आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशMP की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मां बनने पर मिलेंगे ₹16,000, जानें किसे मिलेगा लाभBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहतBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपीलBREAKINGस्पोर्ट्सCommonwealth Games प्रीति पवार ने दिलाया Silver, आज भारत के लिए Gold जीतने का बड़ा मौकाBREAKINGदेश-हरपलAnkit Sharma Verdict: दिल्ली दंगों के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट सख्त, ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैदBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Spain Border Crisis: समुद्र पार कर पहुंचे हजारों Migrants, Morocco से आए लोगों में मची भगदड़BREAKINGप्रदेशMP की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मां बनने पर मिलेंगे ₹16,000, जानें किसे मिलेगा लाभBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहतBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपीलBREAKINGस्पोर्ट्सCommonwealth Games प्रीति पवार ने दिलाया Silver, आज भारत के लिए Gold जीतने का बड़ा मौकाBREAKINGदेश-हरपलAnkit Sharma Verdict: दिल्ली दंगों के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट सख्त, ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैदBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Spain Border Crisis: समुद्र पार कर पहुंचे हजारों Migrants, Morocco से आए लोगों में मची भगदड़

NE

News Elementor

Latest Posts

Nitish Kumar कल 11.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, JDU विधायक दल ने चुना नेता

Nitish Kumar कल 11.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, JDU विधायक दल ने चुना नेता

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाब देखने को मिल रहा है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता Nitish Kumar को विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण से पहले ही संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर फाइनोल चर्चा हो चुकी है। कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिलने की उम्मीद है। जेडीयू दफ्तर में हुई बैठक में विधायकों ने एकमत होकर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया। बैठक के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है और सभी नेता कल होने वाले शपथ समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं। क्या उम्मीद कर सकते हैं? बिहार सरकार और राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए Deshharpal पर जुड़े रहें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
गृहमंत्री अमित शाह ने दी थी Hidma को खत्म करने की डेडलाइन, 12 दिन पहले ही ढेर

गृहमंत्री अमित शाह ने दी थी Hidma को खत्म करने की डेडलाइन, 12 दिन पहले ही ढेर

भारत सरकार की कड़ी कार्रवाई और मजबूत इंटेलिजेंस ऑपरेशन के बाद देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडर Hidma को आखिरकार सुरक्षा बलों ने मार गिराया। कहा जाता है कि गृहमंत्री अमित शाह ने हिड़मा को खत्म करने की एक समयसीमा (Deadline) तय की थी, और उससे 12 दिन पहले ही यह बड़ी सफलता मिल गई। हिड़मा वही नाम है, जिसके नाम से जंगल का बच्चा-बच्चा डरता था। वह 2010 में दांतेवाड़ा में हुए हमले का मुख्य आरोपी था, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए थे। यही वजह थी कि हिड़मा नक्सली दुनिया का सबसे वांछित चेहरा बन गया। सरकार, सुरक्षा एजेंसियां और स्पेशल फोर्सेज लगातार हिड़मा का पीछा कर रही थीं। कई सालों तक वह घने जंगलों, पहाड़ी इलाकों और स्थानीय नेटवर्क की मदद से बचता रहा। लेकिन इस बार केंद्रीय एजेंसियों ने सटीक जानकारी जुटाई और संयुक्त ऑपरेशन में उसे ढेर कर दिया। इस सफलता के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल और भी मजबूत हुआ है और नक्सल समस्या पर एक ऐतिहासिक प्रहार माना जा रहा है। अब सरकार का लक्ष्य बचे हुए नेटवर्क को भी पूरी तरह खत्म करना है ताकि बस्तर, छत्तीसगढ़ और आस-पास के इलाकों में शांति और विकास का रास्ता तेज हो सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
कड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड : Mount Abu में पारा शून्य, बद्रीनाथ में झीलें-जमे झरने

कड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड : Mount Abu में पारा शून्य, बद्रीनाथ में झीलें-जमे झरने

देश के कई हिस्सों में ठंड ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। राजस्थान के Mount Abu में तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे ओस भी बर्फ में बदल गई। सुबह-सुबह पेड़ों, गाड़ियों और खेतों पर जमी सफेद परत देखने पर लोगों को कश्मीर जैसी ठंड का अहसास हुआ। वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी झीलें और झरने जमने लगे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही और रोज़मर्रा के कामों में दिक्कत होने लगी है। MP में शीतलहर अलर्ट – स्कूलों के टाइम बदले मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड और तेज हवा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित रहें और उन्हें ठंड से बचाया जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Saudi Arabia में ही दफनाए जाएंगे 45 भारतीयों के शव, उमरा के लिए जा रहे लोगों की बस हादसे में दर्दनाक मौत

