आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGबिज़नेसGold Mining: ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज से बदलेगी तस्वीर, भारत को मिल सकता है नया सप्लायर◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 175 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटैचमेंट खत्म, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन◆BREAKINGछत्तीसगढ़नवरात्रि पर रायपुर सेंट्रल जेल में सेवा की मिसाल, काली माता सेवा समिति ने 1300 बंदियों को बांटे फल◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs WI T20: वैभव सूर्यवंशी का भरोसा कायम, 4 दिन में दूसरी पोस्ट; अब भी मौके का इंतजार◆BREAKINGदेश-हरपलLK Advani Hospitalised ICU में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी की सेहत कैसी? जानें ताजा अपडेट◆BREAKINGदेश-हरपलOctober Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड, राजस्थान में गिरा तापमान; यूपी में Flood Alert◆BREAKINGBreaking NewsKota Accident: राजस्थान में खाटूश्याम जा रही MP की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi तिरंगा मार्च से पहले Abhijeet Dipke पर पुलिस कार्रवाई, नेहा बोरा को मिली रिहाई◆BREAKINGबिज़नेसGold Mining: ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज से बदलेगी तस्वीर, भारत को मिल सकता है नया सप्लायर◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 175 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटैचमेंट खत्म, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन◆BREAKINGछत्तीसगढ़नवरात्रि पर रायपुर सेंट्रल जेल में सेवा की मिसाल, काली माता सेवा समिति ने 1300 बंदियों को बांटे फल◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs WI T20: वैभव सूर्यवंशी का भरोसा कायम, 4 दिन में दूसरी पोस्ट; अब भी मौके का इंतजार◆BREAKINGदेश-हरपलLK Advani Hospitalised ICU में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी की सेहत कैसी? जानें ताजा अपडेट◆BREAKINGदेश-हरपलOctober Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड, राजस्थान में गिरा तापमान; यूपी में Flood Alert◆BREAKINGBreaking NewsKota Accident: राजस्थान में खाटूश्याम जा रही MP की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi तिरंगा मार्च से पहले Abhijeet Dipke पर पुलिस कार्रवाई, नेहा बोरा को मिली रिहाई◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Tपाकिस्तान 133 रन पर ऑलआउट, बाबर आजम फिर फेल; इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर

बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रन पर सिमट गई। टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट चटकाए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर को 3-3 विकेट मिले। पहले घंटे में पाकिस्तान ने गंवाए 4 विकेट इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। ओली रॉबिन्सन ने सईम अयूब को 10 गेंदों में बिना खाता खोले LBW आउट किया। यह रॉबिन्सन के टेस्ट करियर का 100वां विकेट भी रहा। इसके बाद अजान अवैस 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोश टंग को कैच दे बैठे। रॉबिन्सन ने अब्दुल्ला शफीक को 3 रन पर स्लिप में डैन लॉरेंस के हाथों कैच कराया। वहीं, आर्चर ने अगले ओवर में कप्तान शान मसूद को सिर्फ 5 रन पर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ने शुरुआती 9 ओवर में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम फिर नाकाम, 7 रन पर बोल्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी टीम की पारी को संभाल नहीं सके। वह 18 गेंदों पर 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए। टंग की गेंद अंदर की ओर आई और बाबर उसकी लेंथ को सही तरीके से नहीं पढ़ सके। गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकलकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान का स्कोर 48 रन पर 5 विकेट था। इसके साथ ही पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। टेस्ट इतिहास में बना अनचाहा रिकॉर्ड पाकिस्तान के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 24 रन बनाए। साल 2000 के बाद टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के टॉप-5 का यह दूसरा सबसे कम संयुक्त स्कोर है। इससे कम 19 रन 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ दुबई टेस्ट में बने थे। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ 12वीं बार है, जब किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। खास बात यह है कि टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के साथ ऐसा पहली बार हुआ। पहले सेशन में 7 विकेट गंवाए पाकिस्तान के शुरुआती पांच विकेट 48 रन पर गिर गए थे। टीम ने पहले सेशन में ही 7 विकेट गंवा दिए और उसके स्कोरबोर्ड पर 100 रन थे। टेस्ट के पहले दिन की पहली पारी में 7 विकेट गंवाने का पाकिस्तान का यह दूसरा मौका है। इससे पहले 2012 में दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 53 रन पर 7 विकेट गंवाए थे। तीन डेब्यूटेंट भी नहीं कर सके कमाल पाकिस्तान ने इस टेस्ट में तीन खिलाड़ियों को डेब्यू कराया, लेकिन इनमें से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। गाजी घोरी ने अपने करियर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद इंग्लैंड ने LBW के लिए रिव्यू लिया, लेकिन फैसला पाकिस्तान के पक्ष में रहा। हालांकि, दो गेंद बाद जोश टंग ने उन्हें LBW आउट कर दिया। घोरी ने 4 रन बनाए। मोहम्मद इमरान रंधावा 5 रन बनाकर टंग की शानदार यॉर्कर पर बोल्ड हुए। वहीं, रजाउल्लाह ने 11 रन बनाए और ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज मुश्किल परिस्थितियों में सऊद शकील ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों की पारी में 7 चौके लगाए। हालांकि, 107 रन के स्कोर पर जोश टंग ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उन्हें हैरी ब्रूक के हाथों कैच करा दिया। मोहम्मद अली 5 रन बनाकर नाबाद रहे। 33.5 ओवर में सिमटी पाकिस्तान की पारी पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 33.5 ओवर चली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह पाकिस्तान की तीसरी सबसे छोटी पारियों में से एक रही। इससे पहले पाकिस्तान 2010 में नॉटिंघम में 29 ओवर में 80 रन और लॉर्ड्स में 33 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हुआ था। रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट ओली रॉबिन्सन ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 24 टेस्ट में हासिल की। इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले गेंदबाजों में रॉबिन्सन संयुक्त रूप से पांचवें सबसे तेज हैं। उनसे आगे इयान बॉथम, डेरेक अंडरवुड, स्टीव हार्मिसन और ग्रीम स्वान हैं। 100 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के समय रॉबिन्सन का गेंदबाजी औसत भी शानदार रहा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुका है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रन से जीत दर्ज की। एजबेस्टन में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम ने इस मैदान पर अब तक 8 टेस्ट खेले हैं, लेकिन उसे एक भी जीत नहीं मिली। पाकिस्तान को 5 मैचों में हार मिली, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वसीम अकरम ने सिस्टम पर उठाए सवाल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मौजूदा हालात के लिए सिर्फ खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं माना है। उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याएं काफी गहरी हैं। अकरम के मुताबिक, इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें अंदाजा था कि पाकिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में समस्याएं दिखाई दे रही थीं। इंग्लैंड की पारी शुरू, डकेट आउट पाकिस्तान को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू की। दिन के दूसरे सेशन में 4.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 18/1था। बेन डकेट 11 रन बनाकर मोहम्मद अली की गेंद पर स्लिप में बाबर आजम के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद एमिलियो गे और जॉर्डन कॉक्स क्रीज पर मौजूद थे।
Read more

