आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलगांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंकाBREAKINGBreaking NewsApple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भीBREAKINGस्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतकBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 सालBREAKINGस्पोर्ट्सहर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरेBREAKINGदेश-हरपलअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट की रोकBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशनBREAKINGदेश-हरपलराजस्थान निकाय चुनाव: मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू, BJP-कांग्रेस ने एक्टिव की रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलगांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंकाBREAKINGBreaking NewsApple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भीBREAKINGस्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतकBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 सालBREAKINGस्पोर्ट्सहर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरेBREAKINGदेश-हरपलअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट की रोकBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशनBREAKINGदेश-हरपलराजस्थान निकाय चुनाव: मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू, BJP-कांग्रेस ने एक्टिव की रणनीति

NE

News Elementor

Banner

Latest Posts

MP में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन में CPCT और साइबर सिक्योरिटी कोर्स जरूरी

भोपाल: मध्य प्रदेश के नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब ऑपरेटरों को तकनीकी दक्षता के साथ साइबर सुरक्षा से जुड़ी अनिवार्य योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए 30 दिन की समय-सीमा दी गई है। तय समय में शर्तें पूरी नहीं करने वालों के मानदेय या वेतन भुगतान पर रोक लग सकती है। यह आदेश संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास की अपर आयुक्त मिशा सिंह की ओर से जारी किया गया है। आदेश सभी नगर निगम आयुक्तों, संयुक्त संचालकों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भेजा गया है। क्यों लिया गया फैसला? विभाग के अनुसार नगरीय निकायों में कंप्यूटर ऑपरेटर कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल और आईटी आधारित प्रणालियों का संचालन करते हैं। इनमें नागरिक सेवाओं, राजस्व, योजनाओं और अन्य विभागीय कार्यों से जुड़ा डेटा शामिल होता है। सरकारी डेटा की सुरक्षा और ऑनलाइन कामकाज को बेहतर बनाने के लिए ऑपरेटरों की तकनीकी दक्षता और साइबर सिक्योरिटी की जानकारी मजबूत करना जरूरी माना गया है। CPCT पास करना अनिवार्य नए निर्देशों के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए CPCT (Computer Proficiency Certification Test) परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र सरकार के iGOT Karmayogi पोर्टल पर उपलब्ध साइबर सिक्योरिटी और आईटी से जुड़े कम से कम 10 सर्टिफिकेट कोर्स पूरे करने होंगे। 50 क्रेडिट पॉइंट भी जरूरी ऑपरेटरों को iGOT Karmayogi पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों को पूरा करके कम से कम 50 क्रेडिट पॉइंट हासिल करने होंगे। इन कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, Microsoft Word और Excel, डेटा एंट्री, रिकॉर्ड मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सेफ्टी जैसे विषय शामिल हैं। AI और डेटा मैनेजमेंट की भी ट्रेनिंग जारी सूची में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कोर्स भी शामिल किए गए हैं। इनमें ‘AI Using Google Bard and ChatGPT for Beginners’ जैसे कोर्स बताए गए हैं। इसके साथ ही Data Driven Decision Making और Responsible Data Management जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण लेना होगा। 30 दिन में शर्तें पूरी नहीं कीं तो वेतन पर असर सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में अनिवार्य योग्यताएं और प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले ऑपरेटरों के संबंध में आगे नियोजन में रखने या हटाने तथा मानदेय/वेतन भुगतान की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी। यानी 30 दिन की समय-सीमा कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आवश्यक शर्तें पूरी नहीं करने पर उनकी नौकरी या भुगतान प्रभावित हो सकता है। नगर निकायों में कितने कंप्यूटर ऑपरेटर? किसी निकाय में कंप्यूटर ऑपरेटरों की वास्तविक संख्या स्वीकृत पदों, आउटसोर्स व्यवस्था, जनसंख्या, वार्डों और विभागों की जरूरत पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर अनुमान इस तरह बताया जाता है— बड़े नगर निगमों में अलग-अलग जोन और विभाग होने के कारण ऑपरेटरों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इन विभागों में होता है कंप्यूटर ऑपरेटरों का काम कंप्यूटर ऑपरेटर आमतौर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, जलकर, राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्थापना, लेखा और अन्य ऑनलाइन नागरिक सेवाओं से जुड़े काम संभालते हैं। ऐसे में सरकार का फोकस तकनीकी दक्षता के साथ सरकारी डेटा और ऑनलाइन सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करने पर है।
Read more

PM मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण पर विधायक आरिफ मसूद ने उठाए सवाल, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र नहीं होने पर जताई नाराजगी

