आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशSagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजाBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Donald Trump का Iran पर बड़ा Action, Map पर लगाई अपनी Photo; लिखा- ‘Bye Bye Kharg’BREAKINGदेश-हरपलTMC MP Nadimul Haque पर ED Action, कोलकाता से दिल्ली तक 7 ठिकानों पर RaidBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood : 11वें दिन मलबे और सुरंग से मिली जिंदगी, 2 लोग जिंदा रेस्क्यूBREAKINGदेश-हरपलAmazon Cargo Plane Crash: Landing के दौरान रनवे से फिसला विमान, 5 की गई जानBREAKINGदेश-हरपलCDS का बड़ा बयान: War जीतने के लिए Multi-Domain Strategy जरूरी, बदल गया BattlefieldBREAKINGदेश-हरपलWeather का Double Attack! Uttarakhand में बर्फबारी, Bihar में Flood; Bareilly भी जलमग्नBREAKINGदेश-हरपलDelhi PG Accident: एक झटके में मलबे में बदली 5 मंजिला इमारत, 6 की मौतBREAKINGप्रदेशSagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजाBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Donald Trump का Iran पर बड़ा Action, Map पर लगाई अपनी Photo; लिखा- ‘Bye Bye Kharg’BREAKINGदेश-हरपलTMC MP Nadimul Haque पर ED Action, कोलकाता से दिल्ली तक 7 ठिकानों पर RaidBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood : 11वें दिन मलबे और सुरंग से मिली जिंदगी, 2 लोग जिंदा रेस्क्यूBREAKINGदेश-हरपलAmazon Cargo Plane Crash: Landing के दौरान रनवे से फिसला विमान, 5 की गई जानBREAKINGदेश-हरपलCDS का बड़ा बयान: War जीतने के लिए Multi-Domain Strategy जरूरी, बदल गया BattlefieldBREAKINGदेश-हरपलWeather का Double Attack! Uttarakhand में बर्फबारी, Bihar में Flood; Bareilly भी जलमग्नBREAKINGदेश-हरपलDelhi PG Accident: एक झटके में मलबे में बदली 5 मंजिला इमारत, 6 की मौत
Banner

Latest Posts

Love Jihad

भोपाल में ‘Love Jihad’ के विरोध में सकल हिन्दू समाज का प्रदर्शन, 2 मई को दस नंबर बस स्टॉप पर

भोपाल, 1 मई 2025 | देश हरपल भोपाल में हाल के दिनों में सामने आई Love Jihad, religious conversion और sexual exploitation of Hindu girls की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के विरोध में Sakal Hindu Samaj द्वारा एक बड़ा जनजागरण प्रदर्शन दिनांक 2 मई 2025, सायं 5 बजे, 10 नंबर बस स्टॉप, भोपाल पर आयोजित किया जा रहा है। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना है। हमारी बहनों और बेटियों को trap, brainwash और convert कर उनके Hindu identity को मिटाने का जो षड्यंत्र चल रहा है, उसे अब और नहीं सहा जाएगा। सकल हिन्दू समाज ने अपील की है कि शहरवासी unity और awareness के इस प्रयास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सभी महिला और पुरुष अपने परिवारजनों, इष्टमित्रों और पड़ोसियों के साथ उपस्थित हों। सभा स्थल तक एक साथ समूह में पहुंचने के लिए, सभी सहभागी 2 मई को शाम 4:45 बजे E-2 अरेरा कॉलोनी, सामुदायिक भवन, पार्क नंबर 1, गणेश मंच पर एकत्रित होंगे।
Read more

बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 4 युवकों की मौत:गुना में शादी समारोह से लौटते समय हादसा; एक गंभीर को भोपाल किया रेफर

बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 2:30 बजे गुना जिले के भदौरा के पास हुआ, जब एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर, पीछे से टक्कर की आशंका जानकारी के अनुसार, कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे अंदेशा है कि उसे किसी भारी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी होगी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के कांच और युवकों के जूते सड़क पर बिखरे पाए गए। शादी से लौट रहे थे युवक, एक की हालत नाजुक शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील स्थित रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से वापस लौट रहे थे। हादसे में गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24) और हितेश बैरागी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सुदीप रघुवंशी (24), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में कार के पीछे से टक्कर की संभावना जताई जा रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। https://deshharpal.com/की अपील:तेज रफ्तार और रात के सफर में सतर्कता बेहद ज़रूरी है। एक छोटी सी चूक कई जिंदगियों को छीन सकती है।
Read more

