आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलIPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह और पत्नी का विवाद थाने पहुंचा, बेटी को लेकर खींचतान का आरोपBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में करोड़ों की स्मार्ट रोड रात में खोदी, निगम ने जारी किया नोटिसBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो हाथ भट्टियां मिलीं; वाइन शॉप पर भी जुर्मानाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में जीतू यादव की MIC में वापसी का विरोध, पार्षद कमलेश कालरा परिवार संग धरने पर बैठेBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल का शेड गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे; हादसे के वक्त खाली थी लाइब्रेरीBREAKINGदेश-हरपलनंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव: लेफ्ट ने उम्मीदवार उतारे, TMC-BJP के नाम पर सस्पेंसBREAKINGदेश-हरपलPM मोदी ने होस्ट की BRICS डिनर डिप्लोमेसी, 100 से ज्यादा कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतिBREAKINGमध्य प्रदेशसागर शराबकांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुकाBREAKINGदेश-हरपलIPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह और पत्नी का विवाद थाने पहुंचा, बेटी को लेकर खींचतान का आरोपBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में करोड़ों की स्मार्ट रोड रात में खोदी, निगम ने जारी किया नोटिसBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो हाथ भट्टियां मिलीं; वाइन शॉप पर भी जुर्मानाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में जीतू यादव की MIC में वापसी का विरोध, पार्षद कमलेश कालरा परिवार संग धरने पर बैठेBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल का शेड गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे; हादसे के वक्त खाली थी लाइब्रेरीBREAKINGदेश-हरपलनंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव: लेफ्ट ने उम्मीदवार उतारे, TMC-BJP के नाम पर सस्पेंसBREAKINGदेश-हरपलPM मोदी ने होस्ट की BRICS डिनर डिप्लोमेसी, 100 से ज्यादा कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतिBREAKINGमध्य प्रदेशसागर शराबकांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुका

NE

News Elementor

Banner

सागर शराबकांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुका

Table of Content

सागर। सागर के बंडा क्षेत्र में हुए शराबकांड के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बंडा के अलग-अलग गांवों में जाकर शराब सेवन से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इसके बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने शराब सेवन से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। मरीजों ने बताया कि उन्होंने गांव में बिक रही शराब खरीदकर पी थी।

दिग्विजय सिंह बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुका

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शराबकांड को लेकर कहा कि अवैध शराब का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और पूरे मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि संबंधित शराब अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू हुई और 3 से 5 सितंबर के बीच तैयार होकर दुकानों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि देशभर में खुलेआम शराब बिक रही है, लेकिन अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

“अवैध शराब का जो धंधा है, वह बहुत व्यापक रूप ले चुका है। इस पूरे मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए।”

बोले- 50 फीसदी महिलाएं लिखकर दें तो दुकान बंद कर देते थे

दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अगर किसी क्षेत्र की 50 फीसदी महिलाएं लिखकर दे देती थीं, तो वहां की शराब दुकान बंद करवा दी जाती थी।

उन्होंने कहा कि शराबकांड से जुड़े हर मामले में अलग-अलग FIR दर्ज होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मुआवजे को लेकर सरकार से मांगा जवाब

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब तक शराबकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि मुआवजा केवल संबल कार्डधारकों को दिया जाएगा या सभी मृतकों के परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद

दिग्विजय सिंह के दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक तरवर लोधी, नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर, अजीत सिंह चील पहाड़ी, प्रमिला सिंह राजपूत और राजकुमार धनोरा समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

IPS अधिकारी भानुप्रताप सिंह और पत्नी का विवाद थाने पहुंचा, बेटी को लेकर खींचतान का आरोप

भरतपुर। बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंच गया है। पत्नी पूजा ने थाने पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर करना चाहते हैं। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूजा देर रात तक मथुरा गेट थाने में बैठी रहीं। ससुराल पहुंचीं, लेकिन नहीं खुला दरवाजा पूजा के मुताबिक, वह बिहार से भरतपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले गीता कॉलोनी स्थित अपने ससुराल गईं। उन्होंने करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वह विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं। पूजा का कहना है कि वहां भी दरवाजा नहीं खोला गया। परेशान होकर उन्होंने मथुरा गेट थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से भानुप्रताप सिंह अपनी छह साल की बेटी के साथ भरतपुर में थे। पत्नी के भरतपुर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वह शहर से निकल गए। पुलिस ने फोन पर की अधिकारी से बात थाने पहुंचने के बाद एसएचओ ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने मामले को पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं। 2015 में हुई थी मुलाकात, 2016 में शादी पूजा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी मुलाकात भानुप्रताप सिंह से वर्ष 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने 16 जनवरी 2016 को शादी कर ली थी। पूजा के अनुसार, शादी के बाद करीब पांच साल तक उन्होंने भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम किया। इसी दौरान भानुप्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी की और चयन के बाद पुलिस सेवा में चले गए। उनका कहना है कि शुरुआत में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। अब स्थिति छह साल की बेटी को लेकर भी विवाद तक पहुंच गई है। मूल रूप से फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं IPS भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले बताए गए हैं। उनका परिवार भरतपुर शहर की गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। वहीं पूजा का मायका झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के तिवारी का वास में बताया गया है। फिलहाल पति-पत्नी के बीच चल रहे इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों की स्थिति सामने आना बाकी है।