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का उल्लेख किए जाने के बाद भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का नाम नहीं लिए जाने पर सवाल उठाए हैं। मसूद ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि देश की आजादी की लड़ाई किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम थी। मसूद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा के दौरान मुस्लिम सेनानियों का उल्लेख नहीं होना अफसोसजनक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले पर देश से माफी मांगने की मांग भी की है। ‘मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम भी मिलेंगे’ अपने ज्ञापन में आरिफ मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया, लेकिन मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यदि इंडिया गेट स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल या अंडमान-निकोबार की सेलुलर जेल की दीवारों पर दर्ज नाम देखें तो उन्हें मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम भी मिलेंगे। मसूद ने दावा किया कि 1757 से 1947 तक चले आजादी के संघर्ष से जुड़े दस्तावेजों में मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के अनेक प्रमाण मिलते हैं। मजनू शाह फकीर और 1857 के विद्रोह का दिया उदाहरण विधायक ने अपने ज्ञापन में बंकिमचंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में वर्णित फकीर एवं संन्यासी विद्रोह का उल्लेख किया। उन्होंने मजनू शाह फकीर और उनके साथियों को अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले प्रमुख नामों में बताया। मसूद के अनुसार, मजनू शाह के बाद मूसा शाह, चिराग अली और नूरुल मोहम्मद ने भी इस आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने 1857 के विद्रोह का जिक्र करते हुए अहमदुल्ला शाह मदरासी के योगदान का भी उल्लेख किया। मसूद ने कहा कि उन्होंने दिल्ली, पटना, फैजाबाद और कलकत्ता समेत कई क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने में भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों की कार्रवाई का भी किया जिक्र ज्ञापन में मसूद ने 1857 के दौरान मुस्लिम उलेमा और अन्य लोगों पर अंग्रेजों की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि विद्रोह को दबाने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को बिना मुकदमे के फांसी दी गई थी। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में विभिन्न ऐतिहासिक पुस्तकों और लेखकों के संदर्भ दिए हैं। ‘आजादी के योगदान को किसी एक समुदाय तक सीमित न करें’ आरिफ मसूद ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किसी एक समुदाय तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोगों ने योगदान दिया था। ऐसे में सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समान सम्मान मिलना चाहिए। मसूद ने प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर कहा कि मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख नहीं किए जाने से उन लोगों के योगदान की तौहीन हुई है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस पर माफी मांगने की मांग की है।
Read more
Petrol

Petrol Export पर बड़ी राहत: Export Duty हुई Zero, Diesel और ATF Tax में भी कटौती

पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों और तेल कंपनियों से जुड़ी खबरों के बीच केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने Petrol, Diesel और Aviation Turbine Fuel (ATF) के Export पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है। नए बदलाव के बाद पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी अब पूरी तरह खत्म हो गई है। वहीं डीजल और ATF पर भी शुल्क कम किया गया है। सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम पर लगातार नजर बनी हुई है। Petrol Export पर अब कोई Duty नहीं नई दरों के मुताबिक पेट्रोल के Export पर लगने वाली ₹3.5 प्रति लीटर की ड्यूटी को घटाकर Zero कर दिया गया है। यानी भारतीय कंपनियां अब पेट्रोल का निर्यात करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करेंगी। तेल क्षेत्र से जुड़े कारोबार के लिए इसे अहम राहत माना जा रहा है। खासकर उन कंपनियों के लिए इसका महत्व बढ़ जाता है, जिनकी रिफाइनरी क्षमता घरेलू जरूरतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर भी निर्भर करती है। Diesel Export Duty भी हुई कम सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में भी कटौती की है। डीजल पर Export Duty अब ₹24 प्रति लीटर होगी। इससे पहले यह दर ₹25.5 प्रति लीटर थी। यानी डीजल के निर्यात पर कंपनियों को ₹1.5 प्रति लीटर की राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रिफाइनरी उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति के लिहाज से यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ATF पर भी घटा Export Tax हवाई ईंधन यानी Aviation Turbine Fuel (ATF) के निर्यात पर भी शुल्क कम किया गया है। इसकी दर ₹22 प्रति लीटर से घटाकर ₹19.5 प्रति लीटर कर दी गई है। ATF पर शुल्क में कमी से एविएशन फ्यूल के निर्यात कारोबार को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इसका सीधा असर घरेलू विमान किराए या घरेलू ATF की कीमत पर पड़ेगा, ऐसा अभी कहना सही नहीं होगा। क्या Petrol-Diesel के दाम भी होंगे कम? सरकार के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलेगी? यह समझना जरूरी है कि Export Duty में कटौती सीधे घरेलू पेट्रोल-डीजल की Retail Price कम होने की गारंटी नहीं देती। मौजूदा बदलाव मुख्य रूप से विदेश भेजे जाने वाले पेट्रोलियम उत्पादों पर लागू शुल्क से जुड़ा है। इसलिए पेट्रोल पंप पर कीमत घटने की उम्मीद को इस फैसले से सीधे जोड़ना जल्दबाजी होगी। Windfall Tax क्यों लगाया गया था? Windfall Tax का इस्तेमाल सरकार ऐसे समय करती है, जब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से तेल कंपनियों को सामान्य से काफी ज्यादा मुनाफा होने की संभावना बनती है। इसका उद्देश्य उस अतिरिक्त लाभ पर सरकार का हिस्सा सुनिश्चित करना होता है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादों पर Export Levy में समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रिफाइनरी मार्जिन और वैश्विक बाजार की स्थिति जैसे कई कारक इन दरों को प्रभावित करते हैं। सरकार की नजर International Oil Market पर पेट्रोलियम उत्पादों पर Export Duty में यह बदलाव बताता है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय Oil Market की परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रही है। जरूरत के मुताबिक शुल्क बढ़ाया या घटाया जा सकता है। पेट्रोल पर Export Duty का पूरी तरह हटना, जबकि डीजल और ATF पर शुल्क कम होना, तेल कंपनियों के लिए फिलहाल सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सरकार के अगले फैसलों पर सबकी नजर रहेगी। आम लोगों के लिए क्या मायने? सीधी बात यह है कि पेट्रोल Export पर Duty Zero हो गई है, Diesel पर ₹24 और ATF पर ₹19.5 प्रति लीटर शुल्क लागू होगा। यह फैसला मुख्य रूप से Export Market से जुड़ा है। घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ऐसे में अगर आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तुरंत बड़ी कटौती की उम्मीद कर रहे हैं, तो फिलहाल इंतजार करना बेहतर होगा। सरकार के अगले कदम और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें ही आगे की तस्वीर साफ करेंगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav का Development Vision: 2027 युवा वर्ष, रोजगार और Skill पर रहेगा Focus