स्नैपचेट पर किशोरी से की दोस्ती, मंडला बुलाकर किया रेप:तीन दिन बंधक बनाकर रखा, गैंगरेप का मामला दर्ज, दोनों आरोपी फरार

मंडला के युवक ने जबलपुर की नाबालिग से स्नेपचेट पर दोस्ती की और फिर उसे कान्हा नेशनल पार्क घुमाने का कहकर मंडला बुलाया। जहां दोस्त के घर में तीन दिन बंधक बनाकर उसने और उसके दोस्त ने रेप किया। इसके बाद घर के मालिक ने भी रेप किया। जैसे-तैसे जबलपुर पहुंची किशोरी ने माता-पिता को सारी बात बताई। किशोरी की शिकायत पर देर रात गढ़ा थाना पुलिस ने गैंग रेप का प्रकरण दर्ज किया है। जबलपुर पुलिस की एक टीम मंडला में डेरा डालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। सातवीं में पढ़ने वाली किशोरी की 6 माह पहले मंडला जिले के राजन से स्नेपचेट पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच अकसर बातें होने लगीं। इसी बीच दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। चार दिन पहले राजन ने किशोरी को फोन लगाया और कान्हा नेशनल पार्क घुमाने का झांसा देकर मंडला बुलाया। किशोरी बहकावे में आ गई और सहेली के घर जाने के बहाना बनाकर 26 अप्रेल को मंडला पहुंच गई। राजन उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां तीन दिन बंधक बनाकर राजन और उसके दोस्त ने रेप किया। जबलपुर में भी दोस्त हैं, तेरे घर तक पहुंच जाएंगे राजन और उसका दोस्त बुधवार दोपहर किशोरी को बाइक पर बैठाकर मंडला बस स्टैंड पहुंचा और यह कहते हुए किशोरी को बस में बैठा दिया कि अगर घर या पुलिस को कुछ भी बताया तो ठीक नहीं होगा। राजन ने धमकी दी कि जबलपुर में भी उसके दोस्त हैं, जो कि तेरे घर तक पहुंच सकते हैं। मां को बताई सारी घटना बुधवार की रात को जबलपुर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को बताया कि वह सहेली के यहां नहीं बल्कि अपने एक दोस्त राजन से मिलने मंडला गई थी, जिसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रेप किया और धमकी देते हुए भेज दिया। देर रात किशोरी को लेकर परिवार वाले गढ़ा थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। किशोरी की रिपोर्ट पर जबलपुर पुलिस ने राजन और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस मंडला रवाना पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि जब राजन उसे अपने साथ ले गया था, उस दौरान बहुत अंधेरा था, बाइक में कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि रास्ता कहां का और कैसा है। उसने पुलिस को बताया कि जिस दौरान राजन अपने दोस्त के साथ बस स्टैंड छोड़ने आया था, उस दौरान भी बहुत ही सकरी गलियाें से लाया था, जिसके चलते रास्ता ध्यान नहीं है।
Read more

मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का झंडा फाड़ा, पैरों से रौंदा:पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, युवा बोले- सेना की तरह हमें भी दें ‘फ्री हैंड’

आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, बोले– बॉर्डर पर जाकर लड़ना है, सेना जैसा ‘फ्री हैंड’ चाहिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश भर में आक्रोश है। भोपाल में भी इसका ज़बरदस्त विरोध देखने को मिला। गुरुवार को मुस्लिम समाज के युवा और महिलाएं एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांगी बॉर्डर पर जाने की अनुमति वार्ड 41 के पार्षद मोहम्मद रेहान के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि उन्हें भी भारतीय सेना की तरह “फ्री हैंड” दिया जाए। युवाओं ने कहा कि अब देश का मुसलमान भी आतंकवाद के खिलाफ सीना ठोककर खड़ा है। हमें सीमा पर भेजा जाए, हम देश के लिए जान देने को तैयार हैं। ‘हर बूंद खून वतन पर कुर्बान करने को तैयार’ ज्ञापन में लिखा गया– “हम अपने मादरे-वतन के लिए हर प्रकार के बलिदान को तैयार हैं। हमें सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने की अनुमति दी जाए। हम अनुशासन और समर्पण के साथ सेना के निर्देशों का पालन करेंगे।” पाकिस्तान का झंडा फाड़ा, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फाड़ा और उसे पैरों तले रौंदा। कलेक्टर कार्यालय के बाहर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब समय आ गया है जब भारत का मुस्लिम समाज भी दुश्मनों को करारा जवाब देगा। पार्षद मोहम्मद रेहान बोले– मुसलमान अब चुप नहीं बैठेगा पार्षद रेहान ने कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि भोपाल के मुस्लिम युवाओं को भी सीमा पर भेजा जाए। हमारे खून की एक-एक बूंद देश के लिए बहाने को तैयार है। पाकिस्तान को अब समझ आ जाना चाहिए कि हिंदुस्तान का मुसलमान भी जाग चुका है।” https://deshharpal.com/
Read more

