आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

बिलासपुर में करोड़ों की स्मार्ट रोड रात में खोदी, निगम ने जारी किया नोटिस

बिलासपुर। शहर में स्मार्ट सिटी फंड से बनाई गई करोड़ों रुपये की स्मार्ट रोड को रात के अंधेरे में एक्सीवेटर से खोदने का मामला सामने आया है। नई डामर सड़क को नुकसान पहुंचाने के मामले में नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सड़क खोदने पर जारी हुआ नोटिस मामले में जोन क्रमांक 3 के कमिश्नर ने 7 सितंबर को मिनोचा कॉलोनी निवासी जगजीत सिंह मक्कड़ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में नर्मदा नगर मुख्य मार्ग पर मिनोचा कॉलोनी पेट्रोल पंप के सामने बनाई गई नई डामर सड़क को नुकसान पहुंचाने को लेकर जवाब मांगा गया है। नोटिस के मुताबिक, सड़क खोदने से आवागमन और यातायात प्रभावित हो रहा है। संबंधित व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर अपने खर्च पर सड़क को पहले की स्थिति में दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर FIR की तैयारी नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट किया है कि मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इससे सड़क को रात में खोदे जाने के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। स्मार्ट सिटी फंड से बनी थी सड़क यह सड़क तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के कार्यकाल में बनाई गई थी। मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर फ्लाईओवर ब्रिज तक अतिक्रमण हटाकर नगर निगम की जमीन पर स्मार्ट सिटी फंड से सड़क का निर्माण कराया गया था। नई सड़क बनने से पहले स्टेशन की ओर जाने के लिए यहां केवल एक संकरी सड़क थी। सड़क निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिली और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिली। ऐसे में नई बनी सड़क को नुकसान पहुंचाने की घटना को लेकर नगर निगम ने गंभीर रुख अपनाया है।
Read more

भोपाल में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो हाथ भट्टियां मिलीं; वाइन शॉप पर भी जुर्माना

भोपाल। नीलबड़ क्षेत्र से सटे गांव रसूलिया भानपुर में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर में चल रही दो हाथ भट्टियां पकड़ीं। टीम ने मौके से अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में महुआ लाहन और अन्य सामग्री जब्त की। वहीं, बैरसिया रोड स्थित तरावली जोड़ पर सड़क किनारे पन्नियों में अवैध शराब बेच रही एक महिला टीम को देखकर मौके से भाग निकली। कार्रवाई के दौरान टीम ने 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की। घर में चल रही थीं दो हाथ भट्टियां कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के आदेश के बाद कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। रसूलिया भानपुर में आबकारी टीम ने औचक दबिश देकर दो चलती हुई हाथ भट्टियां पकड़ीं। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क और च के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। सड़क किनारे शराब बेच रही महिला भागी एक अन्य टीम ने बैरसिया के तरावली जोड़ पर कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे पन्नियों में 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बिक्री के लिए रखी मिली। बताया गया कि शराब एक महिला द्वारा बेची जा रही थी। आबकारी टीम को देखते ही महिला मौके से भागने में सफल रही। विभाग अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। वाइन शॉप के बाहर अवैध अहाते पर कार्रवाई इधर, शनिवार रात नगर निगम की टीम ने विजय नगर चांदबड़ स्थित एक वाइन शॉप पर भी कार्रवाई की। रहवासियों की शिकायत के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लाइसेंसी वाइन शॉप के बाहर अहाता बनाकर लोगों को शराब पिलाने की बात सामने आई। कार्रवाई करते हुए शॉप संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
Read more

इंदौर में जीतू यादव की MIC में वापसी का विरोध, पार्षद कमलेश कालरा परिवार संग धरने पर बैठे