RTE पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 सप्ताह में मांगा हर स्कूल का पूरा डेटा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत बच्चों के प्रवेश और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। नए चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन RTE से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार से छत्तीसगढ़ के हर स्कूल से जुड़ा RTE का पूरा डेटा भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। RTE की धारा 12(1)(c) पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब सीवी भगवंत राव, विकास तिवारी समेत 13 अन्य लोगों ने RTE के क्रियान्वयन को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की हैं। इन मामलों पर लगातार सुनवाई चल रही है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि RTE अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए फिलहाल कौन सी SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर लागू है। हर स्कूल की आरक्षित और खाली सीटों का देना होगा ब्योरा हाईकोर्ट ने सरकार को एक विस्तृत चार्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ के हर स्कूल में RTE के तहत आरक्षित कुल सीटों की संख्या बतानी होगी। इसके साथ ही सरकार को यह जानकारी भी देनी होगी कि प्रत्येक स्कूल में RTE के तहत कितने बच्चों को प्रवेश दिया गया है और कितनी सीटें अभी खाली हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यह हलफनामा और जरूरी चार्ट राज्य सरकार के किसी सक्षम अधिकारी के माध्यम से तीन सप्ताह के भीतर पेश किया जाए। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील ने अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को निर्धारित करने का अनुरोध किया। सरकार की ओर से कोर्ट को भरोसा दिलाया गया कि तब तक हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन कर लिया जाएगा। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई से 7 दिन पहले हलफनामा दाखिल किया जाए। साथ ही इसकी एक प्रति याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले ही दिन RTE मामले पर दिखाई गंभीरता चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने कार्यभार संभालने के पहले दिन डिवीजन बेंच में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल के साथ कई मामलों की सुनवाई की। इसी दौरान RTE से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई हुई। स्कूली बच्चों के प्रवेश और RTE कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने विस्तृत जानकारी मांगते हुए सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अब सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले हलफनामे और स्कूलवार डेटा पर अगली सुनवाई में कोर्ट की नजर रहेगी।
Read more

इंदौर के साउथ तोड़ा में निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा, एडिशनल DCP को युवक ने दिया धक्का

इंदौर: शहर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। धक्का लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद पुलिस जवानों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 100 से ज्यादा निगमकर्मी और भारी पुलिस बल रहा तैनात नगर निगम की टीम बुधवार को साउथ तोड़ा में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के लिए 100 से ज्यादा निगमकर्मी, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंची थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 80 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए थे। निगम के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए। सामान बाहर निकालने को लेकर महिलाओं से हुआ विवाद कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से अपना सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि नोटिस में उन्हें सुबह 9 बजे तक का समय दिया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल फोन से कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे। भीड़ को पीछे हटाने के दौरान DCP को धक्का स्थिति बिगड़ती देख एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल मौके पर पहुंचे और भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से उनका संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर गिर गए। पुलिस ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समेत कुछ लोगों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। 6 लोगों पर होगी कार्रवाई एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल ने बताया कि रिमूवल कार्रवाई के दौरान कुल 6 लोगों को अभिरक्षा में लिया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पहले जारी किए गए थे नोटिस नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रिमूवल कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने टेप से नपती कर अवैध निर्माणों को चिन्हित किया और इसके बाद उन्हें हटाया। झोन-11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी के मुताबिक, साउथ तोड़ा में 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए हैं। क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।
Read more