Saudi Arabia में ही दफनाए जाएंगे 45 भारतीयों के शव, उमरा के लिए जा रहे लोगों की बस हादसे में दर्दनाक मौत

Saudi Arabia में हुए भयानक सड़क हादसे ने भारत के 45 परिवारों की खुशियाँ हमेशा के लिए छीन लीं। उमरा यात्रा के लिए जा रहे भारतीयों से भरी बस एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें 45 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया। जानकारी के मुताबिक, इन सभी शवों को अब सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा क्योंकि उनकी बॉडी को भारत लाना काफी जटिल और महंगा है। साथ ही, मुआवजा मिलने की भी संभावना बेहद कम बताई जा रही है। जो लोग अपने परिवार वालों को आखिरी बार देखना चाहते थे, अब वे सिर्फ उनकी यादों के सहारे रह गए हैं। भारत और विदेश मंत्रालय इस मामले पर लगातार वहां के अधिकारियों से संपर्क में हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता और सही जानकारी मिल सके। यह हादसा उन परिवारों के लिए गहरा दर्द बन गया है जो अपने प्रियजनों को इबादत और दुआओं के सफर पर भेज रहे थे। उम्मीद है कि सरकार और एजेंसियां इस मामले में पीड़ितों के परिवारों को न्याय और मदद दिलाएंगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi Blast Update: Kashmir में आतंकी नबी का घर ध्वस्त, देशभर में 500 जगह छापे

Delhi Blast Update: Kashmir में आतंकी नबी का घर ध्वस्त, देशभर में 500 जगह छापे

Delhi Blast के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे देश में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस हमले से जुड़े आतंकी नबी के घर को उड़ा दिया है। यह वही नबी है जिस पर हमले की साजिश रचने का शक गहराया हुआ है। देशभर में बड़ी कार्रवाई – सुरक्षा एजेंसियों ने 500 से ज्यादा लोकेशन पर छापामार कार्रवाई की है।– अब तक 600 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।– सभी संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की नजर आज ईडी (Enforcement Directorate) अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचेगी। माना जा रहा है कि ब्लास्ट मॉड्यूल से जुड़े फंडिंग नेटवर्क और संदिग्ध लिंक की जांच की जाएगी। मानवीय पहलू – दहशत में आम लोग दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद लोगों में डर और चिंता साफ दिखाई दे रही है। रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। परिवार अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सभी की एक ही उम्मीद है—जल्द से जल्द सच सामने आए और दोषियों को सख्त सजा मिले। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

खेत से लौट रहे किसान को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत — गांव में छाया मातम

खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम निहालवाड़ी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 48 वर्षीय किसान लक्ष्मीनारायण पिता हीरालाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वह रात में अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी भी उसी गांव का, हादसे के बाद बेहोश हुआ हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह भी निहालवाड़ी गांव का ही रहने वाला है। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया था। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ लक्ष्मीनारायण की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पीछे एक बेटा और दो बेटियां हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मीनारायण मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो रोज की तरह उस दिन भी खेत से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।गांव के संगमेश्वर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 👉 ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान ट्रैफिक में बदलाव, पुलिस ने जारी किया विशेष प्लान

भोपाल के घासीपुरा ईंटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। लाखों धर्मावलंबियों के आने की संभावना को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 नवंबर को सबसे अधिक दबाव रहेगा आयोजन के अंतिम दिन 17 नवंबर की सुबह दुआ की नमाज के दौरान पुराने शहर से इज्तिमा स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति रहेगी।सुबह 6 बजे से ही मुबारकपुर, पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर, अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लांबाखेड़ा, करोंद, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी, नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज इलाकों में ट्रैफिक का दबाव रहेगा।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग भारी वाहनों पर रोक और डायवर्जन 15 नवंबर की सुबह 7 बजे से बैरसिया रोड से करोंद चौक तक भारी वाहनों, डंपर और मिक्सर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 17 नवंबर की सुबह 4 बजे से भोपाल की सीमाओं में सभी भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पार्किंग व्यवस्था 120 एकड़ में पंडाल, 300 एकड़ में पार्किंग आयोजन समिति के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इस बार पंडाल का क्षेत्रफल 100 एकड़ से बढ़ाकर 120 एकड़ कर दिया गया है, जबकि पार्किंग एरिया को 300 एकड़ तक फैला दिया गया है।कुल 70 पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं ताकि ट्रैफिक मैनेजमेंट सुचारू रहे। ट्रैफिक हेल्पलाइन अगर किसी नागरिक को असुविधा होती है, तो वे संपर्क कर सकते हैं: पुलिस ने अपील की है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनी रहे। 👉 और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com
Read more
Delhi Blast में बड़ी अपडेट: कार में मौजूद डॉ. उमर का DNA मैच, CCTV में दिखा धमाके का सबसे नजदीकी वीडियो