इंदौर। भाजपा के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा शनिवार को परिवार के साथ राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। वे जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू यादव की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में दोबारा नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। कालरा अपनी पत्नी अरुणा, मां देवकी और बेटे के साथ हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे विधायक मालिनी गौड़ राजबाड़ा पहुंचीं और कमलेश कालरा से बातचीत की। समझाइश के बाद उनका अनशन खत्म कराया गया। इससे पहले विधायक गौड़ और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई थी। जीतू यादव की MIC में दोबारा एंट्री से बढ़ा विवाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर जीतू यादव को दोबारा MIC सदस्य नियुक्त किया। उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। जीतू यादव की वापसी के साथ जनवरी 2025 में कमलेश कालरा और उनके बीच हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जनवरी 2025 में कालरा के घर हमले का मामला जनवरी 2025 में कमलेश कालरा के घर पर हमला हुआ था। इस मामले में जीतू यादव के समर्थकों के नाम सामने आने के बाद भाजपा ने जीतू यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही उनका MIC पद भी समाप्त हो गया था। बताया गया कि विवाद की शुरुआत एक ऑडियो सामने आने के बाद हुई थी, जिसमें कमलेश कालरा द्वारा नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मामला कालरा के घर पर हुए हमले तक पहुंच गया। छह साल के निष्कासन के बाद पार्टी में वापसी हमले के बाद भाजपा ने जीतू यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बाद में पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद 18 अगस्त को उनकी भाजपा में वापसी हुई। अब महापौर के आदेश के बाद उन्हें दोबारा MIC में शामिल किया गया है और विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। कालरा बोले- गंभीर आरोपों वाले व्यक्ति को MIC जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए धरने के दौरान कमलेश कालरा ने कहा कि 4 जनवरी 2025 को उनके घर पर हमला हुआ था और वे इसी घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को पार्टी में वापस लेकर MIC जैसी जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। कालरा के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी। कालरा ने कहा कि पुलिस चालान पेश कर सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय का होता है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास मामले से संबंधित चालान की कॉपी है और अब वे न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट का आरोप कमलेश कालरा ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई और उनकी पत्नी को भी धमकाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के गले पर चाकू रखकर डराया गया था। कालरा ने कहा कि घटना के बावजूद अब आरोपी पक्ष के लोग परिषद की बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित पार्षद होने के बावजूद उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर है और वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी बात रखते रहेंगे। बोले- न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रहेगी कालरा ने कहा कि जीतू यादव की पार्टी में वापसी और MIC में दोबारा नियुक्ति, दोनों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे किसी तरह की माफी भी नहीं मांगी गई है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मामले को प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेतृत्व के सामने उठाएंगे। साथ ही न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। घटना याद कर भावुक हुईं कालरा की मां धरने के दौरान कमलेश कालरा की मां देवकी कालरा भी भावुक हो गईं। उन्होंने दावा किया कि करीब एक साल पहले उनके घर में करीब 50 लोग घुस आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया। देवकी ने यह भी दावा किया कि हमलावरों के पास बंदूकें थीं और वे बार-बार कमलेश के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान परिवार बेहद डर गया था और उन्हें अपनी तथा बच्चों की सुरक्षा की चिंता थी। देवकी के मुताबिक, घटना को समय बीत जाने के बावजूद उसकी याद आज भी परिवार को परेशान करती है। उन्होंने कहा कि परिवार केवल न्याय चाहता है और उन्हें उम्मीद है कि कानून के जरिए उन्हें न्याय मिलेगा। देर रात विधायक ने कराया अनशन खत्म देर रात करीब 11.30 बजे विधायक मालिनी गौड़ राजबाड़ा पहुंचीं और कमलेश कालरा से बातचीत की। समझाइश के बाद कालरा ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। वहीं, इस घटनाक्रम के बीच पार्टी के भीतर कालरा पर कार्रवाई की चर्चा और बाद में अनशन खत्म कराने की पहल को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलती रहीं। हालांकि, इन चर्चाओं पर पार्टी की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने नहीं आई है।
Read more

इंदौर में लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल का शेड गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे; हादसे के वक्त खाली थी लाइब्रेरी

