आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर 10 लाख की चोरी, ड्यूटी पर थे अफसर; परिवार गया था उज्जैन

भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों ने ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। वारदात के समय ACP ड्यूटी पर थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य उज्जैन गए हुए थे। चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मामला कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश कार से पहुंचे थे और घर के बाहर लगे गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर दाखिल हुए। दो गेट के ताले तोड़कर घर में घुसे चोर एसीपी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, बदमाशों ने पहले घर के बाहरी गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर के गेट का लॉक तोड़कर मकान में प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने कमरों और अलमारियों की तलाशी ली। इसके बाद नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेटकर मौके से फरार हो गए। देर रात ड्यूटी से लौटे ACP विजय दुबे ने घर का ताला टूटा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज में संदिग्ध नजर आए पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात से पहले घर की रेकी की थी या उन्हें परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी पहले से थी। कैश में लोन से बची रकम भी शामिल पुलिस के अनुसार, घर से चोरी हुई नकदी में करीब 6 लाख रुपए ऐसी रकम थी, जो पर्सनल लोन से बची हुई थी। बताया गया है कि ACP विजय दुबे ने कुछ महीने पहले करीब 20 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। पुलिस अब इस नकदी से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी भी जुटा रही है, ताकि चोरी हुई रकम की पुष्टि की जा सके। रिश्तेदारों के जेवर भी चोरी चोर सिर्फ ACP और उनके परिवार के जेवर ही नहीं ले गए, बल्कि घर में रखे भाई-भाभी और ससुराल पक्ष के सदस्यों के आभूषण भी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने और चांदी के जेवर शामिल हैं। इनकी वास्तविक कीमत का आकलन संबंधित बिल और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद किया जाएगा। VIP ड्यूटी की जानकारी थी या पहले से की गई थी रेकी? वारदात के समय ACP विजय दुबे मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी में तैनात थे और घर खाली था। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या बदमाशों को ACP के ड्यूटी शेड्यूल की जानकारी थी या उन्होंने पहले से घर की रेकी की थी। CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बिल मिलने के बाद स्पष्ट होगी चोरी की कुल कीमत पुलिस के मुताबिक, फिलहाल चोरी गए जेवरों की पूरी कीमत स्पष्ट नहीं है। ACP की ओर से जेवरों के बिल और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद वास्तविक कीमत का आकलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस करीब 10 लाख रुपए के माल की चोरी मानकर मामले की जांच कर रही है। गांधीनगर से कोलार-मिसरोद तक चोरियों से पुलिस की चुनौती बढ़ी पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल बदमाशों ने इससे पहले भोपाल के गांधीनगर से लेकर कोलार और मिसरोद इलाके में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए क्राइम ब्रांच समेत करीब 10 थानों की पुलिस सक्रिय है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
Read more

विराट कोहली की वर्ल्ड कप जगह पर राजकुमार शर्मा बोले- बहस की जरूरत नहीं, प्रदर्शन से दे रहे जवाब