इंदौर में विकास कार्यों को लेकर एमआईसी के बड़े फैसले, कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक बनेगा लिंक रोड

इंदौर शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध कॉलोनियों में निजी संपत्तियों के संपत्तिकर खाते खोलने, नामांतरण प्रक्रिया आसान करने, कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने और अन्नपूर्णा तालाब के पास स्ट्रीट फूड हब विकसित करने समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को राहत एमआईसी ने अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत देते हुए फैसला लिया कि पूर्ण स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने पर निजी संपत्तियों और प्लॉट के संपत्तिकर खाते खोले जा सकेंगे। इसके लिए अधिभोगी या अधिवासी के आधार पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, शासकीय भूमि या शासकीय अतिक्रमण वाली जमीन पर संपत्तिकर जमा नहीं किया जाएगा। संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए एसओपी तैयार करने को मंजूरी दी गई है। स्वीमिंग पूल और स्मार्ट हब PPP मॉडल पर रणजीत हनुमान रोड स्थित ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मणसिंह गौड़ उद्यान परिसर में प्रस्तावित इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के निर्माण के बाद उसके संचालन और संधारण का काम पीपीपी मॉडल पर करने का निर्णय लिया गया। फूटी कोठी फ्लायओवर के नीचे उपलब्ध जमीन पर स्मार्ट हब विकसित करने और इसके संचालन-संधारण को भी पीपीपी मॉडल पर देने की मंजूरी दी गई। देवगुराड़िया में 60 टीपीडी नारियल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए एजेंसी चयन को भी हरी झंडी दी गई। चौराहों पर दिखेगी ‘अखंड भारत’ थीम पलासिया चौराहे को मेसर्स जयदीप इस्पात एंड एलॉयज प्रा. लि. द्वारा सीएसआर के तहत गोद लिया जाएगा। यहां ‘आई लव इंदौर’ के साथ ‘अखंड भारत’ थीम पर आधारित स्मारक स्थापित किया जाएगा। राजकुमार ब्रिज के पास प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के सामने चंद्रयान की प्रतिकृति के बाकी निर्माण, सौंदर्यीकरण और संधारण का काम भी एचडी वायर प्रा. लि. द्वारा सीएसआर के तहत किया जाएगा। कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड शहर के प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ने के लिए कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र में यातायात और आवागमन को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सुभाष नगर और वल्लभ नगर मार्केट में नए मार्केट के निर्माण की दिशा में भी नगर निगम कार्रवाई करेगा। अन्नपूर्णा तालाब के पास बनेगा स्ट्रीट फूड हब पथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब के पास मौजूदा हॉकर्स जोन की जगह स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा। यह पहल केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत पथ विक्रेताओं के लिए सहायता घटक के अंतर्गत की जाएगी। गणेशोत्सव और झांकी को लेकर भी फैसले अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम परंपरा के अनुसार झांकी निकालेगा और गणेशोत्सव मनाएगा। इसके लिए अनुदान मंजूर किया गया है। इंदौर की मिलों को झांकी निर्माण के लिए अंशदान देने का भी निर्णय लिया गया। गणेशोत्सव विसर्जन चल समारोह में शामिल अखाड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने को मंजूरी दी गई। 70 नई गेंट्री, ऑनलाइन टेंडर से मिलेंगे विज्ञापन अधिकार शहर में 70 नई गेंट्री लगाने का फैसला लिया गया है। इनके 10 साल के विज्ञापन अधिकार देने के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में कैमरा, मूवी कैमरा और व्यावसायिक फोटोग्राफरों के शुल्क बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई है। हालांकि, जू का सामान्य प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों के मेहनताना पर भी फैसला नगर निगम में कार्यरत मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर इंदौर द्वारा निर्धारित नई दर के अनुसार मेहनताना देने की मंजूरी दी गई। कर्मचारी यूनियन की मांगों से जुड़े प्रस्ताव शासन को भेजने का भी निर्णय लिया गया। गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संपवेल पर क्लोरीनेटर समेत अन्य जरूरी सिस्टम लगाने पर भी सहमति बनी। PPP और CSR से विकास पर जोर बैठक के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर के विकास को केवल पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाने के बजाय पीपीपी मॉडल, सीएसआर और जनभागीदारी के जरिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
Read more

दिल्ली STP टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार, ₹1.52 करोड़ रिश्वत के आरोप

