आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दूसरे घर की दीवार गिरी, 4 महिलाओं की मौत; 5 घायल

इंदौर/सांवेर। इंदौर के पास सांवेर में बुधवार शाम करीब 4 बजे जर्जर मकान तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पास के दूसरे मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाओं के मजदूर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई और रीना बाई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जर्जर मकान तोड़ते समय ढही दूसरे घर की दीवार हादसा सांवेर के टशन चौराहे के पास हुआ। यहां एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित इमारत ‘नेताजी’ के नाम से जानी जाती है। मकान तोड़ने के दौरान पास स्थित दूसरे मकान की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में कई लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। चार महिलाओं की मौत, 5 लोग घायल हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक महीने पहले गिरा था मकान का छज्जा स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान को तोड़ा जा रहा था, उसका छज्जा करीब एक महीने पहले गिर गया था। इसके बाद लोगों ने नगर परिषद को इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि मकान खाली करने के संबंध में मकान मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के समय मकान मालिक के ठेकेदार के साथ मौके पर मौजूद होने की बात भी सामने आई है। मकान मालिक के नाम को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। शाम सवा छह बजे तक जारी रहा रेस्क्यू हादसे के बाद पुलिस और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया और दबे लोगों की तलाश की गई। शाम सवा छह बजे तक घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी था। पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को हटाकर राहत कार्य के लिए रास्ता साफ कराया। हादसे के कारणों और मकान की जर्जर स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Read more

UPI शुल्क पर वित्त मंत्रालय की सफाई- किसी विदेशी दबाव में नहीं लिया फैसला, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का जवाब

नई दिल्ली। UPI के चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर शुल्क लागू करने के फैसले को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि UPI से जुड़े फैसले भारत की घरेलू जरूरतों के आधार पर स्वतंत्र रूप से लिए गए हैं। मंत्रालय ने विदेशी दबाव के आरोपों को खारिज किया है। मंत्रालय के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होगा। हालांकि, यह शुल्क ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, करीब 96 प्रतिशत मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन इस शुल्क से प्रभावित नहीं होंगे। ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR नए फ्रेमवर्क के तहत ₹2,000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। ₹75,000 या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर इसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेन-देन होगी। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और इसे सरकार या NPCI द्वारा सीधे वसूल नहीं किया जाएगा। यह शुल्क पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और UPI ऐप प्रोवाइडर्स के बीच वितरित किया जाएगा। व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) ट्रांजैक्शन पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगे। ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे व्यापारियों से जुड़े शून्य-MDR प्रावधानों के तहत आने वाले लेन-देन भी शुल्क मुक्त रहेंगे। राहुल गांधी ने फैसले पर उठाए सवाल इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने UPI पर शुल्क लागू करने के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि इस फैसले से अमेरिका को फायदा होगा। उन्होंने सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी को हर जगह अमेरिका का भूत दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि UPI शुल्क ग्राहकों से लेने की कोई सिफारिश नहीं की गई है। वहीं, वित्त मंत्रालय ने दोहराया कि UPI से जुड़े फैसले देश की घरेलू जरूरतों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल UPI के नए शुल्क नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। याचिका में अदालत से नए नियम को रद्द करने की मांग की गई है। हालांकि, नियमों की न्यायिक समीक्षा और याचिका पर आगे की कार्रवाई का विवरण अदालत की कार्यवाही पर निर्भर करेगा। नितिन कामथ ने ब्रोकिंग सेक्टर को लेकर जताई चिंता जिरोधा के फाउंडर और CEO नितिन कामथ ने UPI MDR के प्रभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि UPI का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है, इसलिए MDR की जरूरत पर चर्चा हो सकती है। लेकिन इन्वेस्टिंग और ब्रोकिंग जैसे क्षेत्रों में मौजूदा शुल्क व्यवस्था व्यावहारिक नहीं लगती। उन्होंने मर्चेंट और ब्रोकर के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि कोई ग्राहक ₹20,000 का सामान खरीदता है तो भुगतान सीधे मर्चेंट के कारोबार से जुड़ा होता है। दूसरी ओर, कोई ग्राहक ₹2 लाख अपने ट्रेडिंग अकाउंट में जमा कर सकता है, लेकिन उस दिन कोई शेयर नहीं खरीद सकता। ऐसे मामले में ब्रोकर को तत्काल ट्रेडिंग रेवेन्यू नहीं मिलता, लेकिन UPI भुगतान से जुड़ा MDR खर्च उसके ऊपर आ सकता है। कामथ ने इसी अंतर को लेकर चिंता जताई है। विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरा AAP आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि UPI शुल्क का असर आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे कारोबारियों का डिजिटल कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। RJD RJD नेता तेजस्वी यादव ने UPI के जरिए बड़े पैमाने पर होने वाले भुगतान का जिक्र करते हुए शुल्क लगाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे महंगाई और जनता की आर्थिक परेशानियों से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा। NCP (SP) NCP (SP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा मलिक ने कहा कि सरकार ने पहले लोगों को डिजिटल भुगतान की आदत डलवाई और अब शुल्क लगाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने UPI के व्यापक इस्तेमाल का उल्लेख करते हुए इस फैसले पर सवाल उठाए। आवश्यक सेवाओं और पूंजी बाजार के लिए अलग शुल्क वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण के अनुसार, कुछ आवश्यक क्षेत्रों में ₹2,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का फ्लैट MDR लागू होगा। इसमें रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन और कृषि इनपुट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज, स्टॉकब्रोकर और डीलर से जुड़े पूंजी बाजार ट्रांजैक्शन पर 0.02 प्रतिशत MDR का प्रावधान है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन होगी। UPI को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी प्रोत्साहन योजना सरकार ने UPI को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसके तहत छोटे व्यापारियों को किए जाने वाले निर्धारित कम मूल्य के UPI पेमेंट पर इंसेंटिव का प्रावधान रहा है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि नया फ्रेमवर्क UPI इकोसिस्टम को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने, डिजिटल भुगतान के विस्तार और साइबर सुरक्षा जैसी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
Read more

