आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलJitendra Singh on Student Protest: सरकार ने खोले बातचीत के दरवाजे, लेकिन Students अपनी मांगों पर कायमBREAKINGदेश-हरपलBihar to Haryana Protest: पेपर लीक मुद्दे पर बड़ा आंदोलन, कटिहार में बवाल और Gurugram में Congress का शक्ति प्रदर्शनBREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath Rally: गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- आस्था और युवाओं से खिलवाड़ करने वालों के उपदेश बेअसरBREAKINGबिज़नेसIndian Stock Market Crash: बिकवाली के दबाव में Sensex-Nifty, Banking और Pharma Shares हुए कमजोरBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोने की चमक बढ़ी, भाव पहुंचा ₹1.46 लाख के पार; Silver Price में भी जबरदस्त उछालBREAKINGदेश-हरपलLok Sabha Rajya Sabha Update: हंगामे के बाद दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित, NDA-INDIA में टकरावBREAKINGदेश-हरपलSonam Wangchuk मेदांता में भर्ती बोले- सरकार भरोसा दे तो आज ही खत्म करूंगा अनशनBREAKINGएंटरटेनमेंटSalman Khan on Education Protest: ‘हिंसा से नहीं निकलेगा हल’, Alia Bhatt बोलीं- छात्र अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैंBREAKINGदेश-हरपलJitendra Singh on Student Protest: सरकार ने खोले बातचीत के दरवाजे, लेकिन Students अपनी मांगों पर कायमBREAKINGदेश-हरपलBihar to Haryana Protest: पेपर लीक मुद्दे पर बड़ा आंदोलन, कटिहार में बवाल और Gurugram में Congress का शक्ति प्रदर्शनBREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath Rally: गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- आस्था और युवाओं से खिलवाड़ करने वालों के उपदेश बेअसरBREAKINGबिज़नेसIndian Stock Market Crash: बिकवाली के दबाव में Sensex-Nifty, Banking और Pharma Shares हुए कमजोरBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोने की चमक बढ़ी, भाव पहुंचा ₹1.46 लाख के पार; Silver Price में भी जबरदस्त उछालBREAKINGदेश-हरपलLok Sabha Rajya Sabha Update: हंगामे के बाद दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित, NDA-INDIA में टकरावBREAKINGदेश-हरपलSonam Wangchuk मेदांता में भर्ती बोले- सरकार भरोसा दे तो आज ही खत्म करूंगा अनशनBREAKINGएंटरटेनमेंटSalman Khan on Education Protest: ‘हिंसा से नहीं निकलेगा हल’, Alia Bhatt बोलीं- छात्र अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं

NE

News Elementor

Latest Posts

नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में चोरी: स्टूडेंट बनकर घुसा युवक, 20 मिनट में 10 लैपटॉप लेकर फरार

IIIT नया रायपुर के हॉस्टल परिसर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। एक युवक छात्र बनकर हॉस्टल में घुसा और महज 20 मिनट के भीतर 10 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। स्टूडेंट बनकर हॉस्टल में घुसा आरोपी जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल प्रबंधन की ओर से संदीप कुमार तिवारी (45) ने राखी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 11 मई को एक अज्ञात युवक छात्र की तरह हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ। उसकी एंट्री इतनी सामान्य थी कि किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात CCTV फुटेज में आरोपी हॉस्टल के कमरों के आसपास आराम से घूमता दिखाई दे रहा है। उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट तक पहुंचा और वहां मौजूद गार्ड को “हेलो” बोलते हुए आराम से बाहर निकल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि एक बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से हॉस्टल में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शुरू की जांच राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 👉 छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत: बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता, संगठन में नए चेहरों की एंट्री