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडरों में कथित गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं। ACB का आरोप है कि STP के टेंडरों की शर्तें इस तरह तैयार की गई थीं, जिससे एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाया जा सके। जांच एजेंसी के मुताबिक, उदित प्रकाश राय को कथित तौर पर ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई थी। सत्येंद्र जैन और उदित प्रकाश राय के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव तथा कंपनियों से जुड़े नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। ACB की जांच अभी जारी है। 2024 में 872 दिन बाद जेल से बाहर आए थे जैन सत्येंद्र जैन को ED ने 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह करीब 872 दिन जेल में रहे। 18 अक्टूबर 2024 को दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दी थी और इसके बाद वह तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। ED ने जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे। जैन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया था। क्या है दिल्ली जल बोर्ड का STP टेंडर मामला? जांच एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडरों में कथित अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि टेंडर की शर्तें इस तरह तैयार की गईं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके। ED ने दिसंबर 2025 में इस मामले में सत्येंद्र जैन समेत 14 लोगों के खिलाफ करीब ₹17.70 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। ACB ने सत्येंद्र जैन पर क्या आरोप लगाए? ACB के मुताबिक, इस मामले में 11 मई 2024 को केस दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि STP के अपग्रेडेशन के लिए जारी टेंडर की शर्तों में इस तरह बदलाव किए गए, जिससे एक विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाया जा सके। जांच में यह भी आरोप है कि ऐसी शर्तें जोड़ी गईं, जिनसे व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा सीमित हो गई और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। ACB के अनुसार, जांच के दौरान बिचौलियों और सरकारी अधिकारियों के बीच बातचीत से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले। ई-मेल की जांच में कथित तौर पर यह सामने आया कि टेंडर के दस्तावेज कंपनियों के साथ पहले ही साझा किए गए थे। सत्येंद्र जैन पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले आय से अधिक संपत्ति: CBI ने 24 अगस्त 2017 को सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। आरोप था कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब ₹1.47 करोड़ की कथित विसंगति थी। बाद में CBI ने चार्जशीट दाखिल की और ED ने इससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की। मनी लॉन्ड्रिंग: CBI के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों में ED ने 30 मई 2022 को जैन को गिरफ्तार किया था। ED का आरोप था कि उनसे जुड़े चार कंपनियों के जरिए धन को वैध दिखाने की कोशिश की गई। जैन ने आरोपों से इनकार किया और इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया। मार्च 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था। CCTV प्रोजेक्ट: मार्च 2025 में दिल्ली ACB ने ₹571 करोड़ के CCTV कैमरा प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्कूल क्लासरूम निर्माण: ED ने 2025 में दिल्ली सरकार के क्लासरूम निर्माण प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी जैन को आरोपी बनाया था। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी सामने आया था। संपत्ति अटैचमेंट: सितंबर 2025 में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सत्येंद्र जैन से जुड़ी करीब ₹7.44 करोड़ की अचल संपत्तियां अटैच की थीं। ED का आरोप था कि ये संपत्तियां उन कंपनियों से जुड़ी थीं, जिन पर जैन का स्वामित्व या नियंत्रण था। तिहाड़ में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों से भी चर्चा में रहे सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में कथित VIP ट्रीटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। ED ने कोर्ट में हलफनामा और कुछ तस्वीरें पेश कर आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में कई तरह की सुविधाएं मिल रही थीं। जेल से सामने आए CCTV फुटेज में जैन को कथित तौर पर बैक और फुट मसाज कराते हुए देखा गया था। ED ने यह भी आरोप लगाया था कि जेल सुपरिंटेंडेंट नियमों के विपरीत उनसे मुलाकात करते थे और जेल में उनकी सुविधाओं को लेकर पूछताछ करते थे। फिलहाल STP टेंडर मामले में ACB की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और नाम सामने आने की संभावना है।
Read more

रायपुर में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचने के मामले में पिता-बुआ समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसके नवजात बच्चे को बेचने के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर वर्ष 2023 से करीब तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता की उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और उसे अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं। शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर कराया चुप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने कथित तौर पर उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी उसका कथित तौर पर लगातार शोषण किया जाता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी तो आरोप है कि बुआ ने भी उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दोबारा गर्भवती हुई तो फर्जी आधार बनाकर बालिग दिखाया पुलिस के मुताबिक, गर्भपात के बाद भी पीड़िता का कथित शोषण जारी रहा। वर्ष 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी पिता उसे डॉक्टर वर्षा मंडल और उसकी परिचित गीता राय के पास लेकर गया। पुलिस का आरोप है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और दस्तावेजों में उसे बालिग दिखाया गया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बेटे को जन्म, नवजात को बेचने का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है। पुलिस अब नवजात से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को किसे सौंपा गया और इस पूरी प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पिता-बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार पीड़िता की शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने POCSO Act, Juvenile Justice Act और BNS की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, बुआ और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत कुल 6 लोग शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नवजात से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और अस्पताल में भर्ती कराने की पूरी प्रक्रिया की भी पड़ताल की जा रही है।
Read more

गुना के स्कूल में शर्मनाक हरकत: 10 छात्राओं की पानी की बोतलों में मिलाया पेशाब, परिजनों ने स्कूल में जड़ा ताला

मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की 10 छात्राओं की पानी की बोतलों में कथित तौर पर पेशाब मिलाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। छात्राएं क्लासरूम से बाहर रंगोली बना रही थीं, इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनकी पानी की बोतलों में पेशाब मिला दिया। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने अनजान में बोतल का पानी पी भी लिया। बाद में जब उन्हें पानी में पेशाब मिलाए जाने की जानकारी हुई तो वे रोते हुए स्कूल की प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान प्राचार्य मूलचंद कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय छात्राओं से कहा कि अगर मुंह खराब हो गया हो तो 10-10 रुपये वाली चॉकलेट खा लो। रोते हुए घर पहुंचीं छात्राएं घटना के बाद छात्राएं रोते हुए घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। उन्होंने घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले को गंभीरता से नहीं लेने के आरोपों को लेकर प्राचार्य पर भी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल परिसर में नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने और स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना प्रशासन को दी गई। तहसीलदार और बीईओ मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोन एसडीएम मंजूषा खत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने तहसीलदार कृष्णकांत चौबे और बीईओ संतोष धाकड़ को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों और कथित तौर पर घटना में शामिल छात्रों के बयान दर्ज किए। प्रशासन ने घटनाक्रम से जुड़े सभी पक्षों से जानकारी जुटाई। एसडीएम ने बीईओ को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश एसडीएम मंजूषा खत्री ने बताया कि तहसीलदार और बीईओ को मौके पर भेजा गया था। बीईओ को दो दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की प्राचार्य को भी नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में कौन-कौन छात्र शामिल थे और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
Read more

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 6-1 से हराकर पूल-D में टॉप पर पहुंची टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। एम्सटेलवीन में खेले गए पूल-D के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत पूल-D की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र गोल कायला डी वाल ने 55वें मिनट में किया। यह वर्ल्ड कप में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत भी रही। नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला भारत ने पहले क्वार्टर में ही सुनेलिता टोप्पो के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से गोल में बदला। 17वें मिनट में नवनीत ने एंगल बदलते हुए लो और तेज शॉट लगाया, जिसे साउथ अफ्रीकी गोलकीपर रोक नहीं सकीं। भारत की बढ़त 2-0 हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखा और सर्कल में कई मौके बनाए। सुशीला के गोल से भारत 3-0 आगे 25वें मिनट में भारत ने तीसरा गोल किया। दीपिका के ड्रैगफ्लिक पर साउथ अफ्रीकी डिफेंस से डिफ्लेक्शन हुआ और गेंद सुशीला चानू के पास पहुंची। सुशीला ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया। भारत ने 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। इसके बाद भी भारतीय टीम ने दबाव कम नहीं किया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर व सर्कल एंट्री हासिल करती रही। तीसरे क्वार्टर में तीन और गोल भारत ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबले को पूरी तरह अपने नियंत्रण में कर लिया। दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल कर स्कोर 6-0 कर दिया। साउथ अफ्रीका ने आखिरी क्वार्टर में वापसी की कोशिश की और 55वें मिनट में कायला डी वाल ने गोल कर स्कोर 6-1 किया, लेकिन भारत ने बाकी समय में अपनी बढ़त कायम रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉप-8 की रेस में भारत की स्थिति मजबूत इस जीत के बाद भारत की अगले दौर में पहुंचने की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम को अब अपने आखिरी पूल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम ड्रॉ की जरूरत होगी, जिससे वह टॉप-8 में जगह पक्की कर सके। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। उस मैच में नवनीत कौर और दीपिका ने भारत के लिए गोल किए थे। भारत के लिए शानदार शुरुआत चीन के खिलाफ ड्रॉ के बाद साउथ अफ्रीका पर 6-1 की बड़ी जीत ने भारतीय टीम के अभियान को मजबूती दी है। अब टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पूल मुकाबले पर होगी, जहां एक अंक भी भारत को अगले दौर में पहुंचाने के लिए काफी हो सकता है।
Read more

खंडवा में 11 साल के अजीम की खदान के गड्ढे में डूबने से मौत, कपड़े-चप्पल मिलने के बाद चला पता

खंडवा में 11 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीम के रूप में हुई है, जो सोमवार दोपहर से लापता था। देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों को उसके पानी में डूबने की आशंका हुई। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने खदान के गहरे गड्ढे में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। वहीं, रहवासियों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। दोपहर से लापता था अजीम परिजनों के मुताबिक, अजीम सोमवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के मोहल्लों, रास्तों और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास अजीम के कपड़े और चप्पल मिले। इससे परिजनों को आशंका हुई कि वह पानी में गिर गया होगा। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि रात में तलाश करने के बजाय सुबह तलाश करने की बात कही गई। इसके बाद स्थानीय लोग खुद गड्ढे में उतरकर अजीम की तलाश में जुट गए। गहरे पानी में लोगों ने खोजा शव रात के समय अंधेरा और गड्ढे में ज्यादा पानी होने के कारण तलाश करना मुश्किल था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर खोजबीन जारी रखी। मंगलवार को काफी प्रयास के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारिश में तालाब जैसा हो जाता है गड्ढा हादसे के बाद चीरा खदान के गड्ढे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी छोटे खान का आरोप है कि खदान के दोनों ओर अब कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां रहते हैं। इसके बावजूद गहरे गड्ढे को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। रहवासियों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाता है और यह तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। आसपास रहने वाले बच्चों के लिए यह लगातार खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गड्ढे के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों का दावा है कि चीरा खदान के इस गड्ढे में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि हादसों के बावजूद गड्ढे को बंद कराने या सुरक्षित करने के लिए स्थायी कदम नहीं उठाए गए। अजीम की मौत के बाद रहवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और गड्ढे को सुरक्षित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे खुले और पानी से भरे गड्ढों की पहचान कर समय रहते बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान खतरे में न पड़े।
Read more

