आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

युवराज सिंह ने अभिषेक, ईशान और वैभव को वनडे टीम में शामिल करने की पैरवी की, बोले- टैलेंट के साथ नाइंसाफी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को भारतीय वनडे टीम में मौका देने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें 50 ओवर के क्रिकेट में मौका नहीं देना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी होगी। युवराज ने कहा, ‘जिस तरह ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलनी चाहिए।’ हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में टॉप ऑर्डर में जगह बनाना आसान नहीं है। अभिषेक और वैभव ने टी-20 में बनाया पावरप्ले का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए टी-20 मुकाबले में रिकॉर्ड साझेदारी की थी। दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक ने इस मुकाबले में महज 35 गेंदों पर शतक लगाया था। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी। ईशान 32 वनडे खेल चुके, अभिषेक और वैभव का डेब्यू बाकी ईशान किशन भारतीय टीम के लिए अब तक 32 वनडे मैच खेल चुके हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को इस फॉर्मेट में अभी डेब्यू करना है। वैभव ने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वह भारत की ओर से इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा जारी है। टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। दौरे पर इसके बाद 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मौजूदा टी-20 सीरीज में भारत की पहली हार थी।
Read more

रायपुर में नशीली कैप्सूल बेचने वाले 3 दोषियों को सजा, दो को 20-20 साल का सश्रम कारावास

रायपुर। नशीली कैप्सूल की तस्करी और बिक्री के मामले में विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10 से 20 साल तक के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दो आरोपियों को 20-20 साल और एक आरोपी को 10 साल की सजा दी है। तीनों पर कुल 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS एक्ट) श्रीमती किरण थवाईत ने सुनाया। मामले की जानकारी सरकारी वकील भुवन लाल साहू ने दी। पारस नगर ब्रिज के पास ग्राहक तलाश रहा था मुख्य आरोपी अभियोजन के मुताबिक, 19 मई 2025 को देवेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारस नगर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद झिल्ली में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे रोज़नामचा में दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद दो स्वतंत्र गवाह सचिन बेहरा और तुलेश यादव को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदेही को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय उर्फ सोनू सूर्यवंशी बताया। 152 कैप्सूल जब्त, बिना स्ट्रिप वजन 91.2 ग्राम पुलिस ने तलाशी से पहले आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस दिया। इसके बाद उसके पास रखी सफेद कार्टननुमा झिल्ली की तलाशी ली गई, जिसमें नशीली कैप्सूल मिलीं। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर 19 पत्तों में 8-8 कैप्सूल यानी कुल 152 कैप्सूल मिले। इनका स्ट्रिप सहित वजन 119 ग्राम और बिना स्ट्रिप वजन 91.2 ग्राम था। पुलिस ने कैप्सूल जब्त कर सीलबंद कीं और संजय उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम से ओडिशा तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने संजय उर्फ सोनू का मेमोरेंडम कथन दर्ज किया। इसके आधार पर पुलिस टीम ओडिशा के केसिंगा पहुंची। यहां से पूर्णचंद साहू और वासुदेव पाण्डेय उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूर्णचंद साहू के कब्जे से 816 और 936 नग प्रतिबंधित कैप्सूल, जबकि वासुदेव पाण्डेय के कब्जे से 48 नग कैप्सूल जब्त की थीं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कोर्ट ने किस आरोपी को कितनी सजा सुनाई? विशेष न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। इस तरह मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल और एक आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। तीनों पर कुल 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Read more

दिल्ली की महारैली के लिए जबलपुर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, 1000 के पहुंचने का दावा

जबलपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए जबलपुर से कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना हुए। स्टेशन पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने आमजन से भी रैली में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने की अपील की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि जबलपुर ही नहीं, बल्कि देशभर से लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग महारैली में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, कांग्रेस के साथ गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता भी लगातार रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। उनके अनुसार, जबलपुर से अब तक करीब 1000 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश में संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाकर वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं। इन आरोपों के विरोध में 1 नवंबर को होने वाली महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस मांग को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। तीन दिन से दिल्ली रवाना हो रहे कार्यकर्ता नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से जबलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारैली के जरिए अपनी मांगों और विरोध को सामने रखने की बात कही है।
Read more

त्योहारों में रायपुर के बाजारों को जाम से बचाएंगे ट्रैफिक वार्डन, IG ने पुलिस को दिए निर्देश

