आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Bhojshala

Bhojshala Verdict: HC फैसले के बाद गूंजा Hanuman Chalisa, मां वाग्देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला (Bhojshala) परिसर में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को अलग ही माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे, जहां मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की गई और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। कई श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। लोगों का कहना था कि लंबे समय बाद उन्हें बिना किसी रोक-टोक के शांतिपूर्वक दर्शन और पूजा करने का मौका मिला है। मंदिर परिसर “जय मां वाग्देवी” और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। फैसले के बाद पहली बार दिखा ऐसा माहौल हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर मानने के फैसले के बाद यहां धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कोर्ट के आदेश के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने फूल-माला चढ़ाकर मां वाग्देवी की पूजा की। वहीं कुछ श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचे और परिसर में बैठकर भजन-कीर्तन करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जताई खुशी भोजशाला पहुंचे एक श्रद्धालु ने कहा, “हम कई सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आज पहली बार ऐसा लग रहा है कि खुलकर पूजा कर पा रहे हैं।” एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि पहले यहां आने में झिझक रहती थी, लेकिन अब माहौल बदला हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों ने इस फैसले को आस्था और विश्वास से जुड़ा बड़ा निर्णय बताया। प्रशासन रहा अलर्ट फैसले के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भोजशाला परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी तरह की विवादित स्थिति न बने। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। क्यों चर्चा में है भोजशाला? धार की भोजशाला लंबे समय से विवादों का केंद्र रही है। हिंदू पक्ष इसे मां वाग्देवी का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता रहा है। इसी विवाद को लेकर वर्षों से अदालत में सुनवाई चल रही थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा: भोपाल के दंपती की मौके पर मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देलावाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भोपाल के रहने वाले थे दंपती मृतकों की पहचान भोपाल के भारतीय निकेतन निवासी आशुतोष दीक्षित और उनकी पत्नी ज्योति ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान देलावाड़ी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही तोड़ दिया दम टक्कर इतनी भीषण थी कि आशुतोष दीक्षित और ज्योति ठाकुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारकर फरार हुआ चालक घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब फरार वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के ढाबों और चेकपोस्ट पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा सके। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने यातायात सुचारू कर सामान्य किया। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: 200 फीट नीचे गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौके पर मौत

खंडवा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नर्मदानगर ओवरब्रिज से करीब 200 फीट नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा सागर बांध के पास हुआ हादसा यह हादसा खंडवा-भोपाल हाईवे पर स्थित नर्मदानगर ओवरब्रिज पर हुआ। यह ओवरब्रिज इंदिरा सागर बांध के मुहाने पर बना है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन पहले सुरक्षा जाल तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अगर रिटेनिंग वॉल नहीं होती तो बोलेरो सीधे टरबाइन से निकलने वाले तेज बहाव वाले पानी में समा सकती थी। 200 फीट नीचे उतरकर निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम करीब 200 फीट नीचे उतरी और बोलेरो के गेट तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। सिर और छाती में गंभीर चोट नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक, अभिषेक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुद चलाता था बोलेरो टैक्सी परिजनों ने बताया कि बोलेरो अभिषेक की खुद की थी और वह उसे टैक्सी के रूप में चलाता था। गुरुवार रात वह सवारी छोड़ने के लिए पुनासा से राजगढ़ गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। अभिषेक अविवाहित था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, AI फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

Bhopal के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा को लगातार परेशान करने और एआई (AI) से बनाए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऐशबाग थाने का घेराव किया। सोशल मीडिया फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप पुलिस के मुताबिक छात्रा ऐशबाग इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिजनों का आरोप है कि छोला क्षेत्र के रहने वाले दो युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। चाचा के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर AI की मदद से कथित अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, लेकिन बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप परिजनों ने बताया कि आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाते थे और स्कूल आते-जाते उसका पीछा भी करते थे। परिवार का कहना है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया से लेकर एडिट किया गया था। छोटी बहन को बाहर भेजकर लगाई फांसी परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी। उसने छोटी बहन को सामान लाने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो छात्रा को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
Dhar