छत्तीसगढ़ भाजपा में इन दिनों संगठन और सत्ता दोनों स्तर पर बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा है कि जब तक वे सक्रिय राजनीति में हैं, तब तक उन्हें कोई किनारे नहीं कर सकता और न ही उनके साथ सौतेला व्यवहार हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे 10 साल तक पार्टी के कोर ग्रुप में रहे हैं। अब नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जो एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हमेशा एक ही पद पर नहीं रहता और समय के साथ बदलाव होते रहते हैं। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिया बयान बृजमोहन अग्रवाल ने ये बातें कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही। इसी बैठक में कुछ भाजपा नेता रिक्शा से पहुंचे, जबकि उनके पीछे उनका काफिला चल रहा था। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद भाजपा नेताओं ने कारकेड कम करने का फैसला लिया है और आने वाले समय में ई-वाहनों के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। भाजपा कोर कमेटी में नए चेहरों की एंट्री प्रदेश भाजपा कोर कमेटी में कई बदलाव किए गए हैं। मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को कोर कमेटी में शामिल किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल बैठक में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उनके कोर कमेटी से हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा आने वाले समय में होने वाली बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सत्ता और संगठन में बदलाव की चर्चा क्यों? भाजपा फिलहाल दो बड़े मोर्चों पर काम कर रही है। एक तरफ सरकार ढाई साल पूरे होने की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ संगठन के कई पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन को लेकर फीडबैक और सर्वे कराया है। इसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा अब 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की तैयारी कर रही है। डिप्टी सीएम को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि किसी एक डिप्टी सीएम को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसमें विजय शर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर अरुण साव का नाम भी सामने आ रहा है। महिला डिप्टी सीएम फॉर्मूला भी चर्चा में अगर संगठन या सरकार में बड़ा बदलाव होता है, तो भाजपा किसी महिला चेहरे को आगे कर सकती है। इसमें लता उसेंडी और रेणुका सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि भाजपा महिला, आदिवासी और ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए यह रणनीति अपना सकती है। मंत्रिमंडल फेरबदल की भी चर्चा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर पार्टी नेतृत्व पूरी तरह भरोसे में है और फिलहाल मुख्यमंत्री बदलने जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। इनमें भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, सुशांत शुक्ला और सरगुजा क्षेत्र की किसी आदिवासी महिला विधायक का नाम चर्चा में है। 2028 चुनाव की तैयारी में भाजपा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अब सिर्फ सरकार चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि समय रहते संगठन और सत्ता में बदलाव कर आगामी चुनावों की रणनीति मजबूत करने में जुट गई है। 👉 राजनीति और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

दुर्ग में लव ट्रायंगल बना खूनी संघर्ष की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही लड़की से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान जितेश ठाकुर (20) के रूप में हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार देर रात केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान एक लड़की से बातचीत को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हमले में जितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। रातभर चली छापेमारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था। इलाके में तनाव, पुलिस गश्त बढ़ी घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहे www.deshharpal.com Portal के साथ
Read more

बिलासपुर में उर्स के दौरान थाने के सामने मारपीट, चाकू-डंडे लेकर दौड़ाए युवक; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में उर्स के दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हो गया। थाने के सामने ही दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक टकराने से शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा था। अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम समुदाय के लोग संदल और चादर चढ़ाने के लिए डीजे और ढोल-ताशों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान शनिवार रात संदल जुलूस के दौरान बाइक टकराने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडे और चाकू लेकर दौड़ाए युवक वायरल वीडियो में कुछ युवक खुलेआम लाठी-डंडे और चाकू लेकर दूसरे युवकों को दौड़ाते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के सामने इस तरह खुलेआम हथियार लहराना अपराधियों के बढ़ते हौसले को दिखाता है। पुलिस युवकों को थाने लाई, लेकिन नहीं हुई FIR सिविल लाइन थाना प्रभारी SR Sahu ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों को थाने लेकर आई। हालांकि, दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। VIDEO वायरल होने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन सीएसपी Nimitesh Singh के अनुसार, घोड़ादाना स्कूल के पास निकली संदल टोली में डांस के दौरान पैर टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान हर्ष खांडे नामक युवक चाकू लहराते हुए लोगों को डराने लगा। पुलिस पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में CCTV फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरी घटना मगरपारा चौक के पास हुई, जहां अब्दुल अजीम खान हाथ में चाकू लहराते मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चाकू और चापड़ बरामद किए हैं। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.comPortal के साथ।
Read more

बिलासपुर में पानी भरने के विवाद में ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Bilaspur में पीने के पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के महिमा नगर का है। मोटर पंप चालू होने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, शज्जाद अली ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। 7 मई की रात वह काम से लौटकर घर आया था। बताया जा रहा है कि रात में शॉर्ट सर्किट के कारण मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह जब शज्जाद पानी भरने पहुंचा, तब पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार ने उससे विवाद शुरू कर दिया। शज्जाद ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उसने मोटर चालू नहीं किया था। इसके बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया। घर में घुसकर किया हमला आरोप है कि बाद में कुनाल मानिकपुरी अपने साथियों के साथ शज्जाद के घर पहुंच गया। वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया। हमले में शज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अफवाह फैलाने का भी आरोप घायल शज्जाद का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी यह अफवाह फैला रहे हैं कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने इस दावे को गलत और भ्रामक बताया है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read more

छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का फैसला पड़ा भारी, कई दुकानों में शराब की कमी

Chhattisgarh में प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू करने के फैसले के बाद आबकारी विभाग की सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। अधूरी तैयारी के बीच नई व्यवस्था लागू होने से प्रदेशभर की शराब दुकानों में देसी और सस्ती अंग्रेजी शराब की कमी देखने को मिल रही है। कई दुकानों में पसंदीदा ब्रांड का स्टॉक खत्म हो चुका है। वहीं डिस्टिलर्स और बोतल सप्लाई लॉबी पर सप्लाई प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं। सप्लाई तिथि बढ़ाने पड़ रहे आदेश जानकारी के मुताबिक कैबिनेट से फैसला होने के बाद 1 अप्रैल से डिस्टिलरियों को पीईटी प्लास्टिक बोतलों में शराब बॉटलिंग करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अचानक लागू हुए इस फैसले के कारण डिस्टिलर्स और बोतल सप्लायरों में अफरा-तफरी मच गई। कई कारोबारी कोर्ट तक पहुंच गए। बड़ी संख्या में प्लास्टिक बोतलों की व्यवस्था नहीं होने से विभाग को दोबारा आदेश जारी कर 31 मई तक कांच की बोतलों में भी सप्लाई की अनुमति देनी पड़ी। 10 दिन तक बंद रही बॉटलिंग नई व्यवस्था के बीच कई डिस्टिलरियों में करीब 10 दिनों तक उत्पादन और बॉटलिंग का काम प्रभावित रहा। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद अब शराब दुकानों तक मांग के मुकाबले कम सप्लाई पहुंच रही है। इसी वजह से कई दुकानों में शराब की कमी हो गई है। सरकार को राजस्व नुकसान का अंदेशा आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में रोजाना करीब 70 करोड़ रुपए की देसी और किफायती अंग्रेजी शराब बिकती है। सप्लाई प्रभावित होने से सरकार को हर दिन 40 से 50 करोड़ रुपए तक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मिलावट रोकने के लिए लिया गया था फैसला सरकार ने प्लास्टिक बोतलों में शराब सप्लाई का फैसला मिलावट रोकने के उद्देश्य से लिया था। लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने और सप्लायरों की मनमानी के चलते विभाग को बार-बार अपने आदेश बदलने पड़ रहे हैं। 31 मई के बाद होगी सख्ती आबकारी आयुक्त पदुम एल्मा ने बताया कि डिस्टिलर्स के साथ लगातार बैठक की जा रही है। फिलहाल प्लास्टिक और कांच दोनों बोतलों में सप्लाई जारी है। उन्होंने कहा कि 15 मई से डिस्टिलर्स प्लास्टिक बोतलों में सप्लाई बढ़ाएंगे। वहीं 31 मई के बाद सप्लाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित डिस्टिलर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से आरोपी गिरफ्तार

