आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGMore News“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”BREAKINGBreaking Newsहमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”BREAKINGBreaking NewsLPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिनBREAKINGBreaking NewsDelhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासाBREAKINGदेश-हरपलAmarnath यात्रा 2026: हाईटेक सुरक्षा कवच में होगी बाबा बर्फानी की यात्राBREAKINGदेश-हरपलHimachal में भूकंप के तीन झटकों से दहशत, कई मकान क्षतिग्रस्त; पालमपुर में अस्पताल की छत गिरीBREAKINGदेश-हरपलCJI Surya Kant London Event Row: विदेश में लेक्चर के बीच विवाद, भारत का सख्त रुखBREAKINGMore News“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”BREAKINGBreaking Newsहमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”BREAKINGBreaking NewsLPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिनBREAKINGBreaking NewsDelhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासाBREAKINGदेश-हरपलAmarnath यात्रा 2026: हाईटेक सुरक्षा कवच में होगी बाबा बर्फानी की यात्राBREAKINGदेश-हरपलHimachal में भूकंप के तीन झटकों से दहशत, कई मकान क्षतिग्रस्त; पालमपुर में अस्पताल की छत गिरीBREAKINGदेश-हरपलCJI Surya Kant London Event Row: विदेश में लेक्चर के बीच विवाद, भारत का सख्त रुख

NE

News Elementor

Latest Posts

India-Pak tension

India-Pak Tension: हमले की सूरत में एकजुट होंगे पाकिस्तान के सभी राजनीतिक दल

इस्लामाबाद:India-Pak tension के बीच पाकिस्तान की राजनीति में एक बड़ी एकजुटता देखने को मिली है। भारत की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई की स्थिति में पाकिस्तान के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने सेना के साथ मिलकर संयुक्त मोर्चा बनाने की सहमति जताई है। यह फैसला पाकिस्तानी सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा रविवार देर रात आयोजित ब्रीफिंग के बाद सामने आया। इस ब्रीफिंग में ISPR के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने मौजूदा हालात की जानकारी साझा की। डॉन अखबार के मुताबिक, इस बैठक में PPP के राजा परवेज अशरफ, कमर जमान काइरा, शाजिया मरी और PML-N के बैरिस्टर अकील, तारिक फजल चौधरी, तलाल चौधरी के साथ कश्मीरी नेता शाह गुलाम कादिर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। हालांकि, इमरान खान की पार्टी PTI इस अहम बैठक में शामिल नहीं हुई। PTI ने इमरान खान की जेल से रिहाई की मांग को लेकर विरोध स्वरूप दूरी बनाए रखी। बैठक के दौरान सभी दलों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर भारत हमला करता है, तो वे एक साथ खड़े होंगे और सेना के साथ मिलकर जवाब देंगे। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सरकार सभी पार्टियों का फीडबैक लेकर साझा रणनीति बनाना चाहती है। भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान ने आरोपों से इनकार करते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। आज इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी मांग पाकिस्तान ने की थी। ग्रीस की अध्यक्षता में इसे मंजूरी मिली है। साथ ही, पाकिस्तान की संसद में भी आज विशेष सत्र बुलाया गया है। पाक सेना ने राजनीतिक दलों को यह भी बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।
Read more
India

India Pakistan Tension: बांग्लादेश जनरल की धमकी – “अगर India ने Pakistan पर हमला किया तो Northeast India पर करेंगे कब्ज़ा”

