आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजारBREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार

NE

News Elementor

Latest Posts

इंदौर से लापता महिला और 6 साल के बेटे का शव नर्मदा में मिला, मोरटक्का में 5वें दिन खत्म हुई तलाश

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी से लापता महिला और उसके 6 साल के बेटे का शव बरामद हो गया है। पुलिस सर्चिंग के दौरान खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में नर्मदा नदी से दोनों शव मिले। यह मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में था, जिसमें महिला अपने चार बच्चों के साथ घर से निकली थी। पुलिस के मुताबिक, 11 दिसंबर को कृष्णबाग निवासी प्रियंका पति सुंदरलाल चौरसिया (40) अपने बच्चों आर्यन (6), हिमांशी (2.5), प्रियांश (5) और चीकू (6 माह) के साथ बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद से सभी की तलाश की जा रही थी। पहले दो बच्चे सुरक्षित मिले, फिर मिले शव रविवार को मोरटक्का ब्रिज के पास से आर्यन और हिमांशी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। सोमवार को 6 माह के मासूम चीकू का शव नर्मदा नदी से मिला। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के पास एक महिला और बच्चे का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान प्रियंका और आर्यन के रूप में की। परिजन भी इंदौर से मोरटक्का पहुंच गए। दो किलोमीटर के दायरे में मिले शव मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डाबर ने बताया कि अलग-अलग दिनों में मिले शवों के स्थानों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी है। सभी मामलों में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच जारी है। सीसीटीवी और बच्चों के बयान से अहम सुराग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में प्रियंका चारों बच्चों के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। सुरक्षित मिले दोनों बच्चों ने बताया कि मां उन्हें वहीं रुकने को कहकर छोटे बच्चों को साथ ले गई थी। इससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। पति का बयान पुलिस पूछताछ में पति सुंदरलाल, जो फल का ठेला लगाते हैं, ने बताया कि पत्नी से किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था और वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। प्रियंका को बच्चों के साथ मोरटक्का के एक होटल में खाना खाते हुए भी देखा गया था। फिलहाल मोरटक्का पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 ऐसी ही मध्यप्रदेश की ताज़ा, विश्वसनीय और अपडेटेड खबरों के लिए पढ़ते रहें — deshharpal.com
Read more

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: जंगल में दबी अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 50 हजार लीटर से ज्यादा लाहन नष्ट

जबलपुर पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार लीटर से अधिक लाहन और सैकड़ों लीटर कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की। यह अवैध शराब खेरमाई मंदिर के पीछे जंगल क्षेत्र में नाले के किनारे जमीन के भीतर गाड़े गए ड्रमों और टंकियों में तैयार की जा रही थी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद रांझी और खमरिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मौके पर पहुंची टीम ने 50 से अधिक ड्रम बरामद किए, जिनमें शराब तैयार की जा रही थी। सभी ड्रम और सामग्री को वहीं नष्ट कर दिया गया। सीएसपी सतीश साहू को जानकारी मिली थी कि खेरमाई मंदिर के पीछे लगभग 50 एकड़ से अधिक जंगल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण चल रहा है। यह शराब स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक थी और इसके सेवन से लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही सीएसपी सतीश साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। मंगलवार दोपहर करीब 50 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान जमीन के भीतर लोहे के ड्रम और प्लास्टिक की सिंटेक्स टंकियां दबी हुई मिलीं। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर शराब बनाई जा रही थी, उसके पास से गंदे नाले का पानी बह रहा था। आशंका है कि इसी दूषित पानी का इस्तेमाल शराब बनाने में किया जा रहा था। जब्त लाहन और कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है, जबकि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। महुआ-गुड़ से बनती थी खतरनाक शराब जानकारी के अनुसार, महुआ और गुड़ को मिलाकर यह कच्ची शराब तैयार की जाती थी। कुछ दिनों तक सड़ने के बाद इससे शराब बनती थी, जिसे रांझी के बापू नगर क्षेत्र में 50 से 100 रुपये प्रति पैग के हिसाब से बेचा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि यह शराब मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक साबित हो सकती थी। फिलहाल, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 ऐसी ही ताज़ा, भरोसेमंद और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए पढ़ते रहें — deshharpal.com
Read more

ब्लाइंड वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप–2025 विजेता खिलाड़ियों से मंत्री श्री सारंग की भेंट