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। विधायक मधु वर्मा के घर के पास स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर लगा करीब 10 फीट लंबा एल्युमिनियम शेड अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि शेड गिरने के समय लाइब्रेरी में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बारिश के कारण छत पर जमा हुआ था पानी बताया गया कि लगातार बारिश के कारण लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल की छत पर पानी जमा हो गया था। पानी का वजन बढ़ने के कारण एल्युमिनियम शेड पर दबाव पड़ा और वह नीचे आ गिरा। वहीं, लाइब्रेरी में मेंटेनेंस का काम भी चल रहा था। बारिश का पानी अंदर आने के बाद संचालक ने लाइब्रेरी में मौजूद बच्चों को तुरंत बाहर निकाल दिया था। पानी निकालने पहुंचे थे संचालक, तभी गिरा शेड लाइब्रेरी संचालक अनिल बागड़ी के मुताबिक, घटना के समय शेड के नीचे कोई बच्चा मौजूद नहीं था। वह खुद छत पर जमा बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक शेड नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि शेड एल्युमिनियम का बना हुआ था और बारिश के कारण छत पर पानी जमा होने से उसका वजन बढ़ गया था। इसी वजह से शेड गिरने की घटना हुई। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से टला बड़ा हादसा शेड गिरने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि घटना से पहले बच्चों को लाइब्रेरी से बाहर निकाल लिया गया था। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना ने बारिश के दौरान भवनों और छतों पर जलभराव के कारण होने वाले संभावित हादसों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
Read more

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव: लेफ्ट ने उम्मीदवार उतारे, TMC-BJP के नाम पर सस्पेंस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने शनिवार को दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है, जबकि सत्ताधारी TMC और भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेफ्ट ने किसे दिया टिकट? लेफ्ट फ्रंट के ऐलान के मुताबिक, CPI ने नंदीग्राम से शांतिगोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है। वहीं CPI(M) ने रेजीनगर से सईद असद अली को टिकट दिया है। दोनों सीटों पर अब मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। कांग्रेस ने पहले ही घोषित किए उम्मीदवार कांग्रेस ने 11 सितंबर को दोनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नामों को मंजूरी दी है। TMC और भाजपा के उम्मीदवारों पर सस्पेंस नंदीग्राम और रेजीनगर में अब सबसे ज्यादा नजर TMC और भाजपा के उम्मीदवारों पर है। दोनों पार्टियों ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। TMC में उम्मीदवार को लेकर पेंच? दी गई जानकारी के मुताबिक, TMC के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच मतभेद के कारण उम्मीदवार चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी से जुड़े गुटों की ओर से चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर अलग-अलग संकेत सामने आने का दावा किया गया है। हालांकि, पार्टी की ओर से अंतिम फैसला अभी सामने नहीं आया है। भाजपा को ममता बनर्जी के फैसले का इंतजार नंदीग्राम सीट पर भाजपा की रणनीति काफी हद तक इस बात पर निर्भर मानी जा रही है कि ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ती हैं या नहीं। वहीं रेजीनगर में पार्टी मजबूत स्थानीय चेहरे की तलाश कर रही है। भाजपा की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का इंतजार है। क्यों खाली हुईं दोनों सीटें? नंदीग्राम सीट: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सीट खाली करने के बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी है। रेजीनगर सीट: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई। 16 सितंबर तक नामांकन निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदानहोगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। अब सभी की नजर TMC और भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान पर है। खासतौर पर नंदीग्राम में ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने को लेकर बना सस्पेंस इस उपचुनाव को और दिलचस्प बना रहा है।
Read more