बिलासपुर में करोड़ों की स्मार्ट रोड रात में खोदी, निगम ने जारी किया नोटिस

बिलासपुर। शहर में स्मार्ट सिटी फंड से बनाई गई करोड़ों रुपये की स्मार्ट रोड को रात के अंधेरे में एक्सीवेटर से खोदने का मामला सामने आया है। नई डामर सड़क को नुकसान पहुंचाने के मामले में नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सड़क खोदने पर जारी हुआ नोटिस मामले में जोन क्रमांक 3 के कमिश्नर ने 7 सितंबर को मिनोचा कॉलोनी निवासी जगजीत सिंह मक्कड़ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में नर्मदा नगर मुख्य मार्ग पर मिनोचा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने बनाई गई नई डामर सड़क को नुकसान पहुंचाने को लेकर जवाब मांगा गया है। नोटिस के मुताबिक, सड़क खोदने से आवागमन और यातायात प्रभावित हो रहा है। संबंधित व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर अपने खर्च पर सड़क को पहले की स्थिति में दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर FIR की तैयारी नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट किया है कि मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इससे सड़क को रात में खोदे जाने के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। स्मार्ट सिटी फंड से बनी थी सड़क यह सड़क तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के कार्यकाल में बनाई गई थी। मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर फ्लाईओवर ब्रिज तक अतिक्रमण हटाकर नगर निगम की जमीन पर स्मार्ट सिटी फंड से सड़क का निर्माण कराया गया था। नई सड़क बनने से पहले स्टेशन की ओर जाने के लिए यहां केवल एक संकरी सड़क थी। सड़क निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिली और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिली। ऐसे में नई बनी सड़क को नुकसान पहुंचाने की घटना को लेकर नगर निगम ने गंभीर रुख अपनाया है।

भोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो हाथ भट्टियां मिलीं; वाइन शॉप पर भी जुर्माना

भोपाल। नीलबड़ क्षेत्र से सटे गांव रसूलिया भानपुर में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर में चल रही दो हाथ भट्टियां पकड़ीं। टीम ने मौके से अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में महुआ लाहन और अन्य सामग्री जब्त की। वहीं, बैरसिया रोड स्थित तरावली जोड़ पर सड़क किनारे पन्नियों में अवैध शराब बेच रही एक महिला टीम को देखकर मौके से भाग निकली। कार्रवाई के दौरान टीम ने 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की। घर में चल रही थीं दो हाथ भट्टियां कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के आदेश के बाद कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। रसूलिया भानपुर में आबकारी टीम ने औचक दबिश देकर दो चलती हुई हाथ भट्टियां पकड़ीं। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क और च के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। सड़क किनारे शराब बेच रही महिला भागी एक अन्य टीम ने बैरसिया के तरावली जोड़ पर कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे पन्नियों में 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बिक्री के लिए रखी मिली। बताया गया कि शराब एक महिला द्वारा बेची जा रही थी। आबकारी टीम को देखते ही महिला मौके से भागने में सफल रही। विभाग अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। वाइन शॉप के बाहर अवैध अहाते पर कार्रवाई इधर, शनिवार रात नगर निगम की टीम ने विजय नगर चांदबड़ स्थित एक वाइन शॉप पर भी कार्रवाई की। रहवासियों की शिकायत के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लाइसेंसी वाइन शॉप के बाहर अहाता बनाकर लोगों को शराब पिलाने की बात सामने आई। कार्रवाई करते हुए शॉप संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

इंदौर में जीतू यादव की MIC में वापसी का विरोध, पार्षद कमलेश कालरा परिवार संग धरने पर बैठे