टीटी नगर स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में ब्लाइंड वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप–2025 की विजेता भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की। मध्यप्रदेश की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनीता सराठे (नर्मदापुरम–पिपरिया), दुर्गा येवले (बैतूल) एवं सुषमा पटेल (दमोह) ने विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में मध्यप्रदेश की बेटियों की भागीदारी पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। लगन और मेहनत से हासिल की अंतरराष्ट्रीय पहचान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेलों के हर क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और लगभग हर राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और संकल्प से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा: ₹25 लाख की प्रोत्साहन राशि मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इन खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को ₹25 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इसमें ₹10 लाख नकद एवं ₹15 लाख फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के कोच को भी ₹1–1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को मिलेगा निरंतर सहयोग उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहें। गरिमामय उपस्थिति इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, महिला खिलाड़ियों के कोच श्री सोनु गोलकर, श्री ओमप्रकाश पाल, श्री दीपक पाहड़े सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय टीम में मध्यप्रदेश की तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें ऑलराउंडर श्रेणी में खेलने वाली सुनीता सराठे (नर्मदापुरम), सुषमा पटेल (दमोह) तथा बल्लेबाज़ और विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली दुर्गा येवले (बैतूल) शामिल हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
विश्वास सारंग

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मंत्री विश्वास सारंग की बधाई

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को मंत्री विश्वास सारंग ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी खूबी यही है कि संगठन में हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार उचित दायित्व मिलता है। मंत्री सारंग ने कहा कि नितिन नबीन ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन में निरंतर कार्य किया है। वे एक सफल जनप्रतिनिधि रहे हैं और संगठन विस्तार के लिए युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी के रूप में प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक सफल मंत्री भी रहे हैं और उनका अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की उपलब्धियां मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी बनी है। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व निरंतर भाजपा के विस्तार और सरकार के माध्यम से जनता व गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और चुनाव इसकी मूल आधारशिला हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत पूर्ण की जाती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक नियत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि निष्पक्षता के साथ मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों। मंत्री सारंग ने कहा कि चुनाव आयोग का अपना कैलेंडर और नियम होते हैं, जो चुनाव से पहले और बाद में लागू रहते हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए चुनाव आयोग का फोरम खुला है और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव के बाद हाईकोर्ट जाने का भी प्रावधान है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन प्रक्रियाओं का सहारा लेने के बजाय जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं, जो उनकी हारी हुई मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस में नियुक्तियों पर मंत्री सारंग का बयान प्रदेश कांग्रेस में दिग्गज नेताओं की पसंद से हो रही नियुक्तियों पर मंत्री सारंग ने कहा कि इसका उत्तर दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी या राहुल गांधी ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति ऐसी है कि कभी किसी को आगे बढ़ाया जाता है और कभी उसी को निपटा दिया जाता है। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस किसी को भी आगे बढ़ाए, लेकिन जनता पहले ही कांग्रेस को नकार चुकी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

फेमस होने महाराष्ट्र में गर्दन काटी थी…इंदौर पुलिस ने पकड़ा:f लेकर थाने पहुंचा था आरोपी; अब एसआईआर फॉर्म भरने आया तो पकड़ाया

इंदौर पुलिस के हत्थे एक ऐसा कुख्यात आरोपी चढ़ा है, जिसके खिलाफ 100 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी अब्दुल रशीद एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत अपने माता-पिता की जानकारी लेने अकोला से इंदौर आया था, लेकिन यहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, यह वही आरोपी है जो पहले भी गंभीर अपराधों के कारण चर्चा में रहा है। जोन-3 डीसीपी राजेश व्यास के अनुसार, पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी से करीब 7.50 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की चोरी की बाइक शामिल है। इंदौर और महाराष्ट्र में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने बताया कि अब्दुल रशीद पर इंदौर और महाराष्ट्र में चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2006 में चोरी के एक मामले के बाद वह अकोला चला गया था और वहीं रहकर वारदातें करता रहा। SIR के दौरान की चोरी, CCTV से हुआ खुलासा करीब 10 दिन पहले वह SIR फॉर्म भरने इंदौर आया। इस दौरान उसने एक बाइक चोरी की और गीतानगर स्थित एक हॉस्टल संचालिका के सूने फ्लैट से करीब 10 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इसके बाद वह उसी बाइक से अकोला फरार हो गया। पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत 800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार निगरानी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। छह मिनट में वारदात, प्रोफेशनल तरीका पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने महज छह मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि उससे अन्य बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुरानी पहचान और अन्य जानकारियां एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से खजराना क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन पिछले 18–19 वर्षों से अकोला में रह रहा था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र में स्थायी वारंट भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। 👉 इस खबर से जुड़ी हर अपडेट, ग्राउंड रिपोर्ट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए Deshharpal साइट विज़िट करें deshharpal.com
Read more

