आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सMSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप◆BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGस्पोर्ट्सMSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप◆BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

रांची एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: एक हफ्ते में 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 70 से अधिक लेट; 14 साल से अटका विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में 70 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं, जबकि 50 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शनिवार को कोहरे के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। एक ही दिन में कुल 48 उड़ानों में से 40 रद्द कर दी गईं, जबकि 7 विमानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर से जनवरी के बीच भी कम विजिबिलिटी के कारण करीब 15 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा था और 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं। 14 साल से अटका एयरपोर्ट का विस्तार रांची एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी की समस्या का स्थायी समाधान रनवे विस्तार और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम से जुड़ा है। फिलहाल अतिक्रमण और आसपास की ऊंची इमारतों के कारण एयरपोर्ट करीब 2750 मीटर रनवे का ही इस्तेमाल कर पा रहा है। रनवे को 900 मीटर और बढ़ाया जाना है। इसके लिए वर्ष 2012-13 में 301 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन अब तक जमीन एयरपोर्ट प्रबंधन को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जमीन नहीं मिलने का असर कैट-टू एप्रोच लाइटिंग सिस्टम पर भी पड़ा है। मार्च 2024 में इस सिस्टम के उपकरण रांची पहुंच गए थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद अप्रैल में उन्हें देवघर भेजना पड़ा। एयरलाइंस के एक अधिकारी के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर विमान उतारने के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी की जरूरत होती है। वहीं कोलकाता, मुंबई, इंदौर और पटना जैसे शहरों में 800 से 850 मीटर विजिबिलिटी में भी विमान लैंड कर जाते हैं। दो साल में कई बैठकें, जमीन हस्तांतरण पर फैसला नहीं एयरपोर्ट विस्तार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पिछले दो वर्षों में कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। बैठकों का सिलसिलेवार विवरण: जून 2022 में हुआ था जमीन का एग्रीमेंट एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कम विजिबिलिटी के कारण विमानों की लैंडिंग में परेशानी होती है। कैट-टू एप्रोच लाइटिंग सिस्टम जल्द लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। 18 नवंबर को उपायुक्त के साथ हुई बैठक में भी लाइटिंग सिस्टम और एयरपोर्ट विस्तार पर चर्चा की गई। विनोद कुमार के अनुसार, 301 एकड़ जमीन को लेकर जून 2022 में समझौता हुआ था। जमीन सीधे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नहीं सौंपी जाएगी। पहले इसका हस्तांतरण झारखंड के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के नाम होगा। इसके बाद विभाग के नाम पर म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को लीज पर दी जाएगी। हेतु गांव के 150 घर बन रहे बाधा एयरपोर्ट विस्तार और कैट-टू लाइटिंग सिस्टम लगाने में सबसे बड़ी बाधा अधिग्रहित जमीन का खाली नहीं होना है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए हेतु गांव की 301 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, लेकिन वहां बसे करीब 150 घरों के लोग जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, सरकार भी अब तक जमीन खाली कराकर एयरपोर्ट प्रबंधन को नहीं सौंप सकी है। कब्जा नहीं हटने के कारण एयरपोर्ट प्रबंधन जमीन की घेराबंदी तक शुरू नहीं कर पा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जमीन हस्तांतरण को लेकर संबंधित विभागों के साथ दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। आईएलएस इंस्टॉल होने के बाद भी चालू नहीं झारखंड चैंबर की सिविल एविएशन सब-कमेटी के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने कहा कि कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) पहले ही इंस्टॉल और टेस्ट किया जा चुका है, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। उनके मुताबिक, उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और उनकी जरूरी योजनाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने आईएलएस को जल्द चालू करने की जरूरत बताई।
Read more

सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो हटाने वाले कर्मचारियों की मानसिक सेहत पर संकट, रोज देखते हैं 1500 आपत्तिजनक तस्वीरें

सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने की जिम्मेदारी निभाने वाले कंटेंट मॉडरेटर खुद मानसिक आघात का शिकार हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाके में रहने वाली सोनिया (बदला हुआ नाम) भी ऐसे ही काम से जुड़ी हैं। उन्हें हर महीने करीब 20 हजार रुपए वेतन मिलता है और रोजाना लगभग 1500 तस्वीरों और वीडियो की जांच करनी पड़ती है। हर कंटेंट पर फैसला लेने के लिए उन्हें महज 19 सेकंड मिलते हैं। लगातार बच्चों के शोषण से जुड़ी भयावह तस्वीरें और वीडियो देखने का असर अब उनकी जिंदगी पर पड़ने लगा है। पहले उन्हें माइग्रेन की समस्या हुई, फिर घबराहट रहने लगी और अब डरावने सपने आने लगे हैं। सोनिया का कहना है कि आंखें बंद करने पर भी बच्चों के शोषण की तस्वीरें उनके सामने घूमने लगती हैं। उनका सवाल है कि बच्चों को सुरक्षित रखने और दुनिया को बेहतर बनाने का काम करने की कीमत उन्हें अपनी मानसिक सेहत से क्यों चुकानी पड़ रही है? देश में करीब 70 हजार लोग कर रहे कंटेंट मॉडरेशन का काम अनुज (बदला हुआ नाम) भी इस काम के मानसिक असर से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार आपत्तिजनक और भयावह कंटेंट देखने के कारण धीरे-धीरे उनकी संवेदनाएं प्रभावित होने लगीं। उन्हें ऐसे सपने आने लगे, जिनमें वे खुद बच्चों का शोषण करते दिखाई देते थे। इससे उन्हें डर सताने लगा कि कहीं वे वास्तविक जीवन में भी ऐसा अपराध न कर बैठें। इस मामले में भास्कर ने सोनिया के नियुक्ति पत्र और गोपनीयता समझौते की जांच की। कुल 16 पन्नों के दस्तावेजों में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि इस तरह के वीडियो देखने से मानसिक नुकसान होने पर कर्मचारियों को किस तरह की सहायता मिलेगी। आईटी उद्योग संगठन नैस्कॉम के मुताबिक, वर्ष 2021 तक भारत में करीब 70 हजार लोग कंटेंट मॉडरेशन का काम कर रहे थे। इनमें हर पांच में से चार कर्मचारी ग्रामीण या वंचित समुदायों से थे। इस क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी या उससे अधिक बताई गई है। मनोवैज्ञानिक बोले- गंभीर मामलों में बढ़ सकता है आत्महत्या का जोखिम क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ऋषिका सिमरन मुखर्जी के मुताबिक, लगातार भयावह वीडियो और तस्वीरें देखने से कर्मचारियों की मानसिक सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। शुरुआत में अनचाहे दृश्य बार-बार याद आना, चिड़चिड़ापन और नींद खराब होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने पर यह पीटीएसडी यानी पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का रूप ले सकती है। इस समस्या से जूझ रहे कर्मचारियों को डरावने सपने आते हैं और उन्हें लगातार किसी खतरे का एहसास होता रहता है। इसका असर उनके पारिवारिक और निजी जीवन पर भी पड़ता है। कुछ कर्मचारी अपने पार्टनर से दूरी बनाने लगते हैं, तो कुछ अपने बच्चों को लेकर जरूरत से ज्यादा सुरक्षात्मक हो जाते हैं। कई लोग परिवार और समाज से कटने लगते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, लंबे समय तक तनाव, अकेलापन और बेबसी की भावना आत्महत्या का जोखिम भी बढ़ा सकती है। नौकरी छोड़ने के कई महीनों बाद भी मानसिक आघात बना रह सकता है। आउटसोर्सिंग के जरिए जवाबदेही से बचती हैं विदेशी कंपनियां सुप्रीम कोर्ट के वकील और साइबर कानून विशेषज्ञ विराग गुप्ता के मुताबिक, विदेशी सोशल मीडिया कंपनियां भारत में आउटसोर्सिंग के जरिए कंटेंट मॉडरेशन का काम कराती हैं। इससे कर्मचारियों और मूल कंपनियों के बीच सीधा रोजगार संबंध नहीं बन पाता और जवाबदेही तय करना मुश्किल हो जाता है। वर्ष 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट ने केएन गोविंदाचार्य मामले में सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भारत में काम करने वाली कुछ विदेशी कंपनियों की इकाइयां खुद को केवल मार्केटिंग और विज्ञापन तक सीमित बताती हैं। वर्ष 2021 के आईटी नियमों के तहत विदेशी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए भारत में शिकायत अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त करना जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की जवाबदेही भी मूल कंपनियों पर तय होनी चाहिए। गुप्ता के अनुसार, कंटेंट मॉडरेटर का विदेशी कंपनियों से सीधा अनुबंध नहीं होने के कारण उन्हें श्रम कानूनों के तहत पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाती। कर्मचारियों के अनुबंध मजबूत करने और कंपनियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत है। आईटी नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कंपनियों के सेफ हार्बर संरक्षण पर भी सवाल उठ सकता है। विदेश में बनते हैं नियम, भारत में कर्मचारी झेलते हैं मानसिक आघात कोलंबिया यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञ अनिका कोलियर नवारोली के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनियों में कंटेंट मॉडरेशन का काम कई स्तरों पर बंटा हुआ है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कंपनी की मुख्य टीम कंटेंट जांचने के नियम बनाती है, जबकि भारत जैसे देशों में छोटी-छोटी कंपनियों के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। इन कर्मचारियों को ‘घोस्ट वर्कर्स’ यानी अदृश्य कर्मचारी कहा जाता है। कंपनियां उनसे दूरी बनाए रखती हैं, जिससे कानूनी जवाबदेही से बचना आसान हो जाता है। कर्मचारियों को होने वाले मानसिक नुकसान के बावजूद यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि इसकी जिम्मेदारी किस कंपनी की है। नवारोली के अनुसार, कई सोशल मीडिया कंपनियों को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उनके कितने कंटेंट मॉडरेटर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह केवल जानकारी की कमी नहीं, बल्कि कर्मचारियों की स्थिति और उनके जोखिमों के प्रति जानबूझकर उदासीन रहने की संस्कृति को दर्शाता है। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, रोजगार सुरक्षा और विदेशी कंपनियों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Read more

दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा अलीगढ़ से बरामद, बेटा पाने के लिए दंपती ने बनाई थी योजना; 3 गिरफ्तार

दिल्ली के पांडव नगर से शनिवार को अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दंपती की पहले से तीन बेटियां थीं और वे परिवार का नाम व विरासत आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने बच्चे को हासिल करने की योजना बनाई थी। पुलिस अब मामले में बाल तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है। मां ई-रिक्शा चलाने गई थी, केयरटेकर के पास था बच्चा पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। शनिवार को वह काम पर गई थी और 8 महीने का बच्चा केयरटेकर की देखरेख में था। इसी दौरान एक व्यक्ति बच्चे को लेकर फरार हो गया। मां की शिकायत पर मंडावली थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। शुरुआती पूछताछ में केयरटेकर ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर में कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जो बाद में बच्चे को लेकर चला गया। CCTV फुटेज से मिला आरोपी का सुराग मामले की जांच के लिए पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों की पड़ताल की। फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। इससे आरोपी की गतिविधियों का सुराग अक्षरधाम की दिशा में मिला। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस एक मिनी ट्रक के ड्राइवर तक पहुंची। मिनी ट्रक ड्राइवर ने अलीगढ़ में सौंपा था बच्चा पुलिस ने ऋषिपाल (40) नाम के मिनी ट्रक ड्राइवर की पहचान की। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि ऋषिपाल ने बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रु नाम के व्यक्ति को सौंपा था। पुलिस के मुताबिक, छत्रु (50) पेशे से किसान है। उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है। दोनों वाजिदपुर गांव के निवासी हैं। छत्रु और ऋषिपाल दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। एक साल पहले बनाई थी बेटा पाने की योजना पुलिस के अनुसार, छत्रु और कुसमा की पहले से तीन बेटियां हैं। दंपती ने करीब एक साल पहले ही एक बेटा पाने की योजना बनाई थी। इसी सिलसिले में उन्होंने बच्चे को हासिल करने की साजिश रची। पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाकर बच्चे को अलीगढ़ के गांव से बरामद कर लिया। अपहरण के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
Read more
Nagercoil

Nagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव

तमिलनाडु के नागरकोइल (Nagercoil) रेलवे स्टेशन से सामने आई एक वारदात ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मरम्मत के लिए यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के खाली कोच में करीब 50 साल की महिला का शव मिला। महिला के साथ यौन हिंसा और मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। वारदात के बाद शव को कोच की सीट के नीचे छिपा दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चार दिनों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में रेलवे पुलिस ने 31 वर्षीय अय्यप्पन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। वहीं, महिला की पहचान तक पहुंचने के लिए पुलिस को उसकी सोने की अंगूठी का सहारा लेना पड़ा। 22 नवंबर को सामने आए नए अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और तमिलनाडु के DGP से सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। Nagercoil Railway Station: 14 नवंबर की रात हुई वारदात पुलिस के मुताबिक, घटना 14 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे की है। महिला नागरकोइल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास अकेली घूम रही थी। इसी दौरान आरोपी अय्यप्पन की नजर उस पर पड़ी। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी महिला को जबरन एक खाली ट्रेन कोच में ले गया। यह कोच दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था। पुलिस का आरोप है कि कोच के अंदर महिला के साथ यौन हिंसा की गई और बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को सीट के नीचे छिपा दिया। यह कोच ट्रेन नंबर 16366 का हिस्सा था, जिसे मरम्मत के लिए रेलवे यार्ड के 13वें नंबर पर खड़ा किया गया था। चार दिन तक कोच में पड़ा रहा शव, 18 नवंबर को हुआ खुलासा 18 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे ट्रेन के कोच की सफाई और रखरखाव के दौरान कर्मचारियों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने सीट के नीचे जांच की तो वहां महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गईं। जांच में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों और पसलियों सहित हड्डियों में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम बनाई। CCTV Footage से खुला राज, 31 साल का आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर कैथरीन सुजाता के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान 14 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे सफेद शर्ट और धोती पहने एक व्यक्ति को ट्रेन के उसी कोच से उतरते हुए देखा गया। इसी फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दिया। इसके बाद संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय अय्यप्पन के रूप में हुई। वह कन्याकुमारी जिले के चेनबगरामनपुथूर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की कथित तौर पर खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहा था। Gold Ring बनी महिला की पहचान का सबसे बड़ा सुराग इस पूरे मामले में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। शुरुआत में उसके पास ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली, जिससे परिवार का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पास सांप के डिजाइन वाली एक सोने की अंगूठी मिली थी। अंगूठी पर मौजूद हॉलमार्क की मदद से पुलिस ने उसकी खरीद और सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस गुजरात के एक ज्वेलरी सप्लायर तक पहुंची। वहां से पता चला कि अंगूठी रायपुर के एक कारोबारी को भेजी गई थी। इसके बाद महिला के PAN विवरण और मध्य प्रदेश के पते से जुड़ी जानकारी मिली। इस सुराग के आधार पर पुलिस महिला के परिवार तक पहुंच सकी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पिछले करीब तीन महीने से अपने घर से लापता थी। उसके पति और बच्चों को घटना की जानकारी दी गई। इस तरह एक छोटी-सी सोने की अंगूठी पुलिस के लिए महिला की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने का अहम जरिया बनी। National Commission for Women ने लिया संज्ञान नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। 22 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाने को कहा है। Railway Security पर उठे गंभीर सवाल इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन और यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टेशन परिसर में खड़ी ट्रेन के कोच में इतनी गंभीर वारदात कैसे हो गई? चार दिनों तक कोच में शव पड़ा रहा, लेकिन किसी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली? खाली कोचों की नियमित जांच, CCTV निगरानी और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आरोपी अय्यप्पन गिरफ्तार है और रेलवे पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा और खाली खड़े कोचों की निगरानी को लेकर जरूरी सवाल खड़े कर दिए हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Joins BJP: क्रिकेटर चहल की Politics में एंट्री, OBC मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने वाले Yuzvendra Chahal अब राजनीति में भी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee Member) बनाया है। 21 नवंबर को सामने आई इस नियुक्ति के बाद चहल का नाम खेल के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि चहल की राजनीति में एंट्री ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब में BJP की चुनावी तैयारियों से जुड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया से जुड़े दो चर्चित चेहरों का भाजपा संगठन में शामिल होना सुर्खियां बटोर रहा है। BJP में शामिल होते ही चहल को मिली राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी भाजपा ने 21 नवंबर को अपने राष्ट्रीय OBC मोर्चा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की। इसी सूची में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। चहल को दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। चहल के अलावा ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गणनायक और उत्तर प्रदेश की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के 37 सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। PM मोदी और अमित शाह को चहल ने कहा धन्यवाद भाजपा में शामिल होने के बाद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का आभार जताया। चहल ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा परिवार में उन्हें स्थान और मान-सम्मान देने के लिए वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। दरअसल, राजनीति में उनकी एंट्री से पहले दिल्ली में अमरपाल मौर्य के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने के साथ इन चर्चाओं को विराम मिल गया है। हरभजन सिंह को भी मिली थी Punjab Election 2027 की जिम्मेदारी चहल की BJP में एंट्री से करीब छह दिन पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी पार्टी ने पंजाब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो समितियों का गठन किया था। इनमें हरभजन सिंह को 13 सदस्यीय घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना कर रहे हैं। समिति में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, सतनाम सिंह संधू और पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। घोषणापत्र समिति का काम पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों, पार्टी की योजनाओं और चुनावी वादों को ध्यान में रखते हुए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने 14 सदस्यीय चार्जशीट समिति भी बनाई है। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी गई है। यह समिति पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज और उसके खिलाफ भाजपा के आरोपों को दस्तावेज के रूप में तैयार करेगी। Punjab में 2027 चुनाव को लेकर BJP की तैयारी पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने राज्य में अपनी संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से बनाई गई दोनों समितियां चुनाव से पहले अलग-अलग मोर्चों पर काम करेंगी। घोषणापत्र समिति जहां पार्टी की नीतियों और चुनावी वादों को तैयार करेगी, वहीं चार्जशीट समिति राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के मुद्दों को सामने रखने का काम करेगी। हरभजन सिंह और राघव चड्ढा जैसे चर्चित चेहरों को घोषणापत्र समिति में शामिल करना भी इस राजनीतिक घटनाक्रम का अहम हिस्सा है। Yuzvendra Chahal का Cricket Career भी रहा शानदार युजवेंद्र चहल का नाम भारतीय क्रिकेट के सफल लेग स्पिनरों में लिया जाता है। हरियाणा के जींद में जन्मे चहल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपनी गेंदबाजी के दम पर उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में खास पहचान बनाई। उनके करियर की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं: अक्टूबर 2026 में चहल ने फर्स्ट क्लास यानी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने वनडे और टी-20 जैसे व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खेलना जारी रखा है। क्रिकेट के बाद राजनीति में नई पारी भारतीय क्रिकेटरों का राजनीति से जुड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू, गौतम गंभीर, कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर भी राजनीति में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अब युजवेंद्र चहल का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। फिलहाल उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय OBC मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद चहल के लिए राजनीति एक नया अनुभव होगा। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि वह पार्टी संगठन में अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाते हैं और आने वाले समय में उनकी राजनीतिक भूमिका किस दिशा में आगे बढ़ती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Balen Shah