स्विगी से खिचड़ी ऑर्डर की, मरी हुई मक्खी मिली:युवक भोपाल उपभोक्ता फोरम पहुंचा; होटल वाले को 15 हजार रुपए मुआवजा देना होगा

स्विगी से खाना मंगाया, खिचड़ी में निकली मरी हुई मक्खी; होटल को देना होगा 15 हजार से ज्यादा मुआवजा भोपाल के गौतम नगर निवासी अभिषेक दीक्षित को ऑनलाइन खाना मंगाना महंगा पड़ गया। उन्होंने 25 मार्च 2024 की रात करीब 10:35 बजे स्विगी ऐप से बटर खिचड़ी और लस्सी का ऑर्डर किया। खाना आने पर जब उन्होंने पार्सल खोलने से पहले ही देखा, तो खिचड़ी की पारदर्शी पैकिंग में मरी हुई मक्खी नजर आई। अभिषेक ने तुरंत स्विगी और होशंगाबाद रोड स्थित होटल वृंदावन से शिकायत की, लेकिन दोनों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। स्विगी ने कहा कि भुगतान होटल को कर दिया गया है, अब वही जिम्मेदार है। जब कोई समाधान नहीं मिला, तो अभिषेक ने मामला उपभोक्ता फोरम में पहुंचाया। फोरम ने होटल को माना दोषी, देना होगा मुआवजा भोपाल उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडेय ने मामले की सुनवाई की। फोरम ने अपने फैसले में कहा कि खाने में मरी हुई मक्खी मिलना होटल की लापरवाही है। स्विगी सिर्फ एक डिलीवरी माध्यम है, इसलिए उस पर कोई जवाबदारी नहीं बनती। 2 महीने में देना होगा 15,130 रुपए मुआवजा अभिषेक के वकील अथर्व मुंझे ने बताया कि फोरम ने होटल को आदेश दिया है कि वह 130 रुपए की ऑर्डर राशि लौटाए और मानसिक पीड़ा व सेवा में कमी के लिए 10 हजार रुपए का मुआवजा दे। इसके अलावा 5 हजार रुपए कानूनी खर्च के तौर पर भी अदा करने होंगे। अगर तय समय में भुगतान नहीं हुआ, तो 9% सालाना ब्याज देना होगा।
Read more
Waqf Act

भोपाल में ‘Light Bandh’ Protest: Waqf Act के खिलाफ मुस्लिम समाज का अनोखा प्रदर्शन

भोपाल, मध्यप्रदेश — देशभर में वक्फ कानून (Waqf Act) में हुए संशोधनों के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार, 30 अप्रैल 2025 को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के आह्वान पर भोपाल सहित कई शहरों में ‘लाइट बंद करो’ (Light Bandh) अभियान चलाया गया। Waqf Act के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध AIMPLB ने मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि वे रात 9:00 से 9:15 बजे तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखें। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन का उद्देश्य था सरकार को यह संदेश देना कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज में गहरी नाराजगी है। क्या है विरोध का कारण? AIMPLB के महासचिव मौलाना फजलूर्रहीम मुजद्दीदी ने Waqf Act को भेदभावपूर्ण और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि नए संशोधनों से वक्फ संपत्तियों पर मुस्लिम समाज का नियंत्रण कम हो गया है और यह सीधा धार्मिक हस्तक्षेप है। भोपाल में हुए धरना-प्रदर्शन इससे पहले भोपाल में सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर सैकड़ों लोगों ने वक्फ बिल के खिलाफ धरना दिया था। हालांकि प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण कई प्रदर्शन मोती मस्जिद रोड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर किए गए। इन विरोधों में AIMPLB, मुस्लिम त्योहार समिति और कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। सुप्रीम कोर्ट में याचिका, देशभर में विरोध AIMPLB ने वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और देशव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत की है। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ एक समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का मामला है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
DIG