सागर: रहली थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय गल्ला व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक 57 वर्षीय गल्ला व्यापारी की दुकान में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलेश घोषी के रूप में हुई है। उनका शव शनिवार सुबह खमरिया स्थित दुकान में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, कमलेश घोषी मूल रूप से बगासपुरा के निवासी थे और वर्तमान में रहली के वार्ड क्रमांक-3 में रहते थे। वे खमरिया में किराए पर अनाज (गल्ला) की दुकान चलाते थे। परिवार का कहना है कि वे कई बार दुकान पर ही रुक जाते थे। शुक्रवार शाम को भी वे दुकान गए थे और वहीं ठहरे थे। शनिवार सुबह जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने जानकारी ली। इसी दौरान दुकान मालिक से घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच मृतक के बेटे दीपेश घोषी ने बताया कि घटना के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 👉 इस खबर से जुड़ी हर अपडेट और ताज़ा जानकारी के लिए Deshharpal साइट विज़िट करें(deshharpal.com)
Read more
Bhopal Metro

Bhopal Metro Ready to Run सुरक्षित और किफायती सफर के लिए तैयार राजधानी

राजधानी भोपाल में मेट्रो (Bhopal Metro) अब अपनी वाणिज्यिक सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है। शहर का प्राथमिक कॉरिडोर जो सुभाष नगर से एआईएमएस तक फैला है, जल्द ही यात्रियों के लिए खुलने वाला है। इस मार्ग पर कुल 8 स्टेशन हैं और इसकी लंबाई लगभग 7 किलोमीटर है। कब शुरू होगी Bhopal Metro की सेवा? अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो का पहला कमर्शियल रन 21 दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। यात्रियों को शहर में तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। Metro Route और Stations प्रारंभिक चरण में मेट्रो प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी जैसे: यह सेवा लगभग सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होगी, जिससे दिनभर यात्रा करना आसान होगा। सुरक्षा और CMRS Approval मेट्रो रेल सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी जांच और निरीक्षण के बाद वाणिज्यिक संचालन की हरी झंडी दे दी है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है और भरोसेमंद यात्रा की गारंटी देता है। Ticketing – टोकन या Smart Card? शुरुआत में स्मार्ट कार्ड उपलब्ध नहीं होंगे। यात्रियों को स्टेशन पर जाकर फिजिकल टोकन खरीदना होगा। बाद में, कैशलेस और डिजिटल टिकटिंग विकल्प जैसे UMC (Universal Mobility Card) भी पेश किए जाएंगे। Metro Fare – किराया प्रारंभिक संकेतों के अनुसार, छोटे सफर के लिए किराया 10–20 रुपये के बीच होगा। यह कीमत शहरवासियों के लिए किफायती और सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal

Bhopal Love Jihad Case भोपाल में युवक की घर वापसी, मंत्री सारंग ने दी कानूनी मदद

भोपाल, 21 नवंबर 2025भोपाल (Bhopal ) के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित रूप से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। फरियादी शुभम गोस्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दो वर्ष पूर्व उनका परिचय एक युवती से हुआ था। शिकायत के अनुसार युवती के परिवार की ओर से विवाह का आश्वासन देकर शुभम पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाते हुए अमन खान नाम ग्रहण किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस प्रक्रिया के दौरान परिवार पर धमकियाँ दी गईं, अनुचित दबाव बनाया गया तथा युवक को धार्मिक गतिविधियों में भेजा गया। बाद में विवाह का वादा पूरा नहीं हुआ और विवाद उत्पन्न हुआ। मामला मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के संज्ञान में आने के बाद युवक ने जनदर्शन में पहुंचकर सहायता की मांग की। मंत्री ने पुलिस प्रशासन से बात कर फरियादी को सुरक्षा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। मंत्री सारंग की पहल के बाद प्राचीन गुफा मंदिर में पंडितों व पुजारियों की उपस्थिति में शुभम की पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई, जिसे धार्मिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न बताया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है और जांच जारी है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में पीड़ितों को कानूनी सहायता दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
भोपाल

