आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलकिरेन रिजिजू का आरोप- भारत में भी हिंसा भड़काने की रची गई थी साजिश, बोले- सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा◆BREAKINGदेश-हरपलग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला; 15 की मौत, 26 घायल◆BREAKINGहेल्थBreast Cancer Alert: 30 और 35 साल की महिलाओं ने गांठ को समझा सामान्य, इलाज के बाद मां बनने की उम्मीद◆BREAKINGप्रदेशभोपाल में 12 साल की बच्ची की हत्या से आक्रोश:पिता बोले- बेटी को बचा नहीं सके, आरोपी को हमारे हवाले कर दो◆BREAKINGBreaking NewsImran Khan News: भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर, OCI Card रद्द करने पर मांगा गया जवाब◆BREAKINGBreaking NewsWeather Update: केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश; यूपी में बाढ़ जैसे हालात◆BREAKINGBreaking NewsFrance Protest: महंगाई के खिलाफ फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट◆BREAKINGBreaking NewsKolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 5 ICU में भर्ती; शाह अस्पताल पहुंचे◆BREAKINGदेश-हरपलकिरेन रिजिजू का आरोप- भारत में भी हिंसा भड़काने की रची गई थी साजिश, बोले- सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा◆BREAKINGदेश-हरपलग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला; 15 की मौत, 26 घायल◆BREAKINGहेल्थBreast Cancer Alert: 30 और 35 साल की महिलाओं ने गांठ को समझा सामान्य, इलाज के बाद मां बनने की उम्मीद◆BREAKINGप्रदेशभोपाल में 12 साल की बच्ची की हत्या से आक्रोश:पिता बोले- बेटी को बचा नहीं सके, आरोपी को हमारे हवाले कर दो◆BREAKINGBreaking NewsImran Khan News: भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर, OCI Card रद्द करने पर मांगा गया जवाब◆BREAKINGBreaking NewsWeather Update: केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश; यूपी में बाढ़ जैसे हालात◆BREAKINGBreaking NewsFrance Protest: महंगाई के खिलाफ फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट◆BREAKINGBreaking NewsKolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 5 ICU में भर्ती; शाह अस्पताल पहुंचे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

ट्रम्प को मांगने पर भी नोबेल पीस प्राइज नहीं मिला:वेनेजुएला में विपक्षी नेता मारिया मचाडो को अवॉर्ड; 20 साल से लोकतंत्र के लिए लड़ रहीं

वेनेजुएला की जानी-मानी विपक्षी नेता मारिया मचाडो (María Corina Machado) को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है।मचाडो को यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की लड़ाई के लिए पिछले 20 वर्षों से किए जा रहे उनके अहिंसक संघर्ष के लिए दिया गया है नोबेल समिति ने कहा — “लोकतंत्र ही स्थायी शांति की नींव है” नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर पड़ रहा है, ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसी साहसी महिलाओं की हिम्मत और दृढ़ता पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। समिति ने कहा, “जब सत्ता हिंसा और डर के जरिए जनता की आवाज़ दबाने लगे, तब ऐसे लोगों को सम्मान देना ज़रूरी हो जाता है, जो शांति और लोकतंत्र की राह पर डटे रहते हैं।” मचाडो का संघर्ष और सुमाते संगठन मारिया मचाडो ने ‘सुमाते’ (Sumate) नाम से एक संगठन की स्थापना की, जो लोकतंत्र, पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनावों के लिए काम करता है।वेनेजुएला में लंबे समय से जारी राजनीतिक संकट के बीच मचाडो लगातार मुफ्त और निष्पक्ष चुनावों की मांग उठाती रही हैं। 🇺🇸 ट्रम्प नहीं बने नोबेल विजेता खास बात यह रही कि अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस बार नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे, लेकिन नोबेल समिति ने उन्हें चयनित नहीं किया। अंतरराष्ट्रीय खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें:www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, गांव में छाया मातम

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना तहसील में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की जान चली गई।जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय किसान मनोहर पिता शंकर अपने खेत की जुताई करने ट्रैक्टर से जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुछ मवेशी सड़क पर आ गए, जिन्हें बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मनोहर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने निकाला शव यह हादसा पंधाना–आरुद रोड पर हुआ।ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसान को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पंधाना थाना प्रभारी टीआई दिलीप देवड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पसरा मातम मनोहर की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिक जानकारी और स्थानीय खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में रशियन महिलाओं का डांस वीडियो वायरल, विश्वकर्मा जयंती के आयोजन पर बवाल