Bhopal के 23 क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता जांच, DIG बंगला सहित होगा परीक्षण

Bhopal नगर निगम (BMC) ने शहर के 23 क्षेत्रों, जिसमें DIG बंगला क्षेत्र भी शामिल है, में पानी की गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया है। यह कदम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। भोपाल में पानी की गुणवत्ता की जांच क्यों जरूरी है? यह निर्णय जल प्रदूषण और शहर के पुराने जल फिल्टर संयंत्रों के कारण पानी की गुणवत्ता में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भोपाल की बढ़ती आबादी के बीच जल आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखना एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। पुराने जल उपचार संयंत्रों के कारण, निवासियों ने पानी में गंदगी और प्रदूषण की शिकायत की है। प्रभावित क्षेत्र पानी की गुणवत्ता की जांच 23 प्रमुख क्षेत्रों में की जाएगी, जिसमें DIG बंगला क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा यहां पानी के परीक्षण किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी में कोई हानिकारक तत्व नहीं हैं और वह पीने के लिए सुरक्षित है। परीक्षण की प्रक्रिया और समयसीमा BMC विभिन्न मानकों जैसे पानी की गंदगी, क्लोरीन स्तर, और बैक्टीरिया तथा अन्य प्रदूषकों की उपस्थिति की जांच करेगा। परीक्षण एक निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और इसके परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे। यदि कोई समस्या पाई जाती है, तो जल आपूर्ति को ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस पहल का महत्व यह पानी की गुणवत्ता जांच पहल भोपाल नगर निगम की नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल शहर की बढ़ती जनसंख्या और पुराने जल आपूर्ति ढांचे की समस्याओं को हल करने के लिए उठाए गए व्यापक कदमों का हिस्सा है। स्वच्छ जल की सुनिश्चितता से जल जनित बीमारियों को कम करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। आगे का रास्ता: जल आपूर्ति ढांचे का सुधार पानी की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ, भोपाल नगर निगम शहर के जल उपचार संयंत्रों को उन्नत और आधुनिक बनाने की योजना भी बना रहा है। इससे भविष्य में भोपाल की बढ़ती आबादी की जल आपूर्ति की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इन सुधारों से मौजूदा समस्याओं का समाधान होगा और आने वाले वर्षों में एक स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
Bhopal

Bhopal में समन्वित सड़क परिवहन योजना: यातायात को सुगम और भविष्य के लिए तैयार करने का कदम

Bhopal की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एक व्यापक सड़क परिवहन योजना तैयार की है। यह समन्वित योजना शहर में यातायात की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ भविष्य में होने वाली यातायात जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जो Bhopal के रास्तों को और भी बेहतर और सुगम बनाएंगी। प्रमुख प्रस्तावित विकास परियोजनाएं बेहतर यातायात भविष्य के लिए दृष्टिकोण ये परियोजनाएं भोपाल की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, भीड़-भाड़ को कम करने और शहर को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में सुधार और शहरी विकास को बढ़ावा देना है, ताकि शहर की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सके। चाहे आप रोज़ के यात्री हों या एक यात्री, इन परिवर्तनों से भोपाल में यात्रा करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। जैसे-जैसे Bhopal बढ़ेगा, सरकार का ध्यान सड़क परिवहन बुनियादी ढांचे पर होगा ताकि शहर भविष्य में भी अपनी बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इन सुधारों के साथ, भोपाल न केवल वर्तमान यातायात समस्याओं को हल करेगा, बल्कि भविष्य की मांगों के लिए भी तैयार रहेगा। देशहारपाल पर पढ़ें खबरें, ताज़ा खबरें।
Read more
Bhopal

Ajmer 92 Repeat in Bhopal? Hindu लड़कियों का Love Jihad, Gangrape और धर्मांतरण दबाव

