आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsDelhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेजBREAKINGBreaking NewsYusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकारBREAKINGBreaking Newsभारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द कियाBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावाBREAKINGBreaking NewsDelhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेजBREAKINGBreaking NewsYusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकारBREAKINGBreaking Newsभारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द कियाBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

NE

News Elementor

Latest Posts

Azim Premji

Bengaluru Traffic Jam CM Siddaramaiah ने Azim Premji से मांगी Road, 30% तक घटेगा जाम

बेंगलुरु ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसे हल करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने विप्रो (Wipro) के संस्थापक अजीम प्रेमजी (Azim Premji) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कंपनी परिसर की Private Road को सीमित समय के लिए ट्रैफिक के उपयोग में लाने की अनुमति दी जाए। 30% तक कम होगा Bengaluru Traffic Jam मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पत्र में दावा किया कि यदि विप्रो परिसर की रोड को पब्लिक ट्रैफिक के लिए खोला जाता है तो आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road – ORR) पर जाम की स्थिति करीब 30% तक सुधर सकती है। खासतौर पर पीक आवर्स में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। Productivity और Quality of Life पर असर सिद्धारमैया ने कहा कि बढ़ते जाम का असर केवल ट्रैफिक पर ही नहीं बल्कि लोगों की Productivity, Mobility और Urban Life Quality पर भी पड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार और कॉर्पोरेट कंपनियों को मिलकर काम करना होगा। आईटी हब क्षेत्र में सबसे ज्यादा दिक्कत बेंगलुरु के आईटी हब इलाकों जैसे आउटर रिंग रोड पर रोजाना लाखों लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे जहां समय की बर्बादी होती है, वहीं अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। Public-Private Partnership Model की शुरुआत सरकार का मानना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो अन्य निजी परिसरों को भी इस तरह से जोड़ा जा सकता है। इससे ट्रैफिक मैनेजमेंट में Public-Private Partnership (PPP Model) की नई शुरुआत होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IMD

IMD Weather Alert Heavy Rainfall और Flood से Bengal, UP, MP, Himachal में हाहाकार

देशभर में मॉनसून का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में Heavy Rainfall Alert जारी किया है। लगातार हो रही बारिश ने कोलकाता, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। Kolkata और Bengal में Waterlogging और Flood Situation कोलकाता और आसपास के इलाकों में रातभर हुई Heavy Rainfall ने शहर को ठप कर दिया। Jharkhand में Heavy Rain और Lightning का खतरा IMD ने झारखंड के जिलों (सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला) में 23 से 25 सितंबर तक Heavy Rain with Lightning Alert जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ है लेकिन अगले 2-3 दिनों में कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में हल्की बारिश (Light Rain) और बूंदाबांदी की संभावना है। Rajasthan में Yellow Alert राजस्थान के छह जिलों—जालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर में Yellow Alert for Rain जारी किया गया है। भारी बारिश की वजह से स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। Other States में भी Rainfall Alert UP, MP, Bihar, Chhattisgarh, Maharashtra, Goa, Kerala, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Karnataka और North East States (Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram, Tripura) में भी अगले कुछ दिनों तक Heavy Rainfall की संभावना जताई गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Air India

हवाई यात्रा में डरावना पल Air India Express Flight में Passenger ने Panic मचाया

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट में Panic का माहौल 22 सितंबर 2025 को Air India एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में डरावना हादसा हुआ। बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिससे फ्लाइट में हड़कंप मच गया और यात्रियों में panic situation पैदा हो गई। पायलट की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना Air India फ्लाइट के पायलट ने तुरंत कॉकपिट का दरवाजा लॉक कर दिया, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना टल गई। इस घटना के बावजूद कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। यात्री की पहचान और कारण अभी अज्ञात अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस यात्री ने ऐसा क्यों किया। एयरलाइन ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई सतर्कता एयरलाइन और अधिकारियों ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
GST 2.0

GST 2.0 Benefits Everyday Items पर कम Tax, Businesses के लिए आसान Compliance

भारत में आज से GST 2.0 लागू हो गया है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य टैक्स को सरल बनाना, जरूरी वस्तुओं की कीमतें कम करना और व्यवसायों के लिए अनुपालन आसान बनाना है। GST 2.0 की प्रमुख बातें Sector-Wise Impact Business & Compliance Benefits GST 2.0 एक बड़ा सुधार है जो टैक्स प्रणाली को सरल और कंज्यूमर-फ्रेंडली बनाएगा। अब आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुएँ जैसे Milk, Paneer, TVs, और अन्य Consumer Goods सस्ते में मिलेंगी, और व्यवसायों के लिए Compliance आसान होगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Durga Puja