जबलपुर की केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रशियन महिलाएं और कुछ कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो 17 सितंबर का बताया जा रहा है, जब फैक्ट्री में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद हुआ डांस जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा जयंती के मौके पर फैक्ट्री के A-1 सेक्शन में पूजा का आयोजन हुआ था। पूजा के बाद कर्मचारियों ने म्यूजिक सिस्टम पर फिल्मी गाने चलाए, और वहां मौजूद रशियन महिलाएं व कुछ भारतीय कर्मचारी ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से’ गाने पर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति हिंदू सेवा परिषद ने इस वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताया है।प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने कहा – “एक रक्षा संस्थान में सनातन धर्म के त्योहार के दिन इस तरह फिल्मी गानों पर ठुमके लगाना अशोभनीय है। यह सनातन परंपरा का अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि परिषद का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रक्षा अधिकारियों से भेंट कर आपत्ति दर्ज कराएगा। पूर्व कर्मचारियों ने कहा – पुरानी परंपरा है वहीं, फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी और जेसीओ सदस्य अरुण दुबे ने इस विवाद को अनावश्यक बताया।उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर फैक्ट्री में पूजा और झांकी सजाने की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। “इस दिन औजारों का उपयोग नहीं किया जाता। कर्मचारी कुछ देर के लिए आपस में खुशी मनाते हैं।उसी दौरान रूस से आई महिला ट्रेनर्स ने कर्मचारियों के साथ थोड़ी देर डांस किया, लेकिन इसे गलत अर्थ में लिया जा रहा है।” वीडियो बनाकर किया गया वायर अरुण दुबे ने बताया कि यह वीडियो फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी ने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया।अब फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में DSP के साले की संदिग्ध मौत: पार्टी के दौरान पुलिस पिटाई का आरोप, दो आरक्षक सस्पेंड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ DSP के साले उदित गाइकी की मौत के बाद पुलिस पर पिटाई के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि देर रात पार्टी के दौरान पुलिस ने उदित और उसके दोस्तों से मारपीट की थी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बेहोशी की हालत में दोस्तों ने उदित को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में दो आरक्षकों को निलंबित किया गया है। पार्टी के दौरान हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, पिपलानी निवासी उदित गाइकी, जो TIT कॉलेज का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी के C सेक्टर में रात करीब ढाई बजे पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वहां डांस और हंगामा हो रहा था।इसी दौरान पुलिस की चार्ली टीम मौके पर पहुंची और उदित सहित उसके दोस्तों को पकड़ लिया परिवार का आरोप – थाने में की गई पिटाई उदित के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ मौके पर ही नहीं, बल्कि थाने में भी उसकी पिटाई की।मारपीट के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और पुलिस उसे एम्स अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि उदित को थाने नहीं लाया गया था, और उसकी मौत घबराहट या हार्ट अटैक की वजह से हुई। तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद एम्स अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। परिजनों और छात्रों की भीड़ को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पिपलानी थाने में भी अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।सीएसपी स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उदित के पिता भेल में कर्मचारी हैं और मां शिक्षिका हैं। परिवार इस हादसे से सदमे में है। बताया जा रहा है कि उदित की मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में पूर्व पार्षद पति से विवाद के बाद युवक की मौत, एक महीने बाद होनी थी शादी

बिलासपुर शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद चंद्रा और युवक सिद्धार्थ पांडेय के बीच हुए विवाद के बाद युवक की अचानक मौत हो गई। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सिद्धार्थ घर लौटा, जहां सीने में दर्द उठने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पैसों के विवाद से जुड़ा था झगड़ा जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों या जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात बंगालीपारा निवासी सिद्धार्थ और पूर्णानंद के बीच फिर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि पूर्व पार्षद पति ने सिद्धार्थ से धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिकायत लेकर पहुंचा था थाने, नहीं हुई कार्रवाई घटना के बाद सिद्धार्थ सरकंडा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच कराने को कहा, पर उसने मना कर दिया।इसके बाद वह घर लौट आया और थोड़ी देर बाद सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी से पहले मौत ने तोड़ा परिवार का दिल सिद्धार्थ पांडेय की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको सदमे में डाल दिया। जमीन और पैसों का पुराना विवाद शहर में चर्चा है कि सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच जमीन के सौदे और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।बताया गया है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। सिद्धार्थ ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस बोली – हार्ट अटैक से हुई मौत सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आई है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

