27.40 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय बाजारों में भी दर्शक मिल रहे हैं। Ramayana Worldwide Collection: विदेशों से मिले ₹533 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म विदेशी बाजारों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 17वें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल Overseas Collection ₹533 करोड़ हो गई है। भारत में ₹1,083.70 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों की कमाई को मिलाकर इसका Worldwide Collection ₹1,616.70 करोड़ पहुंच गया है। यही वजह है कि फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Ranbir Kapoor से Yash तक, दमदार Star Cast ने खींचा ध्यान नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की स्टार कास्ट भी लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। यश फिल्म में रावण बने हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और संगीत को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। खास बात यह है कि इसके संगीत पर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर ने साथ काम किया है। दो पार्ट में आएगी Ramayana, दूसरे भाग का भी इंतजार फिल्म को दो भागों में पेश करने की योजना है। पहले भाग की कहानी के बाद दर्शकों को अब दूसरे हिस्से का इंतजार है। मेकर्स की योजना के मुताबिक, रामायण का दूसरा भाग दिवाली 2028 के आसपास रिलीज किया जाना है। पहले भाग को मिल रहे बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स के बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। क्या Ramayana पार करेगी ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा? 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई के बाद अब फिल्म ₹1,700 करोड़ के आंकड़े से लगभग ₹83 करोड़ दूर है। तीसरे शनिवार को कलेक्शन में आई तेजी ने इसकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी, यह आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी और सिनेमाघरों में इसकी पकड़ पर निर्भर करेगा। फिलहाल ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा कब पार करती है। Ramayana Box Office Collection Highlights: 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ Worldwide Collection, भारत में ₹906.90 करोड़ Net Collection और विदेशों में ₹533 करोड़ की कमाई। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
IND A vs PAK A

IND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी

IND A vs PAK A के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और रोमांच न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। Rising Stars Asia Cup 2026 में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम को शुरुआती ओवरों में ही दो झटके लग गए। आयुष बदोनी और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लेकर भारत को मुकाबले में मजबूत शुरुआत दिलाई। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उपलब्ध लाइव स्कोर अपडेट के मुताबिक, पाकिस्तान ने 8.3 ओवर में 67 रन बनाए थे और उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने की है। Ayush Badoni और Harshit Rana ने झटके विकेट पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। आयुष बदोनी ने विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हर्षित राणा ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट कर दिया। हर्षित राणा की गेंदबाजी पर खास नजरें थीं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शुरुआती विकेट लेकर भारतीय टीम को राहत दी। Pakistan ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी ताकत दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। India A ने नेपाल को 306 रन से दी थी करारी शिकस्त भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। नेपाल के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए थे। इस दौरान कुमार कुशाग्र ने 117 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन बनाकर शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस यादव ने पांच विकेट और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। भारत ने यह मुकाबला 306 रन से अपने नाम किया। Pakistan A ने UAE को 61 रन से हराया था पाकिस्तान ए की टीम भी इस टूर्नामेंट में जीत के साथ उतरी है। अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने UAE को 61 रन से हराया था। पाकिस्तान की ओर से शमिल हुसैन ने 62 रन और माज सदाकत ने 53 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीम ने 245 रन बनाए। इसके जवाब में UAE की टीम 184 रन पर सिमट गई। इस जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 2023 के फाइनल का बदला लेने उतरी India A? भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को 2023 के इमर्जिंग एशिया कप फाइनल के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। उस फाइनल में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 128 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम के पास इस बार बेहतर प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भी पिछली जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर है। India A vs Pakistan A Live Streaming: कहां देखें मैच? Rising Stars Asia Cup 2026 के इस मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। India A vs Pakistan A Match Details भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले में शुरुआती विकेटों ने रोमांच बढ़ा दिया है। अब भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि गेंदबाज पाकिस्तान की पारी को कितने कम स्कोर पर रोक पाते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Rashifal