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav)ने तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं। इस दौरान युवाओं और रोजगार को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने के साथ हर साल करीब 1 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह ऐलान प्रदेश के उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे हैं। सरकार का फोकस केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि निजी क्षेत्र, उद्योग, Skill Development और स्वरोजगार के जरिए भी अवसर बढ़ाने पर रहेगा। 2027 होगा Youth Year CM मोहन यादव ने 2027 को Youth Year यानी युवा वर्ष के रूप में मनाने की बात कही। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार की कोशिश है कि युवाओं को बदलते Job Market के हिसाब से तैयार किया जाए। इसके लिए Skill Training, आधुनिक तकनीक और Entrepreneurship को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। हर साल 1 लाख रोजगार का Target मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोजगार के मोर्चे पर बड़ा लक्ष्य सामने रखा है। प्रदेश में हर साल करीब 1 लाख रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी भर्तियों के साथ Private Sector में रोजगार बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। नए उद्योग और निवेश आने से स्थानीय स्तर पर Jobs के अवसर बढ़ाने की कोशिश होगी। Youth को Job Seeker नहीं, Job Creator बनाने पर जोर CM मोहन यादव के रोडमैप में युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें Job Creator बनाने पर भी जोर दिखाई दिया। Startup, छोटे कारोबार और स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इसका फायदा खासतौर पर उन युवाओं को मिल सकता है, जो अपना Business या Startup शुरू करना चाहते हैं लेकिन उन्हें Training, Guidance या शुरुआती अवसरों की जरूरत होती है। MP के Development में गांव और छोटे शहर भी शामिल मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास पर भी जोर दिया। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विकास का लाभ गांवों और छोटे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात कही गई। CM मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश की Growth Story में हर क्षेत्र और हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। बेहतर Infrastructure के साथ नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा। अब नजर Implementation पर स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव की ओर से रखे गए रोजगार और युवा विकास के लक्ष्य निश्चित तौर पर बड़े हैं। हालांकि इन घोषणाओं का वास्तविक असर योजनाओं के Implementation के बाद ही साफ होगा। हर साल 1 लाख रोजगार के लक्ष्य के तहत कितनी नई नौकरियां बनती हैं, कितने उद्योग निवेश करते हैं और युवाओं को Skill Training का कितना लाभ मिलता है, यह आने वाले समय में सबसे महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश से साफ है कि मध्य प्रदेश की आने वाली विकास यात्रा में Youth Power, रोजगार, Skill Development और Entrepreneurship को खास जगह दी जाएगी। 2027 को युवा वर्ष बनाने का फैसला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trump

Trump का Hormuz Plan! Iran ने किया पलटवार, बोला- पोस्ट से नहीं मिलती किसी इलाके की संप्रभुता

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब Strait of Hormuz तक पहुंच गया है। Trump के एक बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ जीत के बाद अमेरिका Hormuz Strait को अमेरिकी क्षेत्र घोषित कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने भी दो टूक शब्दों में अपना रुख साफ कर दिया। ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने भर से किसी इलाके पर कब्जा नहीं हो जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज ईरान का था, ईरान का है और ईरान का ही रहेगा। Trump के बयान से बढ़ा Hormuz विवाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे टकराव के बीच होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया। उनके बयान में यह संकेत था कि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य की अहमियत को देखते हुए ट्रंप का बयान सामान्य राजनीतिक बयान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह समुद्री मार्ग Persian Gulf और Gulf of Oman के बीच कड़ी का काम करता है और दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Iran ने दिया सीधा जवाब ट्रंप के बयान के बाद ईरान ने प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की। ईरानी उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के दावे को चुनौती दी। ईरान का कहना है कि किसी ट्वीट, बयान या सैन्य शक्ति के प्रदर्शन से Hormuz पर संप्रभुता हासिल नहीं की जा सकती। तेहरान लगातार यह संदेश दे रहा है कि वह इस समुद्री मार्ग को लेकर अपने दावे से पीछे हटने वाला नहीं है। यही वजह है कि अब अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं दिख रही। दोनों देशों के रुख से यह साफ है कि Hormuz आने वाले दिनों में भी विवाद का बड़ा केंद्र बना रह सकता है। क्यों इतना महत्वपूर्ण है Strait of Hormuz? दुनिया के लिए Hormuz Strait की अहमियत समझना जरूरी है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण energy routes में से एक है। इस रास्ते से बड़ी मात्रा में crude oil और अन्य ऊर्जा उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचते हैं। ऐसे में अगर यहां जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक प्रभावित होती है, तो इसका असर सिर्फ Middle East तक सीमित नहीं रहेगा। तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है और इसका प्रभाव दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल से लेकर महंगाई तक पर पड़ सकता है। भारत जैसे बड़े energy importer के लिए भी Hormuz की स्थिति खास तौर पर महत्वपूर्ण है। खाड़ी क्षेत्र में किसी बड़े व्यवधान का असर वैश्विक oil market के जरिए भारत पर भी पड़ सकता है। US-Iran tension का नया मोर्चा अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनाव काफी ज्यादा है। अब Hormuz को लेकर आए बयानों ने इस टकराव में एक नया मोर्चा खोल दिया है। अमेरिका की ओर से जहां दबाव और नियंत्रण की भाषा सुनाई दे रही है, वहीं ईरान अपने अधिकार को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। दोनों पक्षों की बयानबाजी से फिलहाल तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिखाई दे रहा है। दुनिया की नजर अब Hormuz पर Trump के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमेरिका आगे क्या कदम उठाता है और ईरान उसका किस तरह जवाब देता है। Hormuz की रणनीतिक अहमियत इतनी बड़ी है कि यहां होने वाला कोई भी बड़ा घटनाक्रम international oil market और global trade को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल ईरान ने साफ कर दिया है कि वह Hormuz Strait पर अमेरिकी दावे को स्वीकार नहीं करता। दूसरी ओर, ट्रंप का बयान आने वाले दिनों में इस विवाद को किस दिशा में ले जाता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। Hormuz विवाद अब सिर्फ अमेरिका और ईरान का मामला नहीं रह गया है। यह global energy security से जुड़ा मुद्दा बन चुका है, जिसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पड़ सकता है।
Read more
PM Modi