रायपुर में साइबर ठगी का शिकार हुआ NET एग्जाम की तैयारी कर रहा स्टूडेंट, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी

रायपुर के आजाद चौक इलाके में NET परीक्षा की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट राहुल साहू के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन टास्क के नाम पर साइबर अपराधियों ने राहुल को 1 लाख 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। राहुल ने बताया कि उसे पैसे कमाने के लालच में एक ऑनलाइन टास्क दिया गया, जिसमें रेटिंग देने के बदले पैसे रिटर्न करने का झांसा दिया गया। उसने ठगों की बातों में आकर चार किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। जब रिफंड नहीं मिला तो राहुल ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे की गई राहुल से ठगी शिकायत के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के बीच ठगों ने टेलीग्राम चैनल के जरिए राहुल से संपर्क किया। उन्होंने ऑनलाइन टास्क के नाम पर रकम ट्रांसफर करवाई और बाद में उसे ब्लॉक कर दिया। छत्तीसगढ़ में हर 20 मिनट में एक साइबर ठगी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 से जून 2025 के बीच राज्य में 67 हजार से ज्यादा साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। इनसे नागरिकों को 791 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।रिपोर्ट में बताया गया है कि औसतन हर 20 मिनट में एक नया साइबर फ्रॉड का केस दर्ज हो रहा है। केवल 2024 में 31 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें लोगों से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की गई। वहीं, जनवरी 2024 से जुलाई 2025 तक के 18 महीनों में 1,301 मामलों में 107 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर बने साइबर अपराध के हॉटस्पॉट रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर जिले साइबर अपराधों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हजारों शिकायतों और बड़े वित्तीय नुकसान के बावजूद अब तक केवल 107 पीड़ितों को ही उनका पैसा वापस मिला है।बैंकिंग फ्रॉड के मामलों में अब तक सिर्फ 3 गिरफ्तारियां और 7 सजा के मामले दर्ज हुए हैं। बिहार-झारखंड से चल रहे हैं गिरोह साइबर सेल की जांच में पता चला है कि बिहार, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली के ठग बीमा, नौकरी और लोन के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं, जबकि राजस्थान के गैंग सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में सक्रिय हैं।इससे साफ है कि छत्तीसगढ़ अब साइबर अपराधियों के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट’ बन गया है। त्योहारों में बढ़ता है साइबर फ्रॉड का खतरा त्योहारों के सीजन में साइबर ठग सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। वे फर्जी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल, नकली यात्रा पैकेज, या फेक ई-कॉमर्स ऑफर के जरिए लोगों को फंसा लेते हैं।लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी ऑनलाइन पेमेंट या वेबसाइट पर भरोसा करने से पहले उसकी वेरिफिकेशन जरूर करें और अनजान लिंक या UPI रिक्वेस्ट से सावधान रहें। 📍 अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

गुना शहर में शुक्रवार सुबह आकाशवाणी के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला प्रियंका कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति दीपक कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी करीब 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे पेड़ जड़ से उखड़ गया। कार में सवार पांच युवक भी घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – “बहुत तेज थी कार की रफ्तार” लोगों के अनुसार, कार इतनी तेज गति में थी कि ड्राइवर ने ब्रेक लगाने के बाद भी उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। कार करीब 50 फीट तक घिसटती हुई बाइक से टकरा गई।दीपक कुशवाह, जो बूढ़े बालाजी इलाके के रहने वाले हैं, अपनी पत्नी प्रियंका को आंगनवाड़ी के किसी काम से लेकर जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। व्रत पर थी महिला, हाथों में सजी थी मेहंदी इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। जिस महिला की जान गई, वह उस दिन व्रत पर थीं और हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। टक्कर के बाद प्रियंका सड़क पर गंभीर हालत में पड़ी रहीं, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। ऑटो चालकों ने नहीं की मदद हादसे के बाद लोगों ने कई ऑटो रोकने की कोशिश की, ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में एम्बुलेंस पहुंची और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार पांच युवक घायल पुलिस के अनुसार, कार (MP 08 CA 6598) गप्पू यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे ये युवक मांगकर लाए थे।घायलों में सचिन खटीक (ड्राइवर), शुभम धाकड़, अश्विन रघुवंशी, मोहित धाकड़ और रिहान खान शामिल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 📍 अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सीहोर: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें

सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर, एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा और थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे की टीम ने की। ऐसे पकड़ा गया आरोपी 13 सितंबर को वार्ड क्रमांक 8, चौपड़ा कॉलोनी निवासी भंवर सिंह उइके ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल रात में घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भभड़ नदी के पास एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान और कबूलनामा आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कलमोदिया (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9, मालवा कॉलोनी, रेहटी बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल ही नहीं, बल्कि तीन अन्य बाइकें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं। पुलिस ने की बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से सभी चारों बाइक जब्त कर लीं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। 👉 मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more

सागर: सरकारी वेयरहाउस से 100 बोरी अनाज चोरी, कीमत करीब 4 लाख रुपए

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम रमगढ़ा स्थित एक सरकारी वेयरहाउस में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने चैनल गेट और मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 80 बोरी मूंग और 20 बोरी सरसों चोरी कर ले गए। चोरी गए अनाज की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। सुबह सामने आई वारदात फरियादी विपुल जैन (निवासी वार्ड नंबर 10, सागर रोड रहली) ने पुलिस को बताया कि उनका एमके वेयरहाउस ग्राम रमगढ़ा, खैराना तिगड्डा चांदपुर रोड पर स्थित है, जहां सरकारी मूंग, सरसों, सोयाबीन और मसूर का भंडारण होता है।रात को गोदाम सामान्य रूप से बंद किया गया था, लेकिन सुबह करीब 11 बजे मैनेजर शैलेश बैरागी जब वेयरहाउस पहुंचे तो देखा कि गेट टूटे पड़े थे। गिनती के बाद खुला राज सूचना मिलने पर सरकारी वेयरहाउस मैनेजर बलराम पटेल भी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि गोदाम के पीछे वाले गेट क्रमांक-2 के ताले भी टूटे थे और माल बिखरा पड़ा था। गिनती करने पर सामने आया कि कुल 100 बोरियां (80 मूंग, 20 सरसों, प्रत्येक 50 किलो की) चोरी हो चुकी हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार चोरी गए अनाज की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र सक्रिय पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। 👉 ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more

भोपाल: पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमराई, 250 से ज्यादा सिटी बसें बंद – अब ई-बसों से मिलेगी राहत

राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले एक साल में ढाई सौ से ज्यादा सिटी बसें बंद हो चुकी हैं। फिलहाल 25 रूट में से सिर्फ 95 बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। करीब 1 लाख यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच नगर निगम का दावा है कि नए साल से 100 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ई-बस सेवा की तैयारी जिला विकास समिति की बैठक में उठा मुद्दा मंगलवार को हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बसों की बदहाल स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद आलोक शर्मा ने निगम कमिश्नर से सवाल किया कि आखिर 368 में से सिर्फ 95 बसें ही क्यों चल रही हैं? जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की ज़रूरत है। विधायक भगवानदास सबनानी ने भी इस पर सहमति जताई। सांसद बोले – “पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होना चाहिए” सांसद शर्मा ने कहा कि भोपाल का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मज़बूत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब वे महापौर थे तो छात्रों, महिलाओं, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन और कर्मचारियों को महापौर स्मार्ट पास की सुविधा दी गई थी। अगर यह योजना फिर से शुरू की जाती है तो आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। क्यों बंद हुईं बसें? कितनी बसें चाहिए भोपाल को? एक सर्वे के मुताबिक, भोपाल में 800 बसें होनी चाहिए ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुचारू रूप से चल सके। लेकिन वास्तविकता इसके उलट है – शहर में बसों की संख्या लगातार घट रही है और आम यात्री परेशानी झेल रहे हैं। 👉 भोपाल और मध्यप्रदेश से जुड़ी हर अपडेट के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more
1 … 96 97 98 99 100 … 111