NSUI ने ABVP कार्यालय पहुंचकर राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का दिया न्योता

भोपाल: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भोपाल स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रममें शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद और चर्चा की जाएगी। छात्र संगठनों के बीच संवाद पर जोर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्र और युवा वर्ग से जुड़े मुद्दे किसी एक संगठन या विचारधारा तक सीमित नहीं हैं। ये प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों के बीच संवाद और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा लोकतांत्रिक छात्र राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों पर होगी चर्चा रवि परमार के अनुसार, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों में सुविधाओं, छात्र अधिकारों और युवाओं से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद के माध्यम से छात्र-युवा वर्ग की समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। ABVP पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने ABVP पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने संगठन के छात्र प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सभी संगठन अपनी बात रखें, ताकि विद्यार्थियों से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा हो सके। तोमर के मुताबिक, अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार सामने आने से छात्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उन पर संवाद आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया, आर्यन मंडलोई, लकी चौबे, धीरज वर्मा और टीआईटी कॉलेज अध्यक्ष हर्ष पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read more

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा सीजन; IPL मिनी ऑक्शन तीन साल बाद भारत लौटेगा

स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पांच फ्रेंचाइजी वाली इस लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन भी तीन साल बाद भारत में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इसकी तारीख और वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं। मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। तीन साल बाद भारत लौटेगा IPL मिनी ऑक्शन 2023 में कोच्चि में ऑक्शन आयोजित होने के बाद लगातार तीन साल तक IPL की नीलामी भारत के बाहर हुई। 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबू धाबी में ऑक्शन आयोजित किया गया था। अब BCCI ने मिनी ऑक्शन को दोबारा भारत में कराने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, ऑक्शन की तारीख और शहर को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। होटल और लॉजिस्टिक व्यवस्था पर रहेगा जोर ऑक्शन का वेन्यू तय करते समय BCCI फ्रेंचाइजियों और उनके प्रतिनिधिमंडल के ठहरने की व्यवस्था को प्राथमिकता देगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में वेडिंग सीजन होने के कारण पांच सितारा होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध होना भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। BCCI को ऑक्शन के लिए लगभग दो रातों के लिए 100 से अधिक कमरों की जरूरत होती है। ऐसे में होटल की उपलब्धता और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर शहर का चयन किया जाएगा। विदेश में ऑक्शन कराने से फ्रेंचाइजियों को परेशानी IPL ऑक्शन को भारत वापस लाने के फैसले में फ्रेंचाइजियों के फीडबैक की भी भूमिका रही है। टीमों ने अपने प्रतिनिधिमंडल को विदेश ले जाने से जुड़ी लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल परेशानियों का मुद्दा उठाया था। पिछले साल अबू धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान भी टीमों की ओर से ऐसी चिंताएं सामने आई थीं। इसके बाद IPL गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए भारत में संभावित वेन्यू तलाशने का निर्णय लिया। 