Raipur पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नमन जग्गी और आयुष अग्रवाल को सट्टा पैनल और तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित अग्रवाल है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। नागपुर में छिपा था आरोपी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकित अग्रवाल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह मुख्य आरोपियों को तकनीकी सपोर्ट और सट्टा पैनल उपलब्ध कराता था। इसी पैनल के जरिए ऑनलाइन बेटिंग और पैसों का लेन-देन किया जाता था। तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के नागपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और रायपुर लाया गया। पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी इस मामले में पुलिस पहले ही नमन जग्गी और आयुष शर्मा को 5 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। बैंक ट्रांजैक्शन और लैपटॉप की जांच पुलिस आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आशंका है कि करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेन-देन फर्जी आईडी और अलग-अलग खातों के जरिए किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। चार महीने में 78 आरोपी गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद साल 2026 में रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मामलों में अब तक 15 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 67 लाख रुपए कैश, 217 मोबाइल, 20 लैपटॉप, 10 कार और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बाबू खेमानी की भी हुई थी गिरफ्तारी इससे पहले 17 अप्रैल को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसने “3 STUMPS” नाम से ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट शुरू की थी। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Bilaspur में बालाजी गैस एजेंसी के खिलाफ गुरुवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए एजेंसी के बाहर हंगामा किया। बाद में कई उपभोक्ता शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। वहीं कुछ लोगों को सीधे सिलेंडर दिए जा रहे हैं। “स्टॉक खत्म” कहकर लौटाया उपभोक्ताओं ने बताया कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन एजेंसी कर्मचारी “स्टॉक खत्म” होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को बिना लाइन के सिलेंडर दे दिए जाते हैं। इसी बात को लेकर महिलाओं और बुजुर्गों ने भी नाराजगी जताई। किसी और को दे रहे सिलेंडर लोगों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग असली उपभोक्ता के नाम पर होती है, लेकिन सिलेंडर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया जाता है। इस वजह से जिन लोगों ने समय पर बुकिंग की, उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस विवाद बढ़ने पर एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि उपभोक्ता मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत हंगामे के बाद कई उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को शिकायत दी। इसके बाद एडीएम ने खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कलेक्टर पहले ही दे चुके हैं चेतावनी हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने साफ कहा था कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि किसी एजेंसी पर कालाबाजारी का मामला सही पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
Read more

बिलासपुर में आरक्षक की मौत पर बढ़ा विवाद, विधायक दिलीप लहरिया ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की

Bilaspur के श्रीराम केयर अस्पताल में आरक्षक सत्यकुमार पाटले की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इलाज में लापरवाही के आरोपों के बीच मस्तूरी विधायक Dilip Lahariya ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और मृत आरक्षक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर यह मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा। पथरी के इलाज के दौरान हुई थी मौत जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्यकुमार पाटले पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचे थे। जांच में डॉक्टरों ने पथरी की समस्या बताई और ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद सत्यकुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन कई घंटों तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर देखने नहीं आया। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और बाद में मौत हो गई। मौत के कारण पर बना सस्पेंस परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने पहले किडनी में इंफेक्शन बताया था, लेकिन बाद में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस मामले में सिम्स के चार डॉक्टरों की टीम ने बिसरा जांच कराने की सलाह दी है। विधायक परिजनों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट बुधवार को विधायक दिलीप लहरिया मृतक आरक्षक के परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। विधायक ने कहा कि यह अस्पताल में लापरवाही का पहला मामला नहीं है। पहले भी अस्पताल को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। “सामान्य इलाज के लिए गया था आरक्षक” विधायक लहरिया ने कहा कि सत्यकुमार किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। वे सिर्फ पथरी का इलाज कराने अस्पताल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इलाज और लापरवाही के कारण एक जवान की जान चली गई। अब अस्पताल में हुई अन्य मौतों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले की जांच कराने और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें
Read more

रायपुर में मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Raipur के रावाभाठा इलाके में एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध सामग्री जब्त की है। बैग में मिला संदिग्ध सामान जानकारी के मुताबिक रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम एक युवक बैग लेकर पहुंचा था। युवक ने अपना नाम विनय देवांगन बताया और कुछ देर के लिए बैग रखने की बात कहकर वहां से चला गया। बैग को लेकर परिवार को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे पार्षद सूचना मिलने के बाद पार्षद अश्वनी यादव स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह बैग खोलकर देखा गया तो उसमें एयरगन, वायर, बैटरी और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डीसीपी ने लिया जायजा मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और जांच की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त सामग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सामान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि संदिग्ध सामान विनय देवांगन नाम के व्यक्ति का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
Read more
1 6 7 8 9 10 15

Editor's Picks

Jitendra Singh

Jitendra Singh on Student Protest: सरकार ने खोले बातचीत के दरवाजे, लेकिन Students अपनी मांगों पर कायम