PM Modi का बड़ा संदेश: ‘दिमागी नक्सल’ को पहचानें, Women Reservation पर राजनीति न करें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए विकास, सुरक्षा, युवा शक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अहम बातें कहीं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए ऐसी विचारधाराओं से सतर्क रहने की बात कही, वहीं महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक दलों से मिलकर आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन वैचारिक स्तर पर चुनौती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाज से ऐसे लोगों को पहचानने और अलग-थलग करने की बात कही, जिन्हें वे ‘दिमागी नक्सल’ कहते हैं। महिला आरक्षण पर राजनीति छोड़ने की अपील पीएम मोदी के भाषण में Women Reservation भी प्रमुख मुद्दा रहा। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था को जल्द लागू करने की दिशा में सहयोग किया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक श्रेय की चिंता किए बिना महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने विपक्ष समेत सभी दलों से साथ आने की अपील की। Youth Power पर बड़ा फोकस प्रधानमंत्री ने युवाओं को भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI Training देने की बात कही। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए Free Online Coaching की पहल का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने युवाओं के सपनों को गति देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का भी जिक्र किया। उनका संदेश साफ था कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि देश के विकास में नेतृत्व करने वाले बनें। 2047 तक Viksit Bharat का रोडमैप स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में Viksit Bharat@2047 प्रधानमंत्री के भाषण का बड़ा केंद्र रहा। उन्होंने भारत को आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने विकास के लिए ‘शक्ति की सप्त धारा’ का विजन सामने रखा, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस प्रोडक्शन तथा ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया। Self-Reliance और Make in India पर जोर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, Make in India और Vocal for Local को आगे बढ़ाने की अपील की। सेमीकंडक्टर, ऊर्जा सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को उन्होंने भविष्य के भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया। देश की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश की एकता को मजबूत रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा तभी सफल होगी, जब समाज मिलकर आगे बढ़े और देश के हित को प्राथमिकता दे। बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति भी प्रधानमंत्री ने संवेदना जताई और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। PM Modi Speech का बड़ा संदेश क्या रहा? लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण कई मुद्दों को एक साथ जोड़ता नजर आया। एक तरफ दिमागी नक्सल को लेकर चेतावनी और दूसरी तरफ Women Reservation पर सभी दलों से सहयोग की अपील रही। इसके साथ ही AI, Youth Power, आत्मनिर्भरता और 2047 के विकसित भारत का विजन भी भाषण में प्रमुखता से सामने आया। पीएम मोदी के संदेश का फोकस यही रहा कि भारत को आने वाले वर्षों में मजबूत बनाने के लिए युवा शक्ति, महिला भागीदारी, तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता को साथ लेकर चलना होगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IND vs SL

IND vs SL Test: ऐतिहासिक 600वें मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, Sri Lanka देगा कड़ी टक्कर