2027 में मिनी और 2028 में मेगा ऑक्शन IPL 2027 में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं, 2028 में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। मेगा ऑक्शन को भारत के बाहर आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। मिनी ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में आयोजित किया जाता है, लेकिन 2027 के ऑक्शन की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अगले महीने फैसला IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम को लेकर लिखित फीडबैक मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर फ्रेंचाइजियां मौजूदा नियम के खिलाफ बताई जा रही हैं। कुछ टीमों का कहना है कि उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ध्यान में रखकर अपनी स्क्वॉड तैयार की है। ऐसे में नियम को हटाने या बदलने का फैसला अगले साल तक टाला जा सकता है। करीब एक महीने बाद IPL गवर्निंग काउंसिल की दोबारा बैठक होगी। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने, उसमें बदलाव करने या उसे पूरी तरह हटाने पर फैसला लिया जाएगा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्या है? इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीम मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी का इस्तेमाल कर सकती है। इससे टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलग-अलग संयोजन आजमाने का विकल्प मिलता है। नियम के समर्थकों का तर्क है कि इससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होती है और बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। वहीं, विरोध करने वालों का मानना है कि अतिरिक्त खिलाड़ी की सुविधा से ऑलराउंडरों की भूमिका प्रभावित हो सकती है। WPL 2027 ऑक्शन की भी तैयारियां शुरू BCCI IPL के साथ-साथ WPL 2027 के ऑक्शन की तैयारियां भी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, WPL का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जा सकता है। WPL 2027 के मैचों के लिए मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम को प्रमुख वेन्यू के तौर पर तय किया गया है। इसके अलावा वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और वाराणसी के नए स्टेडियम को संभावित आयोजन स्थलों के रूप में देखा जा रहा है। वाराणसी के नए स्टेडियम का निरीक्षण करेगी BCCI टीम BCCI की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम वाराणसी के नए स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। टीम स्टेडियम की सुविधाओं और मैचों के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेगी। यदि स्टेडियम जनवरी तक तैयार हो जाता है, तो WPL के कुछ मुकाबले यहां आयोजित किए जा सकते हैं। इससे पहले मैदान पर घरेलू या अभ्यास मैच कराने का विकल्प भी मौजूद रहेगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को भी संभावित वेन्यू के रूप में चर्चा में रखा गया था। हालांकि, वहां स्थानीय अधिकारियों से कई अनुमतियां लेने की आवश्यकता होगी। ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दो बार हो चुका है WPL फाइनल मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में WPL के पहले सीजन 2023 और 2025 के फाइनल खेले गए थे। पिछले सीजन में नई फ्लडलाइट्स लगाने के काम के कारण यहां मुकाबले आयोजित नहीं किए गए थे। 2026-27 रणजी ट्रॉफी में ब्रेबॉर्न रेलवे का घरेलू मैदान भी रहेगा। रेलवे यहां तीन मुकाबले खेलेगा। ब्रेबॉर्न और वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली छह टीमों की पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी करेंगे। 2026 WPL का फाइनल कोटाम्बी में खेला गया था, जिसमें RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। आने वाले महीनों में BCCI का व्यस्त कार्यक्रम BCCI के लिए आने वाले महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान IPL और WPL के ऑक्शन के साथ WPL 2027 और छह टीमों वाली विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की तैयारियां भी की जाएंगी।
Read more

बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार और मुआवजे की मांग, फ्लाई ऐश से 8 एकड़ खेत बर्बाद होने की शिकायत