दक्षिण एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है। जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां India में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है, वहीं बांग्लादेश से आया एक बयान भारत के लिए नई चुनौती बनता नजर आ रहा है। बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस के करीबी और रिटायर्ड मेजर जनरल ए.एल.एम. फजलुर रहमान ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो बांग्लादेश को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (Northeast India) पर कब्जा कर लेना चाहिए। बांग्लादेश-चीन गठजोड़ की वकालत जनरल रहमान ने कहा कि बांग्लादेश को इस रणनीति को अंजाम देने के लिए चीन (China) के साथ सैन्य गठबंधन (Military Alliance) पर विचार करना चाहिए। उनका दावा है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य “landlocked” हैं, यानी वे समुद्र से कटे हुए हैं, और इन क्षेत्रों के लिए बांग्लादेश ही एकमात्र समुद्री मार्ग है। इसलिए, उन्होंने बांग्लादेश को “समुद्र का गार्डियन” करार दिया। 🇮🇳 भारत का जवाब – पूर्वोत्तर क्षेत्र बनेगा Connectivity Hub भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन बयानों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र अब सिर्फ सीमित भूभाग नहीं, बल्कि BIMSTEC जैसे क्षेत्रीय मंचों के तहत एक Connectivity Hub के रूप में विकसित हो रहा है। भारत वहां इंफ्रास्ट्रक्चर और रोड कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है जिससे दक्षिण एशियाई देशों के बीच सहयोग मजबूत हो सके। India-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव यह बयान उस समय आया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं। वहीं, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर भी भारत ने चिंता जताई है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
JD Vance

Pahalgam आतंकी हमला: JD Vance का Pakistan पर बड़ा बयान, India से शांतिपूर्ण जवाब की उम्मीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया है। पाकिस्तान को घेरते हुए बोले जेडी वेंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि पाकिस्तान को, जहां तक वह इस हमले के लिए जिम्मेदार है, भारत के साथ मिलकर आतंकियों की तलाश में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी आशा जताई कि भारत का जवाब ऐसा हो जो क्षेत्रीय तनाव को और न बढ़ाए। “हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस हमले का जवाब सोच-समझकर देगा ताकि कोई बड़ा क्षेत्रीय संघर्ष न हो। साथ ही पाकिस्तान, अगर वह किसी भी रूप में जिम्मेदार है, तो उसे भारत के साथ मिलकर इन आतंकियों को ढूंढने और सज़ा दिलाने में सहयोग करना चाहिए,” वेंस ने यह बात एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में फॉक्स न्यूज से कही। गौरतलब है कि जब यह हमला हुआ, उस समय JD Vance अपने परिवार के साथ भारत यात्रा पर थे। उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर इस क्रूर हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि वेंस ने मोदी से बात करते हुए कहा कि “अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ इस साझा लड़ाई में हरसंभव सहायता देने को तैयार है।” JD Vance ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी भावुक पोस्ट करते हुए लिखा,“उषा और मैं पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत की सुंदरता और इसके लोगों की गर्मजोशी से हम बेहद प्रभावित हुए हैं। इस भयानक समय में हमारी प्रार्थनाएं भारत के साथ हैं।” आतंकियों का निशाना बना ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ यह आतंकी हमला बैसारन घाटी में हुआ, जो अपनी हरी-भरी वादियों और पहाड़ियों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर है। हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है, जबकि दर्जनों घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गोलियों की आवाजें गूंजीं, पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन खुला मैदान होने की वजह से वे कहीं छिप नहीं पाए और कई जानें चली गईं। भारत का सख्त जवाब: सिंधु जल संधि निलंबित इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है, और भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। यह हमला अनुच्छेद 370 हटने के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
Canada Election 2025

Canada Election 2025: Mark Carney की जीत, Jagmeet Singh की हार से बदला सियासी समीकरण