छात्र आंदोलन को लेकर राजधानी में हलचल लगातार बनी हुई है। केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने बातचीत का रास्ता खुला रखने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र जिस जगह चाहेंगे, सरकार वहां बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों पर अब भी मजबूती से कायम हैं और ठोस आश्वासन की मांग कर रहे हैं। सरकार ने बातचीत का दिया भरोसा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों के मुद्दों को लेकर कहा कि सरकार संवाद के लिए तैयार है। उनका कहना है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि छात्रों की चिंताओं को समझकर उचित रास्ता निकाला जाए और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए। मंत्री के इस बयान के बाद बातचीत की उम्मीद जरूर बढ़ी है, लेकिन अभी तक प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से आंदोलन खत्म करने का कोई संकेत नहीं मिला है। Students Protest: अपनी मांगों पर कायम प्रदर्शनकारी दूसरी ओर छात्र संगठनों का कहना है कि केवल बातचीत का प्रस्ताव काफी नहीं है। छात्रों की मांग है कि उनकी समस्याओं पर स्पष्ट निर्णय लिया जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं। प्रदर्शनकारी लगातार सरकार से अपनी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर है। इसी वजह से वे अपनी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं। आंदोलन को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल छात्र प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। वहीं सरकार की ओर से लगातार यही संदेश दिया जा रहा है कि छात्रों की समस्याओं पर चर्चा के लिए दरवाजे खुले हैं। अब बातचीत पर टिकी सभी की नजरें फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत कब शुरू होती है और क्या इससे कोई सहमति बन पाएगी। एक तरफ सरकार संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आने वाले दिनों में होने वाली बातचीत ही तय करेगी कि यह आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ेगा। फिलहाल छात्र प्रदर्शन और सरकार के रुख पर सभी की नजर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
पेपर लीक

Bihar to Haryana Protest: पेपर लीक मुद्दे पर बड़ा आंदोलन, कटिहार में बवाल और Gurugram में Congress का शक्ति प्रदर्शन

देश में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार के कटिहार से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से निष्पक्ष परीक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की। कटिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। वहीं गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी। देशभर में चल रहे इन प्रदर्शनों ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज बिहार के कटिहार में पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों की ओर से ईंट-पत्थर चलने की भी खबर सामने आई। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनत करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हैं। उनका मानना है कि एक परीक्षा में गड़बड़ी का असर युवाओं के करियर और भविष्य पर पड़ता है। बिहार में छात्रों का आंदोलन हुआ तेज पेपर लीक के मुद्दे को लेकर बिहार के कई इलाकों में छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए और पेपर लीक में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। युवाओं का कहना है कि बार-बार परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण उनका समय और मेहनत दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। Gurugram में Congress का प्रदर्शन, पुलिस से हुई बहस हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया। Paper Leak Issue बना युवाओं का बड़ा मुद्दा पेपर लीक का मामला अब देशभर में युवाओं के बीच बड़ा मुद्दा बन चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सिस्टम तैयार किया जाए। युवाओं का कहना है कि परीक्षा केवल एक टेस्ट नहीं बल्कि उनके सपनों और करियर से जुड़ी होती है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत और सख्त कार्रवाई जरूरी है। सरकार के सामने बड़ी चुनौती पेपर लीक को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सरकार और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं का भरोसा वापस जीतना है। परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई करने जैसे कदमों से ही छात्रों का विश्वास कायम किया जा सकता है। फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं और युवाओं की नजर सरकार के अगले कदमों पर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath Rally: गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- आस्था और युवाओं से खिलवाड़ करने वालों के उपदेश बेअसर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की आस्था, युवाओं और किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करते रहे, आज वही लोग सलाह और उपदेश दे रहे हैं, जो बेहद हास्यास्पद लगता है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने हमेशा जनता की भावनाओं, संस्कृति और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं, किसानों सहित हर वर्ग के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आस्था के सम्मान और विकास को लेकर CM Yogi का बड़ा बयान गोरखपुर की सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और लोगों की आस्था का सम्मान किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले इन मुद्दों को नजरअंदाज किया, उन्हें अब जनता के हितों की बात करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और सुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को नए अवसरों और बेहतर सुविधाओं के साथ आगे बढ़ाना है। Youth और Farmers को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं और किसानों के मुद्दे पर भी अपनी सरकार के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। वहीं किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खेती और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। Opposition पर CM Yogi का सीधा वार सीएम योगी ने कहा कि जनता अब सिर्फ नारों और वादों की राजनीति नहीं, बल्कि काम और परिणाम को देखती है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों का अतीत जनता के सामने है, उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को लोग गंभीरता से नहीं लेते। Gorakhpur में दिखा राजनीतिक असर गोरखपुर में हुई इस सभा को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के जरिए सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष को भी घेरने की कोशिश की। सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सीएम योगी का यह भाषण आस्था, विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Indian Stock Market