बिलासपुर। जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान मजदूरी भुगतान, मुआवजा, रोजगार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, फ्लाई ऐश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने और सरकारी दस्तावेज जारी कराने की मांग रखी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिंदल कंपनी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग ग्राम गोड़ाडीह के संतनु कुमार कुर्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जिंदल पावर एंड स्टील कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी ने स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक बेरोजगार युवाओं को अपेक्षा के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फ्लाई ऐश से किसानों के खेतों में घुसी राखड़, 7-8 एकड़ फसल बर्बाद मस्तुरी तहसील क्षेत्र के सतीश पाल सहित कुछ किसानों ने फ्लाई ऐश से फसल बर्बाद होने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा बस्ती के कमल सोनी और दिलहरण यादव द्वारा चूना पत्थर की खदान में राखड़ की पटाई की गई थी। किसानों का आरोप है कि राखड़ का उचित रखरखाव नहीं किया गया। बारिश के दौरान फ्लाई ऐश बहकर उनके खेतों में पहुंच गई, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। किसानों के अनुसार, राखड़ भरने से करीब 7 से 8 एकड़ जमीन और फसल प्रभावित हुई है। इससे उनके सामने खेती करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नुकसान का उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजस्व रिकॉर्ड में 9 नाम होने से धान बेचने में परेशानी मस्तुरी तहसील के ग्राम इटवा निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में 9 लोगों के नाम दर्ज है। इसके कारण उनके नाम से एग्रीटेक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है और वह धान बेचने में असमर्थ हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार मस्तुरी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, रतनपुर तहसील के ग्राम सीस निवासी रामभाऊ डिक्सेना ने बारिश में मकान गिरने के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। नाली निर्माण की मजदूरी में गड़बड़ी का आरोप जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरीकला के ग्रामीणों ने वर्ष 2025-26 में कराए गए नाली निर्माण कार्य की मजदूरी के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की मजदूरी का भुगतान सरपंच ने अपने और अपने परिचितों के नाम पर कर दिया। शिकायत पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 6-7 महीने से चक्कर लगाने का आरोप सकरी तहसील के ग्राम समडील निवासी कुंजबिहारी अनंत ने शिकायत की कि उनकी बेटी अंजना कुमारी के विवाह प्रमाण पत्र और उनकी मां पूना बाई अनंत के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्राम सचिव पिछले 6 से 7 महीनों से टालमटोल कर रहा है। उन्होंने दोनों प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की, ताकि संबंधित जरूरी कार्य पूरे किए जा सकें। सर्वेयर के काम का 18,730 रुपये भुगतान नहीं मिलने की शिकायत कोटा क्षेत्र के भारत सिंह ने सर्वेयर के काम के 18,730 रुपये का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भुगतान से संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित भुगतान दिलाने की मांग की। जनदर्शन में सामने आई शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Read more

बिलासपुर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, 8 बुलेट समेत 20 वाहन जब्त

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के जरिए तेज आवाज निकालकर लोगों में दहशत फैलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने 8 बुलेट सहित कुल 20 वाहनों को जब्त किया। सभी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं। कई प्रमुख चौराहों पर चलाया गया जांच अभियान एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन मिला। इनमें मॉडिफाइड साइलेंसर, बुलेट में प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन शामिल थे। जांच के दौरान 20 वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस सभी मामलों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। पटाखों जैसी आवाज से लोगों को होती है परेशानी यातायात पुलिस के अनुसार, मॉडिफाइड साइलेंसर से अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज निकलती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ राहगीरों में डर और बेचैनी की स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज का बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर भी होगी कार्रवाई एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों और एजेंसियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और उन्हें नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे साइलेंसर की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित दुकानदारों और एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान डीएसपी शिवचरण परिहार और उनकी टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Read more

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे; संतों ने कहा- प्रतिमा हटाई तो 50 हजार भक्त आएंगे