Bhopal Shikara Ride भोपाल के बड़ा तालाब में Kashmir जैसा Lake Experience शुरू

भोपाल में इस सर्द मौसम का सबसे बड़ा आकर्षण बन चुका है – Shikara rides in Bada Talab. अब शहर के लोग बिना कश्मीर जाए, डल झील की शांति और खूबसूरती को महसूस कर पा रहे हैं।4 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद यह सेवा रोज़ाना लोगों से भरपूर सराहना पा रही है। 20 सुंदर Shikara नावें – एक नया नज़ारा बड़ा तालाब के Boat Club से 20 खूबसूरत शिकारा नावों को पानी में उतारा गया है। इनकी डिज़ाइन बिल्कुल कश्मीर की झीलों जैसी है – छोटा छज्जा, रंगीन कुशन, शांत लहरों पर तैरती नाव और पानी की हल्की सरसराहट। शाम होते ही पानी में Golden reflection बनता है, और पूरा तालाब चमक उठता है। बहुत से लोगों ने कहा – “ऐसा लगा हम सच में कश्मीर में हैं!” Ride Experience: सिर्फ नाव नहीं, पूरा माहौल यही इस राइड का charm है –यह तेज़ नहीं, खूबसूरत है। यहाँ लोग परिवार के साथ आते हैं, कपल्स आते हैं, और दोस्तों के साथ ग्रुप्स भी। Floating Market & Local Touch शिकारा के साथ तैरते दुकानों का कॉन्सेप्ट भी जोड़ा गया है। राइड के दौरान आप खरीद सकते हैं: यह सिर्फ पर्यटन नहीं, local artisans और vendors के लिए भी अवसर है।पर्यटक खरीदते हैं, मुस्कुराते हैं, और फोटो लेते हैं। माहौल warm और जीवंत रहता है। Bird Watching – Bonus Pleasure सुबह के समय: अगर किसी को फोटोग्राफी का शौक है, तो यह जगह बहुत खूबसूरत frames देती है। Tourism Booster for Smart City Bhopal शहर पहले से ही City of Lakes के नाम से मशहूर है।अब यह अनुभव और भी खास हो गया है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इससे जल-पर्यटन को नई पहचान मिले।पहले मोटरबोट पर प्रतिबंध के कारण कमी महसूस होती थी, अब शांति से पानी में फिसलता शिकारा यह खाली जगह भर रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

रायसेन की 6 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी सलमान के चौंकाने वाले खुलासे, भोपाल में खुलेआम घूमता रहा 4 दिन

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना के आरोपी सलमान इस समय हमीदिया अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में सलमान को फरारी में मदद करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर भोपाल जेल भेज दिया है। सुरक्षा कारणों से तीनों को वहीं रखा गया है। पूछताछ में सलमान का बड़ा खुलासा – भोपाल में 4 दिन तक खुलेआम रहा, मजदूरी भी तलाशता रहा पुलिस पूछताछ में सलमान ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि घटना के बाद वह चार दिन तक भोपाल में ही छिपा रहा और इस दौरान— जैसे इलाकों में फरारी काटता रहा। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह खुलेआम पीठे पर मजदूरी ढूंढने खड़ा रहता, चोरी का मोबाइल बेचकर खाना खाता और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा—लेकिन फिर भी वह पकड़ा नहीं गया। बुधवार को रायसेन पुलिस ने पुष्टि की कि सलमान इन दिनों में भोपाल में ही खुलेआम घूमता रहा था। कैसे पकड़ा गया सलमान? – कोई पहचान पत्र नहीं, घटना से भी किया इंकार 27 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे सेक्टर 11 में लोगों को सलमान संदिग्ध लगा।उसे पकड़ने वाले रिजवान ने बताया कि— जब उससे पहचान पत्र मांगा गया, तो उसके पास आधार सहित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला।पूछने पर उसने खुद को रेप का आरोपी मानने से इनकार कर दिया और घटना की जानकारी होने तक से मना कर दिया। करीब डेढ़ घंटे में रायसेन पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।अगली सुबह उसके एनकाउंटर की खबर आई, तब जाकर पक्का हुआ कि पकड़ा गया व्यक्ति वास्तव में सलमान ही था। तीन युवक जेल भेजे गए, दो और संदिग्धों की जांच जारी गौहरगंज पुलिस ने सलमान को शरण देने के आरोप में तीन युवकों को JMFC कोर्ट में पेश कर भोपाल जेल भेज दिया।पुलिस अब भोपाल के दो और युवकों की भूमिका की जांच कर रही है, जो लेबर ठेकेदारी से जुड़े हैं और सलमान की मदद के शक में हैं। मासूम बच्ची अस्पताल से डिस्चार्ज, हालत में सुधार एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मासूम की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अब अपने घर पहुंच चुकी है।परिवार के लिए यह राहत की बड़ी खबर है, लेकिन बच्ची और परिवार जो दर्द झेलकर निकले हैं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। For more information, visit: www.deshharpal.com
Read more
1 28 29 30 31 32 53