इंदौर। भाजपा के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा शनिवार को परिवार के साथ राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। वे जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू यादव की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में दोबारा नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। कालरा अपनी पत्नी अरुणा, मां देवकी और बेटे के साथ हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे विधायक मालिनी गौड़ राजबाड़ा पहुंचीं और कमलेश कालरा से बातचीत की। समझाइश के बाद उनका अनशन खत्म कराया गया। इससे पहले विधायक गौड़ और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई थी। जीतू यादव की MIC में दोबारा एंट्री से बढ़ा विवाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर जीतू यादव को दोबारा MIC सदस्य नियुक्त किया। उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। जीतू यादव की वापसी के साथ जनवरी 2025 में कमलेश कालरा और उनके बीच हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जनवरी 2025 में कालरा के घर हमले का मामला जनवरी 2025 में कमलेश कालरा के घर पर हमला हुआ था। इस मामले में जीतू यादव के समर्थकों के नाम सामने आने के बाद भाजपा ने जीतू यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही उनका MIC पद भी समाप्त हो गया था। बताया गया कि विवाद की शुरुआत एक ऑडियो सामने आने के बाद हुई थी, जिसमें कमलेश कालरा द्वारा नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मामला कालरा के घर पर हुए हमले तक पहुंच गया। छह साल के निष्कासन के बाद पार्टी में वापसी हमले के बाद भाजपा ने जीतू यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बाद में पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद 18 अगस्त को उनकी भाजपा में वापसी हुई। अब महापौर के आदेश के बाद उन्हें दोबारा MIC में शामिल किया गया है और विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। कालरा बोले- गंभीर आरोपों वाले व्यक्ति को MIC जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए धरने के दौरान कमलेश कालरा ने कहा कि 4 जनवरी 2025 को उनके घर पर हमला हुआ था और वे इसी घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को पार्टी में वापस लेकर MIC जैसी जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। कालरा के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी। कालरा ने कहा कि पुलिस चालान पेश कर सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय का होता है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास मामले से संबंधित चालान की कॉपी है और अब वे न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट का आरोप कमलेश कालरा ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई और उनकी पत्नी को भी धमकाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के गले पर चाकू रखकर डराया गया था। कालरा ने कहा कि घटना के बावजूद अब आरोपी पक्ष के लोग परिषद की बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित पार्षद होने के बावजूद उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर है और वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी बात रखते रहेंगे। बोले- न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रहेगी कालरा ने कहा कि जीतू यादव की पार्टी में वापसी और MIC में दोबारा नियुक्ति, दोनों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे किसी तरह की माफी भी नहीं मांगी गई है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मामले को प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेतृत्व के सामने उठाएंगे। साथ ही न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। घटना याद कर भावुक हुईं कालरा की मां धरने के दौरान कमलेश कालरा की मां देवकी कालरा भी भावुक हो गईं। उन्होंने दावा किया कि करीब एक साल पहले उनके घर में करीब 50 लोग घुस आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया। देवकी ने यह भी दावा किया कि हमलावरों के पास बंदूकें थीं और वे बार-बार कमलेश के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान परिवार बेहद डर गया था और उन्हें अपनी तथा बच्चों की सुरक्षा की चिंता थी। देवकी के मुताबिक, घटना को समय बीत जाने के बावजूद उसकी याद आज भी परिवार को परेशान करती है। उन्होंने कहा कि परिवार केवल न्याय चाहता है और उन्हें उम्मीद है कि कानून के जरिए उन्हें न्याय मिलेगा। देर रात विधायक ने कराया अनशन खत्म देर रात करीब 11.30 बजे विधायक मालिनी गौड़ राजबाड़ा पहुंचीं और कमलेश कालरा से बातचीत की। समझाइश के बाद कालरा ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। वहीं, इस घटनाक्रम के बीच पार्टी के भीतर कालरा पर कार्रवाई की चर्चा और बाद में अनशन खत्म कराने की पहल को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलती रहीं। हालांकि, इन चर्चाओं पर पार्टी की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने नहीं आई है।

इंदौर में लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल का शेड गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे; हादसे के वक्त खाली थी लाइब्रेरी

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। विधायक मधु वर्मा के घर के पास स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर लगा करीब 10 फीट लंबा एल्युमिनियम शेड अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि शेड गिरने के समय लाइब्रेरी में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बारिश के कारण छत पर जमा हुआ था पानी बताया गया कि लगातार बारिश के कारण लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल की छत पर पानी जमा हो गया था। पानी का वजन बढ़ने के कारण एल्युमिनियम शेड पर दबाव पड़ा और वह नीचे आ गिरा। वहीं, लाइब्रेरी में मेंटेनेंस का काम भी चल रहा था। बारिश का पानी अंदर आने के बाद संचालक ने लाइब्रेरी में मौजूद बच्चों को तुरंत बाहर निकाल दिया था। पानी निकालने पहुंचे थे संचालक, तभी गिरा शेड लाइब्रेरी संचालक अनिल बागड़ी के मुताबिक, घटना के समय शेड के नीचे कोई बच्चा मौजूद नहीं था। वह खुद छत पर जमा बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक शेड नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि शेड एल्युमिनियम का बना हुआ था और बारिश के कारण छत पर पानी जमा होने से उसका वजन बढ़ गया था। इसी वजह से शेड गिरने की घटना हुई। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से टला बड़ा हादसा शेड गिरने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि घटना से पहले बच्चों को लाइब्रेरी से बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना ने बारिश के दौरान भवनों और छतों पर जलभराव के कारण होने वाले संभावित हादसों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.