उज्जैन। सराफा बाजार स्थित खड़े हनुमान मंदिर को मार्ग चौड़ीकरण के दौरान यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंदिर से कंठाल चौराहे तक करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु जुटे। इस दौरान साधु-संतों ने भक्तों को मंदिर की प्रतिमा को उसी स्थान पर बनाए रखने और भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया। आयोजन में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें साधु-संतों के साथ महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही। संतों ने दिलाई मंदिर को यथास्थान रखने की शपथ कार्यक्रम के दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को खड़े हनुमान सरकार की प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित रखने की शपथ दिलाई। मंच से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि प्रतिमा हटाने की कार्रवाई दिन में करके दिखाई जाए। संतों ने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो अगली बार बड़ी संख्या में भक्तों को एकत्र किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिमा को यथास्थान बनाए रखने और उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सर्व समाज की ओर से एसडीएम एलेन गर्ग को बाबा महाकालेश्वर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान खड़े हनुमान मंदिर और प्रतिमा को किसी अन्य स्थान पर विस्थापित न किया जाए। समाज के लोगों ने कहा कि प्रतिमा के आसपास की कुछ संरचनाएं चौड़ीकरण के लिए हटाई जा चुकी हैं, लेकिन प्रतिमा को हटाने के प्रयास सफल नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने इसी स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग रखी। विहिप ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी विश्व हिंदू परिषद के महेश आंजना ने कहा कि पिछले 15 से 17 दिनों से खड़े हनुमानजी को हटाने की योजनाओं से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज की मांग है कि प्रतिमा को किसी अन्य स्थान पर न ले जाया जाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को हजारों लोग आस्था के समर्थन में जुटे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर संतों के नेतृत्व में विहिप और बजरंग दल आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने अगली बार 50 हजार लोगों के जुटने की बात कही। पुजारी बोले- कार्रवाई करनी है तो दिन में करें महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर को लेकर हिंदू समाज की भावनाएं प्रशासन तक पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने मंदिर को यथास्थान बनाए रखने और प्रतिमा का सम्मान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन प्रतिमा हटाने का निर्णय लेता है तो कार्रवाई रात में नहीं, बल्कि दिन में की जाए। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के विरोध और बलिदान की तैयारी से जुड़ी तीखी चेतावनी भी दी। एसडीएम ने कहा- मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम एलेन गर्ग ने कहा कि बाबा महाकालेश्वर के नाम से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। प्रशासन समाज की मांग को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित मंच तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Read more
Sensex-Nifty

Sensex-Nifty में Recovery: 400 अंक चढ़ा Sensex, 23,200 के ऊपर Nifty; FMCG Shares चमके

शेयर बाजार में मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। Stock Market Today की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 400 अंक चढ़कर 74,400 के आसपास पहुंच गया, वहीं Nifty भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,200 के पार निकल गया। बाजार की इस तेजी में खासतौर पर FMCG Stocks में खरीदारी देखने को मिली। ITC और HUL जैसे शेयरों में मजबूती ने बाजार के sentiment को सहारा दिया। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ IT Stocks में दबाव भी नजर आया। मंगलवार की गिरावट के बाद लौटी खरीदारी मंगलवार का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए काफी कमजोर रहा था। Sensex करीब 778 अंक टूटकर 74,003 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty में भी करीब 280 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। एक दिन की तेज गिरावट के बाद बुधवार को बाजार खुलते ही खरीदारी देखने को मिली। Sensex शुरुआती कारोबार में करीब 425 अंक तक चढ़ गया और 74,428 के स्तर को छुआ। वहीं Nifty भी बढ़त के साथ 23,250 के आसपास पहुंच गया। यानी पिछले सत्र की चिंता के बाद बाजार ने फिलहाल recovery का संकेत दिया है। FMCG Shares में सबसे ज्यादा हलचल बुधवार को FMCG Sector निवेशकों की नजर में रहा। ITC और Hindustan Unilever जैसे बड़े FMCG शेयरों में खरीदारी से सेक्टर को मजबूती मिली। इसके अलावा SBI, Axis Bank, Bharat Electronics और Reliance Industries जैसे प्रमुख शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर TCS, Infosys और Tech Mahindra जैसे कुछ IT Stocks दबाव में रहे। Crude Oil बना बड़ी चिंता बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। Crude Oil की ऊंची कीमतें भारतीय बाजार के लिए अहम जोखिम बनी हुई हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने पर महंगाई और कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है। यही वजह है कि Sensex और Nifty की शुरुआती तेजी के बावजूद बाजार में सावधानी नजर आ रही है। US Fed के फैसले पर भी नजर अब निवेशकों की निगाह US Federal Reserve की monetary policy पर है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक का रुख global markets की दिशा पर असर डाल सकता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत भी भारतीय शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। FIIs की बिकवाली से दबाव घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी लगातार चर्चा में हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर को Foreign Institutional Investors (FIIs) ने करीब ₹2,978 करोड़ की net selling की। वहीं Domestic Institutional Investors (DIIs) ने करीब ₹2,686 करोड़ की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है, लेकिन विदेशी पूंजी की निकासी से sentiment पर दबाव बना हुआ है। Midcap-Smallcap में तस्वीर अलग जहां Sensex और Nifty में तेजी दिखाई दी, वहीं broader market में उतनी मजबूती नहीं रही। शुरुआती कारोबार में Midcap और Smallcap indices पर दबाव देखने को मिला। इससे साफ है कि बाजार में हर सेक्टर और हर शेयर में एक जैसी buying नहीं हो रही। निवेशक फिलहाल चुनिंदा बड़े शेयरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल? बुधवार की तेजी से बाजार को मंगलवार की गिरावट के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे की दिशा कई factors पर निर्भर करेगी। Crude Oil Price, US Fed का फैसला, FII-DII activity, रुपये की चाल और global market trends पर निवेशकों की नजर रहेगी। फिलहाल Sensex का 74,400 के आसपास पहुंचना और Nifty का 23,200 के ऊपर जाना बाजार में recovery की तस्वीर दिखाता है। हालांकि, global uncertainty के बीच आने वाले कारोबारी सत्रों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Tariff