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मैचों की Test Series का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त को Galle International Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच पर क्रिकेट फैंस की नजरें इसलिए भी टिकी हैं, क्योंकि टीम इंडिया अपने क्रिकेट इतिहास का 600वां Test Match खेलने उतरी है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह किसी खास मौके से कम नहीं है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीतकर WTC 2025-27 में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान का फायदा उठाकर भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। 600वें Test में गिल के सामने बड़ी जिम्मेदारी शुभमन गिल के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर भी अहम है। भारत को World Test Championship के अगले चक्र में लगातार अच्छे नतीजों की जरूरत है। ऐसे में 600वें टेस्ट पर जीत दर्ज करना टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ा सकता है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से उम्मीदें रहेंगी। खासकर गिल और पंत पर फैंस की निगाहें रहेंगी। Bumrah की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की परीक्षा भारत को इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की कमी महसूस हो सकती है। उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर बढ़ जाएगी। गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मानव सुथार को भी मौका मिलने की संभावना है। अगर पिच पर टर्न मिला तो भारतीय स्पिन अटैक श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। Galle Pitch पर Spin का खेल गॉल की पिच पर मुकाबला आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान के सामने सही फैसला लेने की चुनौती होगी। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे। खासकर दूसरी पारी में पिच का व्यवहार मैच का रुख बदल सकता है। Rain भी बिगाड़ सकती है Game Plan मुकाबले से पहले गॉल में बारिश ने टीमों की तैयारियों को प्रभावित किया है। मैच के दौरान भी मौसम पर नजर रहेगी। अगर बारिश के कारण खेल रुकता है तो दोनों टीमों की रणनीति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, जबकि गेंदबाजों को परिस्थितियों का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है। Gill और Pant पर रहेंगी खास नजरें शुभमन गिल के पास इस मुकाबले में WTC से जुड़ी एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वहीं ऋषभ पंत भी टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों के आंकड़े के बेहद करीब हैं। पंत के बल्ले से अगर कुछ बड़े शॉट निकलते हैं तो यह मुकाबला उनके लिए यादगार बन सकता है। भारत को अपने टॉप ऑर्डर से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं मिडिल ऑर्डर में पंत और जडेजा जैसी आक्रामक बल्लेबाजी मैच का रुख बदल सकती है। India vs Sri Lanka 1st Test: मैच की जरूरी जानकारी 600वें Test को यादगार बनाना चाहेगी टीम इंडिया भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ WTC Points हासिल करने का मौका नहीं है। 600वां Test अपने आप में भारतीय क्रिकेट के लंबे सफर की कहानी कहता है। अब टीम की कोशिश होगी कि इस ऐतिहासिक दिन को जीत के साथ यादगार बनाया जाए। हालांकि श्रीलंका अपने घर में आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं है। Galle की परिस्थितियां, Spin और बदलता मौसम—इन तीनों के बीच जो टीम बेहतर तालमेल बिठाएगी, उसके पास मुकाबले में बढ़त बनाने का मौका रहेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Monsoon

Monsoon का कहर: MP के 12 जिलों में बारिश का Alert, Himachal की 114 Roads बंद; Odisha में Flood

देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है, हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ Landslide ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं और ओडिशा में बाढ़ का असर हजारों लोगों तक पहुंच गया है। अलग-अलग राज्यों में बिगड़े हालात के बीच प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। MP में 12 जिलों में Heavy Rain का Alert मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का Alert जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की स्थिति भी बन सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर राहत व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल में Landslide ने रोकी रफ्तार हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। कई स्थानों पर Landslide के कारण 114 सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है। इससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और सड़क बहाली से जुड़े विभाग बंद रास्तों को खोलने में जुटे हैं। Odisha में Flood से 41 हजार लोग प्रभावित ओडिशा में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य के कई इलाकों में पानी भरने और नदियों के जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 41 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। तीन राज्यों में बारिश, लेकिन चुनौतियां अलग-अलग मानसून की इस बारिश ने तीनों राज्यों में अलग-अलग तरह की चुनौती खड़ी कर दी है। MP में Heavy Rain और जलभराव, हिमाचल में Landslide और बंद सड़कें, जबकि ओडिशा में Flood और प्रभावित आबादी प्रशासन के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। बारिश के इस दौर में लोगों के लिए सबसे जरूरी है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अपडेट पर नजर रखें। खासकर नदी-नालों, पहाड़ी रास्तों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। Weather Alert के बीच सावधानी जरूरी मानसून के दौरान कुछ घंटों में हालात बदल सकते हैं। इसलिए मौसम खराब होने पर गैर-जरूरी यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें। फिलहाल तीनों राज्यों में राहत और निगरानी का काम जारी है और आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति पर सबकी नजर रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Free Online Coaching