रायपुर। त्योहारों के दौरान बाजारों में लगने वाले जाम और बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए रायपुर पुलिस व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स की मदद लेगी। इसके लिए ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, चेकिंग तेज करने और चोरी-उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने को कहा गया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा एवं समन्वय बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, CSP, DSP और रक्षित निरीक्षक शामिल हुए। व्यापारिक संगठनों की मदद से बनेगी ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यातायात सुचारु रखने के लिए व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सड़कों और प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा चेकिंग के जरिए चोरी, उठाईगिरी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। थानों के कामकाज की भी होगी समीक्षा बैठक में IG ने थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने और वरिष्ठ अधिकारियों को थानों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। CSP और DSP स्तर के अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर अपराधों की जांच और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया। लंबित अपराधों की समयबद्ध जांच, तय समयसीमा में चालान पेश करने और पुराने मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया गया। समन और वारंट की तामिली के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और न्यायालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी और जमीन विवादों पर भी फोकस IG अमरेश कुमार मिश्रा ने साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जमीन विवादों में समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा गंभीर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण जांच करने और आरोपियों की जमानत का प्रभावी विरोध करने पर जोर दिया गया। IG ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रखने और नागरिकों को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Read more

मोहन कैबिनेट की बैठक गांधी सागर में होने की तैयारी, 17 नवंबर की तारीख संभावित; किसानों से जुड़े फैसलों पर नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक एक बार फिर मंत्रालय से बाहर आयोजित करने की तैयारी है। इस बार बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध के पास हो सकती है। सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े संभावित बड़े फैसलों को लेकर नवंबर के मध्य में यह बैठक प्रस्तावित है। मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक के लिए 17 नवंबर की तारीख संभावित बताई जा रही है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, बैठक के आयोजन और तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर हो सकती है चर्चा गांधी सागर बांध में प्रस्तावित 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट का मुद्दा इस कैबिनेट बैठक में प्रमुखता से उठ सकता है। यहां दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में परियोजना विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट में इन परियोजनाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा का इंतजार गांधी सागर में बैठक की तैयारियां शुरू होने के बावजूद सरकार की ओर से अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब सभी की नजर बैठक की आधिकारिक तारीख और एजेंडे पर है।
Read more

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q2 नतीजे आज होंगे जारी, ₹21,368 करोड़ मुनाफे का अनुमान; जियो और रिफाइनिंग पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज, 30 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। ऑयल रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी और जियो के यूजर्स व ARPU में बढ़ोतरी के दम पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहने का अनुमान है। ब्लूमबर्ग का अनुमान: ₹21,368 करोड़ रह सकता है मुनाफा ब्लूमबर्ग कंसेंसस एस्टिमेट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज सितंबर तिमाही में ₹21,368 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज कर सकती है। यह पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) के ₹20,946 करोड़ से ज्यादा है, हालांकि पिछले साल की समान तिमाही के ₹22,092 करोड़ के मुकाबले थोड़ा कम है। एनालिस्ट्स के अनुसार, कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस का कमाई में बड़ा योगदान रह सकता है। वहीं, डिजिटल सर्विसेज यानी जियो से ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस ने EBITDA में बढ़ोतरी का जताया अनुमान अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस ने रिलायंस के प्रदर्शन को लेकर अनुमान जारी किए हैं। O2C बिजनेस: रिफाइनिंग मार्जिन से मिल सकता है सहारा ग्लोबल मार्केट में पेट्रोलियम उत्पादों की सीमित सप्लाई और खाड़ी देशों में तनाव के कारण रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत बने रहने का अनुमान है। प्रभुदास लीलाधर के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सितंबर में क्रूड की कीमतों में उछाल आया। इससे दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड का औसत भाव 91.4 डॉलर प्रति बैरल रहा। डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के रिफाइनिंग क्रैक्स भी ऊंचे स्तर पर रहे। कोटक सिक्योरिटीज का अनुमान है कि O2C EBITDA में सालाना आधार पर 47% की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कंपनी की SEZ रिफाइनरी का बड़ा योगदान रहने की उम्मीद है, जिसे विंडफॉल टैक्स से छूट मिली हुई है। इसके अलावा अमेरिका से मिलने वाला सस्ता एथेन-बेस्ड पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक और रुपए की कमजोरी भी मार्जिन को सहारा दे सकती है। नुवामा के मुताबिक, O2C EBITDA में सालाना आधार पर 38% की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, बढ़े हुए फ्रेट चार्ज और ऑपरेशनल एडजस्टमेंट का असर प्रदर्शन पर पड़ सकता है। जियो: ARPU और यूजर्स की बढ़ोतरी पर नजर रिलायंस जियो की कमाई में लगातार बढ़ोतरी बने रहने का अनुमान है। ब्रोकरेज हाउस ने जियो के ARPU और सब्सक्राइबर बेस को लेकर ये अनुमान दिए हैं। रिलायंस रिटेल: रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद, मार्जिन पर दबाव रिटेल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान है, लेकिन मार्जिन पर दबाव रह सकता है। ऑयल एंड गैस बिजनेस में सुस्ती की आशंका प्रोडक्शन में गिरावट के कारण कंपनी का अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस बिजनेस दबाव में रह सकता है। कोटक सिक्योरिटीज ने इस सेगमेंट के EBITDA में सालाना आधार पर 7.2% और नुवामा ने 6% की गिरावट का अनुमान जताया है। नतीजों के साथ इन 5 बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर कंपनी के तिमाही नतीजों के अलावा निवेशक इन अहम पहलुओं पर भी ध्यान देंगे: इस साल अब तक 26% गिरा रिलायंस का शेयर तिमाही नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.3% गिरकर ₹1,163 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीते 5 दिनों में शेयर 2%, एक महीने में 3% और 6 महीने में 19% गिर चुका है। इस साल 1 जनवरी से अब तक शेयर में 26% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में इसकी कीमत 22% नीचे आई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹15.74 लाख करोड़ है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनियों में शामिल है रिलायंस रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियों में शामिल है। कंपनी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विसेज और रिटेल जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है। क्या होता है ARPU? ARPU का पूरा नाम ‘एवरेज रेवेन्यू पर यूजर’ है। यह टेलीकॉम कंपनियों के प्रदर्शन का एक प्रमुख पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी औसतन एक ग्राहक से हर महीने कितना रेवेन्यू कमाती है। क्या होते हैं रिफाइनिंग क्रैक्स? कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और ATF जैसे उत्पाद बनाने के बाद मिलने वाले ग्रॉस मार्जिन को रिफाइनिंग क्रैक स्प्रेड कहा जाता है। इससे रिफाइनरी की कमाई और मुनाफे का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। नोट: इस खबर में दिए गए मुनाफे और EBITDA के आंकड़े ब्रोकरेज हाउस और एनालिस्ट्स के अनुमान हैं। ये कंपनी के आधिकारिक तिमाही नतीजे नहीं हैं।
Read more
Indore News: आदि कैलाश यात्रा पर गए सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की मौत, सांस लेने में हुई परेशानी