Dhar Bhojshala Case: कोर्ट का फैसला आया सामने, हिंदू पक्ष को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के धार (Dhar) स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहा वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में आए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। इस निर्णय को हिंदू पक्ष अपनी बड़ी कानूनी जीत के रूप में देख रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष की कई प्रमुख मांगों को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। क्या है पूरा मामला? धार की भोजशाला को लेकर लंबे समय से दो अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि यह स्थल प्राचीन वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे धार्मिक स्थल मानते हुए वहां नमाज अदा करने की अनुमति की मांग करता रहा है। इसी विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट और दिशा-निर्देश भी समय-समय पर सामने आते रहे, लेकिन अंतिम कानूनी निर्णय अदालत में लंबित था। हाई कोर्ट ने क्या कहा? हालिया सुनवाई में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कई याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलीलों को अधिक मजबूत मानते हुए भोजशाला को वाग्देवी मंदिर के रूप में स्वीकार करने की दिशा में संकेत दिया। फैसले की मुख्य बातें इस तरह रहीं— क्यों माना जा रहा है यह फैसला अहम? यह फैसला सिर्फ एक कानूनी आदेश नहीं, बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। वर्षों से चल रहे इस विवाद में अब एक नई कानूनी दिशा बनती दिख रही है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक न्याय मान रहे हैं, जबकि कुछ पक्ष आगे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। आगे क्या हो सकता है? अब यह मामला आगे की कानूनी प्रक्रिया और संभावित अपीलों पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस विवाद पर और स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
भोपाल में जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध मौत, नोएडा से आए मेजर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Bhopal में जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध मौत, नोएडा से आए मेजर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Bhopal से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले ने पूरे परिवार और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मृतका की शादी करीब एक साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के बाद परिजनों ने इसे सामान्य मौत बताया, लेकिन स्थिति तब बदल गई जब नोएडा से आए मृतका के भाई, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने इस पर गंभीर सवाल उठाए। भाई ने आरोप लगाया है कि यह मामला सिर्फ सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। Bhopal में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई सामने लाने की बात कह रही है।
Read more
दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, UCC तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Delhi में Amit Shah से मिले CM Mohan Yadav, UCC तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Mohan Yadav ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात की। इस बैठक को मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), प्रदेश के विकास कार्यों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ऐसे में CM मोहन यादव की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश में कुछ मंत्री पद अभी खाली हैं और संगठन स्तर पर भी कई बदलावों की अटकलें लगाई जा रही हैं। बैठक के दौरान UCC यानी समान नागरिक संहिता को लेकर भी चर्चा होने की खबर है। भाजपा शासित राज्यों में इस मुद्दे पर लगातार मंथन चल रहा है और मध्यप्रदेश में भी इसकी तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश सरकार संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क बनाए हुए हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार आगामी रणनीति को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश की राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आम लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा और सरकार आगे कौन से बड़े फैसले लेती है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला टला, वक्फ बोर्ड मामले की सुनवाई 23 जून को तय

Bhopal मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला टला, वक्फ बोर्ड मामले की सुनवाई 23 जून को तय

Bhopal से दो अहम मामलों को लेकर अपडेट सामने आया है। शहर में प्रस्तावित मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फिलहाल फैसला टाल दिया गया है, जिससे परियोजना से जुड़े अगले कदम पर अभी इंतजार बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी और अन्य जरूरी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार पर अस्थायी असर पड़ सकता है। वहीं, वक्फ बोर्ड से जुड़े एक मामले में भी सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी। इससे जुड़े पक्षों को नई तारीख की जानकारी दे दी गई है। इन दोनों फैसलों के टलने के बाद संबंधित विभागों और हितधारकों की नजर अब अगली सुनवाई और निर्णय पर टिकी हुई है।
Read more
CM की Amit Shah से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

CM की Amit Shah से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में इन दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री की हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से हुई मुलाकात के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों और मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को लेकर भी समीक्षा की गई है। इसी के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल या विस्तार हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर कैबिनेट विस्तार होता है, तो इसमें कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों की भूमिका में बदलाव भी संभव है। फिलहाल सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा फैसला हो सकता है।
Read more

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने दिया फ्यूल बचाने का संदेश, ई-बाइक से पहुंचे पेट्रोल पंप