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कोहली की टीम में जगह पर बहस करने की जरूरत ही नहीं है। वह अपने प्रदर्शन और फिटनेस के जरिए लगातार खुद को साबित कर रहे हैं। राजकुमार शर्मा ने रोहित शर्मा को भी शानदार खिलाड़ी और मैच विनर बताया। वहीं, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि विराट कोहली जब भी उपलब्ध होंगे, वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। राजकुमार बोले- कोहली की जगह पर बहस की जरूरत नहीं राजकुमार शर्मा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि हाल के मुकाबलों में विराट कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए 2027 वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। उनकी मेहनत और वर्क एथिक उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है। राजकुमार के मुताबिक, कोहली ने न केवल भारतीय क्रिकेटरों बल्कि पूरे देश को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने विराट को लेकर कहा कि भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए बनाया है और उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें इतना बड़ा खिलाड़ी बनाया है। रोहित शर्मा भी मैच विनर, भविष्य पर चर्चा से ज्यादा खेल जरूरी रोहित शर्मा को लेकर राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनकी उम्र या भविष्य को लेकर चर्चा करने के बजाय उनके खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने रोहित को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि अपने दिन पर वह अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। रोहित और कोहली के भविष्य पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है और चयनकर्ता टीम में युवा खिलाड़ियों को भी तैयार कर रहे हैं। चयनकर्ताओं ने साफ किया- फॉर्म और फिटनेस के आधार पर होगा चयन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में चयन समिति के स्तर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम देने पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों को टीम में बनाए रखा गया। चयनकर्ताओं का मानना था कि दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए उन्हें मैच प्रैक्टिस देना जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि वर्ल्ड कप से पहले किसी भी खिलाड़ी की जगह स्थायी नहीं मानी जा सकती और चयन फॉर्म तथा फिटनेस के आधार पर होगा। शुभमन गिल ने भी विराट को भविष्य की योजना में बताया था शामिल 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कप्तान शुभमन गिल भी विराट कोहली के भविष्य पर संकेत दे चुके हैं। जुलाई में गिल ने कहा था कि विराट टीम की भविष्य की योजना का हिस्सा हैं। गिल के मुताबिक, कोहली टीम मैनेजमेंट के साथ साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम कॉम्बिनेशन पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन खिलाड़ियों पर भी बातचीत हो रही थी, जिन्हें भविष्य में टीम में आजमाया जा सकता है। गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पिछले एक दशक में भारतीय बल्लेबाजी का आधार बताया था। वहीं, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने जून में कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप की टीम और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर फैसले बोर्डरूम का विषय हैं और इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होनी चाहिए। रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। दोनों ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इससे पहले 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। विराट फिर दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने विराट कोहली को लेकर एक और अहम अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच उपलब्ध होंगे, वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेलेंगे। विराट ने 2025 में करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी। उन्होंने दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसी साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए मैच खेले थे। अब घरेलू क्रिकेट में उनकी उपलब्धता को लेकर DDCA की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।
Read more

अब मोबाइल SIM की तरह पोर्ट होगा FASTag, बैंक बदलने पर नया स्टिकर लेने की जरूरत नहीं

मुंबई। FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बैंक बदलने के लिए वाहन की विंडशील्ड पर लगा पुराना FASTag हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। FASTag अब मोबाइल SIM की तरह पोर्ट किया जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 के दौरान OneTagनाम की नई सर्विस लॉन्च की। OneTag से क्या बदलेगा? अब तक FASTag का बैंक बदलने पर यूजर को पुराने FASTag अकाउंट को बंद करना पड़ता था। इसके बाद नए बैंक के साथ दोबारा ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होती थी और नया फिजिकल FASTag स्टिकर लेना पड़ता था। OneTag की नई व्यवस्था में यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। यूजर को पुराना FASTag स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही FASTag को अलग-अलग बैंकों के बीच पोर्ट किया जा सकेगा। टोल प्लाजा पर प्रक्रिया पहले जैसी रहेगी FASTag पोर्ट कराने के बाद टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को किसी तरह का अतिरिक्त बदलाव नहीं करना होगा। टोल टैक्स कटने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी। वाहन को टोल प्लाजा पर रोकने या कोई नया काम करने की जरूरत नहीं होगी। बैंक बदलने से टोल प्लाजा पर FASTag इस्तेमाल करने का तरीका प्रभावित नहीं होगा। बैकएंड में NPCI संभालेगा सिस्टम FASTag पोर्टेबिलिटी की पूरी प्रक्रिया बैकएंड सिस्टम के जरिए संचालित होगी। National Electronic Toll Collection (NETC)प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए बैंक की जानकारी अपडेट की जाएगी। इससे यूजर के लिए FASTag का इस्तेमाल पहले की तरह ही आसान रहेगा, जबकि बैंक बदलने की प्रक्रिया ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगी। प्लास्टिक कचरा और री-इश्यू का खर्च होगा कम OneTag से बार-बार नए फिजिकल FASTag जारी करने की जरूरत कम होने की उम्मीद है। इससे नए टैग बनाने, उन्हें डिस्पैच करने और पुराने टैग के री-इश्यू पर होने वाला खर्च भी घट सकता है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और संसाधनों की भी बचत होगी। क्या होता है RFID? RFID यानी Radio Frequency Identification एक वायरलेस तकनीक है। इसके जरिए रेडियो तरंगों की मदद से FASTag में लगी चिप से जानकारी पढ़ी जाती है। इसी तकनीक के कारण टोल प्लाजा पर वाहन को रोके बिना FASTag से टोल भुगतान संभव होता है। क्या है NETC? NETC यानी National Electronic Toll Collection NPCI का इंटरऑपरेबल डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह देशभर के टोल प्लाजा, बैंकों और वाहन मालिकों को एक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ता है और FASTag आधारित टोल भुगतान को संचालित करने में मदद करता है।
Read more