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे लोग “अजमेर 92” जैसे कांड की पुनरावृत्ति बता रहे हैं। यहां एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ युवकों ने मिलकर हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाया, फिर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाए और बाद में उन्हीं वीडियो के ज़रिए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। घटना का खुलासा: एक साहसी लड़की की शिकायत से फूटा मामला मामला तब सामने आया जब एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए बागसेवनिया पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता के बयान के अनुसार, कुछ युवकों ने हिंदू नामों का इस्तेमाल कर दोस्ती की और फिर संबंध बनाकर वीडियो बना लिए। इसके बाद वे वीडियो दिखाकर न केवल उसे ब्लैकमेल करते रहे, बल्कि उससे कहा गया कि वह अपनी अन्य सहेलियों को भी उनके संपर्क में लाए। इस एक शिकायत के बाद अब तक चार छात्राएं आगे आ चुकी हैं, जिन्होंने अपनी आपबीती पुलिस को बताई है। मुख्य आरोपी: फरहान, साहिल और अली जांच में जिन युवकों के नाम सामने आए हैं, उनमें प्रमुख हैं फरहान खान, साहिल और अली। इनपर आरोप है कि ये सभी मिलकर सुनियोजित तरीके से हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाते थे, फिर उनका शारीरिक शोषण करते, वीडियो बनाते और उन्हें ब्लैकमेल कर आगे अन्य लड़कियों को लाने का दबाव बनाते थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पीड़िताओं पर धर्मांतरण का भी दबाव डाला गया। अजमेर गैंगरेप 1992’ की याद दिलाता मामला यह पूरा मामला साल 1992 में राजस्थान के अजमेर में हुए चर्चित गैंगरेप कांड की याद दिलाता है, जहां सैकड़ों लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण किया गया था और ब्लैकमेल किया गया था। भोपाल की यह घटना भी बिल्कुल उसी तरह की भयावह योजना का हिस्सा लग रही है। कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक रुख भोपाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (शोषण), 506 (धमकी), IT एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल भी इस मामले की छानबीन में जुट गई है, ताकि वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों को समय रहते सुरक्षित किया जा सके। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। DeshHarpal.com पर जाइए और देश-दुनिया से जुड़ी हर ख़बर,और अपडेट पाइए।
Read more

जेनिफर बोलीं- तीन आतंकी थे,पति के सीने में गोली मारी:इंदौर में सुशील की पत्नी ने बिलखते हुए कहा- वो कम उम्र के टेररिस्ट थे

“उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी…” – पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सुशील नथानियल की पत्नी का दर्द “उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी…” – यह कहते हुए सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर की आवाज भर आई, आंखें छलक उठीं और शब्द गले में अटक गए। सुशील, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले इंदौर के एलआईसी अधिकारी थे। जेनिफर ने बताया कि हमले के वक्त आतंकियों ने सुशील के सीने पर बंदूक रखकर कहा – “कलमा पढ़ो।” सुशील ने जवाब दिया – “मैं क्रिश्चियन हूं, मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता।” इतना कहना ही था कि आतंकी ने उन्हें धक्का दिया और सीने पर गोली मार दी। सुशील की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। हमले में जेनिफर के अलावा उनका बेटा ऑस्टिन और बेटी आकांक्षा भी मौजूद थे। बेटी आकांक्षा को गोली लगी, लेकिन वो बच गईं। सुशील का पार्थिव शरीर बुधवार रात श्रीनगर से दिल्ली होते हुए इंदौर लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बेटे ऑस्टिन ने बताया कि हमले के दौरान आतंकियों की उम्र महज़ 15 से 16 साल रही होगी। वे सिर पर कैमरे लगाकर आए थे, कुछ सेल्फी भी ले रहे थे। “वे हर किसी से पूछ रहे थे – ‘मुस्लिम हो?’ अगर जवाब ‘नहीं’ मिला तो गोली मार देते। एक युवक से कलमा पढ़ने को कहा, पढ़ने के बाद उसकी जांच की और कहा – ‘तेरा खतना नहीं हुआ है’ – फिर गोली मार दी।” यह बर्बर हमला 22 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे बैसारन घाटी में हुआ था। इसमें इटली और इजराइल के नागरिकों समेत कुल 27 पर्यटक मारे गए। अन्य मृतक मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से थे। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्स्ट क्लास ऑफिसर है, जबकि बेटा ऑस्टिन बैडमिंटन खिलाड़ी है। परिवार मूल रूप से जोबट का रहने वाला है। सुशील की शहादत सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी चोट है। उन्होंने अपनी जान देकर परिवार को बचाया – ये बलिदान हमेशा याद रखा जाएगाhttps://deshharpal.com/।
Read more
1 67 68 69 70 71 72