Canada Election 2025: Mark Carney की Liberal Party जीती, Jagmeet Singh हारे, दिया इस्तीफा ओटावा: कनाडा में हुए आम चुनावों में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। हालांकि, नेशनल ब्रॉडकास्टर CBC की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका। इस चुनाव में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह को बड़ा झटका लगा है। वे अपनी सीट नहीं बचा सके और हार के तुरंत बाद इस्तीफा भी दे दिया।Jagmeet Singh को मिली करारी हार Jagmeet Singh को मिली करारी हार ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नाबी सेंट्रल सीट से खालिस्तान समर्थक माने जाने वाले जगमीत सिंह को लिबरल उम्मीदवार वेड चांग ने हरा दिया। सिंह को सिर्फ 27% वोट मिले, जबकि चांग ने 40% से ज्यादा वोट हासिल किए। NDP को इस चुनाव में वोट शेयर और सीटों दोनों में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। पार्टी अब नेशनल पार्टी का दर्जा भी खो सकती है क्योंकि उसे सिर्फ 12 सीटों की जरूरत थी, जो फिलहाल मुश्किल दिख रही है। कार्नी बोले – ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं चुनावी रुझानों में बढ़त मिलने के बाद मार्क कार्नी ने पार्टी समर्थकों को संबोधित किया और कहा – “अमेरिका हमारी जमीन, संसाधन और पानी चाहता है। ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि वो ट्रम्प से आगामी बातचीत में कनाडा के हितों की पूरी मजबूती से रक्षा करेंगे और देश के विकास के लिए अन्य विकल्पों पर भी काम करेंगे। चुनाव क्यों हुए समय से पहले? दरअसल, कनाडा में अगला आम चुनाव अक्टूबर 2025 में होना था। लेकिन प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पिछले महीने संसद भंग कर नए चुनाव का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि ट्रम्प की आक्रामक नीतियों से निपटने के लिए उन्हें जनमत की मजबूती चाहिए। जस्टिन ट्रूडो ने छोड़ा था पद कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस साल की शुरुआत में व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को नया नेता चुना। सीटों का अनुमान और अंतिम नतीजे मेनस्ट्रीट रिसर्च के मुताबिक लिबरल पार्टी को करीब 189 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे वो सरकार तो बना सकती है लेकिन बहुमत से कुछ दूर रह जाएगी। आधिकारिक परिणाम 30 अप्रैल या 1 मई तक घोषित होंगे। निष्कर्ष:यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि अमेरिका-कनाडा रिश्तों की नई दिशा तय करने वाला मोड़ है। जहां एक ओर मार्क कार्नी ट्रम्प के खिलाफ डटे नजर आए, वहीं जगमीत सिंह की हार ने NDP की सियासी पकड़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read more
Portugal

Spain aur Portugal mein Massive Power Cut भीषण ब्लैकआउट , मेट्रो-फ्लाइट सेवाएं ठप

स्पेन और पुर्तगाल (Spain and Portugal) में सोमवार दोपहर एक बड़े पैमाने पर बिजली गुल (Power Outage) होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस Massive Blackout की वजह से मेट्रो ट्रेनें, एटीएम, मोबाइल नेटवर्क, ट्रैफिक लाइट्स और एयरपोर्ट सेवाएं बंद हो गईं। मैड्रिड, लिस्बन और पोर्टो जैसे बड़े शहरों में मेट्रो सेवाएं ठप हो गईं और लोग सड़कों पर पैदल चलते नजर आए। कई ऑफिसों को खाली कराया गया और हज़ारों लोग ट्रेन स्टेशनों पर फंसे रहे। कहां-कहां पड़ा असर? कब और कैसे हुई बिजली कटौती? स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे के आसपास बिजली अचानक चली गई। इस दौरान स्पेन और पुर्तगाल की ग्रिड कंपनियों REN और Red Eléctrica ने पुष्टि की कि पूरे Iberian Peninsula में बिजली सप्लाई बाधित हुई है। फ्रांस की RTE कंपनी ने भी दक्षिणी हिस्से में अस्थायी पावर फेल्योर की जानकारी दी। सरकार और आपात सेवाएं एक्टिव DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
North Korea

उत्तर कोरिया (North Korea) ने पहली बार माना – रूस (Russia) के लिए यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) में भेजे सैनिक