Indian Stock Market Crash: बिकवाली के दबाव में Sensex-Nifty, Banking और Pharma Shares हुए कमजोर

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गुरुवार को निवेशकों के लिए कारोबार का दिन कुछ कमजोर रहा। Sensex करीब 450 अंक गिरकर 76,300 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं Nifty 50 में भी लगभग 150 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बाजार में आई इस कमजोरी के पीछे बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के शेयरों में हुई भारी बिकवाली को अहम कारण माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में दबाव नजर आने लगा था। कई बड़े शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर पहुंचे शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की, जिसका असर पूरे बाजार पर पड़ा। Banking Stocks में गिरावट से बाजार पर असर आज के कारोबार में Banking Sector के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। निजी और सरकारी बैंकों के कई प्रमुख शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट ने बाजार की चाल को प्रभावित किया और सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव बढ़ा दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली के कारण गिरावट आई है। हालांकि, मजबूत फंडामेंटल वाली बैंकिंग कंपनियों में लंबी अवधि के निवेशकों की रुचि बनी हुई है। Pharma Stocks भी दबाव में, निवेशकों ने की बिकवाली बैंकिंग के साथ-साथ Pharma Sector के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। हेल्थकेयर कंपनियों के कई शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली का असर सेक्टर इंडेक्स पर भी दिखाई दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में छोटी अवधि के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सेक्टर आधारित रणनीति अपनानी चाहिए। Share Market Down होने की वजह क्या रही? शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं: इन सभी कारणों ने मिलकर घरेलू बाजार की तेजी को कमजोर किया। Investors के लिए क्या है सलाह? बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि गिरावट के समय घबराने की जरूरत नहीं है। निवेशकों को मजबूत कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए और बिना रिसर्च के जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बाजार की गिरावट अच्छे शेयरों को बेहतर कीमत पर खरीदने का मौका दे सकती है। हालांकि, निवेश का फैसला कंपनी की मजबूती और भविष्य की संभावनाओं को देखकर ही लेना चाहिए। Sensex-Nifty Update: बाजार में उतार-चढ़ाव जारी फिलहाल भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आने वाले सत्रों में कंपनियों के तिमाही नतीजे, ग्लोबल मार्केट की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Gold

Gold Rate Today: सोने की चमक बढ़ी, भाव पहुंचा ₹1.46 लाख के पार; Silver Price में भी जबरदस्त उछाल

देश में सोना (Gold) और चांदी (Silver) खरीदने वालों के लिए आज फिर बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। कीमती धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। Gold Price Today में सोने की कीमत ₹274 की बढ़त के साथ करीब ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, Silver Price Today में चांदी ₹360 महंगी होकर करीब ₹2.26 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान सोना करीब ₹4,398 तक महंगा हो चुका है। बढ़ते भाव ने जहां निवेशकों को आकर्षित किया है, वहीं आम ग्राहकों के लिए गहनों की खरीदारी पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। Gold Rate Today: लगातार मजबूत हो रहा सोने का बाजार सोने को हमेशा से सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। मौजूदा समय में वैश्विक बाजार में जारी हलचल और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोने की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की बढ़ती मांग, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बाजार में सुरक्षित निवेश की तलाश ने सोने की कीमतों को मजबूती दी है। यही कारण है कि भारतीय बाजार में भी सोने के भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं। Silver Price Today: चांदी में भी दिखी तेज चमक सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का दौर जारी है। आज चांदी के भाव में ₹360 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह करीब ₹2.26 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में तेजी केवल निवेश की वजह से नहीं है, बल्कि इसकी औद्योगिक मांग भी लगातार बढ़ रही है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य सेक्टर में चांदी की खपत बढ़ने से इसके दामों को सपोर्ट मिल रहा है। 4 दिन में सोने ने लगाई बड़ी छलांग सोने के बाजार में बीते कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चार दिनों के भीतर सोने के भाव में ₹4,398 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में इस तेजी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, लेकिन शादी-ब्याह या अन्य जरूरतों के लिए सोना खरीदने वालों का बजट जरूर प्रभावित हो रहा है। क्यों बढ़ रहे हैं Gold और Silver के भाव? सोना-चांदी महंगा होने के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं: क्या आगे भी बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम? बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए कीमतों में हल्की गिरावट या स्थिरता भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की नजरें सोने और चांदी के अगले रुख पर बनी हुई हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.