Nepal PM India Visit Balen Shah का पहला भारत दौरा, मोदी के साथ Ayodhya-Janakpur Train का उद्घाटन

भारत और नेपाल के रिश्तों में 23 नवंबर को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (Balen Shah) आज 22 नवंबर को अपने पहले आधिकारिक द्विपक्षीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा का सबसे खास आकर्षण अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सीधी ट्रेन सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह 23 नवंबर को इस रेल सेवा का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की नगरी जनकपुर को जोड़ने वाली यह ट्रेन धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। Balen Shah India Visit: आज दिल्ली पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बालेन शाह के साथ नेपाल का 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। इसमें वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। नई दिल्ली पहुंचने के बाद बालेन शाह की विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात होगी। इसके बाद 23 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देंगे। इस दौरे का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक है। दोनों देशों के नेता व्यापार, विकास और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। Ayodhya-Janakpur Train: 604 KM का सफर होगा आसान इस दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा की हो रही है। करीब 604 किलोमीटर लंबी यह ट्रेन भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार से गुजरते हुए नेपाल के जनकपुर धाम तक पहुंचेगी। रेलवे की जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन सेवा को साप्ताहिक आधार पर चलाने की योजना है। अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए ट्रेन सोमवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में जनकपुर से अयोध्या के लिए शनिवार को सेवा उपलब्ध रहेगी। इस रेल रूट में अयोध्या, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। जनकपुर धाम इसका अंतिम स्टेशन होगा। इस सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को सड़क और अन्य परिवहन साधनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, नियमित परिचालन का पूरा शेड्यूल रेलवे की अंतिम सूचना के अनुसार ही मान्य होगा। राम की नगरी अयोध्या और सीता की नगरी जनकपुर आएंगी करीब अयोध्या और जनकपुर का रिश्ता केवल दो शहरों के बीच की दूरी तक सीमित नहीं है। दोनों का संबंध रामायण और भारतीय उपमहाद्वीप की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है। अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है, जबकि नेपाल के जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जनकपुर में ही भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। ऐसे में दोनों शहरों को सीधी ट्रेन सेवा से जोड़ना श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व रखता है। अब अयोध्या आने वाले लोगों के लिए जनकपुर धाम तक पहुंचना आसान हो सकता है। वहीं नेपाल से आने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या की यात्रा अधिक सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे। इससे रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी होटल, परिवहन और स्थानीय कारोबार को इसका लाभ मिल सकता है। Nepal को 2 अरब डॉलर का Development Package देने पर चर्चा बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान आर्थिक सहायता और विकास परियोजनाएं भी अहम मुद्दे रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत नेपाल के लिए करीब 2 अरब डॉलर के विकास पैकेज पर विचार कर रहा है। इस संभावित पैकेज का एक हिस्सा नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालिया आपदाओं में नेपाल के कई इलाकों में सड़क, पुल, मकान और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, इस पैकेज को लेकर अभी अंतिम आधिकारिक मंजूरी या घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे प्रस्तावित आर्थिक सहायता के रूप में ही देखा जाना चाहिए। India-Nepal Trade: व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा फोकस भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्ते भी इस यात्रा के एजेंडे में शामिल हैं। दोनों देश ऊर्जा, जलविद्युत, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। नेपाल की ओर से करीब 52 सदस्यों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। इस दौरान भारत-नेपाल बिजनेस फोरम के जरिए दोनों देशों के उद्योगपतियों और निवेशकों को एक मंच पर लाने की योजना है। इसके अलावा नेपाल के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त हवाई मार्गों का मुद्दा भी उठ सकता है। नेपाल इन हवाई अड्डों के जरिए पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहता है। सीमा विवाद और अन्य मुद्दों पर भी रहेंगी निगाहें भारत और नेपाल के संबंध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी पुराने हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद भी रहे हैं। कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा से जुड़ा सीमा विवाद इनमें प्रमुख है। इसके अलावा ऊर्जा व्यापार, नेपाल में बुनियादी ढांचे का विकास, आपदा प्रबंधन और निवेश जैसे विषयों पर भी बातचीत हो सकती है। बालेन शाह के इस दौरे में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर जोर रहने की उम्मीद है। हालांकि, किन मुद्दों पर अंतिम सहमति बनती है, इसकी तस्वीर 23 नवंबर की बैठक और उसके बाद होने वाली आधिकारिक घोषणाओं से साफ होगी। 23 नवंबर की बैठक पर टिकी रहेंगी भारत और नेपाल की नजरें नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का यह भारत दौरा सिर्फ एक औपचारिक कूटनीतिक यात्रा नहीं है। इसके जरिए दोनों देश धार्मिक पर्यटन से लेकर व्यापार और विकास तक कई क्षेत्रों में अपने संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अयोध्या से जनकपुर तक...
Read more
Rajasthan