Russia Oil पर US का बड़ा दबाव: भारत पर 100% Tariff का खतरा, Export से लेकर Trade तक असर

अमेरिका और भारत के बीच रूस से तेल खरीदने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक ऐसा Russia Sanctions Bill आगे बढ़ा है, जिसमें रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त Tariff लगाने का रास्ता खुल सकता है। भारत भी इस प्रस्ताव के दायरे में आने वाले देशों में शामिल है। हालांकि, अभी इसे लेकर सबसे जरूरी बात यह है कि भारत पर 100% टैरिफ लागू नहीं हुआ है। फिलहाल अमेरिकी संसद में बिल को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अगर आगे चलकर यह प्रावधान कानून बनता है और इसका इस्तेमाल किया जाता है, तभी भारत के कारोबार पर सीधा असर देखने को मिलेगा। Russia Oil को लेकर क्यों बढ़ा तनाव? भारत पिछले कुछ वर्षों में रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता रहा है। रूस से मिलने वाला Crude Oil भारतीय कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण source बन चुका है। यही खरीद अमेरिका के साथ बातचीत में बार-बार बड़ा मुद्दा बनती रही है। अमेरिका रूस की Energy Earnings को कम करने के लिए उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है। इसी कड़ी में रूस से Oil और Gas खरीदने वाले देशों पर Secondary Tariff लगाने का प्रस्ताव सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रस्तावित कानून में 100% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर अमेरिकी प्रशासन इस शक्ति का इस्तेमाल करता है, तो संबंधित देशों से अमेरिका आने वाले कुछ सामान पर भारी अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। भारत ने रूस से कितना Crude Oil खरीदा? भारत के लिए Russian Oil की अहमियत आंकड़ों से भी समझी जा सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रूस से करीब 40.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा। यह भारत के कुल Crude Oil Imports का लगभग 30 फीसदी हिस्सा बताया गया है। यानी रूस से तेल खरीदना भारत की Energy Strategy का एक बड़ा हिस्सा है। ऐसे में अचानक इस सप्लाई में बड़ा बदलाव करना आसान नहीं होगा। अगर 100% Tariff लगा तो भारत पर क्या असर पड़ेगा? अगर अमेरिकी प्रशासन भविष्य में भारत पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाता है, तो इसका सबसे सीधा असर Indian Exporters पर पड़ सकता है। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगा हो सकता है। इससे वहां भारतीय कंपनियों की Price Competitiveness प्रभावित हो सकती है। Exporters को या तो कीमत बढ़ाने, या अपने Profit Margin को कम करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। खासकर वे कारोबारी क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं, जिनका अमेरिकी बाजार में बड़ा कारोबार है। हालांकि, वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतिम कानून में किन Products और किन परिस्थितियों पर टैरिफ लागू किया जाता है। क्या भारत को Russia Oil खरीदना कम करना पड़ेगा? अगर अमेरिका की ओर से दबाव काफी बढ़ता है, तो भारत के सामने Energy और Trade दोनों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती हो सकती है। रूस से मिलने वाले तेल की जगह भारत को दूसरे देशों से Crude Oil खरीदना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में Oil की कीमत, Shipping Cost, Insurance और Global Supply जैसे factors महत्वपूर्ण होंगे। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि भारत तुरंत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। कोई भी फैसला भारत की Energy Security, कीमत और राष्ट्रीय हित जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। India-US Trade पर भी पड़ सकता है असर भारत और अमेरिका के बीच अरबों डॉलर का व्यापार है। ऐसे में अगर 100% अतिरिक्त टैरिफ वास्तव में लागू होता है, तो इसका असर केवल Oil तक सीमित नहीं रहेगा। दोनों देशों के बीच चल रहे Trade Relations पर भी इसका असर पड़ सकता है। भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा Export Market है। इसलिए किसी भी बड़े अतिरिक्त शुल्क से व्यापार की लागत और बाजार में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। US का Russia पर दबाव बढ़ाने का प्लान अमेरिकी प्रस्ताव का बड़ा उद्देश्य रूस की Economy और Energy Sector पर दबाव बढ़ाना है। रूस की तेल और गैस से होने वाली कमाई को कम करने के लिए अमेरिका लंबे समय से अलग-अलग Sanctions और Trade Restrictions का इस्तेमाल करता रहा है। प्रस्तावित कानून में रूस से जुड़े Energy Trade और प्रतिबंधों से बचने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई के प्रावधान बताए गए हैं। इसी संदर्भ में रूस की कथित Shadow Fleet भी अमेरिकी कार्रवाई के दायरे में आ सकती है। अभी भारत के लिए क्या स्थिति है? फिलहाल भारत के लिए स्थिति Wait and Watch वाली है। 100% Tariff का खतरा चर्चा में जरूर है, लेकिन इसे अभी लागू शुल्क समझना सही नहीं होगा। आगे अमेरिकी संसद में Bill की प्रक्रिया और उसके बाद अमेरिकी प्रशासन के फैसले से तस्वीर साफ होगी। भारत भी इस पूरे मामले पर अपनी Energy जरूरतों और Trade Interests को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रिया दे सकता है। अगर भविष्य में 100% Tariff लागू होता है, तो इसका असर भारतीय Exporters, अमेरिका के साथ व्यापार और रूस से होने वाली Oil Purchases—तीनों पर पड़ सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले में अगले अमेरिकी फैसले पर नजर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
America में कवरेज के दौरान NBC का न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

America में कवरेज के दौरान NBC का न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

America के लॉस एंजिल्स में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खबर की कवरेज कर रहा NBC का न्यूज हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पत्रकार एलियाना मोरेनो और पायलट जॉर्ज मार्सिनिव की मौत हो गई। जमीन पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। यह हादसा मंगलवार शाम लॉस एंजिल्स के चैट्सवर्थ इलाके में हुआ। NBC4 की टीम इलाके में एक सड़क हादसे की कवरेज कर रही थी। इसी दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और आग की चपेट में आ गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया। जिस हादसे की कवरेज कर रहा था हेलिकॉप्टर, उसमें भी गई थी जान NBC का हेलिकॉप्टर जिस घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था, उसमें एक SUV की मेट्रो बस से टक्कर हुई थी। इस हादसे में भी कम से कम दो लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए थे। इसी दुर्घटना की हवाई कवरेज के दौरान कुछ दूरी पर NBC का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। NBC4 की एंकर कोलीन विलियम्स ने लाइव प्रसारण के दौरान भावुक होकर हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चैनल का अपने हेलिकॉप्टर में मौजूद कर्मचारियों से संपर्क टूट गया था। बाद में दो कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं है। NTSB और FAA हादसे की जांच कर रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 17 18 19 20 21 … 36

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.