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सांसद Anil Firojiya गुरुवार को शहर के लंगर पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करने की अपील की। इस दौरान सांसद खुद ई-बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे और लोगों को ईंधन बचाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया। लोगों से ई-व्हीकल अपनाने की अपील ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने यह पहल की। देवास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी ई-व्हीकल का उपयोग शुरू कर दिया है। साथ ही शाम के समय साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कहीं जाना हो तो ई-व्हीकल या साइकिल का उपयोग करना चाहिए। यह केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि देशहित से भी जुड़ा विषय है। “भारत घूमिए, विदेश यात्राएं कम कीजिए” सांसद ने लोगों से विदेश घूमने की बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, एक साल तक सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्राएं कम करने का आग्रह किया है। विदेशी मुद्रा बचाने पर दिया जोर अनिल फिरोजिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने का आयात डॉलर में होता है। यदि देशवासी इनकी खपत कम करेंगे तो विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनेगा। उन्होंने लोगों से ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील भी की। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com Portal के साथ।
Read more
1 … 37 38 39 40 41 … 80

Trending News

Editor's Picks

रानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सामान चढ़ाने और यात्रियों के आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला किया। विवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर पहले ही निर्धारित समय से 3 घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया विवाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों व पैंट्री कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। जीआरपी टीआई अमित शर्मा के मुताबिक, पीड़ित यात्री बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर इस मामले में शिकायत नहीं मिली। वहीं, नागपुर में जीरो पर प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जीआरपी के स्तर पर की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव

मध्यप्रदेश में पारंपरिक और आंचलिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करीब साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। खेल विभाग ने इसके लिए छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 330 विकासखंडों में हर साल पारंपरिक खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को संरक्षण देना और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। सरकार की इस पहल से स्थानीय खेलों को प्रतियोगिताओं और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पिट्ठू से मलखंभ तक, कई खेल होंगे शामिल प्रस्तावित योजना में पिट्ठू, गदा और साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व आंचलिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, पैदल चाल, तीरंदाजी और मलखंभ जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पारंपरिक खेल महोत्सव में विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन स्पर्धाओं के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के समान अवसर मिल सकें। छोटे शहरों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग का मानना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई पारंपरिक खेल लंबे समय से स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अक्सर औपचारिक प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिल पाता। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। आधुनिक खेलों से जोड़ने की भी तैयारी खेल विभाग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेगा। इसके बाद उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार करने की योजना है। विभाग पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़ने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पारंपरिक खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे: विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कई देशी खेल प्रचलित हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर खेलने के अवसर सीमित हैं। अब इनके केंद्र स्थापित कर इन खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में टीम आधारित और व्यक्तिगत, दोनों तरह के खेलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी क्रमशः 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भारत का क्लीन स्वीप पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। देवेंद्र कुमार ने 781 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। राकेश ने 771 पॉइंट्स लेकर सिल्वर, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर का सबसे लंबा थ्रो किया, इसके बावजूद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसकी वजह यह है कि इस स्पर्धा में अलग-अलग तरह की शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ मुकाबला करते हैं। इसमें F43, F44, F62 और F64 कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति और थ्रो करने की क्षमता में अंतर होने के कारण उनके प्रदर्शन का आकलन रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर किया जाता है। इस प्रणाली में खिलाड़ी की कैटेगरी के अनुसार प्रदर्शन को अंक दिए जाते हैं, जिससे अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के परिणामों की निष्पक्ष तुलना की जा सके। निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता दूसरा गोल्ड भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.02 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में भी पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। हाई जंप में खिलाड़ियों को एक निश्चित ऊंचाई पर रखी बार को बिना गिराए पार करना होता है। हर सफल प्रयास के बाद बार की ऊंचाई बढ़ाई जाती है और सबसे अधिक ऊंचाई पार करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। T47 पैरा-एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें हाथ से जुड़ी शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। निषाद की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। प्रणव सूरमा को गोल्ड, राम रतन सिंह ने जीता सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रणव सूरमा ने 932 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम रतन सिंह 809 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। प्रणव ने अपने छह प्रयासों में 11.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस स्पर्धा में भी अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना रजा पॉइंट्स के आधार पर की जाती है। इसलिए केवल थ्रो की दूरी के आधार पर विजेता तय नहीं होता। प्रणव और राम रतन के अंकों ने उन्हें क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिलाया। भारत की पदक तालिका पर नजर दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। एथलेटिक्स में लगातार मिल रही सफलताओं और शूटिंग में मनीष नरवाल की उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई गति दी है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
SBI

SBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का मामला सामने आया है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी उजागर होने की पहचान की गई है। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों की डेटा सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं, डेटा कहां से आया, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच की जा रही है। SBI Data Leak: कैसे सामने आया डेटा लीक का मामला? बैंक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उसे अपने Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डार्क वेब पर ग्राहकों का डेटा उपलब्ध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SBI ने शुरुआती स्तर पर करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इस प्रक्रिया में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। हालांकि, डार्क वेब पर मिले सभी रिकॉर्ड के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डेटा कितना वास्तविक है और किस माध्यम से बाहर पहुंचा। ग्राहकों की कौन-सी निजी जानकारी हुई उजागर? शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों से जुड़ी कई तरह की जानकारियां शामिल बताई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: इनमें से कुछ जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी पता होने पर ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकलने या किसी खास तरह की धोखाधड़ी होने की पुष्टि नहीं हुई है। SBI ने जांच के लिए उठाए जरूरी कदम डेटा लीक की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने अपने साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए CERT-In से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि डेटा का स्रोत क्या था, जानकारी कैसे उजागर हुई और इससे ग्राहकों की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक के अनुसार, जांच के नतीजों के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल डेटा लीक के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। क्या SBI ग्राहकों के बैंक खाते खतरे में हैं? डेटा लीक की खबर सुनकर ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या उनके बैंक खाते सुरक्षित हैं? यहां एक बात समझना जरूरी है। ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर या पता सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उनके बैंक खाते भी हैक हो गए हैं। निजी जानकारी का उजागर होना और खाते से पैसे निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। SBI ने कहा है कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज और सेवाओं पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Data Leak के बाद ग्राहकों को क्या करना चाहिए? डिजिटल बैंकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में SBI ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1. OTP और PIN किसी को न बताएं: बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति भी आपसे OTP, ATM PIN या CVV मांगे, तो जानकारी साझा न करें। 2. संदिग्ध लिंक से बचें: KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या रिफंड मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 3. बैंक खाते पर नजर रखें: अपने खाते के लेनदेन की नियमित जांच करें। कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। 4. फर्जी कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग जानकारी बताकर आपका भरोसा जीतने की कोशिश करे, तो उसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। 5. साइबर ठगी होने पर शिकायत करें: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि किसी ठग के पास आपकी कुछ निजी जानकारी होने का मतलब यह नहीं है कि वह बैंक का अधिकृत प्रतिनिधि है। SBI Data Leak मामले में अब आगे क्या होगा? फिलहाल SBI डेटा लीक मामले की जांच जारी है। बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि डार्क वेब पर उपलब्ध जानकारी कहां से आई और घटना का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही डेटा लीक की वजह और ग्राहकों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर ज्यादा स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक ग्राहकों के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखना और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना सबसे जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi HighCourt

Delhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) में बुधवार, 21 अक्टूबर को CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की बेंच ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि जब इस मामले में दूसरी कानूनी प्रक्रिया अपनाने का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट का रुख क्यों किया गया। कोर्ट ने दोनों नेताओं की ओर से शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोपों पर भी टिप्पणी की। Jantar Mantar Protest Case: क्या है पूरा मामला? सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर उस स्थान पर प्रवेश किया था, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में पहले ही अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआत में उनकी हिरासत पांच दिन के लिए तय की गई थी। 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। Court Remarks: बॉन्ड की शर्तों पर क्या कहा? सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड और उसके कथित उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटना के बाद दूसरे लोगों के भी नियमों का उल्लंघन करने की आशंका बढ़ सकती है। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील ने हिरासत बढ़ाने के आदेश और जमानतदारों से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका पक्ष था कि दोनों ने आवश्यक जमानतदार पेश किए थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से याचिका वापस लेने का फैसला किया गया। याचिका वापस लेने का क्या मतलब है? सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका वापस लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश को सही ठहरा दिया है। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय दिए बिना याचिका वापस लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को पहले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार करने और जरूरत पड़ने पर उचित अपीलीय मंच का रुख करने की सलाह दी। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.