उत्तर कोरिया (North Korea) ने पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि उसने रूस (Russia) का समर्थन करते हुए यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ अपने सैनिक भेजे हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के अनुसार, किम जोंग उन (Kim Jong Un) के आदेश पर, उनके सैनिकों ने रूस के साथ मिलकर “कुर्स्क (Kursk) सीमा क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त” किया। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही रूस के चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव (Valery Gerasimov) ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की “वीरता” की सराहना की थी। यह पहली बार है जब रूस ने भी सार्वजनिक रूप से उत्तर कोरियाई सैनिकों की भागीदारी को स्वीकार किया है। North Korea से भेजे गए लगभग 11,000 सैनिकों में से कम से कम 1,000 सैनिक युद्ध में मारे गए हैं।यूक्रेन (Ukraine) ने रूस के कुर्स्क (Kursk) क्षेत्र पर दोबारा नियंत्रण पाने के दावे को खारिज कर दिया है। वहीं अमेरिका (USA) ने उत्तर कोरिया को चेताया है कि उसे अब इस युद्ध को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी उठानी होगी। क्यों भेजे सैनिक? KCNA के मुताबिक, सैनिकों की तैनाती, प्योंगयांग और मास्को (Moscow) के बीच हुई एक आपसी रक्षा संधि के तहत की गई थी। किम जोंग उन ने कहा, “जो न्याय के लिए लड़े, वे हमारे देश की प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रतिनिधि हैं।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुर्स्क (Kursk) में उत्तर कोरिया और रूस ने “रक्त से साबित भाईचारे और गठबंधन” का प्रदर्शन किया है, जो दोनों देशों के रिश्तों को हर स्तर पर मजबूत करेगा। KCNA ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मिशन समाप्त होने के बाद उत्तर कोरियाई सैनिकों का क्या होगा और क्या उन्हें स्वदेश लौटने की अनुमति दी जाएगी। किस तरह के सैनिक भेजे गए? सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपनी एक “एलीट यूनिट” स्टॉर्म कॉर्प्स (Storm Corps) से सैनिक भेजे थे। हालांकि, सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये सैनिक आधुनिक युद्ध की वास्तविकताओं के लिए पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं। पूर्व ब्रिटिश सेना के टैंक कमांडर कर्नल हैमिश डी ब्रेटन-गॉर्डन (Col. Hamish de Bretton-Gordon) ने कहा था, “ये मुश्किल से प्रशिक्षित सैनिक हैं, जिन्हें रूसी अधिकारियों के तहत लड़ना पड़ रहा है, जिनकी भाषा वे समझते भी नहीं।” यूक्रेन के लिए क्यों बना खतरा? भले ही उत्तर कोरियाई सैनिकों को कमजोर माना गया हो, लेकिन यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की (Gen. Oleksandr Syrskyi) ने चेताया कि ये सैनिक यूक्रेनी मोर्चे पर एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये सैनिक बड़ी संख्या में हैं। 11,000 से 12,000 तक अत्यधिक प्रेरित और प्रशिक्षित सैनिक आक्रामक कार्रवाइयों में जुटे हैं। ये सोवियत रणनीतियों पर आधारित तरीकों से लड़ रहे हैं और अपनी भारी संख्या पर निर्भर कर रहे हैं।” ताज़ा खबरें और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए – Deshharpal
Read more
Pope Francis

Pope Francis के Funeral में शामिल हुए Droupadi Murmu, Donald Trump, Volodymyr Zelenskyy समेत कई वर्ल्ड लीडर्स

रोम (इटली):वैटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में आज Pope Francis का अंतिम संस्कार आयोजित किया गया, जिसमें दुनियाभर से करीब 2 लाख श्रद्धालु और 130 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्वभर के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Pope Francis को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा के डिप्टी स्पीकर जॉशुआ डी सूजा भी मौजूद रहे। अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन पहुंचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी उपस्थित रहे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। खबरों के अनुसार, जेलेंस्की ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप से एक निजी बैठक भी की। अन्य देशों से भी पहुंचे प्रमुख नेता अंतिम संस्कार समारोह की खास बातें देश-दुनिया की नई खबरों के लिए जुड़े रहें Deshharpal के साथ
Read more
India-Saudi Arabia