Editor's Picks

Sagar

Sagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजा

मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में जहरीली शराब ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। अब तक 19 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि 112 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। मृतकों में पिता-पुत्र के शामिल होने की जानकारी ने इस घटना को और दर्दनाक बना दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लाइसेंसी शराब ठेकेदारों समेत 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें से 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अधिकारियों की नजर अब उस पूरे नेटवर्क पर है, जिसके जरिए कथित तौर पर मिलावटी या जहरीली शराब लोगों तक पहुंची। शराब पीने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कई लोगों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होने लगी। कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को भेजकर लोगों की जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कितने लोगों ने संदिग्ध शराब का सेवन किया था। 112 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जहरीली शराब की आशंका के बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। 112 लोगों के इलाज की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि संदिग्ध शराब पीने वाले किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सके। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शराब की एक बोतल इतनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। अब लोगों में अवैध और संदिग्ध शराब की बिक्री को लेकर डर भी है और गुस्सा भी। 30 नामजद आरोपियों पर FIR, 10 गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें लाइसेंसी शराब कारोबार से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की सप्लाई कहां से हुई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया गया। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। जांच में जिस किसी की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। लाइसेंसी ठेकेदारों की भूमिका भी जांच के घेरे में मामले में लाइसेंसी शराब ठेकेदारों के नाम सामने आने के बाद आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता कर रही हैं कि यदि शराब की बिक्री वैध दुकानों से हुई थी, तो उसमें मिलावट कैसे पहुंची। अधिकारियों की जिम्मेदारी और संभावित लापरवाही की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि शराब के स्रोत से लेकर इसकी बिक्री तक पूरी चेन का पता लगाया जाए। जहरीली शराब की सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस को शक है कि इस मामले के पीछे सिर्फ कुछ स्थानीय लोगों का हाथ नहीं, बल्कि शराब की सप्लाई से जुड़ा बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है। जांच एजेंसियां शराब की बोतल, लेबल और सप्लाई चैन से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जहरीली शराब लोगों तक कैसे पहुंची और इस लापरवाही के पीछे कौन जिम्मेदार है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। प्रशासन की नजर अब हर कड़ी पर सागर की इस घटना ने अवैध और मिलावटी शराब के कारोबार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी प्रभावित लोगों की निगरानी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार अपनों को खोने के दर्द में हैं और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस जहरीली शराब की असली सप्लाई कहां से हुई और इस पूरे मामले में किसकी कितनी भूमिका थी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Donald Trump

Donald Trump का Iran पर बड़ा Action, Map पर लगाई अपनी Photo; लिखा- ‘Bye Bye Kharg’

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर हलचल बढ़ा दी। करीब एक घंटे के दौरान ट्रंप ने ईरान से जुड़ी 7 पोस्ट कीं। इनमें ईरान का नक्शा, तेल निर्यात, करेंसी और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के साथ-साथ खार्ग द्वीप का भी जिक्र किया गया। इन पोस्ट में एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसमें ईरान के मैप पर ट्रंप की तस्वीर दिखाई गई थी। पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। ‘Bye Bye Kharg’ ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान ट्रंप की पोस्ट सीरीज में Kharg Island को लेकर किया गया संदेश खास चर्चा में रहा। उन्होंने एक ग्राफिक शेयर करते हुए लिखा- “Bye bye, Kharg.” खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। यह देश के प्रमुख Oil Export Terminal के तौर पर जाना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल के निर्यात की व्यवस्था होती है। ऐसे में खार्ग का नाम सामने आने के बाद ट्रंप के संदेश को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई। ट्रंप इससे पहले भी खार्ग द्वीप को लेकर सोशल मीडिया पर AI-generated तस्वीर और वीडियो शेयर कर चुके हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दिखाई गई तस्वीरों को वास्तविक सैन्य कार्रवाई की पुष्टि नहीं माना जा सकता। Iran की Economy और Currency पर भी निशाना ट्रंप की पोस्ट केवल सैन्य या रणनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने Iranian currency, inflation और oil exports से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। अमेरिकी प्रतिबंधों और क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से दबाव में है। ट्रंप की पोस्टिंग में इसी आर्थिक स्थिति को लेकर ईरान पर निशाना साधने की कोशिश दिखाई दी। ईरान की ओर से लगातार यह संकेत दिया जाता रहा है कि वह बाहरी दबाव के बावजूद अपनी आर्थिक और रणनीतिक नीतियों को जारी रखेगा। Strait of Hormuz पर बढ़ी दुनिया की चिंता इस पूरे विवाद में Strait of Hormuz सबसे अहम मुद्दों में से एक बन गया है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के महत्वपूर्ण Oil Shipping Routes में शामिल है। यहां किसी भी तरह का लंबा व्यवधान अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर सीधा असर डाल सकता है। हालिया तनाव के बीच हॉर्मुज से गुजरने वाले Commercial Ships की आवाजाही में कमी की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है तो इसका असर सिर्फ अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के कई देशों में तेल की कीमतों और सप्लाई पर असर पड़ सकता है। Oil Market पर भी पड़ा असर अमेरिका-ईरान तनाव का असर Global Oil Market में भी दिखाई दे रहा है। बाजार की नजर खासतौर पर इस बात पर है कि हॉर्मुज से तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की आवाजाही कितनी सामान्य रहती है। अगर इस अहम समुद्री मार्ग पर लंबे समय तक तनाव बना रहता है, तो Supply Disruption की आशंका बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में कच्चे तेल की कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव देखने को मिल सकता है। पहले भी खार्ग को लेकर पोस्ट कर चुके हैं ट्रंप खार्ग द्वीप को लेकर ट्रंप का यह पहला सोशल मीडिया संदेश नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने एक AI-generated वीडियो शेयर किया था, जिसमें खार्ग द्वीप को नुकसान पहुंचने जैसा दृश्य दिखाया गया था। उस समय भी इस पोस्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर “Bye Bye Kharg” लिखकर ट्रंप ने खार्ग को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आगे क्या होगा? ट्रंप की ताजा पोस्टिंग से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं है। Oil Export, Economy और Strait of Hormuz जैसे मुद्दे अब इस पूरे विवाद के अहम हिस्से बन चुके हैं। फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव किस दिशा में जाता है। अगर हॉर्मुज में स्थिति बिगड़ती है, तो इसका असर Middle East से बाहर भी महसूस किया जा सकता है। ट्रंप के “Bye Bye Kharg” संदेश ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा या आने वाले दिनों में बातचीत के जरिए कोई रास्ता निकलेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
TMC