Bhopal Shahjahanabad Durga Puja Collection के दौरान Violence

Bhopal, मध्य प्रदेश – शहर के शाहजहानाबाद इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ Durga Puja 2025 के लिए दान जमा करने गए शिक्षक कृष सोनी पर चाकू से हमला किया गया। यह हमला गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे हनुमान मंदिर के पास हुआ। घटना का विवरण सूत्रों के अनुसार, तीन लोग—इलू चौहान, बिट्टू उर्फ़ रॉकी और ऋषि राठौर—ने सोनी को रोकने की कोशिश की और धमकी दी कि वे इस क्षेत्र में दान संग्रह न करें। जब सोनी ने इसका विरोध किया, तो हमला भड़क गया। इस दौरान बिट्टू ने चाकू से सोनी के चेहरे पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हमलावर मौके से भाग गए और धमकी दी कि अगर सोनी फिर से दान संग्रह करने आए, तो उन्हें नुकसान होगा। सोनी की माता भारती सोनी ने चोला मंदिर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आई.पी.सी. की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरू कर दी है। घायल सोनी वर्तमान में इलाजरत हैं और उन्होंने बताया कि हमला उन्हें घर लौटते समय किया गया। सुरक्षा पर उठ रहे सवाल यह घटना त्योहारों के समय धार्मिक और सामुदायिक गतिविधियों में लगे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। प्रशासन और पुलिस से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे स्वयंसेवकों और समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

सीहोर: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें

सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर, एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा और थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे की टीम ने की। ऐसे पकड़ा गया आरोपी 13 सितंबर को वार्ड क्रमांक 8, चौपड़ा कॉलोनी निवासी भंवर सिंह उइके ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल रात में घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भभड़ नदी के पास एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान और कबूलनामा आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कलमोदिया (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9, मालवा कॉलोनी, रेहटी बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल ही नहीं, बल्कि तीन अन्य बाइकें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं। पुलिस ने की बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से सभी चारों बाइक जब्त कर लीं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। 👉 मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more

सागर: सरकारी वेयरहाउस से 100 बोरी अनाज चोरी, कीमत करीब 4 लाख रुपए

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम रमगढ़ा स्थित एक सरकारी वेयरहाउस में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने चैनल गेट और मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 80 बोरी मूंग और 20 बोरी सरसों चोरी कर ले गए। चोरी गए अनाज की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। सुबह सामने आई वारदात फरियादी विपुल जैन (निवासी वार्ड नंबर 10, सागर रोड रहली) ने पुलिस को बताया कि उनका एमके वेयरहाउस ग्राम रमगढ़ा, खैराना तिगड्डा चांदपुर रोड पर स्थित है, जहां सरकारी मूंग, सरसों, सोयाबीन और मसूर का भंडारण होता है।रात को गोदाम सामान्य रूप से बंद किया गया था, लेकिन सुबह करीब 11 बजे मैनेजर शैलेश बैरागी जब वेयरहाउस पहुंचे तो देखा कि गेट टूटे पड़े थे। गिनती के बाद खुला राज सूचना मिलने पर सरकारी वेयरहाउस मैनेजर बलराम पटेल भी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि गोदाम के पीछे वाले गेट क्रमांक-2 के ताले भी टूटे थे और माल बिखरा पड़ा था। गिनती करने पर सामने आया कि कुल 100 बोरियां (80 मूंग, 20 सरसों, प्रत्येक 50 किलो की) चोरी हो चुकी हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार चोरी गए अनाज की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र सक्रिय पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। 👉 ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more

भोपाल: पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमराई, 250 से ज्यादा सिटी बसें बंद – अब ई-बसों से मिलेगी राहत

राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले एक साल में ढाई सौ से ज्यादा सिटी बसें बंद हो चुकी हैं। फिलहाल 25 रूट में से सिर्फ 95 बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। करीब 1 लाख यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच नगर निगम का दावा है कि नए साल से 100 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ई-बस सेवा की तैयारी जिला विकास समिति की बैठक में उठा मुद्दा मंगलवार को हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बसों की बदहाल स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद आलोक शर्मा ने निगम कमिश्नर से सवाल किया कि आखिर 368 में से सिर्फ 95 बसें ही क्यों चल रही हैं? जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की ज़रूरत है। विधायक भगवानदास सबनानी ने भी इस पर सहमति जताई। सांसद बोले – “पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होना चाहिए” सांसद शर्मा ने कहा कि भोपाल का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मज़बूत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब वे महापौर थे तो छात्रों, महिलाओं, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन और कर्मचारियों को महापौर स्मार्ट पास की सुविधा दी गई थी। अगर यह योजना फिर से शुरू की जाती है तो आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। क्यों बंद हुईं बसें? कितनी बसें चाहिए भोपाल को? एक सर्वे के मुताबिक, भोपाल में 800 बसें होनी चाहिए ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सुचारू रूप से चल सके। लेकिन वास्तविकता इसके उलट है – शहर में बसों की संख्या लगातार घट रही है और आम यात्री परेशानी झेल रहे हैं। 👉 भोपाल और मध्यप्रदेश से जुड़ी हर अपडेट के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more

ट्रक हादसे का आरोपी ड्राइवर गुलशेर और साथी 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर

ट्रक हादसे के मुख्य आरोपी ड्राइवर गुलशेर और उसके साथी शंकर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दोनों के 5 दिन के रिमांड की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस उनसे घटना से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से लेगी। गुपचुप तरीके से कोर्ट पेशी एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि दोनों को 14 नंबर कोर्ट में पेश किया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 11 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वकील और हिंदूवादी संगठनों के लोग रास्ता देखते रह गए, क्योंकि उन्हें जानकारी थी कि पेशी दोपहर 1 से 2 बजे के बीच होगी। 21 सितंबर को फिर होगी पेशी कोर्ट ने दोनों को 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब उस दिन उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस दौरान उनसे घटना और अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पहले से दर्ज हैं कई मामले आरोपी गुलशेर पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और पशु के साथ अप्राकृतिक कृत्य जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी है और उसके खिलाफ दर्ज मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी निकाली जा रही है। 👉 ताज़ा अपडेट्स और खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
Read more
PM Narendra Modi की अपील – हर दुकान पर लगाएं ‘स्वदेशी’ का बोर्ड

PM Narendra Modi की अपील – हर दुकान पर लगाएं ‘स्वदेशी’ का बोर्ड

PM Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि वे भारतीय सामान खरीदें और स्वदेशी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि हर दुकान पर ‘स्वदेशी’ का बोर्ड जरूर लगना चाहिए, ताकि लोग यह समझ सकें कि यहां देश में बने उत्पाद उपलब्ध हैं। मोदी ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा – “वही खरीदें जिसमें हमारे देशवासियों का पसीना हो।” उन्होंने बताया कि भारतीय सामान खरीदने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि लोगों को GST कटौती का भी सीधा फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि हमें छोटे उद्योगों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब हम स्वदेशी अपनाएंगे, तभी देश आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर तेजी से बढ़ेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 56 57 58 59 60 95

Editor's Picks

Delhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेज

Delhi के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। फरार आरोपी ने किया सरेंडर इस केस में फरार चल रहा आरोपी Jay Mishra ने साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने होटल मालिक Lovkesh Bajaj और रसोइए केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में क्या सामने आया? पुलिस जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं: पुलिस का मानना है कि इन्हीं अनियमितताओं ने आग को और भी भयावह बना दिया। IIT दिल्ली की मदद से जांच अब इस पूरे मामले की तकनीकी जांच के लिए Indian Institute of Technology Delhi की मदद ली जा रही है। विशेषज्ञ आग लगने के कारण और उसके तेजी से फैलने की वजहों का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे। जांच के अहम पहलू फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है:
Yusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Yusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद Yusuf Pathan एक विवादित जमीन मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। वडोदरा में चल रहे इस भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने क्या कहा? सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जमीन का औपचारिक आवंटन ही नहीं हुआ था, तो उस पर कब्जा कैसे किया गया? कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि अब तक इस जमीन के बदले कोई भुगतान भी नहीं किया गया है। मामला क्या है? यह मामला वडोदरा नगर निगम की एक जमीन से जुड़ा है, जिस पर यूसुफ पठान का दावा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि भूमि देने का प्रस्ताव सिर्फ स्टैंडिंग कमिटी का था, लेकिन अंतिम आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। यूसुफ पठान का पक्ष याचिका में यूसुफ पठान की तरफ से दलील दी गई कि साल 1999 की राज्य नीति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को जमीन आवंटित करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि: उनकी ओर से यह भी कहा गया कि जमीन नगर निगम की है, इसलिए राज्य सरकार की मंजूरी जरूरी नहीं थी।
भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द किया

भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द किया

अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT प्रोफेशनल्स और कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा पर लगाई गई 1 लाख डॉलर की भारी फीस को रद्द कर दिया है। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के उस नियम के खिलाफ आया है जिसमें वीजा प्रोसेसिंग को काफी महंगा कर दिया गया था। क्या था मामला? अमेरिका में H-1B वीजा उन विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए होता है, जो खासकर IT, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करने जाते हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस वीजा पर लगभग 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की अतिरिक्त फीस लगाने का नियम बनाया था, जिससे कंपनियों और कर्मचारियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया था। कोर्ट ने क्या कहा? अमेरिकी कोर्ट ने इस फैसले को गलत और अनुचित मानते हुए इसे रद्द कर दिया। कोर्ट का कहना था कि इस तरह की भारी फीस से योग्य विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में काम करना मुश्किल हो जाता और यह नियम कानूनी आधार पर सही नहीं था। भारतीय IT सेक्टर को फायदा इस फैसले का सीधा फायदा भारत के हजारों IT प्रोफेशनल्स और बड़ी टेक कंपनियों को मिलेगा। भारत से हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियर और टेक एक्सपर्ट H-1B वीजा पर अमेरिका जाते हैं। अब वीजा प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सस्ती होने की उम्मीद है। क्यों अहम है यह फैसला?

सागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेश

सागर के गंभीरिया स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस में मिट्टी मिला अमानक गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 600 बोरियां भरकर गेहूं लाया गया था, लेकिन जांच में बोरियों में लगभग 10 प्रतिशत गेहूं और 90 प्रतिशत मिट्टी होने का दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी को हुआ शक, खुली मिलावट की पोल जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सांईखेड़ा ब्रांच ने करीब एक माह पहले अधिग्रहित किया था। यहां विभिन्न उपार्जन केंद्रों से गेहूं लाकर संग्रहित किया जा रहा है। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 15 ZR 9190 करीब 600 बोरियां लेकर वेयर हाउस पहुंचा। मजदूर जब बोरियां उतार रहे थे, तभी वेयर हाउस की निगरानी कर रहे कर्मचारी को गेहूं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जांच करने पर बोरियों में बड़ी मात्रा में मिट्टी भरी मिली। सुपरवाइजर ने तुरंत लौटाई खेप वेयरहाउस सुपरवाइजर ने बोरियों में मिलावटी और अमानक गेहूं पाए जाने के बाद पूरी खेप वापस लौटा दी। इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिभा पाल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। सोमवार को प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम वेयर हाउस पहुंची और गेहूं की गुणवत्ता, खरीद प्रक्रिया, परिवहन और उसके स्रोत की जांच शुरू की। गेहूं कहां से आया, कौन जिम्मेदार? जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गेहूं कहां से लाया गया, किसके द्वारा खरीदा गया और इसमें इतनी बड़ी मिलावट कैसे हुई। स्थानीय स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने उनके पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। पिछले साल से ज्यादा बढ़ा पारिश्रमिक इस बार संविदा कर्मचारियों को मिलने वाली वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में अधिक है। वर्ष 2025 में संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई है। CPI के आधार पर तय होती है बढ़ोतरी वित्त विभाग ने यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर जारी किया है। इस नीति के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर हर साल संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाती है। डेढ़ लाख में से सिर्फ एक लाख कर्मचारियों को फायदा प्रदेश में करीब डेढ़ लाख संविदा अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, लेकिन नई बढ़ोतरी का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। जिन विभागों में अभी तक 2023 की संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां के कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का फायदा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में करीब एक लाख कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिल पाएगा। संघ ने उठाई सभी विभागों में लागू करने की मांग संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि जिन विभागों में अभी तक नई संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां भी कर्मचारियों को CPI आधारित पारिश्रमिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। संघ का कहना है कि सभी संविदा कर्मचारियों को समान रूप से फायदा मिलना चाहिए। कर्मचारियों में खुशी का माहौल सरकार के इस फैसले के बाद संविदा कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। महंगाई के दौर में वेतन वृद्धि को कर्मचारियों ने राहत देने वाला कदम बताया है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.