India-Saudi Arabia Strategic Partnership Council: रणनीतिक साझेदारी से बढ़े द्विपक्षीय रिश्ते

India-Saudi Arabia के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2019 में रणनीतिक साझेदारी परिषद (Strategic Partnership Council) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के बाद एक उच्च-स्तरीय परिषद की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को दिशा देना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते को “सभी क्षेत्रों में सहयोग के एक नए युग की शुरुआत” बताया था। उन्होंने कहा था कि व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंध पहले से ही मजबूत हैं और भविष्य में यह और गहरे होंगे। India-Saudi Arabia ऊर्जा और व्यापारिक साझेदारी में मजबूती India-Saudi Arabia के बीच व्यापारिक संबंध पिछले वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। आज भारत, सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि सऊदी अरब भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सऊदी अरब भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्तिकर्ता रहा, जो ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग को दर्शाता है। India-Saudi Arabia रक्षा और रणनीतिक सहयोग में प्रगति भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है। दोनों देशों ने रक्षा उत्पादन, क्षमतावृद्धि और संयुक्त अभ्यासों के जरिए रणनीतिक सहयोग को मजबूत किया है। इसके अलावा, सऊदी अरब ने संकट की घड़ी में भारत की मदद भी की। सूडान में संकट के दौरान सऊदी अरब ने 3,500 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में भारत को महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। यह सहायता जेद्दा के जरिए सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करके दी गई थी। हज समझौता: लोगों के बीच संपर्क को मजबूती भारत और सऊदी अरब के बीच 2024 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत भारत को कुल 1,75,025 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। इनमें से 1,40,020 सीटें हज कमेटी के लिए और 35,005 सीटें हज ग्रुप ऑपरेटर्स के लिए निर्धारित की गई हैं। यह विशेष रूप से पहली बार हज पर जाने वालों के लिए लाभकारी है। इस्लामी जगत में सऊदी अरब की भूमिका और भारत के लिए रणनीतिक महत्व सऊदी अरब, इस्लामी दुनिया में एक प्रमुख शक्ति है और मध्य पूर्व में इसका बढ़ता प्रभाव भारत के साथ उसके संबंधों को और अधिक रणनीतिक बनाता है। इस दृष्टि से भारत-सऊदी अरब साझेदारी न केवल आर्थिक बल्कि भूराजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी यात्रा: संबंधों को और मजबूती देने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्तमान सऊदी अरब यात्रा भारत-सऊदी अरब संबंधों को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी का विस्तार हो रहा है और यह सहयोग भविष्य में और भी मजबूत होने की संभावना रखता है।
Read more
Modi-Vance

