आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

मोबाइल नंबरों की छानबीन से पुलिस पहुंची Sonam तक

मोबाइल नंबरों की छानबीन से पुलिस पहुंची Sonam तक

चर्चित SONAM-RAJA मर्डर केस में पुलिस ने तकनीक की ताकत से सच तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ निकाला। कई मोबाइल नंबरों की गहराई से जांच की गई, कॉल डिटेल्स खंगाली गईं और आखिरकार पुलिस सोनम तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने MP सर्कल के हजारों मोबाइल नंबरों में से एक खास सीरीज को छांटा। इसमें से संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल्स निकाली गईं। मोबाइल की लोकेशन हिस्ट्री से यह पता चला कि कौन कहां गया था और कब गया। सोनम के लोकेशन डेटा ने मामले की दिशा बदल दी। इस तकनीक से पुलिस ने नकली टावर बनाकर कॉल और मैसेज को इंटरसेप्ट किया। इससे कई राज सामने आए। मोबाइल में ऑन GPS से सटीक लोकेशन मिली और यह पता चला कि कौन सा आरोपी कहां-कहां गया था। जिन इलाकों में मोबाइल एक्टिव था, वहां के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिससे सोनम की गतिविधियों की पुष्टि हुई। सोनम और राज के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच से दोनों के रिश्ते और विवादों की जानकारी मिली। मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर किया गया। इससे केस के कई अहम सबूत मिले। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Murder Mystery मेघालय के जंगलों से सामने आया राजा-सोनम का आखिरी वीडियो

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी Raja Raghuvanshi की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने परिवार और प्रशासन दोनों को हिला दिया है। यह वीडियो मेघालय के Double Decker Root Bridge का बताया जा रहा है, जिसमें राजा और सोनम एक साथ दिख रहे हैं। दावा है कि यह उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग हो सकती है। वायरल वीडियो का सच क्या है? हरियाणा के सोनीपत निवासी फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह (Dev Singh) ने अपने Facebook प्रोफाइल पर यह वीडियो शेयर किया है। उनका दावा है कि यह क्लिप उन्होंने 23 मई 2025 को सुबह 9:45 बजे रिकॉर्ड की थी। वीडियो में सोनम को वही सफेद शर्ट पहने देखा जा सकता है, जो बाद में राजा के पास मिली थी। देव ने लिखा: “मुझे लगता है कि ये उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग है। जब भी राजा को वीडियो में देखता हूं, बहुत बुरा लगता है। वो सामान्य दिख रहा था।” तेरहवीं में उमड़ा दर्द, भाई ने उठाए कई सवाल इंदौर में Raja Raghuvanshi की तेरहवीं पर सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। कार्यक्रम में राजा की पसंद का भोजन – गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स और दाल-चावल आदि परोसे गए। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा: “हमारे मन में बस एक ही सवाल है – सोनम ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्या वजह थी कि शादी के चंद दिनों बाद ही उसे यह कदम उठाना पड़ा?” Narco Test की मांग, दो लड़कों पर शक सचिन ने बताया कि गाजीपुर से उजाला यादव नाम की युवती ने उन्हें फोन किया था। उजाला का दावा है कि उसने सोनम को बस में देखा था, जहां दो लड़के उसे छोड़ने आए थे। सोनम ने उस दौरान राजा की रील देखने पर उसे टोका भी था। “अगर सोनम सब कुछ कबूल लेती तो बात वहीं खत्म हो जाती, लेकिन अब हमें Narco Test की जरूरत है।” वीडियो में दिखे तीन और संदिग्ध फोटोग्राफर देव सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Dreamliner Flights

दो Dreamliner Flights में Emergency Lufthansa में Bomb Alert, Air India में Technical Fault

15-16 जून को दो अलग-अलग Dreamliner Flights को सुरक्षा और तकनीकी कारणों से अपनी उड़ान के बीच में ही लौटना पड़ा। लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के चलते वापस भेजा गया, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस हॉन्गकॉन्ग लौटी। Lufthansa Flight LH752 (Frankfurt to Hyderabad): बम की धमकी से मचा हड़कंप Air India Flight AI315 (Hong Kong to Delhi): टेक्निकल खराबी बनी वजह हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