Youth के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम: Free Online Coaching से लेकर AI Training तक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए कई अहम बातें कहीं। लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने Free Online Coaching और AI Training को लेकर बड़ा ऐलान किया। सरकार का लक्ष्य अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को Artificial Intelligence की ट्रेनिंग देने का है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा बढ़ाने की बात कही गई है। इन घोषणाओं का सीधा संबंध उन लाखों छात्रों से है, जो बेहतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों का सहारा लेते हैं। खासकर छोटे शहरों और सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महंगी कोचिंग के बोझ को कम करने की कोशिश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आज कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन चुकी है। अच्छे संस्थानों की फीस के अलावा छात्रों को रहने, खाने और आने-जाने पर भी काफी खर्च करना पड़ता है। यही वजह है कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। पीएम मोदी ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Free Online Coaching की दिशा में पहल की बात कही। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलने पर विद्यार्थियों को अपने शहर से बाहर जाने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, इस पहल के तहत कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल होंगी, Registration कैसे होगा और Coaching किस Platform पर उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी सरकार की ओर से अलग से सामने आनी बाकी है। 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI Training आज Artificial Intelligence केवल टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं है। शिक्षा से लेकर बिजनेस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर तक AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में युवाओं को AI Skills से जोड़ना भविष्य के रोजगार के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है। इसका मकसद युवाओं को नई तकनीक की समझ देना और उन्हें बदलते Job Market के लिए तैयार करना है। पहले से चल रहे AI कार्यक्रमों को मिलेगा नया Push भारत में AI Education को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से पहले भी कई पहल शुरू की गई हैं। इनमें YUVA AI for ALL जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को AI की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराना है। सरकार के अनुसार इस तरह के Free Learning Programs के जरिए बड़ी संख्या में लोग AI की शुरुआती समझ हासिल कर रहे हैं। अब एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य इस दिशा में बड़े स्तर पर विस्तार का संकेत देता है। छोटे शहरों के छात्रों के लिए बड़ी उम्मीद Free Online Coaching का सबसे बड़ा फायदा उन विद्यार्थियों को हो सकता है, जो बड़े शहरों में जाकर पढ़ाई करने का खर्च नहीं उठा सकते। अगर अच्छी Faculty, Study Material और Test Series ऑनलाइन एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होती है, तो छोटे शहरों के छात्रों को भी बेहतर तैयारी का मौका मिल सकता है। यही इस घोषणा का मानवीय पहलू भी है—प्रतिभा किसी एक शहर की मोहताज नहीं होनी चाहिए। सुविधा और संसाधन अगर ऑनलाइन पहुंचते हैं, तो पढ़ाई के अवसरों का दायरा काफी बड़ा हो सकता है। Education से Employment तक सरकार का फोकस पीएम मोदी की इन घोषणाओं में एक तरफ शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने की कोशिश दिखाई देती है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं को Future Skills से जोड़ने पर जोर है। Free Coaching छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर सकती है, जबकि AI Training उन्हें नई तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करने की दिशा में कदम है। हालांकि, इन योजनाओं की सफलता केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहेगी। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण Content, प्रशिक्षित Teachers, मजबूत Digital Infrastructure और देश के दूरदराज इलाकों तक इंटरनेट की पहुंच जरूरी होगी। युवाओं के लिए क्या बदलेगा? अगर इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है, तो आने वाले समय में छात्रों को Coaching और AI Skills के लिए पहले की तुलना में ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए Free Online Education एक बड़ी राहत बन सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Indonesia

Indonesia में Earthquake का बड़ा झटका: 7.7 तीव्रता, Tsunami Alert के बाद सुरक्षित जगह पहुंचे लोग

इंडोनेशिया (Indonesia) में शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने Flores Island और आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी। जोरदार झटकों के बाद अधिकारियों ने Tsunami Warning जारी की, जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई। बाद में समुद्र के स्तर में बड़ा बदलाव नहीं मिलने पर सुनामी चेतावनी हटा दी गई। इस भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सुबह-सुबह आया जोरदार झटका US Geological Survey (USGS) के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:58 बजे आया। इसका केंद्र Flores Island के उत्तरी तट से दूर समुद्र में, Ende शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई, जिससे जमीन पर झटकों का असर काफी तेज महसूस हुआ। झटके इतने तेज थे कि कई जगह लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ इलाकों में अस्पतालों से मरीजों को भी खुले और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। Tsunami Alert से मची अफरा-तफरी समुद्र के नीचे आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की। लोगों को समुद्र तट और निचले इलाकों से दूर रहने तथा ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। चेतावनी के बाद Flores के कई हिस्सों में लोगों ने तेजी से सुरक्षित जगहों का रुख किया। हालांकि, समुद्र के स्तर की निगरानी के बाद अधिकारियों ने पाया कि बड़े पैमाने पर सुनामी का खतरा नहीं है। इसके बाद करीब तीन घंटे के भीतर Tsunami Warning हटा दी गई। भूकंप के बाद लगातार Aftershocks मुख्य भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। रिपोर्टों के अनुसार शुरुआती अवधि में 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। लगातार झटकों के कारण लोगों में डर बना रहा और कई परिवार कुछ समय तक घरों में लौटने से बचते रहे। दो लोगों की मौत, इमारतों को नुकसान इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक भूकंप में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। प्रभावित इलाकों में घरों और दूसरी इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। Maumere क्षेत्र में भी कुछ संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रही हैं। Indonesia में क्यों आते हैं इतने भूकंप? इंडोनेशिया Pacific Ring of Fire में स्थित है। यह इलाका कई सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों के संपर्क क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां अक्सर देखने को मिलती हैं। Flores में आए इस शक्तिशाली भूकंप ने एक बार फिर स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है। फिलहाल प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रही हैं और आफ्टरशॉक्स के बीच स्थिति का आकलन किया जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 10 11 12 13 14 321

Editor's Picks

गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंका

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत पर अचानक भारी क्रेन गिर गई। हादसे के समय नीचे काम कर रहे करीब 10 से 15 मजदूरों के मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मलबा हटाने के लिए दूसरी क्रेन बुलाई गई क्रेन और निर्माण सामग्री के भारी मलबे को हटाने के लिए मौके पर एक और क्रेन बुलाई गई है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या किसी की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नगर आयुक्त और डिप्टी CM मौके पर पहुंचे हादसे की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Apple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भी