Modi-Vance की मुलाकात: Trade Deal में प्रगति, बढ़ते Tariffs से पहले बातचीत तेज

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025 –Modi-Vance की मुलाकात, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने इस दिशा में “सार्थक प्रगति” की बात कही है। वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार रात प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में अपने आवास पर डिनर भी आयोजित किया। Modi-Vance ने बढ़ते टैरिफ से पहले समझौते की कोशिश अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को जुलाई 9 तक बढ़े हुए टैरिफ से राहत दी है। भारत पर 27% तक के टैरिफ लागू होने थे, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों की मोहलत दी, जिससे बातचीत को गति मिली है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से व्यापार असंतुलन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। वेंस से मुलाकात के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर ने बयान जारी कर भारत के साथ “व्यापार में गंभीर असमानता” की बात दोहराई। भारत ने कम किए टैरिफ, लेकिन कृषि क्षेत्र बना रोड़ा भारत ने हाल के महीनों में कई उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की है, लेकिन कृषि क्षेत्र पर अमेरिका को ज्यादा पहुंच देने की मांग अब भी विवाद का कारण बनी हुई है। ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिकी मक्का (कॉर्न) खरीदे, लेकिन भारत ने कृषि को लेकर हमेशा से सख्त रुख अपनाया है। Modi-Vance ने 🇮🇳 रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा Modi-Vance ने के बीच सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि रक्षा, रणनीतिक तकनीक और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि वे “अमेरिका के साथ व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप की इस साल भारत यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप के इस साल क्वाड समिट के दौरान भारत आने की संभावना है। वेंस परिवार की भारत यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र उप-राष्ट्रपति वेंस की यह यात्रा व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रंगों से भी भरपूर रही। उनकी पत्नी उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश से अमेरिका गए थे। यह दंपति अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए उत्साहित है। वेंस के तीन बच्चों की पारंपरिक भारतीय परिधानों में तस्वीरें सोशल मीडिया और भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं — दोनों बेटे कुर्ता-पायजामा में और तीन वर्षीय मिराबेल लहंगे में नजर आईं। जयपुर से आगरा तक: सांस्कृतिक सफर मोदी से मुलाकात के बाद वेंस परिवार जयपुर रवाना हुआ, जहां उन्होंने ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। वे जयपुर में भारत-अमेरिका संबंधों पर एक भाषण भी देंगे। बुधवार को परिवार आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेगा और फिर गुरुवार को अमेरिका के लिए रवाना होगा। लेटेस्ट इंटरनेशनल न्यूज, ट्रेड अपडेट्स और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के लिए जुड़े रहें Deshharpal.com से।
Read more
भारत आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस: 3 महीने में 5 विदेशी दौरे और हर जगह विवाद, अब भारत कैसे करेगा स्वागत?

BHARAT आए AMERICA के VICE PRESIDENT JD VANCE: 3 महीने में 5 विदेशी दौरे और हर जगह विवाद, अब भारत कैसे करेगा स्वागत?

नई दिल्ली – अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। वजह है उनके एक के बाद एक विदेशी दौरे – और हर दौरे के बाद उठता कोई न कोई विवाद। अब जब वे भारत पहुंचे हैं, तो सवाल ये है – भारत उनका स्वागत कैसे करेगा और रिश्तों को कैसे संभालेगा? 3 महीने में 5 दौरे, हर जगह विवाद जेडी वेंस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से अब तक 5 देशों का दौरा कर लिया है – और ये सब सिर्फ तीन महीने के अंदर। हर दौरे के बाद अमेरिका को सफाई देनी पड़ी या संबंधों को संभालना पड़ा। भारत को क्यों है ये दौरा खास? भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और एशिया की राजनीति – हर स्तर पर दोनों देश एक-दूसरे के नजदीक आ रहे हैं। भारत के लिए ये दौरा एक मौका भी है और चुनौती भी। जेडी वेंस के साथ बातचीत में ये देखा जाएगा कि अमेरिका की नई सरकार भारत को किस नजर से देखती है। जेडी वेंस का राजनीतिक स्टाइल वेंस को अमेरिका में बोल्ड और विवादास्पद नेता के रूप में जाना जाता है। वे बिना लाग-लपेट के बात करते हैं, जो कई बार राजनयिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है।लेकिन वहीं, वे एक ईमानदार और स्पष्ट सोच वाले नेता भी माने जाते हैं, जो अमेरिका की घरेलू समस्याओं को समझते हैं। भारत की तैयारी भारत इस दौरे को डिप्लोमैटिक बैलेंस के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय इस बात को लेकर सतर्क हैं कि बातचीत सकारात्मक दिशा में जाए।सूत्रों के मुताबिक, व्यापार, तकनीक ट्रांसफर, रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर बातचीत होगी। क्या कहता है आम भारतीय? दिल्ली की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक, लोग जेडी वेंस को लेकर मिश्रित भावनाएं रखते हैं। कोई उन्हें अमेरिका का ट्रंप 2.0 कहता है, तो कोई उन्हें बदलाव की उम्मीद मानता है। रजनीश कुमार, एक युवा उद्यमी कहते हैं – “हमें उम्मीद है कि भारत को मजबूत साझेदार की तरह देखा जाएगा, न कि सिर्फ एक बाजार की तरह।”
Read more
1 40 41 42 43 44 45

