आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGस्पोर्ट्सन्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला, MLC में नहीं करेगा निवेश; NZ20 लीग भी टली◆BREAKINGबिज़नेसZomato-Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal लाएगी Dark.ai, सीक्रेट चैट और प्राइवेसी पर होगा फोकस◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGस्पोर्ट्सन्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला, MLC में नहीं करेगा निवेश; NZ20 लीग भी टली◆BREAKINGबिज़नेसZomato-Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal लाएगी Dark.ai, सीक्रेट चैट और प्राइवेसी पर होगा फोकस◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने CM साय को लिखा पत्र, 2026 के लिए खुली ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग

कांग्रेस विधायक Uttari Jangde ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को पत्र लिखकर वर्ष 2026 के लिए खुली, पारदर्शी और समयबद्ध स्थानांतरण नीति जल्द लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारी और अधिकारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन लंबे समय से स्पष्ट ट्रांसफर नीति नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। विभिन्न संगठनों से मिल रहे ज्ञापन पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशभर से कर्मचारी संगठन, शिक्षक संघ, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य विभागों के कर्मचारी लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं। इन सभी की प्रमुख मांग एक पारदर्शी और न्यायसंगत ट्रांसफर नीति लागू करने की है, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। गृह जिले से दूर रहने की परेशानी उत्तरी जांगड़े ने कहा कि कई कर्मचारी वर्षों से अपने गृह जिले से दूर पदस्थ हैं। कई मामलों में पति-पत्नी अलग-अलग जिलों में कार्यरत हैं, जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी साल का दिया हवाला कांग्रेस विधायक ने पत्र में यह भी कहा कि यदि इस वर्ष ट्रांसफर नीति लागू नहीं हुई, तो अगले साल चुनावी तैयारियों के कारण तबादलों की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि वर्ष 2026 में सरकार खुली ट्रांसफर नीति लागू करेगी। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जल्द फैसला लिया जाए। उनका कहना है कि पारदर्शी ट्रांसफर नीति लागू होने से कर्मचारियों का शासन पर विश्वास मजबूत होगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com
Read more

‘तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो?’: ट्विशा से समर्थ के सवाल पर टिकी सीबीआई जांच, प्रेग्नेंसी टर्मिनेट विवाद में नए खुलासे

प्रेग्नेंसी टर्मिनेट विवाद मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब एजेंसी की नजर ट्विशा और समर्थ के बीच हुई बातचीत पर है। जांच के दौरान कुछ ऐसे चैट और बातचीत सामने आई हैं, जिन्होंने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। समर्थ ने पूछा- यह बच्चा किसका है? सूत्रों के मुताबिक, समर्थ ने ट्विशा से सवाल किया था कि वह प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है और यह बच्चा आखिर किसका है। बताया जा रहा है कि इसी बातचीत के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। सीबीआई अब इन्हीं सवालों और बातचीत को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। डिजिटल सबूत खंगाल रही सीबीआई जांच एजेंसी कॉल रिकॉर्ड, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। अधिकारियों का मानना है कि दोनों के बीच हुई बातचीत से केस के कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है। मानसिक दबाव के एंगल पर भी जांच सीबीआई यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ट्विशा पर किसी तरह का मानसिक दबाव बनाया गया था। प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराने के पीछे किन परिस्थितियों ने भूमिका निभाई, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। रिश्तों में भरोसा, जिम्मेदारी और महिलाओं के अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि परिवार और करीबी लोग फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी सच्चाई सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी मेडिकल व डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। अधिक जानकारी के लिए इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और ताजा खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होगी JCC(J), अमित जोगी बोले- राजनीति में ‘झेंगुरा’ जैसी जिजीविषा जरूरी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने घोषणा की है कि वह नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होगी। पार्टी का दावा है कि वह देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है, जिसने CJP के आंदोलन का समर्थन किया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग JCC(J) ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में किया जा रहा है। आंदोलन के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। पार्टी का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होना जरूरी है। अमित जोगी का बड़ा बयान पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पारंपरिक दलों के लिए टिके रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा, “आज के भारत में सिर्फ कांग्रेसी होना काफी नहीं है। राजनीति में टिके रहने के लिए कॉकरोच जैसी जिजीविषा भी चाहिए।” ‘झेंगुरा’ बनकर पहुंचेंगे जंतर-मंतर अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ी संदर्भ देते हुए कहा कि राज्य में कॉकरोच को ‘झेंगुरा’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 6 जून को जंतर-मंतर में कॉकरोच नहीं, बल्कि गर्व के साथ ‘झेंगुरा’ बनकर पहुंचेगी। छात्रों के मुद्दों पर समर्थन JCC(J) ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उसका CJP के साथ जुड़ाव केवल परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों तक सीमित है। हालांकि पार्टी ने भविष्य में समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर काम करने के संकेत भी दिए हैं। तीसरे राजनीतिक विकल्प की बात अमित जोगी ने कहा कि युवाओं के बीच भाजपा और कांग्रेस से अलग तीसरे राजनीतिक विकल्प की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने माना कि राजनीतिक दलों से गलतियां हुई हैं और ऐसे जन आंदोलन आत्ममंथन का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी है। आंदोलन राजनीतिक दलों को आईना दिखाने का काम करते हैं और सुधार के लिए यह जरूरी भी है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

रायपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू

Central Bank of India के रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह घटना बॉम्बे मार्केट इलाके की है। सुबह करीब 9 बजे बंद पड़े ऑफिस से अचानक धुआं उठता देखकर राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। शॉर्ट सर्किट की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान की आशंका आग बैंक के जोनल ऑफिस में लगी थी, इसलिए वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है। बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। ऑफिस बंद होने से टली बड़ी घटना राहत की बात यह रही कि घटना के समय ऑफिस बंद था। इसी वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा के लिए इलाका किया गया सील एडीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आग लगने वाले इलाके को कुछ समय के लिए सील कर दिया गया था। अधिक खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

ABVP ने ICFAI विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग की, जांच रिपोर्ट में गंभीर आरोपों का दावा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलपति शिवदयाल पांडे को पद से हटाने की मांग की है। परिषद ने राज्यपाल और कुलाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट में कुलपति के खिलाफ लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही माना गया है। मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के आरोप ABVP का कहना है कि कुलपति पर मानसिक उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और प्रशासनिक अधिकारों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। परिषद के मुताबिक विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और निष्पक्ष व्यवहार की उम्मीद की जाती है। ऐसे आरोप उच्च शिक्षा संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। जांच समिति की रिपोर्ट में क्या सामने आया परिषद के अनुसार छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कुलपति के आचरण को अव्यावसायिक और पद की गरिमा के खिलाफ बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित माना गया है। राज्यपाल से की गई कार्रवाई की मांग ABVP ने राज्यपाल और कुलाध्यक्ष से मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। परिषद ने उन्हें पद से हटाने के साथ ही विश्वविद्यालय में महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की भी मांग की है। छात्र नेताओं ने उठाए सवाल प्रदेश सहमंत्री प्रथम राव फूटाने ने कहा कि जब जांच समिति गंभीर आरोपों की पुष्टि कर चुकी है, तो विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए तुरंत कार्रवाई जरूरी है। वहीं जिला संयोजक रूपेश कुर्रे ने कहा कि शिक्षा संस्थान केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों के भी केंद्र होते हैं। पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर कुम्हारी-पाटन भाग संयोजक डे साहब साहू ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और महिला सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। अधिक खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल

नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में बुधवार को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और बाद में लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। NSUI कार्यकर्ता सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद बंगले से पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया था। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा प्रदर्शन के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। झड़प के बीच उनका कुर्ता फट गया। उग्र होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में 6 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान धक्कामुक्की में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है। NSUI ने पुलिस कार्रवाई को बताया बर्बर सिम्स अस्पताल में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों पर FIR दर्ज की गई तो संगठन भी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस और NSUI पर निशाना साधते हुए कहा कि “यूथ कांग्रेस गुंडों की टोली बन चुकी है। जब उनकी सरकार थी तब भ्रष्टाचार पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए?” वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि 50 से अधिक छात्र और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग NSUI और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। देश-दुनिया और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

पत्नी की हत्या मामले में पति को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति दीपनारायण रजक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए कहा कि मामले में हत्या के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बिलासपुर जिले के महमंद निवासी मनहरणलाल निर्मलकर की बेटी ममता की मौत से जुड़ा है। ममता की शादी चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी दीपनारायण रजक से हुई थी। शादी के दो साल के भीतर ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले आत्महत्या माना गया मामला घटना के समय पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। ममता का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का माना गया, लेकिन घर में उस समय केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे, इसलिए शक पति पर गया। जांच में खुली साजिश तत्कालीन तहसीलदार एमआर गायकवाड़ ने मौके की जांच के दौरान पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से भी आसानी से बंद किया जा सकता था। इससे साफ हुआ कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ममता की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला घोंटने और दम घुटने से हुई थी। शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले, जो संघर्ष और मारपीट की ओर इशारा कर रहे थे। पति की चुप्पी बनी सबसे बड़ा सबूत हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि घटना के समय घर में केवल पति और पत्नी मौजूद थे। ऐसे में पत्नी की मौत कैसे हुई, इसका संतोषजनक जवाब आरोपी पति नहीं दे सका। दहेज प्रताड़ना के भी आरोप ममता के पिता ने कोर्ट को बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। वह वॉशिंग मशीन, हर महीने नकद पैसे और पढ़ाई के खर्च के नाम पर लगातार मांग करता था। देश-दुनिया और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में पूर्व महापौर और बेटे पर बिल्डर से मारपीट का आरोप, CCTV वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व महापौर और उनके बेटे पर एक अधेड़ बिल्डर से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में बिल्डर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कॉलोनी के रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद शिकायतकर्ता अमित शर्मा के मुताबिक, रविवार को कॉलोनी सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कॉलोनी के गेट के पास खराब रास्ते की सफाई और मरम्मत को लेकर चर्चा हुई। कॉलोनीवासियों ने बारिश से पहले रास्ता ठीक कराने पर सहमति जताई। इसके बाद सभी लोग कॉलोनी गेट के पास पहुंचे। इसी दौरान राजेश पाण्डेय और राहुल पाण्डेय भी वहां आ गए और रास्ते पर काम कराने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि सभी लोग अपने-अपने रास्ते का उपयोग करें। समस्या बताने पर भड़के पिता-पुत्र कॉलोनी के लोग हाथ जोड़कर अपनी समस्या समझाने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजेश पाण्डेय और राहुल पाण्डेय अचानक भड़क गए। शिकायत के अनुसार राहुल पाण्डेय ने बिल्डर अमित शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी आरोप है कि रास्ता रोकने के लिए सड़क पर लेटने की कोशिश की गई। जमीन पर गिराकर की मारपीट अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनका पैर खींचकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि पत्थर से उनके सिर और दाहिने कंधे पर हमला किया गया। इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया। जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। अमित शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजेश पाण्डेय और राहुल पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more

रायपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 हाइवा जब्त

रायपुर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे और सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में गठित टीम ने नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लेकर आ रहे 6 हाइवा और तुमगांव क्षेत्र से बोल्डर परिवहन कर रहे 2 हाइवा वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहन चालकों से खनिज परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे जरूरी कागजात पेश नहीं कर सके। वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में सौंपा गया दस्तावेज नहीं मिलने पर सभी वाहनों को अवैध खनिज परिवहन की श्रेणी में मानते हुए तुरंत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहनों को उपरवारा थाना और माना थाना पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अजय निहलानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही रायपुर में परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। परिवार के अनुसार जल्द ही उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में उनके साथ मौजूद नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। परिवार ने स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है, ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके और पार्थिव शरीर को रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों का कहना है कि सभी जरूरी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more
1 … 12 13 14 15 16 … 23

Trending News

Editor's Picks

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज

भोपाल के नीलबड़ स्थित गोरा गांव में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमलेश राजपूत ने पहले ही बिक चुके 800 वर्गफीट के प्लॉट का दोबारा सौदा कर धर्मेंद्र कुमार शर्मा से 3 लाख रुपए एडवांस ले लिए। रजिस्ट्री कराने की तय तारीख पर आरोपी रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंचा, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर टीटी नगर पुलिस ने आरोपी कमलेश राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम देखकर किया सौदा पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्लॉट के ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपना नाम दिखाकर धर्मेंद्र कुमार शर्मा से सौदा किया था। 800 वर्गफीट के प्लॉट की कीमत 3.30 लाख रुपए तय हुई थी। इसके बाद धर्मेंद्र ने किस्तों में आरोपी को 3 लाख रुपए एडवांस दे दिए। हालांकि, जांच में सामने आया कि आरोपी करीब दो महीने पहले ही यह प्लॉट शुभम यादव को बेच चुका था। शुभम के नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री भी हो चुकी थी, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरण नहीं हुआ था। रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा आरोपी पुलिस के मुताबिक, रिकॉर्ड में नामांतरण नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर प्लॉट का दोबारा सौदा कर रकम ले ली। जब रजिस्ट्री कराने की तय तारीख पर आरोपी रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंचा, तो धर्मेंद्र को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने किस तरह प्लॉट का दोबारा सौदा किया और रकम लेने के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

इंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा

इंदौर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन जारी है। 5 अक्टूबर से प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने अपने आंदोलन को ‘Gen Z Protest 2.0’ नाम दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद वे अपनी मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। 19 अक्टूबर को भंवरकुआं चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समय रहते हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इसके बाद उन्हें करीब 24 घंटे तक नजरबंद रखा गया। रिहा होने के बाद युवाओं ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुटने की अपील की गई थी। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें थीं। इसके अलावा, उन्होंने अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियों के जरिए अपनी मांगें भी रखीं। 50-60 पुलिसकर्मियों ने हटाया, प्रदर्शनकारी का दावा प्रदर्शनकारी योगित गुप्ता के मुताबिक, 19 अक्टूबर को वह अपने 10 साथियों के साथ भंवरकुआं चौराहे पर पहुंचे थे। उनके पास पेट्रोल से भरी बोतलें थीं और वे आत्मदाह करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान करीब 50 से 60 पुलिसकर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक वहां से हटा दिया। योगित ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें आत्मदाह करने से रोकने के बाद करीब 24 घंटे तक नजरबंद रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है और वे अपनी मांग को लेकर आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.