BRICS बिजनेस फोरम में पुतिन का G7 पर तंज, बोले- पश्चिम कमजोर हो रहा; मोदी ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS देशों के नेताओं ने शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम में वैश्विक व्यापार, अर्थव्यवस्था और कारोबारी सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों और G7 को लेकर तीखी टिप्पणी की। पुतिन बोले- पश्चिम कमजोर हो रहा BRICS बिजनेस फोरम में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS देशों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम अब कमजोर हो रहा है और सवाल उठाया कि ये देश खुद को G7 क्यों कहते हैं। पुतिन के मुताबिक, PPP यानी खरीद क्षमता समानता के आधार पर BRICS देशों की वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी करीब 40% है, जबकि G7 की हिस्सेदारी करीब 18% है। हालांकि, G7 का वैश्विक प्रभाव अभी भी काफी मजबूत माना जाता है। डॉलर, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, निवेश और तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का प्रभाव महत्वपूर्ण है। वहीं BRICS की प्रमुख ताकत बड़ी आबादी, प्राकृतिक संसाधन और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। PM मोदी बोले- भारत व्यापार बढ़ाना चाहता है इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है और ये देश वैश्विक GDP में बड़ा योगदान देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत BRICS देशों के साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। इसके लिए सुरक्षित और स्थिर समुद्री व्यापार मार्ग बेहद जरूरी हैं। मोदी ने वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए देशों के बीच बेहतर सहयोग और भरोसे की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मोदी-पुतिन के बीच 45 मिनट हुई बैठक BRICS कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ मिडिल ईस्ट और ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन एक ही कार में इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत भी देखने को मिली। पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता दिया बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस समिट में शामिल होने के लिए रूस आने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इस बैठक को भारत और रूस के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read more
BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन की Mega Meeting, गले मिले और फिर हुई अहम बातचीत

राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान भारत-रूस रिश्तों की ओर खींच दिया है। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया। पहले गले मिले और फिर हाथ मिलाकर बातचीत के लिए आगे बढ़े। मोदी और पुतिन की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इसलिए दोनों नेताओं की बैठक को Summit के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मोदी-पुतिन Meeting में किन मुद्दों पर होगी चर्चा? प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत में भारत-रूस के पुराने और मजबूत संबंधों के साथ कई नए क्षेत्रों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें Defence, Energy, Trade, Investment और Technology Cooperation जैसे मुद्दे अहम हो सकते हैं। भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग लंबे समय से दोनों देशों के रिश्तों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऐसे में नई दिल्ली में होने वाली इस बातचीत पर रक्षा क्षेत्र की भी नजर बनी हुई है। BRICS Summit 2026 पर दुनिया की नजर दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS Summit 2026 में कई देशों के नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच इस सम्मेलन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। BRICS के विस्तार के बाद संगठन का आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव पहले से बढ़ा है। ऐसे में Summit में Global Trade, Economy, Supply Chain, Digital Cooperation और Global South से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत की कोशिश है कि BRICS को विकासशील देशों की आवाज को मजबूती देने वाले मंच के रूप में और प्रभावी बनाया जाए। Xi Jinping से भी अहम मुलाकात पर नजर BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात पर भी नजर है। भारत और चीन के रिश्तों में हाल के वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत सिर्फ BRICS के लिए ही नहीं, बल्कि एशिया की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो सकती है। भारत-रूस Friendship का दिखा खास अंदाज मोदी और पुतिन की मुलाकात की शुरुआत जिस गर्मजोशी के साथ हुई, उसने भारत-रूस के रिश्तों की तस्वीर एक बार फिर सामने रख दी। दोनों देशों के बीच दशकों पुराने संबंध हैं और बदलती वैश्विक राजनीति के बावजूद यह partnership लगातार चर्चा में रहती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि BRICS Summit 2026 के दौरान भारत किन मुद्दों को प्राथमिकता देता है और बड़े नेताओं की बैठकों से कौन से अहम नतीजे सामने आते हैं। फिलहाल दिल्ली में BRICS Summit की तैयारियां और विदेशी नेताओं की Meetings जारी हैं। आने वाले घंटों में मोदी-पुतिन समेत अन्य नेताओं की बैठकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण Updates सामने आ सकती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

मोहना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिला स्तरीय शिविर, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान

ग्वालियर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्वालियर जिले का पांचवां जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार को मोहना में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नगर पंचायत मोहना के सभी वार्डों और बस्तियों के रहवासियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने किया नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पंचायत मोहना के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित संस्थाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उद्योग और इन्फ्लुएंसर संवाद भी होगा शिविर में जनसंवाद के साथ उद्योग और इन्फ्लुएंसर संवाद का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें एमएसएमई, वृहद और कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे। उद्यमी अपने अनुभव साझा करने के साथ उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के सामने रखेंगे। संबंधित विभागों के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। जनता से सीधा संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान किया जा सके। अभियान के तहत प्रशासन का फोकस आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने पर है। मोहना में आयोजित शिविर को भी इसी उद्देश्य से जोड़ा गया है।
Read more
चिदंबरम

BRICS पर कांग्रेस में बहस: चिदंबरम के सवाल पर थरूर का जवाब, बताया भारत को क्या फायदा

भारत में होने वाले BRICS Summit 2026 से पहले इस अंतरराष्ट्रीय संगठन को लेकर कांग्रेस के भीतर ही अलग-अलग राय सामने आ गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सवाल उठाया कि आखिर BRICS की बैठकों से भारत को अब तक क्या ठोस फायदा मिला है। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BRICS के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसका फायदा केवल पैसों या व्यापार के आंकड़ों से नहीं मापा जा सकता। चिदंबरम का सवाल सीधा था—अगर भारत लगातार BRICS, SCO, G20 और QUAD जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों का हिस्सा है, तो इनसे देश को वास्तविक और ठोस लाभ क्या मिल रहा है? वहीं थरूर ने BRICS को भारत की Global Diplomatic Strategy का अहम हिस्सा बताया। चिदंबरम ने उठाया BRICS पर सवाल पी. चिदंबरम ने BRICS की उपयोगिता को लेकर सवाल करते हुए कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय संगठन की सफलता को उसके नतीजों के आधार पर परखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, पिछले कुछ BRICS सम्मेलनों से भारत को ऐसा कोई बड़ा ठोस परिणाम नजर नहीं आया, जिसे सीधे देश के फायदे से जोड़ा जा सके। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई। सवाल यह भी उठने लगा कि क्या बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी और बैठकों के अलावा BRICS भारत के लिए वास्तव में कितना उपयोगी है। हालांकि, चिदंबरम ने यह भी माना कि BRICS के शुरुआती दौर में भारत को कुछ महत्वपूर्ण फायदे मिले थे। थरूर ने बताया- BRICS का फायदा सिर्फ पैसे से नहीं चिदंबरम की टिप्पणी पर शशि थरूर ने अलग नजरिया सामने रखा। उन्होंने BRICS के महत्व को केवल किसी एक व्यापारिक समझौते या तत्काल आर्थिक लाभ से जोड़कर देखने से इनकार किया। थरूर के मुताबिक, BRICS भारत को दुनिया के कई महत्वपूर्ण देशों के साथ एक ही मंच पर बातचीत करने का अवसर देता है। खासकर Global South के देशों के बीच भारत अपनी आवाज और भूमिका को मजबूत कर सकता है। उनका तर्क है कि जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के देश किसी एक मंच पर साथ आते हैं और भारत उस मंच की अध्यक्षता या मेजबानी करता है, तो इससे देश की Diplomatic Reach बढ़ती है। भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है BRICS? BRICS अब केवल कुछ देशों का आर्थिक समूह नहीं रह गया है। इसके विस्तार के बाद इसमें कई बड़े विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हुई हैं। ऐसे में भारत के लिए यह मंच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और वैश्विक कूटनीति के लिहाज से अहम हो गया है। भारत इस मंच के जरिए विकासशील देशों की चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश करता रहा है। खासकर Global South के देशों के लिए वित्तीय व्यवस्था, विकास और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दे भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। Digital Payment और CBDC पर भी नजर BRICS के जरिए भारत आर्थिक सहयोग को नए क्षेत्रों तक ले जाने की कोशिश कर रहा है। इनमें Cross-Border Payments और डिजिटल करेंसी से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं। भारत BRICS देशों के बीच डिजिटल भुगतान को आसान बनाने की दिशा में काम करने की कोशिश कर रहा है। अगर भविष्य में अलग-अलग देशों की Central Bank Digital Currency (CBDC) प्रणालियों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनती है, तो सीमा पार भुगतान में समय और लागत दोनों कम हो सकते हैं। हालांकि, इस दिशा में कई तकनीकी और राजनीतिक चुनौतियां भी हैं। इसलिए इसका फायदा तुरंत दिखाई देने के बजाय आने वाले वर्षों में सामने आ सकता है। Trade और Investment में भी मिल सकता है फायदा BRICS भारत के लिए व्यापार और निवेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। समूह में शामिल देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंध लगातार बढ़े हैं। ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर BRICS के भीतर व्यापारिक प्रक्रियाएं आसान होती हैं और भुगतान व्यवस्था मजबूत होती है, तो भारतीय कंपनियों के लिए नए बाजार खुल सकते हैं। यही वजह है कि BRICS का असर सिर्फ किसी एक Summit के फैसले से नहीं, बल्कि लंबे समय में होने वाले आर्थिक सहयोग से समझना ज्यादा सही होगा। BJP ने चिदंबरम के सवाल पर साधा निशाना चिदंबरम के बयान को लेकर BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधा। BJP नेताओं का कहना है कि BRICS की बढ़ती भूमिका को केवल तत्काल आर्थिक लाभ के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी की ओर से भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और BRICS में देश की सक्रिय भागीदारी का हवाला दिया गया। BJP ने यह भी तर्क दिया कि भारत का कई बड़े देशों के साथ एक ही मंच पर बातचीत करना अपने आप में एक रणनीतिक उपलब्धि है। असली सवाल- ठोस फायदा कब दिखेगा? BRICS को लेकर चिदंबरम और थरूर के विचारों में अंतर एक बड़ी बहस को सामने लाता है। सवाल यह नहीं है कि BRICS महत्वपूर्ण है या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि इसकी सदस्यता और नेतृत्व से भारत को जमीन पर कितना फायदा मिलता है। थरूर BRICS के कूटनीतिक महत्व और भारत की वैश्विक भूमिका को इसकी बड़ी उपलब्धि मानते हैं। वहीं चिदंबरम ठोस और मापे जा सकने वाले परिणामों पर जोर दे रहे हैं। अब नजर BRICS Summit 2026 पर है। अगर सम्मेलन में व्यापार, डिजिटल पेमेंट, निवेश और Global South से जुड़े मुद्दों पर ठोस फैसले होते हैं, तो भारत के लिए BRICS की उपयोगिता और मजबूत होकर सामने आ सकती है। फिलहाल बहस जारी है कि BRICS भारत के लिए सिर्फ एक बड़ा diplomatic platform है या आने वाले समय में यह देश के लिए बड़े आर्थिक फायदे का रास्ता भी खोलेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी के घर फायरिंग का आरोप, अवैध प्लॉटिंग की शिकायत से जुड़ा विवाद