स्कूल में घुसकर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को 5 साल की सजा

खंडवा में स्कूल परिसर में घुसकर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ करने, हाथ पकड़ने, शासकीय रिकॉर्ड फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट ने आरोपी गोलू निहाल को 5 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुष्पक पाठक ने आरोपी पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक महीने की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि प्राथमिक शाला भवन विद्या का मंदिर है, जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे स्थान पर महिला शिक्षिका के साथ इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध है और दोषी किसी तरह की नरमी का पात्र नहीं है। मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक रविंद्र पवार ने पैरवी की। करीब एक महीने से शिक्षिका का पीछा कर रहा था अभियोजन के अनुसार, पीड़ित महिला शिक्षिका ग्राम चिखलीखेड़ा की प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं और रोज खिरकिया से स्कूल आती-जाती थीं। आरोपी गोलू निहाल करीब एक महीने से उनका पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा था। 22 अगस्त 2024 को शिक्षिका ने आरोपी को स्कूल के पास समझाया था। उन्होंने उसे पीछा नहीं करने और परेशान न करने की चेतावनी भी दी, लेकिन आरोपी नहीं माना। स्कूल में घुसकर पकड़ा हाथ 23 अगस्त 2024 की सुबह करीब 10 बजे शिक्षिका स्कूल पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी स्कूल परिसर में घुस आया। आरोप है कि उसने बुरी नीयत से शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ अभद्रता की। शिक्षिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी स्कूल के कमरे में चला गया। इसके बाद उसने वहां रखा सरकारी दाखिल-खारिज रजिस्टर फाड़ दिया। स्कूल से जाते समय आरोपी ने शिक्षिका को धमकी दी कि यदि उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उन्हें गांव में नौकरी नहीं करने देगा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। परिचित के साथ थाने पहुंचीं शिक्षिका घटना के बाद शिक्षिका डर गईं। उन्होंने अपने परिचित के साथ थाना किल्लौद पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से फटा हुआ शासकीय रजिस्टर जब्त किया और पंचनामा तैयार किया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध में नरमी नहीं सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने शिक्षिका के बयान समेत अन्य साक्ष्य कोर्ट के सामने रखे और आरोपी के कृत्य को गंभीर बताते हुए उचित सजा की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी की कम उम्र, आर्थिक स्थिति और परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए सजा में नरमी की मांग की। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि सजा का उद्देश्य केवल दोषी को सुधारना नहीं है, बल्कि गंभीर अपराधों में समाज के सामने उदाहरण पेश करना भी इसका उद्देश्य है। कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की जेल और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
Read more
1 2 3 4 5 6 … 50

Trending News

Editor's Picks

ऑस्ट्रेलिया

Gold Mining: ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज से बदलेगी तस्वीर, भारत को मिल सकता है नया सप्लायर

भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि लोगों की बचत और निवेश का भी अहम हिस्सा है। शादी का सीजन हो या दिवाली-धनतेरस, सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में हमेशा हलचल रहती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से आई सोने की खोज और बढ़ते निवेश की खबर भारत के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज के लिए कंपनियां बड़े स्तर पर खर्च कर रही हैं। इससे आने वाले समय में सोने की वैश्विक सप्लाई बढ़ने की संभावना है। भारत जैसे देश के लिए यह एक अहम घटनाक्रम है, क्योंकि अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा करने के लिए भारत को दूसरे देशों से सोना आयात करना पड़ता है। Australia में Gold Exploration पर कितना खर्च हुआ? ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज से जुड़ा निवेश जून 2026 की तिमाही में बढ़कर लगभग 565.6 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (ABS) के आंकड़ों के अनुसार, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 23.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह खर्च जमीन के नीचे मौजूद सोने के संभावित भंडार का पता लगाने, ड्रिलिंग और खनन की संभावनाओं का आकलन करने जैसे कामों पर किया जाता है। हालांकि, खोज पर खर्च बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि हर जगह सोने का नया भंडार मिल गया है। किसी जगह सोना मिलने के बाद भी यह देखना पड़ता है कि वहां से उसे निकालना आर्थिक रूप से कितना व्यावहारिक होगा। ऑस्ट्रेलिया में कितना Gold Reserve मौजूद है? ऑस्ट्रेलिया दुनिया के प्रमुख सोना उत्पादक देशों में शामिल है। सरकारी संस्था Geoscience Australia के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 तक देश के अनुमानित Ore Reserves करीब 4,785 टन थे। वहीं, पहचाने गए कुल Gold Resources का आंकड़ा इससे काफी ज्यादा था। यहां एक बात समझना जरूरी है। Gold Resources में सोने के संभावित और पहचाने गए संसाधन शामिल होते हैं, जबकि Ore Reserves उस सोने को दर्शाते हैं जिसे मौजूदा तकनीकी और आर्थिक परिस्थितियों में निकालना व्यावहारिक माना जाता है। इसीलिए ऑस्ट्रेलिया में सोने के बड़े भंडार होने और किसी नई खोज को दुनिया का सबसे बड़ा भंडार बताने में अंतर है। किसी खास नई खोज के बारे में ऐसा दावा करने से पहले उसके आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि जरूरी है। भारत को कैसे मिल सकता है फायदा? भारत में सोने की मांग काफी बड़ी है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर ऑस्ट्रेलिया में आने वाले वर्षों में सोने का उत्पादन बढ़ता है, तो भारतीय आयातकों के लिए सप्लाई का एक अतिरिक्त विकल्प तैयार हो सकता है। इसके तीन संभावित फायदे हो सकते हैं: हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में निकाला गया सोना अपने आप भारत नहीं पहुंचेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उत्पादन कितना बढ़ता है, कंपनियां किस देश को निर्यात करती हैं और भारतीय आयातकों के साथ किस तरह के व्यापारिक समझौते होते हैं। क्या भारत में सस्ता हो जाएगा सोना? सोने की नई खोज की खबर सुनकर खरीदारों के मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि क्या अब Gold Price कम होगा? फिलहाल ऐसा कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत केवल उत्पादन पर निर्भर नहीं करती। निवेशकों की मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीद, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी भाव को प्रभावित करती हैं। भारत में इसके अलावा रुपये और डॉलर की विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग का भी असर पड़ता है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज बढ़ने के बावजूद भारतीय बाजार में कीमतें तुरंत कम होंगी, इसकी गारंटी नहीं है। ₹13,000 करोड़ के निवेश की खबर कितनी सही है? ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज पर खर्च बढ़ने के आंकड़े सामने आए हैं। लेकिन ₹13,000 करोड़ के निवेश को किसी खास नई खोज या दुनिया के सबसे बड़े सोना भंडार से जोड़ने के लिए संबंधित कंपनी और परियोजना के आधिकारिक दस्तावेजों की जरूरत है। इसलिए इस रकम को किसी एक नए गोल्ड रिजर्व की खोज पर खर्च हुई राशि बताने से पहले इसकी पुष्टि करना जरूरी है। खोज पर किया गया खर्च, जमीन में मौजूद कुल सोने का मूल्य और खनन परियोजना में कुल निवेश तीन अलग-अलग बातें हैं। आगे क्या होगा? ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज पर बढ़ता खर्च वैश्विक गोल्ड इंडस्ट्री के लिए अहम है। अगर आने वाले वर्षों में नए भंडार की पहचान होती है और उनसे व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो पाता है, तो इससे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के विकल्प बढ़ सकते हैं। भारत के लिए भी यह एक संभावित अवसर है। लेकिन नए सप्लायर की भूमिका, आयात पर असर और सोने की कीमतों में बदलाव का पता तभी चलेगा, जब वास्तविक उत्पादन और निर्यात के आंकड़े सामने आएंगे। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड इंडस्ट्री पर नजर रखना जरूरी है, लेकिन नई खोज के नाम पर सोना सस्ता होने की उम्मीद करना अभी जल्दबाजी होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

इंदौर में 175 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटैचमेंट खत्म, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम कर रहे 175 डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस जाकर जॉइनिंग देनी होगी। ऐसा करने के बाद ही उन्हें अक्टूबर महीने का वेतन मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तत्काल कार्यमुक्त कर मूल पदस्थापना पर भेजने के निर्देश CMHO के आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को अटैचमेंट पर काम कर रहे कर्मचारियों को उसी दिन कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजना होगा। इसकी जानकारी CMHO कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। वेतन आहरण केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद ही अक्टूबर का वेतन जारी किया जाए। इससे कर्मचारियों को अपने निर्धारित कार्यस्थल पर लौटना अनिवार्य होगा। अटैचमेंट जारी मिला तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने आदेश के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। CMHO ने स्पष्ट किया है कि आदेश जारी होने के बाद भी कोई कर्मचारी या अधिकारी अटैचमेंट पर काम करता पाया गया, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था के प्रभारी की होगी। विभाग ने अधिकारियों को निर्देशों का पालन कराने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा गया आदेश यह आदेश सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, देपालपुर, मानपुर, सांवेर और हातोद के खंड चिकित्सा अधिकारियों, महू सहित विभिन्न अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के प्रभारियों को भेजा गया है। आदेश में भोपाल में हुई बैठकों और 16 अक्टूबर को मुख्यालय स्तर से मिले निर्देशों का भी हवाला दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नवरात्रि पर रायपुर सेंट्रल जेल में सेवा की मिसाल, काली माता सेवा समिति ने 1300 बंदियों को बांटे फल