Rajasthan Road Accident: खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की Cruiser ट्रक में घुसी, 9 की मौत

Rajasthan के कोटा में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। खाटूश्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे महाराष्ट्र के एक परिवार की क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिस परिवार के सदस्य कुछ समय पहले तक साथ मिलकर धार्मिक यात्रा कर रहे थे, उनके लिए यह सफर जिंदगी का सबसे दुखद सफर बन गया। Rajasthan में देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के करीब 1 से 2 बजे के बीच कोटा जिले के नाता थाना क्षेत्र में हुआ। क्रूजर में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के धुले जिले के रहने वाले थे। परिवार खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शंभूपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे कई लोग अंदर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और बचाव दल को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 8 घायल इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल बताए गए हैं। हादसे में घायल हुए 8 लोगों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। तीन गाड़ियों में सवार होकर निकले थे 36 रिश्तेदार परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, कुल 36 रिश्तेदार तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी महाराष्ट्र लौट रहे थे। रास्ते में दो गाड़ियां पीछे रह गईं, जबकि दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर आगे निकल गई थी। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को फोन पर हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पीछे चल रहे रिश्तेदार घटनास्थल की ओर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। ट्रक चालक हारून के मुताबिक, वह वाहन से कुछ दूरी पर खड़ा था और उसकी खराबी देख रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को भी चोटें आईं। नींद की झपकी आने की आशंका, पुलिस कर रही जांच प्रारंभिक जांच में क्रूजर चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौके पर पहुंचीं कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने भी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू की गई। एक धार्मिक यात्रा पर निकला परिवार घर लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। फिलहाल सभी की नजरें घायलों की सेहत और पुलिस जांच पर टिकी हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Weather

Weather Update: राजस्थान के 6 शहरों में पारा 10°C से नीचे, MP-बिहार में बारिश; UP में घने कोहरे का Alert

नवंबर का महीना खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में रात का तापमान लगातार गिर रहा है और 6 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सुबह और रात के वक्त ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में चक्रवाती तूफान अकवन (Cyclone Akvan) के प्रभाव से बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। रांची में खराब मौसम के चलते 20 फ्लाइट सेवाएं रद्द होने से हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) के 22 नवंबर के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कहीं बारिश होगी तो कहीं ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा। Rajasthan Weather: राजस्थान के 6 शहरों में 10°C से नीचे पहुंचा पारा राजस्थान में सर्दी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खासकर शेखावाटी और आसपास के इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के छह शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहने से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम में इस बदलाव के बीच उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई थी। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड के बीच बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, रीवा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। वहीं राजगढ़ और शाजापुर जैसे जिलों में ठंड का असर बढ़ रहा है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 25 नवंबर तक बारिश की संभावना छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है। चक्रवाती तूफान अकवन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 25 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह और रात के समय लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होने की संभावना है। Bihar-Jharkhand Weather: बिहार और झारखंड में बारिश से बदलेगा मौसम बिहार और झारखंड में भी चक्रवाती सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में 22 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश के कारण मौसम प्रभावित हुआ है। बादल और बारिश के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम के इस बदलाव का असर खासकर सुबह और रात के समय महसूस किया जा रहा है। UP Weather: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन घने कोहरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ कोहरे की समस्या बढ़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता कम होने की आशंका है। IMD के 22 नवंबर के आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 24 नवंबर से फिलहाल कोई कोहरा अलर्ट नहीं दिया गया है। कुछ रिपोर्टों में प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे की बात कही गई है, हालांकि IMD के आधिकारिक बुलेटिन में इन 24 जिलों की अलग-अलग सूची की पुष्टि नहीं की गई है। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। Ranchi Airport: खराब मौसम से 20 फ्लाइट कैंसिल, 4 डायवर्ट झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। शनिवार, 21 नवंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 20 निर्धारित फ्लाइट सेवाएं रद्द करनी पड़ीं, जबकि चार विमानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय दृश्यता घटकर करीब 1,000 मीटर तक पहुंच गई थी। इस वजह से विमानों के सुरक्षित संचालन में परेशानी आई। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। एयरपोर्ट पर उड़ानों की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। Cyclone Akvan Update: कमजोर पड़ा तूफान, फिर भी कई राज्यों में बारिश बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवन तट पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। हालांकि इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के 20 नवंबर के पूर्वानुमान में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई थी। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी गई थी। अब तूफान कमजोर होने के साथ मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है, लेकिन कुछ राज्यों में बारिश का असर अभी बना रह सकता है। मौसम बदलने पर इन बातों का रखें ध्यान कुल मिलाकर, नवंबर के आखिरी दिनों में देश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान...
Read more

AI वीडियो और तस्वीरों से मानहानि के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने FIR की रद्द, कहा- झूठी सामग्री जालसाजी नहीं