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने वाले 60 वर्षीयp रियल एस्टेट कारोबारी के घर आधी रात कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। कारोबारी संतोष सिंह तोमर का आरोप है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे आधा दर्जन से ज्यादा लोग SUV से उनके घर पहुंचे और गेट के बाहर दो राउंड फायर किए। कारोबारी का दावा है कि फायरिंग के बाद बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने गांव में रहने वाले लखन मारण पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। अवैध प्लॉटिंग की शिकायत के बाद विवाद का आरोप संतोष सिंह तोमर के मुताबिक, लखन मारण इलाके में कथित तौर पर अवैध प्लॉटिंग कर रहा था, जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। कारोबारी का कहना है कि शिकायत के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि उन्हें पहले फोन पर धमकी दी गई थी। कथित तौर पर कहा गया था कि उन्हें न तो कारोबार करने दिया जाएगा और न ही इलाके में रहने दिया जाएगा। कारोबारी का दावा है कि फोन पर धमकी मिलने के कुछ समय बाद ही कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग की। SUV से पहुंचे बदमाश, CCTV में घटनाक्रम कैद होने का दावा फरियादी के अनुसार, रात करीब ढाई बजे एक SUV से आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने गेट के बाहर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कारोबारी का कहना है कि घर और आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत कारोबारी का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने कथित फायरिंग को अवैध प्लॉटिंग की शिकायत के बाद शुरू हुए विवाद से जोड़ते हुए पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोली- CCTV में गोली चलाते नहीं दिखा कोई व्यक्ति रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस टीम CCTV फुटेज की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, अब तक सामने आए CCTV फुटेज में कोई व्यक्ति गोली चलाते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read more
Congo