PM मोदी ने होस्ट की BRICS डिनर डिप्लोमेसी, 100 से ज्यादा कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में BRICS सदस्य देशों के नेताओं के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया। इस दौरान BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक माहौल में बातचीत का अवसर भी मिला। डिनर में केंद्र सरकार के मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। 100 से ज्यादा कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति BRICS डिनर के दौरान भारत और BRICS के अन्य सदस्य देशों के 100 से अधिक कलाकारों के समूह ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया। इस आयोजन का उद्देश्य BRICS देशों के बीच सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करना रहा। क्या होती है ‘डिनर डिप्लोमेसी’? BRICS जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में डिनर डिप्लोमेसी को कूटनीति का एक अहम अनौपचारिक माध्यम माना जाता है। औपचारिक बैठकों और कड़े प्रोटोकॉल से अलग, डिनर टेबल पर नेता अपेक्षाकृत सहज माहौल में बातचीत कर सकते हैं। एक साथ भोजन करने से नेताओं के बीच व्यक्तिगत संवाद और आपसी विश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। इससे तनाव कम करने और संवेदनशील मुद्दों पर अनौपचारिक तरीके से चर्चा करने में भी मदद मिल सकती है। मुश्किल मुद्दों पर बातचीत का अनौपचारिक मंच कई बार औपचारिक बैठकों में जिन मुद्दों पर तुरंत सहमति बनाना मुश्किल होता है, उन पर अनौपचारिक बातचीत के दौरान विचारों का आदान-प्रदान आगे की चर्चा के लिए रास्ता तैयार कर सकता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में डिनर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनौपचारिक मुलाकातें कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं।
Read more

सागर शराबकांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुका

सागर। सागर के बंडा क्षेत्र में हुए शराबकांड के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बंडा के अलग-अलग गांवों में जाकर शराब सेवन से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने शराब सेवन से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। मरीजों ने बताया कि उन्होंने गांव में बिक रही शराब खरीदकर पी थी। दिग्विजय सिंह बोले- अवैध शराब का धंधा व्यापक रूप ले चुका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शराबकांड को लेकर कहा कि अवैध शराब का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और पूरे मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि संबंधित शराब अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू हुई और 3 से 5 सितंबर के बीच तैयार होकर दुकानों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि देशभर में खुलेआम शराब बिक रही है, लेकिन अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। “अवैध शराब का जो धंधा है, वह बहुत व्यापक रूप ले चुका है। इस पूरे मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए।” बोले- 50 फीसदी महिलाएं लिखकर दें तो दुकान बंद कर देते थे दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में अगर किसी क्षेत्र की 50 फीसदी महिलाएं लिखकर दे देती थीं, तो वहां की शराब दुकान बंद करवा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि शराबकांड से जुड़े हर मामले में अलग-अलग FIR दर्ज होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुआवजे को लेकर सरकार से मांगा जवाब दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब तक शराबकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि मुआवजा केवल संबल कार्डधारकों को दिया जाएगा या सभी मृतकों के परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद दिग्विजय सिंह के दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक तरवर लोधी, नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर, अजीत सिंह चील पहाड़ी, प्रमिला सिंह राजपूत और राजकुमार धनोरा समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Read more