Kal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ

Kal Ka Rashifal 23 November 2026 नवंबर महीने का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सोमवार, 23 नवंबर का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी को नौकरी में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो किसी के कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने और पारिवारिक रिश्तों को समय देने की जरूरत होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और वरियान योग भी इस दिन को खास बना रहे हैं। इस दिन मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सोमवार को आपकी किस्मत क्या कह रही है, नौकरी में कोई अच्छी खबर मिलेगी या कारोबार में फायदा होगा, तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। 23 नवंबर 2026 का पंचांग (Panchang) पंचांग के समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट बदल सकते हैं। 23 November Horoscope: जानें सभी 12 राशियों का हाल 1. मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वालों के लिए सोमवार नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से किसी काम को लेकर असमंजस में थे, तो अब स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। हालांकि, पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। 2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope) वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ने से परिवार को कम समय दे पाएंगे। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से छोटी-मोटी परेशानियां दूर हो सकती हैं। 3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope) मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कारोबार में नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकती है। प्रेम जीवन में भी अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है। 4. कर्क राशि (Cancer Horoscope) कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छा रहने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापारियों को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का मौका मिलेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। 5. सिंह राशि (Leo Horoscope) सिंह राशि वालों के लिए सोमवार काम और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। ऑफिस में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व देना जरूरी होगा। व्यापार में जल्दबाजी से कोई फैसला न लें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। अपनी दिनचर्या और आराम का ध्यान रखें। 6. कन्या राशि (Virgo Horoscope) कन्या राशि वालों को सोमवार योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी नए निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव पर तुरंत फैसला न लें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। 7. तुला राशि (Libra Horoscope) तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छी खबर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। पहले से नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा। 8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना होगी। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक या व्यावसायिक संपर्क मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि, संपत्ति और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। 9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope) धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार सामान्य से बेहतर रह सकता है। आपके मन में चल रही किसी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जरूरी तैयारियां पहले कर लें। 10. मकर राशि (Capricorn Horoscope) मकर राशि वालों को सोमवार थोड़ा संभलकर बिताना चाहिए। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है और किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। कारोबार में पुराने फैसलों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले अपनी स्थिति जरूर देखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। 11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। 12. मीन राशि (Pisces Horoscope) मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खास रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी पुराने सौदे से फायदा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। सोमवार को इन 7 राशियों के लिए बन सकते हैं अच्छे योग 23 नवंबर के राशिफल में मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। खासतौर पर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की...
Hanuman Ansh

Hanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की सफलता का श्रेय बड़े सितारों, भारी बजट और नामी प्रोडक्शन हाउस को दिया जाता है। लेकिन फिल्म ‘हनुमान अंश (Hanuman Ansh)’ ने इन सभी धारणाओं को चुनौती देते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी इस बात से निराश हैं कि बॉलीवुड के किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने खुलकर फिल्म की तारीफ नहीं की। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं, लेकिन दर्शकों की पसंद ने इसे बड़ी हिट बना दिया। अब फिल्म की OTT Release, प्रोड्यूसर्स के बीच अधिकारों को लेकर विवाद और दूसरे पार्ट की चर्चा भी लगातार सुर्खियों में है। Hanuman Ansh Box Office Collection: ₹2 करोड़ से ₹452.86 करोड़ तक का सफर ‘Hanuman Ansh‘ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी और इसने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दौर में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलीं, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ने लगी। सोशल मीडिया और Word of Mouth के जरिए फिल्म को फायदा मिला और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता गया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले शानदार कमाई की। यही वजह है कि इसे साल 2026 की अप्रत्याशित बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Bollywood की चुप्पी पर Director Vishal Chaturvedi ने उठाए सवाल फिल्म की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के बयान की हो रही है। उन्होंने SCREEN को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने सार्वजनिक तौर पर फिल्म की तारीफ नहीं की। विशाल के मुताबिक, जब किसी बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलती है, तो इंडस्ट्री के बड़े बैनर अक्सर आधिकारिक बयान जारी करते हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शायद फिल्म का छोटा बजट और उनका पहली बार निर्देशक होना इसकी एक वजह हो सकती है। हालांकि, उन्हें आम दर्शकों से लगातार प्यार और सराहना मिल रही है। डायरेक्टर ने अभिनेता वरुण धवन और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया, जिन्होंने फिल्म की खुलकर तारीफ की। विशाल का मानना है कि दर्शकों का प्यार किसी भी फिल्ममेकर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। Big Star और Big Budget के बिना भी हिट हो सकती है फिल्म विशाल चतुर्वेदी ने अपनी फिल्म की सफलता को बॉलीवुड के पुराने फॉर्मूले के लिए एक जवाब बताया। उनका कहना है कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए हमेशा बड़े स्टार या बड़े स्टूडियो की जरूरत नहीं होती। उनके अनुसार, सिनेमा आखिरकार दर्शकों के लिए बनाया जाता है। अगर कहानी लोगों के दिल तक पहुंचती है, तो वे खुद सिनेमाघरों तक आते हैं। ‘हनुमान अंश’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म की सफलता यह भी दिखाती है कि दर्शक अब केवल स्टार पावर के आधार पर फिल्म देखने का फैसला नहीं करते, बल्कि कहानी और उसके भावनात्मक जुड़ाव को भी महत्व देते हैं। Neem Karoli Baba की जिंदगी पर आधारित है Hanuman Ansh की कहानी ‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में शौभिनव सत्‍या ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ चंदन के आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। मां को खोने के बाद उसके मन में जीवन, मृत्यु और ईश्वर को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस सफर में उसे कई अनुभव होते हैं, जो धीरे-धीरे उसके जीवन की दिशा बदल देते हैं। फिल्म में प्रेम, करुणा, सेवा और भक्ति जैसे मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘Divine Detour: That Changed My Life’ पर आधारित है। Hanuman Ansh OTT Release: 27 नवंबर को Sony LIV पर होगी रिलीज सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर 2026 से Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। Sony Pictures Networks India ने फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं। इसके बाद फिल्म का प्रसारण Sony MAX पर भी किया जाएगा। हालांकि, टेलीविजन प्रीमियर की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। OTT रिलीज से उन दर्शकों को भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा, जो सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे। Hanuman Ansh Producers Dispute: फिल्म के अधिकारों को लेकर क्यों हुआ विवाद? फिल्म की सफलता के बीच इसके प्रोडक्शन से जुड़ा विवाद भी चर्चा में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के चार प्रोड्यूसर्स- नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर के बीच प्रचार, प्रतिनिधित्व और फिल्म के अधिकारों को लेकर मतभेद सामने आए। 2 नवंबर 2026 को नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने Swambhu Media Network के माध्यम से संयुक्त सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में फिल्म के थिएटर, OTT, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक और अन्य कमर्शियल राइट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। बयान के अनुसार, फिल्म के अधिकार चारों प्रोड्यूसर्स के पास संयुक्त रूप से हैं और संबंधित समझौतों के तहत ही अधिकारों से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। नोटिस में नम्रता जी सिंह और विशाल चतुर्वेदी को कंपनी की ओर से PR, Marketing, Awards और Partnerships से जुड़े कामों के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बताया गया। इस विवाद के बाद फिल्म की प्रस्तावित फ्रेंचाइजी और दूसरे पार्ट को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। Hanuman Ansh 2: क्या बनेगा फिल्म का दूसरा पार्ट? फिल्म की सफलता के बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट...
Gold