TMC MP Nadimul Haque पर ED Action, कोलकाता से दिल्ली तक 7 ठिकानों पर Raid

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के तहत एजेंसी की टीमों ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में 7 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। ED की इस कार्रवाई से पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। तलाशी के दायरे में नदीमुल हक से जुड़े परिसरों के अलावा उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े ठिकाने भी बताए जा रहे हैं। ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े मामले में जांच मोहम्मद नदीमुल हक ‘अखबार-ए-मशरिक’ का संचालन करने वाली कंपनी से जुड़े बताए जाते हैं। ED की जांच में कथित तौर पर कंपनी के वित्तीय लेन-देन और फंडिंग से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल के बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज FIR से हुई थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच आगे बढ़ाई। तीन राज्यों में ED की छापेमारी ED की टीमों ने कोलकाता के साथ-साथ दिल्ली और रांची में भी संबंधित परिसरों की तलाशी ली। कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित अखबार के कार्यालय में भी एजेंसी के अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। तलाशी के दौरान वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, ED को कार्रवाई में क्या मिला, इसकी पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। फंडिंग और वित्तीय लेन-देन पर नजर जांच एजेंसी कथित तौर पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और फंडिंग के स्रोतों की पड़ताल कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि संबंधित पैसों का स्रोत क्या था और उनका इस्तेमाल किस तरह किया गया। मामले में अखबार से जुड़े कुछ अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों को अभी जांच का हिस्सा माना जाना चाहिए। किसी भी आरोप के आधार पर संबंधित व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता। नदीमुल हक के लिए बढ़ सकती है मुश्किल ED की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर पहले से ही बहस चल रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तलाशी के बाद ED आगे क्या कदम उठाती है। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी की ओर से बरामदगी या आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और आरोपों की तस्वीर भी साफ होने की उम्मीद है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Nepal Flood : 11वें दिन मलबे और सुरंग से मिली जिंदगी, 2 लोग जिंदा रेस्क्यू