नवरात्रि के अवसर पर काली माता सेवा समिति ने रायपुर सेंट्रल जेल में करीब 1300 बंदियों को फल वितरित किए। समिति ने यह पहल उन बंदियों के लिए की, जो नवरात्रि में उपवास रखकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। इस आयोजन के जरिए समिति ने सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की गलती या अपराध से उसके सुधरने और बेहतर जीवन जीने की संभावनाएं समाप्त नहीं हो जातीं। बंदियों के सुधार और पुनर्वास पर दिया जोर दीपक भारद्वाज ने कहा कि समाज को न्याय के प्रति सम्मान बनाए रखने के साथ-साथ सुधार और पुनर्वास की भावना को भी महत्व देना चाहिए। बंदियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने से समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती है। समिति का मानना है कि जेल में बंद लोगों के साथ भी सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार होना चाहिए, ताकि उनमें सकारात्मक बदलाव की भावना विकसित हो सके। पहले भी जेल में कर चुके हैं फल वितरण काली माता सेवा समिति के अनुसार, वह पहले भी कई बार जेल में बंदियों को फल वितरित कर चुकी है। समिति का कहना है कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ और उपवास तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा, करुणा और सद्भावना को जीवन में अपनाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ समिति के सदस्यों ने उपवास रखने वाले बंदियों तक फल पहुंचाए। आगे भी जारी रहेंगे सेवा कार्य समिति ने समाज में सेवा, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी, गुड्डू, सुनील प्रमुख, राजू भाई तारवानी और रामकृष्ण धीवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वैभव सूर्यवंशी

IND vs WI T20: वैभव सूर्यवंशी का भरोसा कायम, 4 दिन में दूसरी पोस्ट; अब भी मौके का इंतजार

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच T-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिलने के बावजूद वैभव ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। चार दिन के भीतर उनकी दूसरी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें भरोसे का संदेश देखने को मिला। वैभव को इस सीरीज में अब तक मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल है—क्या पांचवें टी-20 में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा? Vaibhav Sooryavanshi की दूसरी पोस्ट ने खींचा ध्यान वैभव सूर्यवंशी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच चर्चा हो रही है। चार दिन में दूसरी पोस्ट आने के बाद उनके संदेश पर लोगों की नजरें टिकी हैं। हालांकि, पोस्ट को टीम में चयन या किसी खास फैसले से जोड़कर देखना सही नहीं होगा, क्योंकि प्लेइंग-11 में किसे मौका मिलेगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करता है। कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव के लिए टीम के साथ रहना और मौके का इंतजार करना भी अनुभव का हिस्सा है। अब देखना होगा कि उन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। IND vs WI 5th T20: निर्णायक मुकाबले पर नजर भारत और वेस्टइंडीज की टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के आखिरी मैच में जीत हासिल करने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों को मौका देगा। वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इसी चर्चा में शामिल है। हालांकि, उनके खेलने को लेकर आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका? वैभव को लेकर उत्सुकता की एक बड़ी वजह उनकी कम उम्र और क्रिकेट में तेजी से बनी पहचान है। फैंस उन्हें भारतीय टीम की जर्सी में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलना टीम की जरूरत और चयन रणनीति पर निर्भर करता है। फिलहाल वैभव के लिए इंतजार जारी है। पांचवें टी-20 में उनका नाम प्लेइंग-11 में शामिल होता है या नहीं, इसका पता टीम की आधिकारिक घोषणा के बाद ही चलेगा। क्रिकेट में हर खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वैभव के समर्थकों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही मैदान पर अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
लालकृष्ण आडवाणी

LK Advani Hospitalised ICU में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी की सेहत कैसी? जानें ताजा अपडेट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को लेकर 17 अक्टूबर को ताजा जानकारी सामने आई है। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण (Chest Infection) की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। परिवार और समर्थकों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली जरूर है, लेकिन फिलहाल राहत की बात यह है कि अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टर उनकी सेहत से जुड़ी जरूरी जांच कर रहे हैं और इलाज जारी है। LK Advani Health Update: अस्पताल में क्या चल रहा है इलाज? लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। 17 अक्टूबर तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, उनकी सेहत में आगे कितना सुधार हुआ है और अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं लालकृष्ण आडवाणी लालकृष्ण आडवाणी को इससे पहले मई 2026 में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दिसंबर 2024 में भी उन्हें अपोलो अस्पताल की ICU में रखा गया था। उस समय डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच और इलाज किया था। जून और जुलाई 2024 में भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र को देखते हुए उनकी सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा समय में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। PM Modi ने हाल ही में की थी लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात लालकृष्ण आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे आशीर्वाद लिया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की सराहना की थी। आडवाणी लंबे समय तक बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही वजह है कि उनकी सेहत से जुड़ी खबर पर राजनीतिक जगत और उनके समर्थकों की नजर बनी हुई है। राम रथ यात्रा से उपप्रधानमंत्री तक का सफर लालकृष्ण आडवाणी का राजनीतिक सफर कई दशकों तक फैला रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी के तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। साल 1990 में निकाली गई उनकी राम रथ यात्रा ने राष्ट्रीय राजनीति में व्यापक चर्चा पैदा की थी। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2002 से 2004 तक वह भारत के उपप्रधानमंत्री रहे। देश की राजनीति में उनके लंबे योगदान को देखते हुए वर्ष 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। LK Advani अब अगले हेल्थ अपडेट का इंतजार लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 17 अक्टूबर तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और सीने में संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। अब सभी की नजर अस्पताल की ओर से जारी होने वाले अगले हेल्थ अपडेट पर है। उनकी सेहत में सुधार, इलाज की स्थिति और डिस्चार्ज को लेकर नई जानकारी मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सबसे अहम बात यही है कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर बताई गई है और उनका इलाज जारी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.