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने AI से तैयार वीडियो और तस्वीरों के जरिए मानहानि करने के आरोप में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी वीडियो या तस्वीर में झूठी और भ्रामक जानकारी होने मात्र से उसे जाली दस्तावेज नहीं माना जा सकता। यदि मामला केवल मानहानि से जुड़ा है, तो पीड़ित व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने निजी शिकायत दर्ज करानी होगी। पुलिस इस आधार पर सीधे एफआईआर दर्ज कर जांच नहीं कर सकती। मामला बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाने में 2 सितंबर 2026 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फेसबुक पर AI से तैयार वीडियो और तस्वीरें प्रसारित कर उसे और उसके परिवार को बदनाम किया जा रहा है। वीडियो में सरकारी योजना और नियुक्तियों को लेकर लगाए थे आरोप शिकायत के अनुसार, वीडियो में दावा किया गया था कि शिकायतकर्ता ने ‘अवर फैमिली, अ हैप्पी फैमिली’ योजना का लाभ अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दिलाया और इसके बदले पैसे लिए। आरोप यह भी था कि बाद में वह पैसे लेकर भाग गया। वीडियो में शिकायतकर्ता पर अपनी साली और भाई को गलत तरीके से सरकारी पदों पर नियुक्त करवाने का आरोप भी लगाया गया था। इन धाराओं में दर्ज हुई थी FIR पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 356(2) और 336(4) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान इसमें धारा 353(1)(b) भी जोड़ दी गई। इसके बाद आरोपी सुरेश कुमार और एक अन्य याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर को चुनौती दी। मानहानि के मामले में मजिस्ट्रेट के सामने शिकायत जरूरी याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में दलील दी कि पूरा मामला केवल मानहानि से संबंधित है। कानून के अनुसार, ऐसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने निजी शिकायत करनी होती है। पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज कर जांच नहीं कर सकती। याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के चलते मामले में जालसाजी और अन्य धाराएं जोड़ी गईं, ताकि पुलिस जांच का रास्ता बनाया जा सके। केवल झूठी सामग्री से वीडियो जाली दस्तावेज नहीं बनता: हाईकोर्ट जस्टिस राकेश कैंथला ने सुनवाई के दौरान कहा कि जालसाजी तभी मानी जाएगी, जब किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम या अधिकार से तैयार किया गया दिखाया जाए। एफआईआर में ऐसा कोई आरोप नहीं था कि AI वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा तैयार किया गया बताया गया हो। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल झूठी या भ्रामक सामग्री होने से किसी वीडियो को जाली दस्तावेज नहीं माना जा सकता। पुलिस की ओर से जोड़ी गई धारा 353(1)(b) पर कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति पर भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के आरोप लगाने वाला वीडियो अपने आप यह साबित नहीं करता कि उससे आम जनता में डर पैदा हुआ या राज्य के खिलाफ अपराध भड़काने की स्थिति बनी। निजी विवाद में दूसरी धाराएं जोड़कर पुलिस जांच नहीं कर सकती हाईकोर्ट ने कहा कि जब मामले का मुख्य आरोप मानहानि का है, तो दूसरी संज्ञेय धाराएं जोड़कर पुलिस किसी निजी विवाद की जांच नहीं कर सकती। ऐसा करना कानून की मंशा के विपरीत है। इन आधारों पर हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए घुमारवीं थाने में दर्ज एफआईआर और उससे जुड़ी आगे की सभी कार्यवाहियों को रद्द कर दिया।
Read more

घर के बाहर बैठकर गांजा बेच रहा था युवक, 1.323 किलो नशीला पदार्थ बरामद; आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले के इंडरी गांव में घर के बाहर बैठकर गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने आरोपी के पास से 1 किलो 323 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के मुताबिक, HSNCB की फरीदाबाद यूनिट की टीम थाना रोजका मेव क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि इंडरी गांव निवासी विक्रम गांजा बेचने का काम करता है। काले बैग में रखी थी गांजे की थैली पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रम अपने घर के बाहर पैड़ी पर बैठकर गांजा बेच रहा है। वह काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखे हुए था और किसी ग्राहक को देने की तैयारी में था। सूचना के आधार पर टीम गांव पहुंची तो बताए गए स्थान पर एक व्यक्ति घर के सामने पैड़ी पर बैठा मिला। उसके हाथ में काले रंग का बैग था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान विक्रम पुत्र शंकर लाल, निवासी इंडरी के रूप में बताई। बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखी सफेद प्लास्टिक की थैली से गांजा बरामद हुआ। डिजिटल कांटे पर थैली समेत इसका वजन 1 किलो 323 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, विक्रम गांजे से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। गांजा कहां से लाता था, पुलिस कर रही पूछताछ मामले में थाना रोजका मेव में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच के बाद आरोपी को रोजका मेव थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
Read more
1 … 4 5 6 7 8 … 271