Tata Sons को 3 साल में लाना होगा IPO, RBI ने NBFC से बाहर निकलने की अर्जी ठुकराई

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी Tata Sons को अब शेयर बाजार में लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Tata Sons की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें कंपनी ने NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का दर्जा छोड़ने की मांग की थी। Tata Sons ने 2024 में करीब 21,813 करोड़ रुपये का पूरा कर्ज चुका दिया था। कंपनी का तर्क था कि जब उस पर कोई कर्ज नहीं है, तो उसे NBFC के नियमों और अनिवार्य लिस्टिंग से बाहर रखा जाना चाहिए। हालांकि, RBI ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। पूरे मामले को सवाल-जवाब से समझें सवाल 1: Tata Sons ने NBFC का दर्जा छोड़ने की अर्जी क्यों दी थी? जवाब: Tata Sons ने 2024 में अपना करीब 21,813 करोड़ रुपये का पूरा कर्ज चुका दिया था। कंपनी का कहना था कि अब उस पर कोई कर्ज नहीं है, इसलिए उसे NBFC से जुड़े नियमों और शेयर बाजार में अनिवार्य लिस्टिंग की शर्त से छूट मिलनी चाहिए। सवाल 2: RBI ने अर्जी क्यों खारिज की? जवाब: RBI के नियमों के तहत बड़ी वित्तीय कंपनियों को उनकी संपत्ति के आधार पर अपर-लेयर कैटेगरी में रखा जाता है। Tata Sons की कुल संपत्ति निर्धारित सीमा से काफी अधिक है। इसी वजह से कंपनी को इस कैटेगरी से बाहर करने की मांग स्वीकार नहीं की गई। सवाल 3: Tata Sons को कब तक लिस्ट होना था? जवाब: RBI ने सितंबर 2022 में Tata Sons को अपर-लेयर NBFC की कैटेगरी में शामिल किया था। नियमों के अनुसार ऐसी कंपनी को 3 साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होना होता है। इस हिसाब से Tata Sons के लिए सितंबर 2025 तक लिस्टिंग की समयसीमा थी। कंपनी की ओर से दर्जे से बाहर निकलने की अर्जी लंबित रहने के कारण मामला आगे बढ़ता रहा। अब अर्जी खारिज होने के बाद लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी होगा। सवाल 4: Tata Sons की लिस्टिंग से रिटेल निवेशकों को क्या फायदा हो सकता है? जवाब: Tata Sons के शेयर बाजार में लिस्ट होने से आम निवेशकों को टाटा ग्रुप की कई बड़ी अनलिस्टेड कंपनियों में अप्रत्यक्ष निवेश का मौका मिल सकता है। इनमें Air India, Tata Electronics, Tata Digital और Tata Advanced Systems जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो फिलहाल सीधे शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं। सवाल 5: शेयरहोल्डर्स और कंपनी के वैल्यूएशन पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: Tata Sons की लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों का बाजार मूल्य तय होगा। इससे समूह की अनलिस्टेड कंपनियों की वैल्यूएशन को लेकर भी बाजार में ज्यादा स्पष्टता आ सकती है। इसका असर Tata Sons की कुल वैल्यूएशन पर पड़ सकता है और कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी का बाजार मूल्य सामने आ सकता है। सवाल 6: Shapoorji Pallonji Group पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: Shapoorji Pallonji (SP) Group की Tata Sons में करीब 18.4% हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद इस हिस्सेदारी का बाजार मूल्य ज्यादा स्पष्ट रूप से सामने आएगा। भविष्य में अगर SP Group अपनी हिस्सेदारी बेचकर या उसके आधार पर फंड जुटाना चाहता है, तो लिस्टेड शेयर होने से ऐसा करना पहले की तुलना में आसान हो सकता है। अब Tata Sons के लिए क्या रास्ता है? RBI की ओर से NBFC कैटेगरी से बाहर निकलने की मांग खारिज होने के बाद Tata Sons को अब नियामकीय नियमों का पालन करना होगा। इसका सबसे बड़ा असर कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग पर पड़ेगा। यानी टाटा ग्रुप की इस होल्डिंग कंपनी का IPO आने पर निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी की वैल्यूएशन कितनी तय होती है और उसके शेयरों की बाजार में क्या कीमत बनती है।
Read more

iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग शुरू, 1.80 लाख तक कीमत; Siri AI में मिलेंगे 6 बड़े अपडेट