भोपाल-झालावाड़ में NIA की बड़ी कार्रवाई: हिज़्ब-उत-तहरीर से जुड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ में आतंकी संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े साजिश के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई HuT के खिलाफ दर्ज केस RC-15/2023/NIA/DLI यानी ‘HuT भोपाल केस’ के तहत की गई। जानकारी के मुताबिक NIA की टीमों ने भोपाल में 3 और झालावाड़ में 2 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई डिजिटल डिवाइसेज़, जैसे मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। देश में अराजकता फैलाने की थी तैयारी NIA के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्ध देशभर में हिंसा फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने और शरीयत आधारित इस्लामी राज्य स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। खासकर कमज़ोर मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी सोच से जोड़कर उन्हें इस मिशन में शामिल किया जा रहा था। भोपाल में ATS की मदद से मोहसिन की गिरफ्तारी सूत्रों के अनुसार, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से मोहसिन नामक युवक को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। उसे अदालत में पेश कर 16 जून तक रिमांड पर भेजा गया है। उसी से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान में छापेमारी की गई। झालावाड़ में कपड़ा व्यापारी के घर-दुकान पर रेड राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना कस्बे में काज़ी चौक जामा मस्जिद के पास एनआईए की टीम ने शनिवार 14 जून को दबिश दी। यहां एक कपड़ा व्यापारी के घर और दुकान पर छापेमारी की गई है। NIA की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क मोड में आ गया है। (https://deshharpal.com/)के लिए विशेष रिपोर्ट।
Read more
NEET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।

NEET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।

इस बार NEET UG 2025 मे राजस्थान के महेश शर्मा ने टॉप किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष पटेल को दूसरी रैंक मिली है। पूरे देश से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से अब टॉपर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। टॉपर्स की झलक: क्या खास रहा इस बार: NTA ने बताया कि 75 छात्रों के रिजल्ट तकनीकी या दस्तावेज़ी जांच के कारण रोके गए हैं। संबंधित छात्रों को अलग से सूचना दी जा रही है। टॉपर महेश ने कहा, “मेरी सफलता का राज मेरे माता-पिता का समर्थन और मेरी मेहनत है। मैं AIIMS दिल्ली से MBBS करना चाहता हूं।”वहीं उत्कर्ष बोले, “हर दिन 12-14 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी और रिवीजन ने मेरी मदद की।” अब सफल उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग के लिए MCC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
E-Rickshaw

Bhopal Transport Crisis बसें घटीं, E-Rickshaw बढ़े जनता बेहाल, ट्रैफिक बेकाबू!

भोपाल में Public Transport की हालत खराब, City Link Bus Routes सिर्फ 6 बचे भोपाल में सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। Bhopal City Link Limited (BCLL) ने पहले जहां करीब 25 रूट्स पर बसें चलाई थीं, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है। लगभग 250 बसों को 9 महीने में सेवा से हटा लिया गया, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं, छात्र और कामकाजी लोग अब मजबूरी में प्राइवेट साधनों, खासकर ई-रिक्शा (E-Rickshaw) का सहारा ले रहे हैं। E-Rickshaw Boom in Bhopal: जहां बसें रुकीं, वहां ई-रिक्शा दौड़े E-Rickshaws की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल जहां 2,500 ई-रिक्शा पंजीकृत थे, वहीं अब यह आंकड़ा 3,000 से पार हो चुका है। इनका उपयोग केवल सवारी ढोने में नहीं, बल्कि माल ढुलाई (Goods Transport) में भी हो रहा है – जैसे कि सीमेंट, टाइल्स और सैनेटरी आइटम। ई-रिक्शा का उद्देश्य था Last-Mile Connectivity, लेकिन अब यह मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक और खतरे की बड़ी वजह बन चुके हैं। Traffic Jam & Road Safety: VIP रोड से लेकर लिंक रोड तक हंगामा भोपाल की मुख्य सड़कें जैसे VIP Road, Link Road 1 & 2, और Hoshangabad Road अब ई-रिक्शा से जाम हो जाती हैं। भोपाल निवासी सोशल मीडिया पर लिखते हैं: “ई-रिक्शा अब सड़कों पर बेतरतीब चल रहे हैं, जिससे रोज ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट हो रहे हैं।” Administration की तैयारी: E-Rickshaws होंगे Main Roads से बैन? अब प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। Road Safety Committee सुझाव दे रही है कि ई-रिक्शा को फीडर रूट्स (Feeder Roads) तक ही सीमित किया जाए और मुख्य सड़कों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इससे ट्रैफिक कंट्रोल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sonam