Editor's Picks

“श्रीराम कृष्णन का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”

“Sriram krishnan का बड़ा ऐलान: डोनाल्ड Trumph के AI पॉलिसी सलाहकार पद से देंगे इस्तीफा”

तकनीकी दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।Sriram krishnan ने घोषणा की है कि वे डोनाल्ड ट्रंप के AI पॉलिसी सलाहकार पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वे अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए इस जिम्मेदारी को आगे जारी रखना संभव नहीं होगा। श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति और तकनीकी सलाह के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान AI से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। उनके इस फैसले के बाद टेक और पॉलिसी जगत में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे निजी निर्णय बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इससे AI नीति से जुड़ी टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से आगे की योजनाओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”

हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, हमें नहीं मिटाया जा सकता: jantar-mantar से अभिजीत दीपके का सरकार पर तीखा हमला”

jantar-mantar पर एक कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दीपके ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भले ही सोशल मीडिया या प्लेटफॉर्म से उनकी पोस्ट हटा दी जाए, लेकिन उनकी आवाज और विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता। अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी पोस्ट हटाई जा सकती है, लेकिन हमें मिटाया नहीं जा सकता।” उनके इस बयान ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और माहौल काफी गरम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में विचारों को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन लोग अब पहले से ज्यादा जागरूक हैं और सच को सामने लाने से नहीं डरते। जंतर-मंतर पर हुई इस सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जहां वक्ताओं ने अपने विचार रखे और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर अपनी चिंता भी जताई। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक बयान के रूप में देख रहे हैं।
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

LPG Price Hike: देश में एक बार फिर महंगाई का असर रसोई गैस पर देखने को मिला है। घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, जिससे आम परिवारों का बजट और बिगड़ सकता है। कितना हुआ LPG सिलेंडर महंगा? नई कीमतों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब पहले से ₹29 महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर घरेलू रसोई खर्च को प्रभावित करेगी। आम लोगों पर असर LPG के दाम बढ़ने से मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर सीधा आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले से ही महंगाई से परेशान लोगों के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों का फैसला तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर LPG कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी बदलाव के तहत यह नई कीमतें लागू की गई हैं। आगे क्या हो सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ती रहीं, तो आने वाले महीनों में LPG के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
IND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिन

IND vs AFG Test Day-1 Highlights: भारत का दमदार प्रदर्शन, 368/3 पर खत्म हुआ पहला दिन

IND vs AFG टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दिन के अंत तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। केएल राहुल और शुभमन गिल का शानदार शतक पहले दिन भारत की ओर से केएल राहुल और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पारी को मजबूती दी। उनकी साझेदारी ने टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन और ऋषभ पंत का अहम योगदान युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी शानदार अर्धशतक लगाए। दोनों ने तेज रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की मजबूत शुरुआत पहले दिन भारत की शुरुआत बेहद अच्छी रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भी टीम ने शानदार वापसी की और पूरे दिन अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अब नजर दूसरे दिन पर भारत की कोशिश होगी कि दूसरे दिन बड़ी बढ़त हासिल की जाए और अफगानिस्तान पर मैच में पूरी तरह दबाव बनाया जाए।
Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासा

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, 21 लोगों की मौत पर बड़ा खुलासा

Delhi के मालवीय नगर इलाके में हुए होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जांच के दौरान सामने आया है कि होटल में काम करने वाले रसोइये की लापरवाही इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। इसी आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? यह हादसा कुछ दिन पहले उस समय हुआ जब होटल में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला कि सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी। आग तेजी से फैली और कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। लापरवाही की ओर इशारा पुलिस और फायर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि रसोइये की ओर से बरती गई लापरवाही ने हालात को और गंभीर बना दिया। हालांकि, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। जांच जारी, और गिरफ्तारी संभव अधिकारियों का कहना है कि इस केस में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। लोगों में गुस्सा और दुख इस हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.