Editor's Picks

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर चल रही चिंता के बीच एक बड़ा ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने NEET री-एग्जाम का पेपर दिलाने और परीक्षा में मदद कराने के नाम पर 1000 से ज्यादा छात्रों और उनके परिवारों से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए छात्रों को निशाना बना रहे थे। कैसे करते थे ठगी? पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को एजेंट या परीक्षा से जुड़े लोगों के रूप में पेश करते थे। वे छात्रों को दावा करते थे कि उनके पास NEET री-एग्जाम का पेपर और परीक्षा से जुड़ी “गुप्त जानकारी” है। इसके बदले छात्रों और अभिभावकों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। कई लोगों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए। 1000 से ज्यादा छात्र बने शिकार जांच एजेंसियों के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों के 1000 से ज्यादा छात्र इस साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंचते थे। जैसे ही पैसे मिलते, आरोपी नंबर बंद कर देते या संपर्क खत्म कर देते थे। राजस्थान और बिहार से गिरफ्तारी पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और मोबाइल लोकेशन की मदद से तीन आरोपियों को राजस्थान और बिहार से गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल फोन, बैंक खाते और कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’ केस में नया मोड़ सामने आया है। मामले में चर्चा में चल रहीं सोनम ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजा के परिवार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वह नेपाल नहीं भागीं, बल्कि अभी भी शिलॉन्ग में ही मौजूद हैं। सोनम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया और परिवार की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि वह अचानक कहां गायब हो गईं। ‘मैं शिलॉन्ग में हूं, कहीं नहीं भागी’ मीडिया से बातचीत में सोनम ने कहा कि उनके खिलाफ कई गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह नेपाल नहीं गई हैं और फिलहाल शिलॉन्ग में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बेवजह अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। खर्चों को लेकर पूछे गए सवाल जब सोनम से पूछा गया कि वह शिलॉन्ग में रहने और बाकी खर्चों का इंतजाम कैसे कर रही हैं, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं बताऊंगी।” उनके इस जवाब के बाद मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। परिवार लगातार उठा रहा सवाल राजा के परिवार की ओर से पहले भी कई सवाल उठाए गए थे। परिवार का आरोप है कि मामले में कई बातें अभी साफ नहीं हुई हैं और जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए। वहीं, सोनम लगातार खुद को निर्दोष बता रही हैं और कह रही हैं कि उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।
Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

राजस्थान की राजधानी Jaipur में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर के साथ मंच पर मारपीट की घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारी और समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोगों ने आरोप लगाया कि हंगामे के बीच उनके मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोगों और पार्टी समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर थप्पड़ मारने की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों के बीच हुई झड़प घटना के बाद पार्टी समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। कई लोगों के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव बना रहा। कई लोगों ने मोबाइल चोरी की शिकायत की हंगामे के बीच कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत की है। भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होने की आशंका जताई जा रही है।
Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

अयोध्या के Ram Mandir में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अयोध्या पहुंच गई है। टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्या है पूरा मामला? रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान राशि में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी वजह से SIT अब सीधे अयोध्या पहुंचकर पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट कर्मचारियों से हो सकती है कड़ी पूछताछ सूत्रों के अनुसार, जांच टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई कर्मचारियों और स्टाफ से सवाल-जवाब करेगी। CCTV फुटेज, रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir एक नए विवाद में घिर गए हैं। रौशन आनंद नाम के युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसके भाई की मौत के पीछे खान सर का हाथ है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि, खान सर ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि युवक की मौत बीमारी की वजह से नेपाल में हुई थी और इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत सामान्य नहीं थी। उसने दावा किया कि इस घटना के पीछे खान सर जिम्मेदार हैं। हालांकि, उसने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। दूसरी ओर, खान सर ने कहा कि मृतक लंबे समय से बीमार था और इलाज के दौरान नेपाल में उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। आज होगा अंतिम संस्कार परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग बिना सबूत आरोप लगाने पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.