Trending News

Editor's Picks

किरेन रिजिजू का आरोप- भारत में भी हिंसा भड़काने की रची गई थी साजिश, बोले- सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि फ्रांस और बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेताओं ने युवाओं को भड़काकर सड़कों पर हिंसा फैलाने की कोशिश की। रिजिजू ने कहा कि ऐसी साजिश रचने वाले यह भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के जरिए ही हो सकता है, किसी बाहरी ताकत के माध्यम से नहीं। राहुल गांधी और नेहा बोरा का वीडियो किया शेयर किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करने के साथ एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेहा बोरा को दिखाया गया है। दरअसल, 14 अक्टूबर को नेहा बोरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के समर्थन में बोलती दिखाई दी थीं। रिजिजू ने इसी संदर्भ में वीडियो साझा करते हुए भारत में हिंसा भड़काने की कथित कोशिशों का आरोप लगाया। बोले- सत्ता परिवर्तन चुनाव से, सोरोस के जरिए नहीं रिजिजू ने अपने बयान में कहा कि भारत में सरकार बदलने का अधिकार जनता के पास है और यह प्रक्रिया चुनावों के माध्यम से पूरी होती है। उन्होंने कहा, “भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं।” केंद्रीय मंत्री के बयान में विदेशी प्रभाव और देश में कथित तौर पर युवाओं को भड़काने की कोशिशों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, भारत में ऐसी किसी साजिश के आरोपों के समर्थन में इस बयान के साथ कोई स्वतंत्र प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला; 15 की मौत, 26 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढलान पर बेकाबू हुआ धान से भरा ट्रक हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए सड़क किनारे कतार में खड़े थे। इसी दौरान चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक ढलान पर बेकाबू हो गया। बताया गया कि ट्रक करीब 90 डिग्री के तीखे ढलान से नीचे उतर रहा था। इस दौरान वह पुलिस चेकपोस्ट को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया। इसके बाद ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया, जिससे दीवार ढह गई। हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। ड्राइवर ने बताया- ब्रेक फेल हो गए थे प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक गूगल मैप की मदद से रास्ते पर आगे बढ़ रहा था। हादसे के बाद चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक और ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। सिटी एसपी हटाए गए, 8 अफसर-पुलिसकर्मी सस्पेंड हादसे के बाद सरकार ने ग्वालियर के सिटी एसपी को हटा दिया है। इसके अलावा आठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए लोगों में चार थाना प्रभारी (टीआई) भी शामिल हैं। फिलहाल हादसे की जांच जारी है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों में शोक का माहौल है, जबकि घायल अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
Breast Cancer Alert: 30 और 35 साल की महिलाओं ने गांठ को समझा सामान्य, इलाज के बाद मां बनने की उम्मीद

Breast Cancer Alert: 30 और 35 साल की महिलाओं ने गांठ को समझा सामान्य, इलाज के बाद मां बनने की उम्मीद

कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलना कई महिलाओं के लिए बड़ा झटका हो सकता है। 30 और 35 साल की महिलाओं से जुड़ी इन घटनाओं में गांठ को सामान्य समझने की बात सामने आई है। हालांकि, इन दोनों महिलाओं की व्यक्तिगत मेडिकल जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए उनके इलाज और आगे की स्थिति के बारे में पक्के दावे करना सही नहीं होगा। डॉक्टरों के मुताबिक, स्तन में होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी नई गांठ या असामान्य बदलाव की जांच कराना जरूरी है। खासकर तब, जब गांठ बनी रहे या स्तन की त्वचा, आकार अथवा निप्पल में बदलाव दिखाई दे। Alcohol और Smoking से कैसे बढ़ सकता है खतरा? शराब का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। शोध में यह भी संकेत मिले हैं कि धूम्रपान कई प्रकार के कैंसर का कारण बनता है और ब्रेस्ट कैंसर के साथ इसके संबंध पर भी अध्ययन जारी हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति को कैंसर होने के पीछे केवल एक ही कारण हो, यह जरूरी नहीं है। उम्र, पारिवारिक इतिहास, आनुवंशिक बदलाव और दूसरे स्वास्थ्य संबंधी कारक भी भूमिका निभाते हैं। <Cite refs={[“turn391271search0″,”turn391271search1″,”turn687346search1”]}/> क्या ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद मां बन सकती हैं महिलाएं? ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कराने के बाद भी कुछ महिलाओं के लिए गर्भधारण करना संभव होता है। हालांकि, यह कैंसर के प्रकार, उसकी अवस्था और इलाज में इस्तेमाल की गई दवाओं पर निर्भर करता है। कीमोथेरेपी और कुछ हार्मोनल उपचार प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए जिन महिलाओं को भविष्य में मां बनना है, उन्हें इलाज शुरू करने से पहले अपने कैंसर विशेषज्ञ और फर्टिलिटी विशेषज्ञ से विकल्पों पर चर्चा करनी चाहिए। जरूरत के अनुसार एग फ्रीजिंग या एम्ब्रियो फ्रीजिंग जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। <Cite refs={[“turn391271search2″,”turn687346search2”]}/> ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज स्तन में नई गांठ, बगल में सूजन, त्वचा में बदलाव, निप्पल का अंदर की ओर खिंचना या असामान्य स्राव जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच कराएं। इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन जांच में देरी नहीं करनी चाहिए।
भोपाल में 12 साल की बच्ची की हत्या से आक्रोश:पिता बोले- बेटी को बचा नहीं सके, आरोपी को हमारे हवाले कर दो

भोपाल में 12 साल की बच्ची की हत्या से आक्रोश:पिता बोले- बेटी को बचा नहीं सके, आरोपी को हमारे हवाले कर दो

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। बेटी को खोने के गम में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। बच्ची के पिता का दर्द उनके शब्दों में साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को बचा नहीं सके। अब परिवार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। खंडहर में मिला बच्ची का शव यह घटना भोपाल के बैरागढ़ इलाके की है। 15 अक्टूबर की रात बच्ची घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। 16 अक्टूबर की सुबह कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक पुराने खंडहरनुमा भवन में बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच के आधार पर एक 23 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की खबर भी सामने आई। थाने के बाहर प्रदर्शन, आरोपी को सौंपने की मांग बच्ची की मौत की खबर फैलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग बैरागढ़ थाने के बाहर जुट गए। लोगों ने आरोपी को उनके हवाले करने या उसे कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने थाने में घुसने की कोशिश भी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। परिवार और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की गंभीरता से जांच हो और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा मिले। पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई पर सबकी नजर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होना जरूरी है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। अब उनकी उम्मीद है कि जांच जल्द पूरी हो और उन्हें न्याय मिले। नोट: आरोपी के खिलाफ आरोपों और जांच के निष्कर्षों को अदालत के अंतिम फैसले से पहले सिद्ध तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
Imran Khan News: भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर, OCI Card रद्द करने पर मांगा गया जवाब

Imran Khan News: भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर, OCI Card रद्द करने पर मांगा गया जवाब

नई दिल्ली: अभिनेता Imran Khan ने भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इस नोटिस को गैरकानूनी बताया है। यह मामला उनके Overseas Citizen of India (OCI) कार्ड को रद्द करने की प्रक्रिया से भी जुड़ा है। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभिनेता से जवाब मांगा गया है। क्या है पूरा मामला? इमरान खान को भारत छोड़ने से संबंधित नोटिस जारी किया गया है। अभिनेता ने इस नोटिस पर आपत्ति जताते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह नोटिस गैरकानूनी है। इस मामले में उनके OCI कार्ड को रद्द करने को लेकर भी सवाल उठे हैं। संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में उनसे जवाब मांगा है। अब इस मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी। क्या होता है OCI Card? OCI यानी Overseas Citizen of India कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दिया जाता है। हालांकि, यह भारतीय नागरिकता नहीं है। कुछ कानूनी परिस्थितियों में OCI कार्ड रद्द भी किया जा सकता है। आगे क्या होगा? इमरान खान की याचिका पर हाईकोर्ट में होने वाली कार्यवाही से इस मामले की आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल, अभिनेता ने नोटिस को चुनौती दी है और OCI कार्ड रद्द करने से जुड़े मामले में जवाब मांगे जाने का मुद्दा भी सामने है। इस मामले में अदालत का रुख और संबंधित अधिकारियों की अगली कार्रवाई अहम होगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.