Nepal में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के 11वें दिन उस वक्त लोगों की उम्मीद फिर जगी, जब बचाव दल ने दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया। इनमें एक 64 साल की महिला भी शामिल है, जो अपने घर के मलबे के नीचे फंसी हुई थी। बचाव दल ने एक चीनी नागरिक को भी सुरक्षित बाहर निकाला। वह करीब 740 फीट लंबी सुरंग में फंसा हुआ था। कई दिनों तक सुरंग के अंदर जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। मलबे में दबी थी 64 साल की महिला बचाव अभियान के दौरान टीम को एक घर के मलबे में महिला के जिंदा होने का पता चला। करीब 64 साल की महिला को काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। इतने दिनों तक मलबे के बीच जिंदा रहने की खबर ने बचावकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। महिला को बाहर निकालने के बाद तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 740 फीट लंबी सुरंग में फंसा था चीनी नागरिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में रास्ते और सुरंगें बंद हो गई थीं। इसी दौरान एक चीनी नागरिक करीब 740 फीट लंबी सुरंग में फंस गया था। बचाव दल ने लंबे और चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद उसे सुरंग से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार प्रयास जारी रहे। आखिरकार बचाव अभियान सफल हुआ और उसकी जान बचाई जा सकी। 11 दिन बाद भी जारी है जिंदगी की तलाश नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद कई परिवार अपनों की तलाश में हैं। ऐसे में 11वें दिन दो लोगों का जिंदा मिलना राहत और उम्मीद की बड़ी खबर है। बचाव दल अब भी मलबे और प्रभावित इलाकों में संभावित लोगों की तलाश कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ उम्मीदें कमजोर जरूर पड़ती हैं, लेकिन इन दो लोगों का जिंदा बचना यह बताता है कि मुश्किल हालात में भी जिंदगी हार नहीं मानती। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Cargo Plane Crash

Amazon Cargo Plane Crash: Landing के दौरान रनवे से फिसला विमान, 5 की गई जान

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को हुए एक दर्दनाक Cargo Plane Crash ने हर किसी को झकझोर दिया। Amazon Prime Air का Boeing 767-300 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया और एयरपोर्ट के आसपास मौजूद कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। Landing के दौरान बिगड़ा विमान का संतुलन यह हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। Prime Air Flight 7598 सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से मियामी पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के निर्धारित हिस्से से आगे निकल गया। इसके बाद उसने एयरपोर्ट के पास की सड़क पार की और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद विमान में आग भड़क उठी। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में विमान का अगला हिस्सा जमीन की ओर झुका हुआ और उसके आसपास धुआं उठता नजर आया। राहत दलों के पहुंचने तक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो चुकी थी। विमान में फंसे थे Pilot और Co-Pilot हादसे के बाद Rescue Teams ने तुरंत मोर्चा संभाला। अधिकारियों के अनुसार विमान के Pilot और Co-Pilot कॉकपिट में फंस गए थे। जिन वाहनों से विमान टकराया, उनमें भी कुछ लोग फंसे हुए थे। राहतकर्मियों ने लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। Miami-Dade Fire Rescue की 60 से ज्यादा यूनिट्स और करीब 200 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विमान से Fuel Leak की स्थिति भी सामने आई, जिससे Rescue Operation को और सावधानी से चलाना पड़ा। 5 की मौत, 3 की हालत Critical स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 अन्य घायल हुए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है और उन्हें Critical Care की जरूरत बताई गई है। दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी जांच का विषय है कि मृतकों में विमान पर सवार लोग शामिल थे या जमीन पर मौजूद लोग। 32 साल पुराना था Boeing 767 हादसे में शामिल विमान Boeing 767-300 Freighter था। रिपोर्टों के अनुसार यह करीब 32 साल पुराना विमान था, जिसे पहले Passenger Aircraft के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था और बाद में Cargo विमान में बदला गया। विमान का संचालन North Carolina की कंपनी 21 Air कर रही थी और यह Amazon के लिए उड़ान भर रहा था। विमान सैन जुआन से मियामी आया था। Airport Operations पर पड़ा बड़ा असर हादसे के तुरंत बाद Miami International Airport पर सभी रनवे और Taxiways को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। इससे बड़ी संख्या में उड़ानों पर असर पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार सैकड़ों Flights में Delay और Cancellation की स्थिति बनी। बाद में एयरपोर्ट के कुछ रनवे दोबारा खोल दिए गए और Operations धीरे-धीरे बहाल होने लगे। आखिर क्यों हुआ हादसा? Investigation शुरू फिलहाल हादसे की असली वजह साफ नहीं हुई है। अमेरिका की Federal Aviation Administration (FAA) और National Transportation Safety Board (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि विमान रनवे से क्यों आगे निकल गया और Landing के दौरान किन परिस्थितियों में उसका नियंत्रण प्रभावित हुआ। मौसम, विमान की स्थिति और Landing से जुड़ी परिस्थितियों समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। Amazon ने हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि कंपनी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद Miami Cargo Plane Crash की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.