Congo School Tragedy: आग की लपटों में घिरे 2 स्कूल, 26 स्टूडेंट्स की गई जान

कांगो (Congo) से एक बेहद दर्दनाक School Fire Accident सामने आया है। यहां दो स्कूलों में आग लगने से 26 छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल में मौजूद बच्चों को संभलने और सुरक्षित बाहर निकलने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें तेजी से स्कूल की इमारतों तक पहुंचीं। कांगो के इस इलाके में लकड़ी से बने घर और दूसरी संरचनाएं काफी संख्या में हैं। ऐसे में आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे बच्चे आग लगने के बाद स्कूल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। बाहर निकलने का रास्ता मुश्किल होने पर कुछ बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान कई छात्र घायल भी हुए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की संख्या सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों में शोक का माहौल है। लकड़ी की संरचनाओं के कारण तेजी से फैली आग बताया जा रहा है कि इलाके में लकड़ी से बने मकानों की संख्या ज्यादा होने के कारण आग को फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा। आग ने आसपास के हिस्सों को भी प्रभावित किया। हालांकि, आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक वजह अभी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की टीम घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है और स्कूलों में मौजूद Fire Safety व्यवस्था की भी जानकारी जुटाई जा रही है। School Safety पर फिर उठे सवाल कांगो की इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और Fire Safety System को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूलों में Emergency Exit, सुरक्षित रास्ते और आग से निपटने के इंतजाम कितने प्रभावी हैं, यह हादसा इस पर ध्यान देने की जरूरत दिखाता है। 26 छात्रों की मौत ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन बच्चों को स्कूल से सुरक्षित घर लौटना था, उनके परिवार अब अपनों को खोने के दर्द से गुजर रहे हैं। हादसे की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Stock Market

Stock Market Crash: सेंसेक्स 700 अंक टूटा, Nifty 23,250 के नीचे; Metal Stocks में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में शुक्रवार को कारोबार शुरू होते ही निवेशकों को बड़ा झटका लगा। Sensex और Nifty दोनों लाल निशान में खुले और कुछ ही देर में बिकवाली तेज हो गई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर करीब 74,200 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे आ गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव Metal, Auto और Financial Stocks में देखने को मिला। दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में तनाव ने भी बाजार के माहौल को कमजोर किया है। Sensex-Nifty में तेज गिरावट शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 708 अंक टूटकर 74,194 के आसपास पहुंच गया। NSE Nifty 50 भी 234 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 23,244 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस गिरावट के साथ दोनों प्रमुख इंडेक्स जून के बाद के निचले स्तरों के करीब पहुंच गए। बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल रहा और निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों से दूरी बनाना शुरू कर दिया। Metal Stocks पर सबसे ज्यादा दबाव सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Metal Stocks में सबसे ज्यादा गिरावट रही। Nifty Metal Index करीब 2.8 फीसदी तक नीचे आया। Auto और Financial सेक्टर में भी बिकवाली का असर साफ दिखाई दिया। Tata Steel समेत कई प्रमुख मेटल कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। महंगे कच्चे माल और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मेटल कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी है। Crude Oil की तेजी ने बढ़ाई टेंशन शेयर बाजार की कमजोरी के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमत भी बड़ी वजह मानी जा रही है। Brent crude 108 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता के कारण तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में लंबे समय तक महंगा crude रहने पर देश के आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ सकता है। रुपये की कमजोरी भी चिंता का कारण शेयर बाजार के साथ भारतीय रुपये पर भी दबाव देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने बाजार के सेंटीमेंट को और कमजोर किया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार पर असर डाल रही है। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की है। आगे बाजार की दिशा किस पर निर्भर करेगी? अब निवेशकों की नजर मुख्य रूप से Crude Oil Price, रुपये की चाल, विदेशी निवेश और पश्चिम एशिया के हालात पर रहेगी। अगर तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो भारतीय बाजार पर दबाव आगे भी बना रह सकता है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव काफी बढ़ गया है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार की दिशा और कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रखना ज्यादा जरूरी है। कुल मिलाकर, शुक्रवार का कारोबार भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रहा। Sensex और Nifty में तेज गिरावट के साथ Metal और Auto Stocks में बिकवाली ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले सत्रों में कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक घटनाक्रम बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Read more
1 … 28 29 30 31 32 … 36

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.