कैलिफोर्निया। Apple ने अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों प्रीमियम मॉडल्स में नए डिजाइन, A20 Pro चिप, बेहतर AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर खास जोर दिया है। लॉन्च इवेंट नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में Apple का पहला बड़ा प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन भी रहा। दोनों मॉडल चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं—डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की 1,299 डॉलर रखी गई है। दोनों के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है। A20 Pro चिप से मिलेगा तेज परफॉर्मेंस iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। Apple के मुताबिक यह 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित नई आर्किटेक्चर वाली चिप है। इसमें 6-कोर CPU और नया GPU दिया गया है, जबकि कंपनी ने GPU परफॉर्मेंस में करीब 40 फीसदी तक सुधार का दावा किया है। Apple Intelligence और Siri को भी नए हार्डवेयर के साथ ज्यादा सक्षम बनाया गया है। Siri में AI क्षमताओं और अधिक नैचुरल वॉइस अनुभव पर जोर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस पर AI प्रोसेसिंग के साथ प्राइवेसी को भी प्राथमिकता दी गई है। बैटरी लाइफ में बड़ा अपग्रेड iPhone 18 Pro और Pro Max में अब तक की सबसे लंबी iPhone बैटरी लाइफ में से एक मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक iPhone 18 Pro करीब 24 घंटे और Pro Max करीब 30 घंटे तक सामान्य उपयोग में चल सकता है। वहीं वीडियो प्लेबैक में Pro मॉडल करीब 36 घंटे और Pro Max करीब 45 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Pro Max का 45 घंटे का वीडियो प्लेबैक इस सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी उपलब्धियों में से एक है। नई फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 15 मिनट की चार्जिंग में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। मुख्य कैमरे में 48MP सेंसर के साथ डायनेमिक/वेरिएबल अपर्चर दिया गया है, जिससे अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों में फोटो क्वालिटी और लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिलेगी। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी नए प्रो कंट्रोल और 4K Dolby Vision HDR टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च Apple के इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी रहा। यह Apple के स्मार्टफोन डिजाइन में लंबे समय बाद सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। Reuters के मुताबिक फोल्डेबल iPhone की कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है और कंपनी ने इसे लंबे समय तक इंजीनियरिंग चुनौतियों पर काम करने के बाद पेश किया है। इस साल Apple का फोकस प्रीमियम iPhone मॉडल्स और फोल्डेबल डिवाइस पर ज्यादा रहा है। बेस iPhone मॉडल के लॉन्च शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। नए CEO जॉन टर्नस का पहला बड़ा प्रेजेंटेशन 1 सितंबर को Tim Cook के बाद Apple के CEO बने John Ternus के लिए यह पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च प्रेजेंटेशन रहा। Ternus इससे पहले Apple के हार्डवेयर प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। Apple के इस इवेंट में iPhone के अलावा नए वियरेबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की घोषणाएं भी की गईं। कंपनी के लिए यह लॉन्च नए CEO के नेतृत्व में उसकी अगली प्रोडक्ट रणनीति की शुरुआत के तौर पर भी अहम माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतक

विंडहोक। दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 99 रन से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 348/6 रन बनाए। जवाब में बारिश से दो बार प्रभावित नामीबिया की टीम 38 ओवर में 162/8 रन ही बना सकी। मुकाबले का फैसला DLS मेथड से हुआ। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो डेब्यू कर रहे जॉर्डन हरमन रहे, जिन्होंने शानदार 150 रन की पारी खेली। वहीं प्रेनेलन सब्रायेन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। सीरीज का दूसरा वनडे 11 सितंबर को विंडहोक में खेला जाएगा। डेब्यू पर 150 रन, हरमन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी अपने वनडे डेब्यू पर 150 रन की पारी खेली थी। हरमन दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे डेब्यू पर शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले कॉलिन इंग्राम, टेम्बा बावुमा, रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जके यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हरमन ने टोनी डी जॉर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। डी जॉर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रन बनाए और वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। शुरुआती 20 ओवर में 100 रन, इसके बाद बढ़ी रफ्तार दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बहुत तेज नहीं रही। नामीबिया के गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में पिच से कुछ मूवमेंट मिली। रूबेन ट्रम्पेलमैन ने हरमन के बल्ले का बाहरी किनारा भी छुआ और टॉप-एज का मौका बनाया, लेकिन विकेट नहीं मिल सका। सातवें ओवर में कॉनर एस्टरहुइजन ने शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन फाइन लेग पर जैक ब्रासेल ने कैच पकड़ लिया। इससे शुरुआती साझेदारी 27 रन पर टूट गई। दूसरी ओर डी जॉर्जी को भी कई बार जीवनदान मिला। उन्होंने स्लिप के बाहर एज किया और विकेटकीपर के पास भी कैच का मौका बना, लेकिन नामीबिया उसे भुना नहीं सका। एक रनआउट का मौका भी टीम ने गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 100/1 रन बनाए। इसके बाद अगले सात ओवर में 50 रन जोड़कर टीम ने रन गति बढ़ाई। इसी दौरान हरमन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि डी जॉर्जी ने 64 गेंदों में फिफ्टी लगाई। शतक के बाद हरमन ने बदला अंदाज हरमन ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बनाए। सेंचुरी के बाद उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। हरमन ने मैदान के दोनों हिस्सों में शानदार शॉट खेले। कवर और मिडऑफ के बीच उन्होंने 59 रन बटोरे। उनके बाद क्रीज पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने महज दो गेंद बाद नो-लुक सिक्स लगाकर पारी को और रोमांचक बना दिया। आखिरी 10 ओवर में गिरे चार विकेट दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर की शुरुआत 266/2 के स्कोर से की थी। उस समय टीम के 350 रन के पार जाने की उम्मीद थी, लेकिन नामीबिया के गेंदबाजों ने वापसी की। हरमन ने बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कैच लॉरेन स्टीनकैंप के हाथों में चला गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने केवल 58 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। ट्रम्पेलमैन ने इनमें से तीन विकेट लिए। डेवाल्ड ब्रेविस डीप स्क्वायर लेग पर कैच हुए, रुबिन हरमन LBW आउट हुए और जेसन स्मिथ भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 348/6 तक पहुंचाया। नामीबिया की शुरुआत रही बेहद धीमी 349 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 24 रन बनाए। दूसरे से 12वें ओवर के बीच लगातार 10 ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं आई। एलेक्स बुसिंग-वोल्शेंक 12 रन बनाकर फोर्टुइन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए। लॉन्गऑफ पर जेसन स्मिथ के पास कैच आया, लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई। हालांकि अगली ही गेंद पर बुसिंग-वोल्शेंक ने क्वेना मफाका की गेंद पर गलत लाइन में शॉट खेला और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। जन फ्रायलिंक भी इस मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 16 गेंदों पर सात रन बनाए और मफाका की गेंद पर बोल्ड हो गए। 73/3 के स्कोर पर बारिश ने रोका खेल दूसरे ओपनर मालन क्रुगर का संघर्ष 19वें ओवर में खत्म हुआ। वह सब्रायेन की गेंद पर फ्लिक करने से चूक गए और LBW आउट हो गए। 22वें ओवर में नामीबिया का स्कोर 73/3 था, तभी विंडहोक में बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। करीब 1 घंटे 18 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। बारिश के कारण नामीबिया का लक्ष्य घटाकर 38 ओवर में 301 रन कर दिया गया। टीम को बचे हुए 16.3 ओवर में 225 रन बनाने थे। दूसरी बारिश के बाद 7 ओवर में चाहिए थे 167 रन खेल दोबारा शुरू होने के कुछ ही समय बाद लॉरेन स्टीनकैंप ने बॉश की गेंद को हवा में खेल दिया। शॉर्ट कवर पर सब्रायेन ने कैच पकड़ लिया और इसके बाद नामीबिया के विकेट तेजी से गिरने लगे। गेरहार्ड इरास्मस ने कुछ अच्छे शॉट लगाते हुए दो चौके लगाए, लेकिन बारिश ने एक बार फिर मैच रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। उस समय नामीबिया को केवल 7 ओवर में 167 रन बनाने थे। यह लक्ष्य लगभग असंभव था। नामीबिया ने इस दौरान 67 रन के अंदर चार और विकेट गंवा दिए और 38 ओवर में 162/8 रन ही बना सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 99 रन से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 साल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, कर्मचारियों, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन के तहत 500 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने में बड़ी राहत दी गई है। अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। वहीं, छत्तीसगढ़ को प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी मंजूरी दी गई है। स्टार्टअप और NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़ कैबिनेट ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन को मंजूरी दी है। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें औपचारिक रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी दी है। नीति के तहत मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना भी नीति का प्रमुख लक्ष्य होगा। नवा रायपुर में 200 करोड़ की लागत से बनेगा NSTI कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुवा में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए 10 एकड़ शासकीय भूमि केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को मुफ्त उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और हॉस्टल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। NSTI में हर साल दीर्घकालीन पाठ्यक्रमों के तहत करीब 1,000 प्रशिक्षुओं और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी। सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 45 साल कैबिनेट ने राज्य शासन के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के साथ निगम-मंडल, स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष किए जाने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से संबंधित कर्मचारियों को दूसरी सरकारी सेवाओं और उच्च पदों पर आवेदन करने के लिए अतिरिक्त अवसर मिल सकेंगे। इसके लिए राज्य शासन की ओर से एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। दुर्ग में बनेगा नया जिला न्यायालय भवन दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण का रास्ता भी कैबिनेट के फैसले से साफ हो गया है। सरकार ने ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के पास 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी। दोनों जमीनों का वर्तमान मूल्य लगभग समान बताया गया है। इस फैसले के बाद दुर्ग में आधुनिक सुविधाओं से लैस और सुव्यवस्थित जिला न्यायालय परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरे

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राणा अभी अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उन्हें मैदान पर वापसी के लिए थोड़ा और समय लग सकता है। हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी-20 मैचों के लिए फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी जगह मिली है। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, राणा अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें फिट होने में और समय लगेगा। इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मुकाबला हर्षित राणा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड दौरे के दौरान खेला था। इसके बाद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं। राणा को भी वॉशिंगटन सुंदर जैसी हैमस्ट्रिंग चोट से जूझना पड़ा है। हालांकि, सुंदर अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है। बुमराह और नितीश भी फिटनेस के आधार पर टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं। वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। BCCI सूत्र के अनुसार, बुमराह और नितीश दोनों की फिटनेस में सुधार हो रहा है और उनकी वापसी सही दिशा में है। अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के मुकाबले 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाने हैं। इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगी। हर्षित राणा को एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है। ऐसे में उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अफगानिस्तान सीरीज से पहले राणा की फिटनेस पर अंतिम फैसला उनकी रिकवरी और फिटनेस टेस्ट के आधार पर लिया जा सकता है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.