Gold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय

Gold की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई में की गई अपील एक बार फिर चर्चा में है। करीब छह महीने पहले PM मोदी ने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उस समय उनके इस बयान पर कई सवाल भी उठे थे, लेकिन अब सोने के भाव में आई गिरावट के बाद दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखा है। संगठन का दावा है कि प्रधानमंत्री की सलाह मानने से लाखों ज्वेलर्स, छोटे कारोबारियों और निवेशकों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली। CTI के मुताबिक, जिस समय यह अपील की गई थी, उस दौरान सोने की कीमत करीब 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। अब यह घटकर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी कीमत में करीब 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट बताई जा रही है। हालांकि, सोने की कीमतों में इस बदलाव के पीछे केवल प्रधानमंत्री की अपील ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक परिस्थितियों की भी भूमिका रही है। CTI ने PM मोदी को लिखा Thank You Letter 22 नवंबर 2026 को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी अपील के लिए आभार जताया। संगठन ने पत्र का शीर्षक रखा- ‘आपकी दूरदर्शिता ने लाखों ज्वेलर्स और निवेशकों को कर्ज में डूबने से बचाया।’ CTI का कहना है कि देशभर में लाखों ज्वेलर्स कई महीनों का सोना अपने स्टॉक में रखते हैं। अगर कारोबारियों ने मई में ऊंचे भाव पर बड़ी मात्रा में सोना खरीद लिया होता, तो बाद में कीमतें गिरने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। संगठन के मुताबिक, छोटे ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के साथ निवेशकों को भी इस दौरान संभावित नुकसान से बचने का मौका मिला। CTI ने यह भी कहा कि शुरुआत में प्रधानमंत्री की सलाह का विरोध करने वाले कुछ व्यापारी अब इसके फायदे स्वीकार कर रहे हैं। 10 मई को PM मोदी ने की थीं 7 बड़ी अपीलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सात अपीलें की थीं। उस समय पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव की चिंता थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा था कि देशहित में कुछ समय तक गैर-जरूरी खर्च और आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत है। उनकी सात अपीलें इस प्रकार थीं: इन अपीलों का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा की बचत करना और देश की आयात पर निर्भरता कम करना था। लखनऊ में PM मोदी ने फिर किया Gold Appeal का जिक्र 21 नवंबर को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सोना खरीदारी वाली अपील को फिर याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की उस अपील का भी जिक्र किया, जिसमें 1965 के खाद्य संकट के समय लोगों से एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की गई थी। PM मोदी ने कहा कि जिस तरह उस समय देशवासियों ने शास्त्री जी की बात मानी थी, उसी तरह लोगों ने उनकी सोना खरीदारी कम करने की सलाह पर भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि अब कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनका पैसा बच गया। Gold Import में करीब 40% की गिरावट सोने की कीमतों में गिरावट के साथ भारत में इसके आयात और मांग में भी कमी देखने को मिली है। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का आधिकारिक सोना आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 41.24 अरब डॉलर था। वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत की सोने की मांग 162 टन रही। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 29% कम थी। इस दौरान आभूषणों की मांग में भी लगभग 20% की गिरावट दर्ज की गई। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में सोने की खरीदारी पर असर पड़ा है। हालांकि, मांग में कमी के पीछे कीमतों के अलावा ग्राहकों की खरीदारी की क्षमता, बाजार की स्थिति और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारण भी हो सकते हैं। Gold Price गिरने की एक और वजह Import Duty सोने की कीमतों में आई गिरावट को समझने के लिए सरकारी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर भी नजर डालना जरूरी है। मई 2026 में सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों, डॉलर की मजबूती, रुपये की विनिमय दर और निवेशकों की मांग में बदलाव का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। यही वजह है कि सोने के भाव में आई पूरी गिरावट का श्रेय केवल खरीदारी कम करने की अपील को देना सही नहीं होगा। इसमें कई घरेलू और वैश्विक आर्थिक कारकों की भूमिका रही है। Wedding Season में आम लोगों को मिल सकती है राहत सोने की कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। CTI के मुताबिक, मौजूदा शादी के सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। ऐसे में सोने के भाव कम होने से परिवारों के बजट पर कुछ राहत मिल सकती है। भारत में शादी के दौरान सोने के गहने खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसे में कीमतों में बड़ी गिरावट का असर सीधे ज्वेलरी बाजार और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है। हालांकि, ग्राहकों को गहने खरीदने से पहले 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा भाव, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। PM मोदी की अपील पर पहले हुई थी राजनीतिक बहस मई में जब प्रधानमंत्री ने एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की सलाह दी थी, तब इस पर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई थी। विपक्ष के कुछ नेताओं ने...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.