नई दिल्ली। Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में शुरू हो गई है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.65 लाख रुपये, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है। कंपनी ने इस बार प्रो मॉडल्स में नए A20 Pro चिपसेट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और कैमरा तकनीक में बड़े बदलाव किए हैं। मेन कैमरे में पहली बार DSLR कैमरों जैसी वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी दिए जाने का दावा किया गया है। भारत में कीमत ज्यादा iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में ज्यादा रखी गई है। नए प्रो मॉडल्स को प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया गया है, जहां कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। Siri AI में मिलेंगे 6 बड़े अपडेट Apple ने Siri को भी AI क्षमताओं के साथ ज्यादा स्मार्ट बनाने पर जोर दिया है। नए अपडेट्स के बाद Siri यूजर के साथ बातचीत करने के साथ-साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी को समझकर कई काम करने में सक्षम होगी। 1. स्क्रीन देखकर काम करेगी Siri Siri स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उसके आधार पर काम कर सकेगी। यानी यूजर जिस जानकारी को देख रहा है, Siri उसी संदर्भ में टास्क पूरा करने में मदद करेगी। 2. निजी डेटा से देगी सटीक जवाब Siri ईमेल, मैसेज और कैलेंडर जैसी निजी जानकारी के आधार पर ज्यादा सटीक जवाब देने में सक्षम होगी। इससे फ्लाइट, मीटिंग या दूसरे प्लान से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकेगी। 3. ऐप्स के अंदर भी करेगी काम Siri सिर्फ ऐप खोलने तक सीमित नहीं रहेगी। AI की मदद से यह ऐप के अंदर कई काम करने में सक्षम होगी, जैसे फोटो में बदलाव करना और उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेजना। 4. इंसानों जैसी बातचीत Siri अब अधूरे वाक्यों, रुक-रुककर बोलने या बातचीत के दौरान भाषा में बदलाव को बेहतर तरीके से समझने पर फोकस करेगी। इससे बातचीत ज्यादा सहज महसूस हो सकती है। 5. बिना बोले टाइप करके कमांड यूजर Siri को बोलने के बजाय लिखकर भी कमांड दे सकेंगे। इसके लिए स्क्रीन के नीचे डबल टैप करने का विकल्प दिया गया है। 6. ChatGPT का सपोर्ट मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट तैयार करने या रेसिपी जैसी जानकारी के लिए Siri सीधे ChatGPT की मदद ले सकेगी। इससे Siri की AI क्षमताओं का दायरा बढ़ेगा। कैमरा और परफॉर्मेंस पर भी फोकस iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिपसेट और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने पर जोर दिया गया है। वहीं, मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अहम बदलाव मानी जा रही है।
Read more

ब्रिक्स समिट में पहलगाम हमले की निंदा, आतंकवाद पर सख्त रुख; PM मोदी ने रखा अगले 20 साल का एजेंडा

नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई पर जोर दिया है। रूस और चीन समेत सदस्य देशों ने आतंकियों को पनाह देने, उनकी फंडिंग करने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर सहमति जताई। पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। इस हमले में 26 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए आतंकवाद के हर रूप और हर वजह की निंदा की गई। घोषणा में स्पष्ट किया गया कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता या समुदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही आतंकियों, आतंकी संगठनों और उन्हें समर्थन देने वालों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। आतंकवाद की फंडिंग और पनाह पर कार्रवाई ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने की बात कही। आतंकियों तक पहुंचने वाली वित्तीय मदद रोकने और आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया। सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र की प्रस्तावित व्यापक अंतरराष्ट्रीय आतंकरोधी संधि को जल्द अपनाने की मांग भी दोहराई। व्यापार और वैश्विक तनाव पर भी चर्चा ब्रिक्स घोषणा में एकतरफा टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई गई। सदस्य देशों ने कहा कि व्यापार से जुड़े ऐसे कदम विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के अनुरूप होने चाहिए। इसके अलावा बढ़ते वैश्विक तनाव और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे पर भी चिंता व्यक्त की गई। PM मोदी ने रखा अगले 20 साल का एजेंडा ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के अगले 20 वर्षों के लिए नया एजेंडा तैयार करने और फैसलों को लागू करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव रखा। मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नियम बनाने में ग्लोबल साउथ की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को बातचीत और कानून से जुड़ी ट्रेनिंग देने का सुझाव भी दिया। नाविकों की मदद के लिए इमरजेंसी नेटवर्क का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने संकट में फंसे नाविकों की सहायता के लिए सदस्य देशों के बीच एक इमरजेंसी नेटवर्क बनाने की बात कही। इसके जरिए जरूरत पड़ने पर नाविकों को इलाज, परिवार से संपर्क और सुरक्षित निकासी में मदद मिल सकेगी। मोदी ने इस दौरान कहा कि दुनिया का भविष्य साझा है तो उसे तय करने का अधिकार भी सभी देशों के पास होना चाहिए। भारत की अध्यक्षता की सराहना ब्रिक्स देशों ने भारत की अध्यक्षता में आयोजित BRICS Plus और आउटरीच संवाद की भी सराहना की। भारत ने सदस्य देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों को बातचीत के जरिए दूर करने और आम सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई। 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा बताया जा रहा है। ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।
Read more
1 … 26 27 28 29 30 … 36

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.