Indore News: आदि कैलाश यात्रा पर गए सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की मौत, सांस लेने में हुई परेशानी

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दुखद खबर सामने आई है। आदि कैलाश की धार्मिक यात्रा पर गए इंदौर के युवा सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यात्रा से लौटते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। उन्हें इलाज के लिए गुंजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तिलक शर्मा महाकाल मंदिर के लिए चांदी के मुकुट और श्रृंगार सामग्री बनाने तथा बेचने के काम से जुड़े थे। उनकी मौत की खबर से इंदौर में उनके परिवार, परिचितों और कारोबार से जुड़े लोगों में शोक है। यात्रा से लौटते समय बिगड़ी तबीयत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक शर्मा अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश यात्रा पर गए थे। शुक्रवार को यात्रा के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। साथियों ने उनकी हालत बिगड़ते देख उन्हें गुंजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि यात्रा के दौरान क्षेत्र में ठंड और ऊंचाई का असर भी था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महाकाल के लिए बनाते थे चांदी के मुकुट तिलक शर्मा इंदौर के सराफा कारोबार से जुड़े थे। वह अपने पिता के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर के लिए चांदी की श्रृंगार सामग्री का काम करते थे। इसमें चांदी के मुकुट भी शामिल थे। उनकी पहचान धार्मिक श्रृंगार सामग्री के कारोबार से जुड़े युवा व्यवसायी के रूप में थी। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। धारचूला लाया गया शव अस्पताल में उपचार के बाद तिलक शर्मा का शव धारचूला लाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ऊंचाई वाले इलाकों में सांस की परेशानी को न करें नजरअंदाज आदि कैलाश जैसे ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हवा में ऑक्सीजन का दबाव कम हो जाता है। ऐसे स्थानों पर कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना और शरीर को वातावरण के अनुकूल ढलने के लिए पर्याप्त समय देना जरूरी माना जाता है।
Read more
Gyanesh Kumar Controversy: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, 1 नवंबर को Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली

Gyanesh Kumar Controversy: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, 1 नवंबर को Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली

c। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) को लेकर INDIA bloc लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। इसी कड़ी में विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग जैसा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। हालांकि, दिल्ली में लगातार बारिश के चलते यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर के बजाय अब 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR और कथित वोट चोरी के विरोध में INDIA bloc की बड़ी रैली होगी। बारिश के कारण एक दिन आगे बढ़ा कार्यक्रम कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 30 अक्टूबर को बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण विपक्षी दलों ने सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को बारिश में बैठने में परेशानी हो सकती थी, इसलिए सभी की सहमति से कार्यक्रम की तारीख बदली गई है। यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित किया जाएगा। इसमें INDIA bloc के कई दलों के नेता हिस्सा लेंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के कार्यक्रम की अध्यक्षता करने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी चर्चा के समापन में अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी ने इस पूरे आंदोलन को किसी एक राजनीतिक दल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताया है। उन्होंने छात्रों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है। राहुल गांधी का कहना है कि यह मार्च उन लोगों की आवाज उठाने के लिए है, जिन्हें लगता है कि देश के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की। 1 नवंबर को Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली INDIA bloc की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली का मुख्य मुद्दा SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियां और वोट चोरी के आरोप होंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करने की योजना है। इसमें विपक्षी दलों के नेताओं के साथ छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रामलीला मैदान में प्रवेश और जांच के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान तय नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के गंभीर आरोप विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई जगह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। INDIA bloc का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। वहीं, चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से विपक्ष के आरोपों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बीजेपी ने विपक्ष के अभियान का जवाब देने के लिए ‘Save Democracy, Remove Anarchy’ नाम से अपनी मुहिम भी शुरू की है। क्या है ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम? विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिस कार्यक्रम की घोषणा की है, उसे सार्वजनिक महाभियोग या ‘जन महाभियोग’ कहा जा रहा है। इसमें संसदीय बहस और सुनवाई जैसी प्रतीकात्मक प्रक्रिया के जरिए चुनाव आयोग के कामकाज पर विपक्ष अपनी आपत्तियां रखेगा। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह विपक्ष की ओर से आयोजित एक राजनीतिक और प्रतीकात्मक कार्यक्रम है। इसे संसद में होने वाली किसी औपचारिक महाभियोग प्रक्रिया या ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के आधिकारिक फैसले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
Read more
Joshimath Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर हादसा, 6 लोग थे सवार; खराब मौसम के कारण एक दिन पहले बंद थी से

Joshimath Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर हादसा, 6 लोग थे सवार; खराब मौसम के कारण एक दिन पहले बंद थी से

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। Joshimath और बद्रीनाथ के बीच यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होने की आशंका है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई गांव के आसपास उसका संपर्क टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इलाके में हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों में हादसे की आशंका जताई गई है, हालांकि सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग थे सवार जानकारी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन (Trans Bharat Aviation) का था। इसमें 5 यात्री और एक पायलट सवार थे। हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से वापस लौट रहा था। इसी दौरान चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में उसका संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी में चाई गांव के पास हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई है। संपर्क टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई और खोज अभियान शुरू किया गया। दो हेलिकॉप्टरों से चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने तलाश अभियान शुरू कराया। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खोज अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। प्रशासन की टीमें भी इलाके में जानकारी जुटा रही हैं। फिलहाल हेलिकॉप्टर के सही स्थान और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण पहले ही बंद थी हेलिकॉप्टर सेवा इस घटना के बीच मौसम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, 29 अक्टूबर को उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और खराब मौसम की संभावना के चलते हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हुई थीं। मौसम विभाग ने जोशीमठ क्षेत्र के लिए भी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की थी। पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने और तेज हवाओं से हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है। शुरुआती रिपोर्टों में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। यात्रियों की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार हेलिकॉप्टर में सवार 6 लोगों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों में संपर्क टूटने और क्रैश की आशंका की जानकारी सामने आई है।
Read more
PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, सुरक्षाबलों का बढ़ाया हौसला

PM Modi on Rahul Gandhi: ‘आलू से सोना’ पर मोदी का तंज, बोले- बनासकांठा का आलू World Famous, यहां कोई ऐसा दावा नहीं करता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए एक बार फिर ‘आलू से सोना’ वाले बयान का जिक्र किया। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का आलू दुनिया भर में मशहूर है। अगर कोई यहां आकर कहेगा कि वह आलू से सोना बना देगा, तो स्थानीय लोग उस पर भरोसा नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बनासकांठा के किसानों को खेती और आलू की अहमियत अच्छी तरह पता है। यहां के लोग पहले से जानते हैं कि आलू की खेती कैसे की जाती है और उससे कमाई कैसे होती है। बनासकांठा में PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित जनसभा में कहा कि कुछ लोग आएंगे और आलू से सोना बनाने की बात करेंगे, लेकिन बनासकांठा के लोग ऐसी बातों पर भरोसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बनासकांठा का आलू विश्व प्रसिद्ध है। यहां के किसानों को खेती का अच्छा अनुभव है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति यहां आकर आलू से सोना बनाने का दावा नहीं कर सकता। मोदी की इस टिप्पणी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है। क्या है आलू से सोना बनाने वाले बयान का पूरा मामला? ‘आलू से सोना’ वाली टिप्पणी का विवाद कई साल पुराना है। नवंबर 2017 में गुजरात के पाटन में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए आलू किसानों से जुड़े एक कथित वादे का जिक्र किया था। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2019 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक चुनावी सभा के दौरान इस टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था। हालांकि, इस पूरे विवाद में वायरल वीडियो और बयानों को लेकर कई बार फैक्ट चेक भी सामने आए हैं। इसलिए इस टिप्पणी को उसके राजनीतिक संदर्भ में समझना जरूरी है।
Read more
1 2 3 4 5 … 52

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.