Meghalaya Honeymoon Murder Case भाई ने किया Sonam से किनारा, Raja के लिए किया पिंडदान

मेघालय हनीमून मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज 12 दिन बाद पति Raja Raghuvanshi की बेरहमी से हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार Sonam Raghuvanshi के खिलाफ सबूत और पारिवारिक बयान सामने आने लगे हैं। अब भाई गोविंद रघुवंशी ने भी अपनी बहन से पूरी तरह नाता तोड़ते हुए समाज के सामने सिर झुका लिया है। Raja Raghuvanshi के लिए Sonam के भाई ने किया पिंडदान उज्जैन में Raja Raghuvanshi के लिए सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने विधिवत रूप से पिंडदान किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और मीडिया से बात करते हुए कहा: “अगर मुझे पता होता कि सोनम और Raj Kushwaha के बीच रिश्ता है, तो मैं खुद उसे भगा देता या दोनों की शादी करवा देता। लेकिन जो किया, वो माफ़ करने लायक नहीं है। अब सोनम हमारी बहन नहीं रही।” परिवार ने तोड़ा रिश्ता, दी फांसी की सज़ा की मांग गोविंद ने साफ कहा कि उनकी बहन Sonam को अगर दोषी पाया जाता है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने Raja के परिवार से माफ़ी भी मांगी और वचन दिया कि उनका परिवार अब Raja के माता-पिता के साथ खड़ा रहेगा। शादी से पहले धमकी दी थी Sonam ने Sonam की माँ ने भी पुलिस को बताया कि शादी से पहले बेटी ने कहा था: “अगर मुझे जबरदस्ती शादी करवाई गई, तो जो होगा, देख लेना।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

गाडरवाड़ा में बड़ा हादसा: हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल

नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा करीब सुबह 11 बजे श्री पैलेस मैरिज गार्डन के बाहर हुआ, जब गार्डन के कर्मचारी एक बड़ी सीढ़ी को रोड की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी गेट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद शवों से धुआं निकल रहा था और पूरा इलाका दहशत में आ गया। कैसे हुआ हादसा? गाडरवाड़ा थाना प्रभारी विक्रम रजक ने बताया कि गार्डन के गेट के पास कर्मचारी सीढ़ी को धकेल रहे थे, जो ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से छू गई।छह मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए। एक को गंभीर हालत में नरसिंहपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान घायलों की स्थिति स्थानीयों में आक्रोश, बिजली विभाग पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी खतरनाक हाईटेंशन लाइन को बिना सुरक्षा उपायों के खुले में क्यों छोड़ा गया? सीएम ने की मदद की घोषणा(deshharpal) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है और घोषणा की है कि श्री पैलेस गार्डन के मालिक प्रकाश काबरा सवालों के घेरे में यह गार्डन प्रकाश काबरा का है, जो गाडरवाड़ा के एक बड़े व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। अब लोगों का सवाल है कि हादसे के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है — बिजली विभाग या आयोजन स्थल के मालिक?
Read more

भोपाल की 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या: मौत से पहले छोटे बेटे को पड़ोसी के पास छोड़ा, मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल के कोलार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस आत्मघाती कदम से पहले उसने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी सुरक्षित हाथों में सौंप दी — तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ दिया और 10 महीने के बेटे को पड़ोसी के पास यह कहकर दिया कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।” थोड़ी देर बाद जब पूजा घर नहीं लौटी तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उसके घर पहुंचे, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पूजा की मां पार्वती मोर्या ने बताया कि बेटी मानसिक तनाव में थी क्योंकि उसके पति अजीत मेवाड़ा का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पार्वती के अनुसार, पूजा पहले भी ससुराल छोड़कर मायके आ चुकी थी, लेकिन अजीत ने उसे दोबारा वापस ले जाकर साथ रखा। 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज पूजा और अजीत की शादी करीब 5 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। अजीत पेशे से ड्राइवर है और घटना वाले दिन सुबह किसी टूर पर बाहर गया था। पुलिस जांच में जुटी(deshharpal) पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पूजा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि घरेलू तनाव, रिश्तों में दरार और अकेलेपन से जूझती एक महिला की पीड़ा को भी सामने लाती है।
Read more

एमपी का फ्रांस के साथ एमओयू, सीएम से मिले राजदूत:टूरिस्ट स्पॉट भी देखे; मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more
1 … 131 132 133 134 135 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.