Trending News

Editor's Picks

MSK प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की, बोले- इस सदी के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार बन सकते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर MSK प्रसाद ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की है। उनका मानना है कि पिछली सदी में सचिन तेंदुलकर का दबदबा था, जबकि इस सदी में वैभव क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं। प्रसाद ने शुक्रवार को IANS को दिए इंटरव्यू में वैभव को जेनरेशन में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने BCCI से अपील की कि इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले वैभव को राहुल द्रविड़ और VVS लक्ष्मण जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की देखरेख में ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। 53 गेंदों में 204 रन बनाने के बाद चर्चा में आए वैभव MSK प्रसाद का यह बयान राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव की ऐतिहासिक पारी के बाद आया है। इंडिया-A की ओर से खेलते हुए वैभव ने दोहा में UAE के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के लगाए। वैभव पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनके 28 छक्के भी किसी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच की एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों में शामिल हैं। वैभव के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने जून में श्रीलंका-A के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। IPL के शुरुआती दो सीजन में 2 शतक और 6 अर्धशतक वैभव ने 2025 में महज 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था। अपने शुरुआती दो सीजन में उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। साल 2026 में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके बाद जुलाई में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक वे भारतीय टीम के लिए 10 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। सचिन की तरह वैभव को भी अनुभवी खिलाड़ियों का साथ जरूरी MSK प्रसाद ने वैभव के बेहतर भविष्य के लिए सचिन तेंदुलकर के शुरुआती क्रिकेट करियर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब सचिन 16-17 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में आए थे, तब मुंबई में दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। प्रसाद के मुताबिक, 15-16 साल के युवा खिलाड़ी को ऐसे मेंटर की जरूरत होती है, जिसके साथ वह अपनी परेशानियां और सवाल साझा कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि वैभव को भी राहुल द्रविड़ और VVS लक्ष्मण जैसे दिग्गजों से लगातार मार्गदर्शन मिलना चाहिए। डेविड मलान ने भी की वैभव की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान ने भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ की है। उनका कहना है कि वैभव की प्रतिभा की कोई सीमा तय नहीं की जा सकती और वे अपनी क्षमता के मुताबिक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मलान के मुताबिक, वैभव के पास बल्लेबाजी की तकनीक और खेल की अच्छी समझ दोनों हैं। वे केवल छक्के लगाने पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि मैदान के चारों ओर शॉट खेलने में सक्षम हैं। स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों के खिलाफ रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।

बिलासपुर में दो डॉक्टरों से 2.75 करोड़ की ठगी, MD में एडमिशन दिलाने का दिया था झांसा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल पीजी (MD) में एडमिशन दिलाने के नाम पर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली और फर्जी अलॉटमेंट लेटर तक भेज दिए। ठगी का शिकार एक डॉक्टर ने बेटे के एडमिशन के लिए एजुकेशन लोन लिया और अपना मकान तक गिरवी रख दिया। दोनों डॉक्टर करीब दो साल तक एडमिशन मिलने और रकम वापस आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बेटे को MD में सीट दिलाने के लिए मांगे 2.30 करोड़ रुपए पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि उनका बेटा MBBS पास कर चुका है। उसने 2023 में NEET-PG की परीक्षा दी थी। इसी दौरान अक्टूबर 2023 में गिरोह के एक सदस्य ने फोन कर MD रेडियोलॉजी या मेडिसिन में एडमिशन दिलाने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में आरोपियों ने इसके लिए 2.50 करोड़ रुपए मांगे। बाद में बातचीत के बाद सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ। डॉक्टर को भरोसा दिलाया गया कि उनके बेटे को मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीट मिल जाएगी। ऑनलाइन और कैश में वसूले 1.29 करोड़ रुपए एडमिशन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने बैंक और ऑनलाइन माध्यम से 74 लाख 37 हजार 801 रुपए लिए। इसके अलावा 55 लाख रुपए नकद भी वसूले। इस तरह पहली शिकायत करने वाले डॉक्टर से कुल 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए ले लिए गए। फरवरी 2024 में एडमिशन की सूची जारी हुई तो उसमें बेटे का नाम नहीं था। इसके बाद डॉक्टर को ठगी का शक हुआ। आरोपियों ने पैसे वापस करने का आश्वासन देकर उन्हें लगातार टालना शुरू कर दिया। फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजकर मैंगलोर बुलाया आरोपियों ने वॉट्सऐप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी सीट अलॉटमेंट लेटर भेजा। इसके बाद डॉक्टर और उनके बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। दोनों मैंगलोर पहुंचे तो गिरोह के दूसरे सदस्य ने वहां सीट उपलब्ध नहीं होने की बात कही और उन्हें बेंगलुरु ले गया। वहां एक व्यक्ति से मुलाकात कराई गई, जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया। आरोपियों ने असली जैसे दिखने वाले एडमिशन ऑर्डर और फीस की रसीदें भी दिखाईं। इसके बाद डॉक्टर से 12.68 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए कहा गया। परिचित दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ की ठगी आरोपियों ने इसी तरीके से पीड़ित डॉक्टर के परिचित रिंग रोड क्षेत्र के एक अन्य डॉक्टर को भी मेडिकल पीजी में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया। उससे करीब 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए वसूल लिए गए। दूसरा डॉक्टर भी अब अपनी रकम वापस पाने के लिए आरोपियों के चक्कर लगा रहा है। दोनों मामलों में कुल ठगी की रकम करीब 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों का संबंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से बताया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ग्वालियर से पकड़ा गया फर्जी डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 350 से ज्यादा नकली मेडिकल डिग्रियां बेचने का आरोप

देशभर में 350 से ज्यादा फर्जी मेडिकल डिग्रियां बेचकर लोगों को डॉक्टर बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कनेक्शन ग्वालियर से जुड़ा है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इस मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष मांझी को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य 5 से 8 लाख रुपए लेकर 12वीं, MBBS और MD जैसी मेडिकल डिग्रियां बेचते थे। मनीष मांझी फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां तैयार करवाता था। इसके बाद गिरोह का सदस्य खुर्शीद तौफीक इन दस्तावेजों को संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करता था, ताकि वे असली नजर आएं। 11वीं पास युवक को फर्जी डिग्री से बनाया डॉक्टर गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली तक फैला हुआ था। इसकी कारगुजारी का खुलासा तब हुआ, जब जांच में सामने आया कि राजस्थान के दौसा निवासी रामकिशोर महावर केवल 11वीं पास है, लेकिन उसके पास फर्जी MBBS, MD और DMRD की डिग्रियां थीं। इन दस्तावेजों के आधार पर रामकिशोर ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर बन गया। इससे पहले वह सर गंगाराम अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में काम कर चुका था। फेसबुक पर विज्ञापन देकर तलाशते थे ग्राहक राजस्थान SOG के ADG विशाल बंसल के मुताबिक, गिरोह के सदस्य ‘मेडिकल एजुकेशन’ नाम से फेसबुक पर विज्ञापन डालकर ग्राहकों की तलाश करते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए फायरवॉल का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद वॉट्सऐप के जरिए फर्जी डिग्रियों का सौदा होता था। गिरोह में शामिल आरोपियों की भूमिका इस प्रकार थी: ग्वालियर से जुड़ी अहम कड़ी राजस्थान SOG की जांच में मनीष मांझी को पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी बताया गया है। वह गिरोह के लिए फर्जी मार्कशीट और मेडिकल डिग्रियां तैयार करवाने का काम करता था। राजस्थान SOG ने जयपुर में कार्रवाई कर इस अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और फर्जी डिग्रियों के जरिए डॉक्टर बने लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

भारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज

भारत का जनरल गवर्नमेंट डेट-टू-GDP रेश्यो 2025 के 84.3% से घटकर 2031 तक 75.1% पर आ सकता है। यानी इसमें 9.2 प्रतिशत अंक की कमी आने का अनुमान है। EY की नवंबर 2026 की इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर सरकारी कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका है। EY के मुताबिक, ज्यादातर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में GDP के मुकाबले सरकारी कर्ज बढ़ सकता है, जबकि भारत में इसमें गिरावट का अनुमान है। चीन और अमेरिका पर बढ़ सकता है कर्ज का बोझ रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 73.7% से बढ़कर 2031 में 84.2% तक पहुंच सकता है। इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह चीन के कर्ज में संभावित इजाफा माना जा रहा है। चीन का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 98.6% से बढ़कर 2031 तक 122.1% होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका का सरकारी कर्ज भी इसी अवधि में GDP के 124.4% से बढ़कर 145% तक पहुंच सकता है। FY27 में 7.7% तक रह सकती है GDP ग्रोथ EY की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.5% से 7.7% के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान नॉमिनल GDP ग्रोथ करीब 11% रह सकती है। इससे सरकार के टैक्स रेवेन्यू को सहारा मिलने की उम्मीद है। FY27 की पहली छमाही में केंद्र सरकार का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 6.1% बढ़ा है, जबकि कुल सरकारी खर्च में 10.7% की वृद्धि हुई। इसी अवधि में सब्सिडी पर खर्च 10.1% बढ़ा है। EY ने महंगाई के दबाव के बीच फूड, फर्टिलाइजर और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी सब्सिडी पर सरकारी खर्च बढ़ने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.1% और थोक महंगाई 12.3% पर पहुंच गई। इसके चलते EY ने दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में RBI को पॉलिसी रेट बढ़ाने की सिफारिश भी की है। गरीबी और आर्थिक असमानता में आई कमी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ गरीबी और असमानता कम करने में भी प्रगति की है। वर्ल्ड बैंक के अनुमानों का हवाला देते हुए EY ने बताया कि प्रतिदिन 3 डॉलर (PPP यानी क्रय शक्ति समता के आधार पर) की सीमा पर भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 के 27.1% से घटकर 2024 में अनुमानित 2.3% रह गई है। इसके साथ ही समय के साथ प्रति व्यक्ति खपत खर्च में असमानता भी कम हुई है। सरकार के सामने खर्च और कर्ज में संतुलन की चुनौती EY ने वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में घरेलू मांग को मजबूती देने के लिए सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत खर्च जारी रखने पर जोर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां निर्यात की मांग मजबूत दिखाई दे रही है, वहीं घरेलू मांग को भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में सरकार के सामने विकास कार्यों पर खर्च बनाए रखने के साथ राजकोषीय घाटे और कर्ज को नियंत्रित करने की चुनौती होगी। बढ़ती महंगाई और सब्सिडी पर संभावित अतिरिक्त खर्च के बीच फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्यों को हासिल करना भी अहम रहेगा। डेट-टू-GDP रेश्यो क्या होता है? किसी देश के कुल बकाया सरकारी कर्ज और उसकी कुल GDP के बीच के अनुपात को डेट-टू-GDP रेश्यो कहा जाता है। इससे पता चलता है कि देश की आर्थिक पैदावार की तुलना में उस पर कितना सरकारी कर्ज है। यह अनुपात सरकार की कर्ज चुकाने की क्षमता और वित्तीय स्थिति को समझने में मदद करता है। रियल GDP और नॉमिनल GDP में क्या अंतर है? रियल GDP में महंगाई के असर को हटाकर देश में वस्तुओं और सेवाओं के वास्तविक उत्पादन में हुई वृद्धि मापी जाती है। वहीं, नॉमिनल GDP की गणना मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर होती है, जिसमें महंगाई का असर भी शामिल रहता है।

दिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम

दिल्ली में सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम (MCD) ने मैकेनिकल सफाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 19 नई स्वचालित मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों और सपोर्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मशीनों से सड़कों पर जमा धूल और कचरे की सफाई की जाएगी। एमसीडी 923.57 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनें शामिल कर रहा है। इनमें 55 इलेक्ट्रिक और 15 सीएनजी से चलने वाली मशीनें हैं। परियोजना में मशीनों के 10 साल तक संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी शामिल है। ब्रश और सक्शन सिस्टम से होगी सड़कों की सफाई सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, सदन के नेता जय भगवान यादव और निगमायुक्त संजीव खिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, नई मशीनों में मैकेनिकल ब्रश और सक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। ये सड़क पर जमा धूल और मलबे को उठाने में सक्षम हैं। इटली और स्विट्जरलैंड की कंपनियों से खरीदी गई इन मशीनों से मैकेनाइज्ड सफाई को बढ़ावा मिलेगा और मैनुअल सफाई पर निर्भरता कम होगी। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण मशीनों की आपूर्ति प्रभावित यूरोप से आने वाली सभी 70 मशीनों की आपूर्ति पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण प्रभावित हुई है। ऐसे में एमसीडी प्रदूषण के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त मशीनें किराए पर लेने की संभावना भी तलाश रहा है। इसके अलावा सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। निगम एंटी स्मॉग गन और जेटिंग मशीनों का भी इस्तेमाल कर रहा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.