Delhi Blast में बड़ी अपडेट: कार में मौजूद डॉ. उमर का DNA मैच, CCTV में दिखा धमाके का सबसे नजदीकी वीडियो

Delhi Blast की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने बताया कि धमाका करने वाली कार में मौजूद आतंकी डॉ. उमर का DNA मैच हो गया है। यानी, कार में वही मौजूद था जिसने इस साजिश को अंजाम दिया। जांच टीम को धमाके के सबसे क्लोज CCTV फुटेज भी मिल गए हैं। वीडियो में देखा गया कि ब्लास्ट सिग्नल पर हुआ, जहां 20 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी थीं। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस और एनआईए की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोटक कार के अंदर ही रखा गया था, जो सिग्नल पर रुकने के कुछ सेकंड बाद फट गया। आतंकी उमर के परिवार से पूछताछ जारी है। पुलवामा में उसकी मां और बहन को हिरासत में लेकर DNA जांच के लिए सैंपल लिए गए थे, जो अब मैच हो गए हैं। इससे साफ है कि दिल्ली धमाके की साजिश में उमर की बड़ी भूमिका थी। लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं सरकार और सुरक्षा एजेंसियां राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटी हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi Dhamaka : अब तक 9 लोगों की मौत, पुलवामा में आतंकी की मां हिरासत में

Delhi Dhamaka : अब तक 9 लोगों की मौत, पुलवामा में आतंकी की मां हिरासत में

Delhi में हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जांच एजेंसियां लगातार मौके पर जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, धमाके के तार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जुड़ सकते हैं। शक के दायरे में आए आतंकी डॉ. उमर के डीएनए की पुष्टि के लिए उसकी मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएनए सैंपल मैच करवाने की प्रक्रिया चल रही है ताकि यह पता चल सके कि धमाके के पीछे कौन था। इस बीच, हालात की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर एक अहम बैठक चल रही है। बैठक में दिल्ली पुलिस, NIA और इंटेलिजेंस एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल जांच टीमें धमाके की जगह से मिले सबूतों को खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि धमाका अत्याधुनिक विस्फोटक से किया गया था। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Gold-Silver के दामों में गिरावट जारी: निवेशकों में चिंता, बाजार में मंदी का असर दिखा

Gold-Silver के दामों में गिरावट जारी: निवेशकों में चिंता, बाजार में मंदी का असर दिखा

पिछले तीन हफ्तों से लगातार Gold के दाम गिर रहे हैं। इस हफ्ते भी सोना ₹670 सस्ता हुआ है। अब सोने की कीमतों में यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी कमी आई है — इस हफ्ते चांदी ₹850 घटकर ₹1,48,275 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी पर भी दिख रहा है। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के लिए शेयर मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग थोड़ी कमजोर पड़ी है। हालांकि ज्वैलर्स का कहना है कि आने वाले शादी के सीजन में सोने की खरीद फिर से बढ़ सकती है। अगर कीमतें इसी तरह नीचे रहीं, तो ग्राहकों के लिए ये समय सोना खरीदने का सही मौका साबित हो सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 34 35 36 37 38 56

Editor's Picks

MP की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मां बनने पर मिलेंगे ₹16,000, जानें किसे मिलेगा लाभ

MP की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मां बनने पर मिलेंगे ₹16,000, जानें किसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की मोहन सरकार ने माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पात्र गर्भवती महिलाओं को 16 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था की है। इस योजना का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बेहतर पोषण, समय पर इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहयोग देना है। सरकार का मानना है कि आर्थिक मदद मिलने से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं लेने में आसानी होगी। साथ ही, मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसे मिलेगा योजना का लाभ? इस योजना का लाभ उन पात्र गर्भवती महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। लाभ पाने के लिए संबंधित विभाग में पंजीकरण कराना और आवश्यक दस्तावेज जमा करना जरूरी होगा। कैसे मिलेगी राशि? सरकार की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किस्तों में राशि भेजी जाएगी। इससे लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के सीधे आर्थिक सहायता मिल सकेगी। योजना का उद्देश्य इस पहल का मुख्य उद्देश्य है— अगर आप या आपके परिवार में कोई महिला इस योजना के लिए पात्र है, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क कर योजना की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

ग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंका

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रिश्तेदारी का एक युवक बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठाकर ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दवा लेने गई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक, शंकरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी 25 जुलाई की शाम तबीयत खराब होने पर किशनबाग स्थित मेडिकल स्टोर दवा लेने गई थी। इसी दौरान उसका दूर का रिश्तेदार साहिद अहमद ऑल्टो कार लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठाया। जब उसने जाने से इनकार किया, तो आरोपी ने धमकाकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी को पुरानी छावनी क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को वापस किशनबाग के पास छोड़कर फरार हो गया। छह दिन बाद परिजनों को बताई आपबीती पीड़िता आरोपी की धमकियों से डरी हुई थी, इसलिए उसने कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में उसने अपनी मां और मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पहले आया था शादी का प्रस्ताव पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी के परिवार ने किशोरी के लिए शादी का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, किशोरी के नाबालिग होने के कारण उसके परिजनों ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। आरोपी की तलाश जारी बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। नोट: यह मामला पुलिस में दर्ज शिकायत पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद होगी। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:deshharpal.com

मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहत

देशभर में शनिवार से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इसकी कीमत में 190 से 194 रुपए तक की कमी की गई है। राजधानी भोपाल में अब 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,743 रुपए में मिलेगा। नई दरों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को मिलेगा फायदा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार महंगा होने से संचालन लागत बढ़ गई थी। इसके चलते कई जगह खाने और कैटरिंग सेवाओं के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े थे। अब गैस सस्ती होने से आने वाले समय में ग्राहकों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। तीन महीने पहले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे थे दाम व्यापारियों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में तेज उछाल आया था। कई शहरों में इसकी कीमत 3,300 रुपए से अधिक पहुंच गई थी। जबकि इससे पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,800 से 2,000 रुपए के बीच थी। रीवा में सबसे महंगा, शाजापुर में सबसे सस्ता सिलेंडर नई कीमतों के अनुसार प्रदेश में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर रीवा में 2,991.50 रुपए का मिलेगा। अन्य प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं: कैटरिंग कारोबार पर पड़ा था असर कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस महंगी होने के कारण बड़े आयोजनों की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई थी। करीब 500 लोगों के भोजन आयोजन में 45 से 50 हजार रुपए तक अतिरिक्त खर्च आ रहा था। इसी वजह से कई कैटरर्स ने प्रति प्लेट कीमतें बढ़ा दी थीं। अब कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने से कारोबारियों को राहत मिलने के साथ-साथ आने वाले दिनों में ग्राहकों को भी कुछ हद तक कम कीमतों का फायदा मिल सकता है। अधिक बिजनेस और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

कॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन में

कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत के लिए मेडलों की झड़ी लग सकती है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। दिनभर में 44 गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बॉक्सिंग से है। भारतीय मुक्केबाज 10 गोल्ड मेडल फाइनल खेलेंगे। इनमें ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं। बॉक्सिंग में भारत के 10 फाइनल मुकाबले भारत की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे प्रीति पवार (54 किग्रा) के फाइनल से होगी। बॉक्सिंग फाइनल का शेड्यूल: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी पदक की उम्मीद भारतीय एथलीट भी कई फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। प्रमुख मुकाबले: जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भी चुनौती जूडो में उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगानबी ताखेल्लामबम अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे। ट्रैक साइक्लिंग में: लॉन बॉल्स में इंग्लैंड से मुकाबला महिला सिंगल्स में: भारत को शनिवार को बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में कई स्वर्ण पदकों की उम्मीद है। सभी की नजरें खासतौर पर ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और अन्य भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी। अधिक खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील

भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में प्रस्तावित सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अपनी सरकार से भारत के साथ बातचीत कर टीम इंडिया को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील की है। भारत को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। हालांकि, इस सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक आधिकारिक मंजूरी या कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। 3 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला 1. पहले 2024 में होना था दौरा यह सीरीज मूल रूप से वर्ष 2024 में आयोजित होनी थी। लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और सरकार विरोधी आंदोलन के बाद हालात बदल गए। इसके चलते दौरा स्थगित कर दिया गया। अब इसे सितंबर 2026 में कराने की तैयारी चल रही है, लेकिन भारत की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। 2. सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद इस्लाम से मुलाकात कर आग्रह किया कि सरकार भारत के साथ बातचीत करे और टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन दे। 3. रिश्ते सुधरे तो सीरीज संभव हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद बढ़ा है। भारत की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को BRICS सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया है। साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच भी बातचीत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राजनीतिक संबंध सामान्य होते हैं, तो सीरीज आयोजित होने की संभावना बढ़ जाएगी। तमीम इकबाल ने क्या कहा? तमीम इकबाल ने कहा कि, “हम इस सीरीज को लेकर काफी आशावान हैं, लेकिन कुछ फैसले हमारे हाथ में नहीं हैं। यह दोनों देशों की सरकारों के बीच का विषय है और वही अंतिम निर्णय लेंगी।” BCB भारत के जवाब का इंतजार कर रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड फिलहाल भारत सरकार और BCCI के फैसले का इंतजार कर रहा है। जब तक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक ब्रॉडकास्ट अधिकार और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी आगे नहीं बढ़ाई जाएंगी। मंजूरी मिलने के बाद ही मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा। अधिक खेल जगत की खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.